Shuru
Apke Nagar Ki App…
अपने ग्राम अन्ना गांव की गली व रोड बनवाने के सम्बन्ध मे DM sir Hardoi - कक्षा -3 ki छात्रा गुलशन राजपूत पुत्री प्रवीन राजपूत ने DM sir Hardoi से अपने गांव की रोड बनवाने की अपील की है
Praveen Rajpoot
अपने ग्राम अन्ना गांव की गली व रोड बनवाने के सम्बन्ध मे DM sir Hardoi - कक्षा -3 ki छात्रा गुलशन राजपूत पुत्री प्रवीन राजपूत ने DM sir Hardoi से अपने गांव की रोड बनवाने की अपील की है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद हरदोई आज दिनांक 10 अगस्त,2026 को मुख्य विकास अधिकारी,हरदोई श्रीमती नेहा ब्याडवाल द्वारा कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित एन0आर0सी0 का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय 10 अतिकुपोषित बच्चे भर्ती पाये गये मुख्य जनपद हरदोई आज दिनांक 10 अगस्त,2026 को मुख्य विकास अधिकारी,हरदोई श्रीमती नेहा ब्याडवाल द्वारा कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित एन0आर0सी0 का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय 10 अतिकुपोषित बच्चे भर्ती पाये गये मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अतिकुपोषित बच्चों की माताओं से बातचीत की गयी तथा बच्चों को दिये जाने वाले पोषाहार के बारे में जानकारी ली गयी । मौके पर उपस्थित एन0आर0सी0 प्रभारी डा0 शिवम गुप्ता एवं डायटिशियन श्रीमती शलिनी मिश्रा से बच्चों के पोषाहार के बारे में विस्तृत जानकारी ली गयी तथा रसोईघर का निरीक्षण किया गया। रसोई में सीलन पाये जाने एवं रंगाई-पुताई न पाये जाने तथा एन0आर0सी0 के बाहर पेयजल की समुचित व्यवस्था न पाये जाने पर एन0आर0सी0 प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये गये। इस एन.आर.सी. सेन्टर पर कुल 13 ब्लाकों(ब्लाक सण्डीला के ब्लाकों को छोड़कर) के अति कुपोषित बच्चे भर्ती होते हैं, परन्तु विगत दो माहों में किसी भी ब्लाक की सी0डी0पी0ओ0 द्वारा एन0आर0सी0 का भ्रमण नहीं किया गया तथा भर्ती बच्चों के बारे में कोई फीडबैक व जानकारी नहीं ली गयी। मुख्य विकास अधिकारी सभी 13 सी0डी0पी0ओ0 को एन0आर0सी0 का भ्रमण न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्यवाही करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये गये । निरीक्षण के समय डा0 चन्द्र किशोर,सी0एम0एस0, डा0 शिवम गुप्ता,प्रभारी एन0आर0सी0 एवं श्री रामेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी सुरसा श्रीमती कविता अवस्थी उपस्थित रहीं। तदोपरांत मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई श्रीमती नेहा ब्याडवाल द्वारा राजकीय बाल सम्प्रेक्षण ग्रह का निरीक्षण किया गया तथा निरूद्ध बाल बन्दियों के स्किल डेवलपमेन्ट हेतु चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गयी तथा पुस्तकालय,कम्प्यूटर रूम,भोजनालय एवं क्रीडा स्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश अधीक्षक राजकीय सम्प्रेषण ग्रह को दिये गये। संस्थान में किए जा रहे बागवानी का कार्य सराहनीय पाया गया,जिसके लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधीक्षक की सराहना की गयी। निरीक्षण के समय श्री संजय निगम,जिला प्रोबेशन अधिकारी,हरदोई, श्री सौरभ पाठक,अधीक्षक,राजकीय सम्प्रेक्षण गृह,हरदोई तथा खण्ड विकास अधिकारी,सुरसा श्रीमती कविता अवस्थी उपस्थित रहीं।4
- बादलों ने गड़गड़ाहट व हवा के साथ काफी तेज बारिश ने मौसम का बदला मिजाज, गाँव हथौड़ा जनपद हरदोई का नजारा शाम के 6:00 बजे बादलों ने चारों तरफ से घनघोर वर्षा करते हुए मौसम के मिजाज को बदल दिया है किसानों को बहुत बड़ी राहत हुई है इस बरसात से धान की फसल में काफी फायदा हुआ है इस बरसात से किसानों के चेहरे खिल उठे।1
- देखिए किस तरह से ड्राइवर नीचे गिरा फिर गाड़ी हुई बेकाबू बिना ड्राइवर के दौड़ी गाड़ी1
- सावन के दूसरे सोमवार को शाहाबाद नगर क्षेत्र के नर्मदा तीर्थ पर मंदिर में लगी भक्तों की भीड़1
- *आज दिनांक 10.08.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा सावन माह/ महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना मल्लावां क्षेत्रांतर्गत सुनासीर नाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व डूयटी मे लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारिगणों को आवश्यक दिशा - निर्देश दिये गये।* *आज दिनांक 10.08.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा सावन माह/ महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना मल्लावां क्षेत्रांतर्गत सुनासीर नाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व डूयटी मे लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारिगणों को आवश्यक दिशा - निर्देश दिये गये।*1
- सावन के दूसरे सोमवार पर सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों की आस्था का सैलाब* *सावन के दूसरे सोमवार पर सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों की आस्था का सैलाब* पचदेवरा। सावन के दूसरे सोमवार पर भरखनी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम धानी नगला स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर नाथ मंदिर बिवियापुर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार तड़के 3 बजे से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजन-अर्चन और रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से पैदल और निजी वाहनों से मंदिर पहुंचे। हरदोई शाहजहांपुर सहित आसपास के कई जनपदों से श्रद्धालु भगवान सिद्धेश्वर नाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। वहीं बड़ी संख्या में कांवड़िये फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से पवित्र गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। पांडवकालीन सिद्धेश्वर नाथ मंदिर की विशेष धार्मिक मान्यता है कि यह प्राचीन मंदिर पांडवकालीन है और यहां सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की आराधना करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था और विश्वास के चलते सावन माह में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। व्यवस्था संभालने में जुटे रहे पुलिसकर्मी और स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से पेयजल, साफ-सफाई, दर्शन व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। सोमवार को सुबह 3 बजे से व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवक लगातार श्रद्धालुओं की सहायता करते नजर आए। वहीं एएसपी शाहाबाद आलोक राज नारायण एवं प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव के नेतृत्व में करीब 50 पुलिसकर्मी मंदिर परिसर में तैनात रहे और भीड़ को व्यवस्थित करते हुए श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने में जुटे रहे। सावन के दूसरे सोमवार पर सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़ ने एक बार फिर क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और मंदिर की धार्मिक लोकप्रियता को प्रदर्शित किया।4
- अपने ग्राम अन्ना गांव की गली व रोड बनवाने के सम्बन्ध मे DM sir Hardoi - कक्षा -3 ki छात्रा गुलशन राजपूत पुत्री प्रवीन राजपूत ने DM sir Hardoi से अपने गांव की रोड बनवाने की अपील की है1