logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत कार्यालय के ठीक सामने मुख्य मार्ग पर BSNL का फाइबर ऑप्टिक जॉइंट क्लोजर बॉक्स कई दिनों से लावारिस हालत में पड़ा हुआ है। केबल के साथ जमीन पर पड़े इस उपकरण की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, लेकिन BSNL विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इसे हटाने या ठीक कराने की कोई सुध नहीं ले रहे हैं। स्थानीय लोगों और सड़क किनारे के दुकानदारों का कहना है कि BSNL वाले शुरू से ही इसको ऐसे ही छोड़कर चले गए हैं और कोई देखने तक नहीं आता। बारिश के मौसम में सड़क पर पड़े इस केबल बॉक्स के कारण लगातार हादसे की संभावना बनी हुई है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरवासियों ने BSNL के उच्चाधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित में इस उपकरण को तत्काल सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए।

10 hrs ago
user_DEVWRAT TANDIYA
DEVWRAT TANDIYA
भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
10 hrs ago

भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत कार्यालय के ठीक सामने मुख्य मार्ग पर BSNL का फाइबर ऑप्टिक जॉइंट क्लोजर बॉक्स कई दिनों से लावारिस हालत में पड़ा हुआ है। केबल के साथ जमीन पर पड़े इस उपकरण की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, लेकिन BSNL विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इसे हटाने या ठीक कराने की कोई सुध नहीं ले रहे हैं। स्थानीय लोगों और सड़क किनारे के दुकानदारों का कहना है कि BSNL वाले शुरू से ही इसको ऐसे ही छोड़कर चले गए हैं और कोई देखने तक नहीं आता। बारिश के मौसम में सड़क पर पड़े इस केबल बॉक्स के कारण लगातार हादसे की संभावना बनी हुई है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरवासियों ने BSNL के उच्चाधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित में इस उपकरण को तत्काल सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत कार्यालय के ठीक सामने मुख्य मार्ग पर BSNL का फाइबर ऑप्टिक जॉइंट क्लोजर बॉक्स कई दिनों से लावारिस हालत में पड़ा हुआ है। केबल के साथ जमीन पर पड़े इस उपकरण की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, लेकिन BSNL विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इसे हटाने या ठीक कराने की कोई सुध नहीं ले रहे हैं। स्थानीय लोगों और सड़क किनारे के दुकानदारों का कहना है कि BSNL वाले शुरू से ही इसको ऐसे ही छोड़कर चले गए हैं और कोई देखने तक नहीं आता। बारिश के मौसम में सड़क पर पड़े इस केबल बॉक्स के कारण लगातार हादसे की संभावना बनी हुई है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरवासियों ने BSNL के उच्चाधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित में इस उपकरण को तत्काल सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए।
    1
    भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत कार्यालय के ठीक सामने मुख्य मार्ग पर BSNL का फाइबर ऑप्टिक जॉइंट क्लोजर बॉक्स कई दिनों से लावारिस हालत में पड़ा हुआ है। केबल के साथ जमीन पर पड़े इस उपकरण की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, लेकिन BSNL विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इसे हटाने या ठीक कराने की कोई सुध नहीं ले रहे हैं।

स्थानीय लोगों और सड़क किनारे के दुकानदारों का कहना है कि BSNL वाले शुरू से ही इसको ऐसे ही छोड़कर चले गए हैं और कोई देखने तक नहीं आता। बारिश के मौसम में सड़क पर पड़े इस केबल बॉक्स के कारण लगातार हादसे की संभावना बनी हुई है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरवासियों ने BSNL के उच्चाधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित में इस उपकरण को तत्काल सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए।
    user_DEVWRAT TANDIYA
    DEVWRAT TANDIYA
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में गौ सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान से जुड़ी पूरी जानकारी और पूरा वीडियो देखने के लिए दर्शकों से SA NEWS यूट्यूब चैनल पर जाने का आग्रह किया गया है।
    1
    संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में गौ सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान से जुड़ी पूरी जानकारी और पूरा वीडियो देखने के लिए दर्शकों से SA NEWS यूट्यूब चैनल पर जाने का आग्रह किया गया है।
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जंगल क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों और विस्फोटक सामग्री का एक डंप बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बम निरोधक दस्ते (BDS) की मदद से बरामद सामग्री की जांच की। इस दौरान हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री तथा नक्सली उपयोग का अन्य सामान मिला, जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से नक्सलियों की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है। इलाके में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जंगलों में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि वहां छिपाकर रखे गए अन्य हथियारों और विस्फोटकों को भी बरामद किया जा सके।
    1
    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जंगल क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों और विस्फोटक सामग्री का एक डंप बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बम निरोधक दस्ते (BDS) की मदद से बरामद सामग्री की जांच की। इस दौरान हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री तथा नक्सली उपयोग का अन्य सामान मिला, जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से नक्सलियों की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है। इलाके में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जंगलों में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि वहां छिपाकर रखे गए अन्य हथियारों और विस्फोटकों को भी बरामद किया जा सके।
    user_Atul Netam
    Atul Netam
    Local News Reporter फारसगाँव, नारायणपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत 59 छात्राओं को निःशुल्क सायकिलें वितरित की गई हैं। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने छात्राओं को सायकिल प्रदान की। इस अवसर पर सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि यह पहल बालिकाओं की नियमित विद्यालय उपस्थिति, आत्मनिर्भरता और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। निःशुल्क सायकिल मिलने से छात्राओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और उनके सपनों को नई रफ्तार मिली है।
    1
    छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत 59 छात्राओं को निःशुल्क सायकिलें वितरित की गई हैं। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने छात्राओं को सायकिल प्रदान की।

