logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा संचालित प्रदेश स्तरीय युवा सदस्यता अभियान "JOIN BJYM 2026" को लेकर कोंडागांव जिले में तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। जिले के विभिन्न मंडलों में व्यापक जनसंपर्क, बैठकें और संगठनात्मक गतिविधियाँ तेज़ कर दी गई हैं। इसी कड़ी में भाजयुमो छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिया सोमवार, 27 जुलाई 2026 को कोंडागांव जिले के दौरे पर रहेंगे। वे प्रातः 11:00 बजे माँकड़ी मंडल के मंडी परिसर तथा दोपहर 2:00 बजे फरसगांव मंडल के सामुदायिक भवन में आयोजित "JOIN BJYM 2026" कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं को संबोधित करेंगे।

19 hrs ago
user_ESHENDRA PATEL
ESHENDRA PATEL
पत्रकार कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
19 hrs ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा संचालित प्रदेश स्तरीय युवा सदस्यता अभियान "JOIN BJYM 2026" को लेकर कोंडागांव जिले में तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। जिले के विभिन्न मंडलों में व्यापक जनसंपर्क, बैठकें और संगठनात्मक गतिविधियाँ तेज़ कर दी गई हैं। इसी कड़ी में भाजयुमो छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिया सोमवार, 27 जुलाई 2026 को कोंडागांव जिले के दौरे पर रहेंगे। वे प्रातः 11:00 बजे माँकड़ी मंडल के मंडी परिसर तथा दोपहर 2:00 बजे फरसगांव मंडल के सामुदायिक भवन में आयोजित "JOIN BJYM 2026" कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं को संबोधित करेंगे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कोण्डागांव जिले के उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोंगापाल में पुलिस विभाग द्वारा "सहयोग चौपाल" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को साइबर अपराध, यातायात नियमों, पोक्सो कानून और 'अभिव्यक्ति ऐप' के संबंध में जानकारी दी गई। चौपाल के दौरान साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। इसके अलावा, ग्रामीणों को गांव में आने वाले बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों की सूचना पुलिस को देने तथा बच्चों को किसी के बहकावे में आकर बाहर काम पर न भेजने के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर एक सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण करना है।
    1
    कोण्डागांव जिले के उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोंगापाल में पुलिस विभाग द्वारा "सहयोग चौपाल" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को साइबर अपराध, यातायात नियमों, पोक्सो कानून और 'अभिव्यक्ति ऐप' के संबंध में जानकारी दी गई।

चौपाल के दौरान साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। इसके अलावा, ग्रामीणों को गांव में आने वाले बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों की सूचना पुलिस को देने तथा बच्चों को किसी के बहकावे में आकर बाहर काम पर न भेजने के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर एक सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण करना है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • जंतर-मंतर में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को किरंदुल में छात्रों ने लोकतांत्रिक अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर विशाल शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला। कोड़ेनार पंचायत स्थित पेट्रोल पंप से शुरू होकर यह ऐतिहासिक मार्च नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए किरंदुल बस स्टैंड चौक तक पहुंचा। इस मार्च में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि नगर के वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। पूरे रास्ते में छात्र हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर अनुशासित ढंग से लोकतंत्र, संविधान और छात्रों के अधिकारों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। बस स्टैंड चौक पहुंचने के बाद सभी छात्रों और नागरिकों ने मोमबत्तियां जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर जंतर-मंतर की घटना में जान गंवाने वाले छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों की आवाज़ को दबाने के बजाय उसे सम्मानपूर्वक सुना जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा को देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक बताते हुए सभी से शांति, भाईचारे और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया।
    1
    जंतर-मंतर में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को किरंदुल में छात्रों ने लोकतांत्रिक अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर विशाल शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला। कोड़ेनार पंचायत स्थित पेट्रोल पंप से शुरू होकर यह ऐतिहासिक मार्च नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए किरंदुल बस स्टैंड चौक तक पहुंचा। इस मार्च में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि नगर के वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। पूरे रास्ते में छात्र हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर अनुशासित ढंग से लोकतंत्र, संविधान और छात्रों के अधिकारों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे।

