logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुकमा में "निवा दुवड़ ते" अभियान के तहत थाना भेजी पुलिस ने ग्राम भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ जनसंवाद आयोजित किया। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय बोली में ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए जनसहयोग की अपील की। जनसंवाद के माध्यम से पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव, नशा मुक्ति तथा अवैध मादक पदार्थों से दूर रहने के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा महिला एवं बाल सुरक्षा, किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराने, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना देने और सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सुकमा पुलिस उनकी सुरक्षा व सहायता के लिए सदैव तत्पर है और आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने का आग्रह किया।

13 hrs ago
user_Shnakar kumar miahra
Shnakar kumar miahra
Local News Reporter सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
13 hrs ago

सुकमा में "निवा दुवड़ ते" अभियान के तहत थाना भेजी पुलिस ने ग्राम भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ जनसंवाद आयोजित किया। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय बोली में ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए जनसहयोग की अपील की। जनसंवाद के माध्यम से पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव, नशा मुक्ति तथा अवैध मादक पदार्थों से दूर रहने के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा महिला एवं बाल सुरक्षा, किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराने, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना देने और सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सुकमा पुलिस उनकी सुरक्षा व सहायता के लिए सदैव तत्पर है और आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने का आग्रह किया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सुकमा जिले के कोंटा नगर स्थित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल और आरएमएसए हाई स्कूल में 24.07.2026 को साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) कोंटा डॉ. प्रशांत देवांगन तथा थाना कोंटा पुलिस द्वारा यह कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला के दौरान फेक लिंक, एपीके फ्रॉड, ऑनलाइन लोन स्कैम, इन्वेस्टमेंट एवं ट्रेडिंग स्कैम, सेक्सटॉर्शन, डिजिटल अरेस्ट और मनी म्यूलिंग जैसे प्रचलित साइबर अपराधों के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करने तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही महिलाओं और बच्चों से संबंधित सोशल मीडिया आधारित आपत्तिजनक सामग्री या साइबर अपराधों की शिकायत दर्ज कराने के बारे में भी बताया गया। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा नियमों के उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कार्यशाला के अंत में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में साइबर विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सुकमा पुलिस द्वारा जिले के शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार की कार्यशालाओं का नियमित आयोजन कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास लगातार जारी है।
    1
    सुकमा जिले के कोंटा नगर स्थित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल और आरएमएसए हाई स्कूल में 24.07.2026 को साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) कोंटा डॉ. प्रशांत देवांगन तथा थाना कोंटा पुलिस द्वारा यह कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करना था।

कार्यशाला के दौरान फेक लिंक, एपीके फ्रॉड, ऑनलाइन लोन स्कैम, इन्वेस्टमेंट एवं ट्रेडिंग स्कैम, सेक्सटॉर्शन, डिजिटल अरेस्ट और मनी म्यूलिंग जैसे प्रचलित साइबर अपराधों के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करने तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही महिलाओं और बच्चों से संबंधित सोशल मीडिया आधारित आपत्तिजनक सामग्री या साइबर अपराधों की शिकायत दर्ज कराने के बारे में भी बताया गया।

इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा नियमों के उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कार्यशाला के अंत में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में साइबर विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सुकमा पुलिस द्वारा जिले के शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार की कार्यशालाओं का नियमित आयोजन कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास लगातार जारी है।
    user_Sarwan kumar
    Sarwan kumar
    Local News Reporter सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • जंतर-मंतर में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को किरंदुल में छात्रों ने लोकतांत्रिक अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर विशाल शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला। कोड़ेनार पंचायत स्थित पेट्रोल पंप से शुरू होकर यह ऐतिहासिक मार्च नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए किरंदुल बस स्टैंड चौक तक पहुंचा। इस मार्च में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि नगर के वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। पूरे रास्ते में छात्र हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर अनुशासित ढंग से लोकतंत्र, संविधान और छात्रों के अधिकारों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। बस स्टैंड चौक पहुंचने के बाद सभी छात्रों और नागरिकों ने मोमबत्तियां जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर जंतर-मंतर की घटना में जान गंवाने वाले छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों की आवाज़ को दबाने के बजाय उसे सम्मानपूर्वक सुना जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा को देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक बताते हुए सभी से शांति, भाईचारे और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया।
    1
    जंतर-मंतर में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को किरंदुल में छात्रों ने लोकतांत्रिक अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर विशाल शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला। कोड़ेनार पंचायत स्थित पेट्रोल पंप से शुरू होकर यह ऐतिहासिक मार्च नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए किरंदुल बस स्टैंड चौक तक पहुंचा। इस मार्च में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि नगर के वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। पूरे रास्ते में छात्र हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर अनुशासित ढंग से लोकतंत्र, संविधान और छात्रों के अधिकारों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे।