इस अवसर पर सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि यह पहल बालिकाओं की नियमित विद्यालय उपस्थिति, आत्मनिर्भरता और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। निःशुल्क सायकिल मिलने से छात्राओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और उनके सपनों को नई रफ्तार मिली है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर नॉनस्टॉप जश्न का माहौल बना हुआ है। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है।
    1
    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर नॉनस्टॉप जश्न का माहौल बना हुआ है। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है।
    user_Mr.Prem, "PRESS"
    Mr.Prem, "PRESS"
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के कोंडागांव स्थित फरसगांव नगर में युवाओं ने समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए डिवाइडर पर लगे पेड़-पौधों की छंटाई के लिए खुद श्रमदान शुरू किया है। मुख्य मार्ग के डिवाइडर में पौधे बहुत बड़े हो जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में असुविधा हो रही थी। सरकारी तंत्र का इंतजार करने के बजाय युवाओं ने स्वयं यह जनहित अभियान शुरू किया। पिछले रविवार से शुरू हुए इस कार्य को लगातार दूसरे रविवार भी सुबह 7 बजे से 9 बजे तक जारी रखा गया। अभियान के तहत सिटीओ कॉलोनी से लेकर पेट्रोल पंप तक डिवाइडर के पौधों को व्यवस्थित किया जा रहा है, जिसमें से आधे से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है और शेष कार्य अगले रविवार तक समाप्त करने का लक्ष्य है। यह पहल फरसगांव नगर के एक स्वतंत्र ग्रुप द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना और यातायात को सुचारू रखना है। इस अभियान में धीरज सागर, कुलजोत सिंह संधू, भरत भारद्वाज, नरेंद्र गौर, जागेश्वर हिडको, लकेश सेठिया, प्रहलाद कुंजाम और संदीप साहू समेत कई स्थानीय युवाओं ने भाग लिया। काटी गई झाड़ियों को नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ मिलकर साफ कराया गया। नगरवासियों ने युवाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सहभागिता की एक प्रेरणादायी मिसाल बताया है।
    1
    छत्तीसगढ़ के कोंडागांव स्थित फरसगांव नगर में युवाओं ने समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए डिवाइडर पर लगे पेड़-पौधों की छंटाई के लिए खुद श्रमदान शुरू किया है। मुख्य मार्ग के डिवाइडर में पौधे बहुत बड़े हो जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में असुविधा हो रही थी। सरकारी तंत्र का इंतजार करने के बजाय युवाओं ने स्वयं यह जनहित अभियान शुरू किया। पिछले रविवार से शुरू हुए इस कार्य को लगातार दूसरे रविवार भी सुबह 7 बजे से 9 बजे तक जारी रखा गया। अभियान के तहत सिटीओ कॉलोनी से लेकर पेट्रोल पंप तक डिवाइडर के पौधों को व्यवस्थित किया जा रहा है, जिसमें से आधे से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है और शेष कार्य अगले रविवार तक समाप्त करने का लक्ष्य है।

यह पहल फरसगांव नगर के एक स्वतंत्र ग्रुप द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना और यातायात को सुचारू रखना है। इस अभियान में धीरज सागर, कुलजोत सिंह संधू, भरत भारद्वाज, नरेंद्र गौर, जागेश्वर हिडको, लकेश सेठिया, प्रहलाद कुंजाम और संदीप साहू समेत कई स्थानीय युवाओं ने भाग लिया। काटी गई झाड़ियों को नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ मिलकर साफ कराया गया। नगरवासियों ने युवाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सहभागिता की एक प्रेरणादायी मिसाल बताया है।
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • कोण्डागांव जिले के उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोंगापाल में पुलिस विभाग द्वारा "सहयोग चौपाल" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को साइबर अपराध, यातायात नियमों, पोक्सो कानून और 'अभिव्यक्ति ऐप' के संबंध में जानकारी दी गई। चौपाल के दौरान साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। इसके अलावा, ग्रामीणों को गांव में आने वाले बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों की सूचना पुलिस को देने तथा बच्चों को किसी के बहकावे में आकर बाहर काम पर न भेजने के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर एक सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण करना है।
    1
    कोण्डागांव जिले के उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोंगापाल में पुलिस विभाग द्वारा "सहयोग चौपाल" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को साइबर अपराध, यातायात नियमों, पोक्सो कानून और 'अभिव्यक्ति ऐप' के संबंध में जानकारी दी गई।

चौपाल के दौरान साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। इसके अलावा, ग्रामीणों को गांव में आने वाले बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों की सूचना पुलिस को देने तथा बच्चों को किसी के बहकावे में आकर बाहर काम पर न भेजने के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर एक सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण करना है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • राजनांदगांव की सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरवी रखी जमीन की कथित रूप से अपने नाम रजिस्ट्री कराने, ब्लैंक चेक और कोरे कागजों का दुरुपयोग करने तथा अधिक ब्याज वसूलने के मामले में कोठारी बंधुओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पीड़ित को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
    1
    राजनांदगांव की सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरवी रखी जमीन की कथित रूप से अपने नाम रजिस्ट्री कराने, ब्लैंक चेक और कोरे कागजों का दुरुपयोग करने तथा अधिक ब्याज वसूलने के मामले में कोठारी बंधुओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पीड़ित को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.