बस स्टैंड चौक पहुंचने के बाद सभी छात्रों और नागरिकों ने मोमबत्तियां जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर जंतर-मंतर की घटना में जान गंवाने वाले छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों की आवाज़ को दबाने के बजाय उसे सम्मानपूर्वक सुना जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा को देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक बताते हुए सभी से शांति, भाईचारे और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया।
    user_Ravi sarkar
    Ravi sarkar
    बड़े बचेली, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कतियाररास गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अवैध संबंध के शक और घरेलू विवाद के चलते आरोपी पति लक्ष्मण कुंजाम ने अपनी पत्नी झुमकी बाई पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि मृतका का सिर और धड़ अलग-अलग अवस्था में मिले। इस जघन्य वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना का खुलासा तब हुआ जब घर से तेज बदबू आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। मृतका की पड़ोसी चमेली ने बताया कि बदबू आने के बाद ग्रामीणों ने घर के पास जाकर देखा और फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में दंतेवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आर. के. बर्मन ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चरित्र पर संदेह और घरेलू विवाद की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
    4
    छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कतियाररास गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अवैध संबंध के शक और घरेलू विवाद के चलते आरोपी पति लक्ष्मण कुंजाम ने अपनी पत्नी झुमकी बाई पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि मृतका का सिर और धड़ अलग-अलग अवस्था में मिले। इस जघन्य वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब घर से तेज बदबू आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। मृतका की पड़ोसी चमेली ने बताया कि बदबू आने के बाद ग्रामीणों ने घर के पास जाकर देखा और फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में दंतेवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आर. के. बर्मन ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चरित्र पर संदेह और घरेलू विवाद की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
    user_Dharmendra singh
    Dharmendra singh
    सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • सुकमा में "निवा दुवड़ ते" अभियान के तहत थाना भेजी पुलिस ने ग्राम भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ जनसंवाद आयोजित किया। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय बोली में ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए जनसहयोग की अपील की। जनसंवाद के माध्यम से पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव, नशा मुक्ति तथा अवैध मादक पदार्थों से दूर रहने के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा महिला एवं बाल सुरक्षा, किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराने, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना देने और सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सुकमा पुलिस उनकी सुरक्षा व सहायता के लिए सदैव तत्पर है और आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने का आग्रह किया।
    1
    सुकमा में "निवा दुवड़ ते" अभियान के तहत थाना भेजी पुलिस ने ग्राम भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ जनसंवाद आयोजित किया। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय बोली में ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए जनसहयोग की अपील की।

जनसंवाद के माध्यम से पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव, नशा मुक्ति तथा अवैध मादक पदार्थों से दूर रहने के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा महिला एवं बाल सुरक्षा, किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराने, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना देने और सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सुकमा पुलिस उनकी सुरक्षा व सहायता के लिए सदैव तत्पर है और आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने का आग्रह किया।
    user_Shnakar kumar miahra
    Shnakar kumar miahra
    Local News Reporter सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • प्रहलाद जोशी को देश के नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वह देश के नए शिक्षा मंत्री बने हैं।
    1
    प्रहलाद जोशी को देश के नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वह देश के नए शिक्षा मंत्री बने हैं।
    user_Sarwan kumar
    Sarwan kumar
    Local News Reporter सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल नगर में कारगिल शौर्य दिवस के अवसर पर इंटक संगठन के तत्वावधान में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की स्मृति में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्र की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन करने के लिए नगर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में इंटक अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव आशीष कुमार सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, राजू रेड्डी, बाल सिंह, दिनेश जी, रवीश जी और थाना प्रभारी संजय यादव सहित इंटक के पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के चित्रों एवं स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वातावरण उस समय अत्यंत भावुक और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा जब सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहीदों की अमर गाथा का स्मरण किया और उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय जवानों ने अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान देकर वीरता का इतिहास रचा है, जो देशवासियों और आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। समारोह में उपस्थित महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने पूरे सम्मान के साथ शहीदों को नमन करते हुए 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'अमर शहीद अमर रहें' के जयघोष लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि देश के वीर सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा और उनकी शौर्यगाथा को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाया जाएगा।
    1
    दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल नगर में कारगिल शौर्य दिवस के अवसर पर इंटक संगठन के तत्वावधान में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की स्मृति में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्र की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन करने के लिए नगर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में इंटक अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव आशीष कुमार सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, राजू रेड्डी, बाल सिंह, दिनेश जी, रवीश जी और थाना प्रभारी संजय यादव सहित इंटक के पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के चित्रों एवं स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वातावरण उस समय अत्यंत भावुक और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा जब सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहीदों की अमर गाथा का स्मरण किया और उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय जवानों ने अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान देकर वीरता का इतिहास रचा है, जो देशवासियों और आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