बस स्टैंड चौक पहुंचने के बाद सभी छात्रों और नागरिकों ने मोमबत्तियां जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर जंतर-मंतर की घटना में जान गंवाने वाले छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों की आवाज़ को दबाने के बजाय उसे सम्मानपूर्वक सुना जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा को देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक बताते हुए सभी से शांति, भाईचारे और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया।
    user_Ravi sarkar
    Ravi sarkar
    बड़े बचेली, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा संचालित प्रदेश स्तरीय युवा सदस्यता अभियान "JOIN BJYM 2026" को लेकर कोंडागांव जिले में तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। जिले के विभिन्न मंडलों में व्यापक जनसंपर्क, बैठकें और संगठनात्मक गतिविधियाँ तेज़ कर दी गई हैं। इसी कड़ी में भाजयुमो छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिया सोमवार, 27 जुलाई 2026 को कोंडागांव जिले के दौरे पर रहेंगे। वे प्रातः 11:00 बजे माँकड़ी मंडल के मंडी परिसर तथा दोपहर 2:00 बजे फरसगांव मंडल के सामुदायिक भवन में आयोजित "JOIN BJYM 2026" कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं को संबोधित करेंगे।
    1
    भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा संचालित प्रदेश स्तरीय युवा सदस्यता अभियान "JOIN BJYM 2026" को लेकर कोंडागांव जिले में तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। जिले के विभिन्न मंडलों में व्यापक जनसंपर्क, बैठकें और संगठनात्मक गतिविधियाँ तेज़ कर दी गई हैं।

इसी कड़ी में भाजयुमो छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिया सोमवार, 27 जुलाई 2026 को कोंडागांव जिले के दौरे पर रहेंगे। वे प्रातः 11:00 बजे माँकड़ी मंडल के मंडी परिसर तथा दोपहर 2:00 बजे फरसगांव मंडल के सामुदायिक भवन में आयोजित "JOIN BJYM 2026" कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं को संबोधित करेंगे।
    user_ESHENDRA PATEL
    ESHENDRA PATEL
    पत्रकार कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जंगल क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों और विस्फोटक सामग्री का एक डंप बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बम निरोधक दस्ते (BDS) की मदद से बरामद सामग्री की जांच की। इस दौरान हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री तथा नक्सली उपयोग का अन्य सामान मिला, जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से नक्सलियों की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है। इलाके में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जंगलों में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि वहां छिपाकर रखे गए अन्य हथियारों और विस्फोटकों को भी बरामद किया जा सके।
    1
    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जंगल क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों और विस्फोटक सामग्री का एक डंप बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बम निरोधक दस्ते (BDS) की मदद से बरामद सामग्री की जांच की। इस दौरान हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री तथा नक्सली उपयोग का अन्य सामान मिला, जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से नक्सलियों की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है। इलाके में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जंगलों में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि वहां छिपाकर रखे गए अन्य हथियारों और विस्फोटकों को भी बरामद किया जा सके।
    user_Atul Netam
    Atul Netam
    Local News Reporter फारसगाँव, नारायणपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत 59 छात्राओं को निःशुल्क सायकिलें वितरित की गई हैं। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने छात्राओं को सायकिल प्रदान की। इस अवसर पर सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि यह पहल बालिकाओं की नियमित विद्यालय उपस्थिति, आत्मनिर्भरता और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। निःशुल्क सायकिल मिलने से छात्राओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और उनके सपनों को नई रफ्तार मिली है।
    1
    छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत 59 छात्राओं को निःशुल्क सायकिलें वितरित की गई हैं। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने छात्राओं को सायकिल प्रदान की।

