छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जंगल क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों और विस्फोटक सामग्री का एक डंप बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बम निरोधक दस्ते (BDS) की मदद से बरामद सामग्री की जांच की। इस दौरान हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री तथा नक्सली उपयोग का अन्य सामान मिला, जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से नक्सलियों की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है। इलाके में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जंगलों में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि वहां छिपाकर रखे गए अन्य हथियारों और विस्फोटकों को भी बरामद किया जा सके।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जंगल क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों और विस्फोटक सामग्री का एक डंप बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बम निरोधक दस्ते (BDS) की मदद से बरामद सामग्री की जांच की। इस दौरान हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री तथा नक्सली उपयोग का अन्य सामान मिला, जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से नक्सलियों की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है। इलाके में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जंगलों में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि वहां छिपाकर रखे गए अन्य हथियारों और विस्फोटकों को भी बरामद किया जा सके।
- जंतर-मंतर में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को किरंदुल में छात्रों ने लोकतांत्रिक अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर विशाल शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला। कोड़ेनार पंचायत स्थित पेट्रोल पंप से शुरू होकर यह ऐतिहासिक मार्च नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए किरंदुल बस स्टैंड चौक तक पहुंचा। इस मार्च में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि नगर के वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। पूरे रास्ते में छात्र हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर अनुशासित ढंग से लोकतंत्र, संविधान और छात्रों के अधिकारों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। बस स्टैंड चौक पहुंचने के बाद सभी छात्रों और नागरिकों ने मोमबत्तियां जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर जंतर-मंतर की घटना में जान गंवाने वाले छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों की आवाज़ को दबाने के बजाय उसे सम्मानपूर्वक सुना जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा को देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक बताते हुए सभी से शांति, भाईचारे और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया।1
- सुकमा में "निवा दुवड़ ते" अभियान के तहत थाना भेजी पुलिस ने ग्राम भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ जनसंवाद आयोजित किया। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय बोली में ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए जनसहयोग की अपील की। जनसंवाद के माध्यम से पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव, नशा मुक्ति तथा अवैध मादक पदार्थों से दूर रहने के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा महिला एवं बाल सुरक्षा, किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराने, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना देने और सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सुकमा पुलिस उनकी सुरक्षा व सहायता के लिए सदैव तत्पर है और आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने का आग्रह किया।1
- प्रहलाद जोशी को देश के नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वह देश के नए शिक्षा मंत्री बने हैं।1
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर नॉनस्टॉप जश्न का माहौल बना हुआ है। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है।1
- कोण्डागांव जिला प्रशासन द्वारा पहली बार जिला स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अधिकतम 1 मिनट का वीडियो या रील बनाना होगा, जिसमें जिले की जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को प्रदर्शित करना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालों के लिए नकद पुरस्कार तय किए गए हैं, जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹10,000, द्वितीय पुरस्कार ₹5,000 और तृतीय पुरस्कार ₹2,000 निर्धारित है। इसके साथ ही हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इस मीट में आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 रखी गई है।1
- दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल नगर में कारगिल शौर्य दिवस के अवसर पर इंटक संगठन के तत्वावधान में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की स्मृति में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्र की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन करने के लिए नगर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में इंटक अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव आशीष कुमार सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, राजू रेड्डी, बाल सिंह, दिनेश जी, रवीश जी और थाना प्रभारी संजय यादव सहित इंटक के पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के चित्रों एवं स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वातावरण उस समय अत्यंत भावुक और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा जब सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहीदों की अमर गाथा का स्मरण किया और उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय जवानों ने अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान देकर वीरता का इतिहास रचा है, जो देशवासियों और आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। समारोह में उपस्थित महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने पूरे सम्मान के साथ शहीदों को नमन करते हुए 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'अमर शहीद अमर रहें' के जयघोष लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि देश के वीर सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा और उनकी शौर्यगाथा को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाया जाएगा।1
- सुकमा के बूथ क्रमांक 125 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 136वें संस्करण के प्रसारण के पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक विशेष बैठक एवं युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री राहुल योगराज टिकरिया जी ने 'मन की बात' में दिए गए प्रधानमंत्री जी के संदेशों को युवाओं तक पहुंचाया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए 'JOIN BJYM 2026' सदस्यता अभियान को बूथ स्तर तक तेज करने की रणनीति बताई। संबोधन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 'मन की बात' से हमें हर बूथ के युवा को जोड़ने की प्रेरणा मिलती है और सभी को अपने बूथ को मजबूत कर संगठन को नई ऊंचाई तक ले जाना है। इस कार्यक्रम का सफल संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रवीण बारसे जी द्वारा किया गया। आयोजन में मौजूद बड़ी संख्या में युवाओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने 'JOIN BJYM 2026' को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य आदरणीय श्री अरुण सिंह भदोरिया जी, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य आदरणीय श्री हुंगा राम मरकाम जी, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कुणन ठाकुर जी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मरकाम भीमा जी, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री लोकेश साहू जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभन गंदमी जी, युवा मोर्चा जिला सहप्रभारी संजय साहू जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दिलीप पेद्दी जी व श्रीमती पार्वती प्रधानी जी, जिला महामंत्री श्री विश्वराज सिंह चौहान जी, जिला मंत्री श्री संजय सोढ़ी जी, जिला प्रवक्ता रमेश यादव, मंडल अध्यक्ष चिरंजीव मांडवी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार कश्यप, मंडल महामंत्री डॉ जितेंद्र, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र पुजारी, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती हिना सोढ़ी व जगदीश महेश्वरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र नायक, राजेंद्र गुप्ता व फुलशन नायडू, किसान मोर्चा जिला महामंत्री श्री अमर पोयम, युवा मोर्चा जिला मंत्री अमित कश्यप व जगदीश मुचाकी, सरपंच केन्नी राम बघेल, युवा मोर्चा सुकमा मंडल अध्यक्ष करन कश्यप, मंडल महामंत्री लक्ष्मण मांडवी, सहित धनु कुरामी, लच्छु कलमू, मुकेश, सोमा बारसे और देवा कलमू उपस्थित रहे।1
- राजनांदगांव की सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरवी रखी जमीन की कथित रूप से अपने नाम रजिस्ट्री कराने, ब्लैंक चेक और कोरे कागजों का दुरुपयोग करने तथा अधिक ब्याज वसूलने के मामले में कोठारी बंधुओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पीड़ित को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।1