समारोह में उपस्थित महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने पूरे सम्मान के साथ शहीदों को नमन करते हुए 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'अमर शहीद अमर रहें' के जयघोष लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि देश के वीर सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा और उनकी शौर्यगाथा को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाया जाएगा।
    user_Ravi sarkar
    Ravi sarkar
    बड़े बचेली, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • सुकमा के बूथ क्रमांक 125 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 136वें संस्करण के प्रसारण के पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक विशेष बैठक एवं युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री राहुल योगराज टिकरिया जी ने 'मन की बात' में दिए गए प्रधानमंत्री जी के संदेशों को युवाओं तक पहुंचाया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए 'JOIN BJYM 2026' सदस्यता अभियान को बूथ स्तर तक तेज करने की रणनीति बताई। संबोधन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 'मन की बात' से हमें हर बूथ के युवा को जोड़ने की प्रेरणा मिलती है और सभी को अपने बूथ को मजबूत कर संगठन को नई ऊंचाई तक ले जाना है। इस कार्यक्रम का सफल संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रवीण बारसे जी द्वारा किया गया। आयोजन में मौजूद बड़ी संख्या में युवाओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने 'JOIN BJYM 2026' को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य आदरणीय श्री अरुण सिंह भदोरिया जी, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य आदरणीय श्री हुंगा राम मरकाम जी, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कुणन ठाकुर जी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मरकाम भीमा जी, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री लोकेश साहू जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभन गंदमी जी, युवा मोर्चा जिला सहप्रभारी संजय साहू जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दिलीप पेद्दी जी व श्रीमती पार्वती प्रधानी जी, जिला महामंत्री श्री विश्वराज सिंह चौहान जी, जिला मंत्री श्री संजय सोढ़ी जी, जिला प्रवक्ता रमेश यादव, मंडल अध्यक्ष चिरंजीव मांडवी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार कश्यप, मंडल महामंत्री डॉ जितेंद्र, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र पुजारी, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती हिना सोढ़ी व जगदीश महेश्वरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र नायक, राजेंद्र गुप्ता व फुलशन नायडू, किसान मोर्चा जिला महामंत्री श्री अमर पोयम, युवा मोर्चा जिला मंत्री अमित कश्यप व जगदीश मुचाकी, सरपंच केन्नी राम बघेल, युवा मोर्चा सुकमा मंडल अध्यक्ष करन कश्यप, मंडल महामंत्री लक्ष्मण मांडवी, सहित धनु कुरामी, लच्छु कलमू, मुकेश, सोमा बारसे और देवा कलमू उपस्थित रहे।
    1
    सुकमा के बूथ क्रमांक 125 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 136वें संस्करण के प्रसारण के पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक विशेष बैठक एवं युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री राहुल योगराज टिकरिया जी ने 'मन की बात' में दिए गए प्रधानमंत्री जी के संदेशों को युवाओं तक पहुंचाया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए 'JOIN BJYM 2026' सदस्यता अभियान को बूथ स्तर तक तेज करने की रणनीति बताई।