इस अवसर पर सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि यह पहल बालिकाओं की नियमित विद्यालय उपस्थिति, आत्मनिर्भरता और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। निःशुल्क सायकिल मिलने से छात्राओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और उनके सपनों को नई रफ्तार मिली है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत कार्यालय के ठीक सामने मुख्य मार्ग पर BSNL का फाइबर ऑप्टिक जॉइंट क्लोजर बॉक्स कई दिनों से लावारिस हालत में पड़ा हुआ है। केबल के साथ जमीन पर पड़े इस उपकरण की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, लेकिन BSNL विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इसे हटाने या ठीक कराने की कोई सुध नहीं ले रहे हैं। स्थानीय लोगों और सड़क किनारे के दुकानदारों का कहना है कि BSNL वाले शुरू से ही इसको ऐसे ही छोड़कर चले गए हैं और कोई देखने तक नहीं आता। बारिश के मौसम में सड़क पर पड़े इस केबल बॉक्स के कारण लगातार हादसे की संभावना बनी हुई है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरवासियों ने BSNL के उच्चाधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित में इस उपकरण को तत्काल सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए।
    1
    भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत कार्यालय के ठीक सामने मुख्य मार्ग पर BSNL का फाइबर ऑप्टिक जॉइंट क्लोजर बॉक्स कई दिनों से लावारिस हालत में पड़ा हुआ है। केबल के साथ जमीन पर पड़े इस उपकरण की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, लेकिन BSNL विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इसे हटाने या ठीक कराने की कोई सुध नहीं ले रहे हैं।

स्थानीय लोगों और सड़क किनारे के दुकानदारों का कहना है कि BSNL वाले शुरू से ही इसको ऐसे ही छोड़कर चले गए हैं और कोई देखने तक नहीं आता। बारिश के मौसम में सड़क पर पड़े इस केबल बॉक्स के कारण लगातार हादसे की संभावना बनी हुई है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरवासियों ने BSNL के उच्चाधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित में इस उपकरण को तत्काल सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए।
    user_DEVWRAT TANDIYA
    DEVWRAT TANDIYA
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • सुकमा में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक बैठक का आयोजन किया गया। थाना सुकमा में नगर पालिका अधिकारी विनीत गुप्ता और थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत द्वारा ली गई इस बैठक में बस स्टैंड से विभिन्न मार्गों पर संचालित होने वाले ऑटो चालकों एवं उनके समूहों ने भाग लिया। बैठक के दौरान ऑटो चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। व्यवस्था के तहत बस स्टैंड स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा के समीप केवल तत्काल सवारी ले जाने वाले सीमित संख्या में ऑटो ही खड़े रह सकेंगे, जबकि अन्य सभी ऑटो बस स्टैंड के पीछे निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्क किए जाएंगे। चालकों के लिए वैध पंजीयन, बीमा और ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा, ऑटो के दोनों ओर बाहर सवारी बैठाकर वाहन चलाने और नशे की हालत में ऑटो संचालन पर पूरी तरह रोक लगाते हुए सख्त निर्देश जारी किए गए। चालकों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, अवैध प्रवासी या आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की भी अपील की गई। बैठक के उपरांत थाना सुकमा पुलिस द्वारा सुकमा–दंतेवाड़ा मार्ग पर विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चालकों को रोककर हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा और वैध दस्तावेजों के साथ वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निकटतम थाने या डायल 112 पर देने का आग्रह किया है।
    1
    सुकमा में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक बैठक का आयोजन किया गया। थाना सुकमा में नगर पालिका अधिकारी विनीत गुप्ता और थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत द्वारा ली गई इस बैठक में बस स्टैंड से विभिन्न मार्गों पर संचालित होने वाले ऑटो चालकों एवं उनके समूहों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान ऑटो चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। व्यवस्था के तहत बस स्टैंड स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा के समीप केवल तत्काल सवारी ले जाने वाले सीमित संख्या में ऑटो ही खड़े रह सकेंगे, जबकि अन्य सभी ऑटो बस स्टैंड के पीछे निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्क किए जाएंगे। चालकों के लिए वैध पंजीयन, बीमा और ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा, ऑटो के दोनों ओर बाहर सवारी बैठाकर वाहन चलाने और नशे की हालत में ऑटो संचालन पर पूरी तरह रोक लगाते हुए सख्त निर्देश जारी किए गए। चालकों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, अवैध प्रवासी या आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की भी अपील की गई।