संबोधन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 'मन की बात' से हमें हर बूथ के युवा को जोड़ने की प्रेरणा मिलती है और सभी को अपने बूथ को मजबूत कर संगठन को नई ऊंचाई तक ले जाना है। इस कार्यक्रम का सफल संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रवीण बारसे जी द्वारा किया गया। आयोजन में मौजूद बड़ी संख्या में युवाओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने 'JOIN BJYM 2026' को सफल बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य आदरणीय श्री अरुण सिंह भदोरिया जी, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य आदरणीय श्री हुंगा राम मरकाम जी, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कुणन ठाकुर जी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मरकाम भीमा जी, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री लोकेश साहू जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभन गंदमी जी, युवा मोर्चा जिला सहप्रभारी संजय साहू जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दिलीप पेद्दी जी व श्रीमती पार्वती प्रधानी जी, जिला महामंत्री श्री विश्वराज सिंह चौहान जी, जिला मंत्री श्री संजय सोढ़ी जी, जिला प्रवक्ता रमेश यादव, मंडल अध्यक्ष चिरंजीव मांडवी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार कश्यप, मंडल महामंत्री डॉ जितेंद्र, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र पुजारी, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती हिना सोढ़ी व जगदीश महेश्वरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र नायक, राजेंद्र गुप्ता व फुलशन नायडू, किसान मोर्चा जिला महामंत्री श्री अमर पोयम, युवा मोर्चा जिला मंत्री अमित कश्यप व जगदीश मुचाकी, सरपंच केन्नी राम बघेल, युवा मोर्चा सुकमा मंडल अध्यक्ष करन कश्यप, मंडल महामंत्री लक्ष्मण मांडवी, सहित धनु कुरामी, लच्छु कलमू, मुकेश, सोमा बारसे और देवा कलमू उपस्थित रहे।
    user_Shnakar kumar miahra
    Shnakar kumar miahra
    Local News Reporter सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • सुकमा जिले के कोंटा नगर स्थित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल और आरएमएसए हाई स्कूल में 24.07.2026 को साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) कोंटा डॉ. प्रशांत देवांगन तथा थाना कोंटा पुलिस द्वारा यह कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला के दौरान फेक लिंक, एपीके फ्रॉड, ऑनलाइन लोन स्कैम, इन्वेस्टमेंट एवं ट्रेडिंग स्कैम, सेक्सटॉर्शन, डिजिटल अरेस्ट और मनी म्यूलिंग जैसे प्रचलित साइबर अपराधों के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करने तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही महिलाओं और बच्चों से संबंधित सोशल मीडिया आधारित आपत्तिजनक सामग्री या साइबर अपराधों की शिकायत दर्ज कराने के बारे में भी बताया गया। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा नियमों के उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कार्यशाला के अंत में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में साइबर विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सुकमा पुलिस द्वारा जिले के शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार की कार्यशालाओं का नियमित आयोजन कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास लगातार जारी है।
    1
    सुकमा जिले के कोंटा नगर स्थित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल और आरएमएसए हाई स्कूल में 24.07.2026 को साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) कोंटा डॉ. प्रशांत देवांगन तथा थाना कोंटा पुलिस द्वारा यह कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करना था।

कार्यशाला के दौरान फेक लिंक, एपीके फ्रॉड, ऑनलाइन लोन स्कैम, इन्वेस्टमेंट एवं ट्रेडिंग स्कैम, सेक्सटॉर्शन, डिजिटल अरेस्ट और मनी म्यूलिंग जैसे प्रचलित साइबर अपराधों के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करने तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही महिलाओं और बच्चों से संबंधित सोशल मीडिया आधारित आपत्तिजनक सामग्री या साइबर अपराधों की शिकायत दर्ज कराने के बारे में भी बताया गया।

इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा नियमों के उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कार्यशाला के अंत में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में साइबर विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सुकमा पुलिस द्वारा जिले के शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार की कार्यशालाओं का नियमित आयोजन कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास लगातार जारी है।
    user_Sarwan kumar
    Sarwan kumar
    Local News Reporter सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • राजनांदगांव की सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरवी रखी जमीन की कथित रूप से अपने नाम रजिस्ट्री कराने, ब्लैंक चेक और कोरे कागजों का दुरुपयोग करने तथा अधिक ब्याज वसूलने के मामले में कोठारी बंधुओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पीड़ित को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
    1
    राजनांदगांव की सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरवी रखी जमीन की कथित रूप से अपने नाम रजिस्ट्री कराने, ब्लैंक चेक और कोरे कागजों का दुरुपयोग करने तथा अधिक ब्याज वसूलने के मामले में कोठारी बंधुओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पीड़ित को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.