बैठक के उपरांत थाना सुकमा पुलिस द्वारा सुकमा–दंतेवाड़ा मार्ग पर विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चालकों को रोककर हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा और वैध दस्तावेजों के साथ वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निकटतम थाने या डायल 112 पर देने का आग्रह किया है।
    user_Shnakar kumar miahra
    Shnakar kumar miahra
    Local News Reporter सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल नगर में कारगिल शौर्य दिवस के अवसर पर इंटक संगठन के तत्वावधान में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की स्मृति में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्र की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन करने के लिए नगर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में इंटक अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव आशीष कुमार सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, राजू रेड्डी, बाल सिंह, दिनेश जी, रवीश जी और थाना प्रभारी संजय यादव सहित इंटक के पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के चित्रों एवं स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वातावरण उस समय अत्यंत भावुक और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा जब सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहीदों की अमर गाथा का स्मरण किया और उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय जवानों ने अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान देकर वीरता का इतिहास रचा है, जो देशवासियों और आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। समारोह में उपस्थित महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने पूरे सम्मान के साथ शहीदों को नमन करते हुए 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'अमर शहीद अमर रहें' के जयघोष लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि देश के वीर सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा और उनकी शौर्यगाथा को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाया जाएगा।
    1
    दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल नगर में कारगिल शौर्य दिवस के अवसर पर इंटक संगठन के तत्वावधान में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की स्मृति में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्र की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन करने के लिए नगर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में इंटक अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव आशीष कुमार सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, राजू रेड्डी, बाल सिंह, दिनेश जी, रवीश जी और थाना प्रभारी संजय यादव सहित इंटक के पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के चित्रों एवं स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वातावरण उस समय अत्यंत भावुक और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा जब सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहीदों की अमर गाथा का स्मरण किया और उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय जवानों ने अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान देकर वीरता का इतिहास रचा है, जो देशवासियों और आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

समारोह में उपस्थित महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने पूरे सम्मान के साथ शहीदों को नमन करते हुए 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'अमर शहीद अमर रहें' के जयघोष लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि देश के वीर सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा और उनकी शौर्यगाथा को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाया जाएगा।
    user_Ravi sarkar
    Ravi sarkar
    बड़े बचेली, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • कोण्डागांव जिले के उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोंगापाल में पुलिस विभाग द्वारा "सहयोग चौपाल" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को साइबर अपराध, यातायात नियमों, पोक्सो कानून और 'अभिव्यक्ति ऐप' के संबंध में जानकारी दी गई। चौपाल के दौरान साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। इसके अलावा, ग्रामीणों को गांव में आने वाले बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों की सूचना पुलिस को देने तथा बच्चों को किसी के बहकावे में आकर बाहर काम पर न भेजने के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर एक सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण करना है।
    1
    कोण्डागांव जिले के उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोंगापाल में पुलिस विभाग द्वारा "सहयोग चौपाल" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को साइबर अपराध, यातायात नियमों, पोक्सो कानून और 'अभिव्यक्ति ऐप' के संबंध में जानकारी दी गई।

चौपाल के दौरान साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। इसके अलावा, ग्रामीणों को गांव में आने वाले बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों की सूचना पुलिस को देने तथा बच्चों को किसी के बहकावे में आकर बाहर काम पर न भेजने के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर एक सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण करना है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.