Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के झांसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। हिरासत के दौरान सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी 'रघुपति राघव राजा राम' का पाठ करते दिखे।
S News
उत्तर प्रदेश के झांसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। हिरासत के दौरान सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी 'रघुपति राघव राजा राम' का पाठ करते दिखे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी के बिजौली में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई के तहत क्षेत्र की मुख्य सड़कों को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है।1
- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के ग्राम कफ़ार में लाडली बहनों ने दारू पर सख्त कार्रवाई की है। लाडली बहनों द्वारा उठाया गया यह कदम बिल्कुल सही है और उनके इस सराहनीय कार्य के लिए हर तरफ 'जय हो लाडली बहनों' के जयकारे लग रहे हैं।1
- दतिया उपचुनाव को लेकर चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के सेवढ़ा से पूर्व प्रत्याशी रहे संजय दुबे ने दतिया के सियासी समीकरणों पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उपचुनाव में किसकी चाल नाकाम होगी और कौन बाजी मारेगा, इस पर संजय दुबे ने दो टूक रुख अपनाया है।1
- दतिया में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना चिरूला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने फुलरा कंजर डेरा के पास जंगल में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने मौके से 400 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये है। तलाशी के दौरान 200-200 लीटर के दो प्लास्टिक ड्रमों में रखी कच्ची शराब बरामद की गई। वहीं मौके पर करीब 5 हजार रुपये मूल्य का 100 लीटर लहान भी नष्ट कर दिया गया। इस मामले में थाना चिरूला में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हिमांशु भार्गव समेत चिरूला पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।1
- दतिया उपचुनाव के बीच अवधेश नायक ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा ने केवल अपना चेहरा बदला है, उसका चरित्र नहीं बदला है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भी क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर अपने लिए वोट मांगे हैं।1
- उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बिजौली में एक टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर टीम सक्रिय रूप से अतिक्रमण को हटाने के कार्य में जुटी हुई है।1
- झांसी की संघर्ष सेवा समिति ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण पेश करते हुए अमरीन मंसूरी के विवाह में सहयोग कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। अठोंदना की पुलिया, नगरा निवासी स्वर्गीय अब्दुल सलाम और रूकसाना मंसूरी की पुत्री अमरीन मंसूरी का विवाह 20 जुलाई 2026 को पारिवारिक एवं सामाजिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने नवविवाहित जोड़े के सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने नवदंपती को आवश्यक गृहस्थी का सामान, उपहार और बेटी धन भेंट किया। इससे पूर्व, कलर्स ब्यूटी पार्लर के सहयोग से अमरीन को विवाह हेतु तैयार कराया गया था। डॉ. संदीप सरावगी ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियाँ किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की अमूल्य धरोहर होती हैं, इसलिए सक्षम लोगों को उनके सम्मान, शिक्षा और सुरक्षित भविष्य के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने सामाजिक कार्यों में सहभागिता के लिए कलर्स ब्यूटी पार्लर की टीम के सहयोग की सराहना की। इस दौरान अमरीन के भाई आशिफ मंसूरी सहित जसवंत सिंह, सुरजीत यादव, मुन्ना मास्टर, सुशांत गुप्ता, बसंत गुप्ता, अहिल खान, धर्मेंद्र खटीक, राकेश अहिरवार, मोहित लाक्षाकार, अशोक मिसाद, सिद्धांत गुप्ता, सचिन शर्मा, राजू सेन, संदीप नामदेव और अनुज प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने नवदंपती को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।4
- जंतर-मंतर पर चल रहे धरने को लेकर एक बड़ा ऐलान सामने आया है। अभिजीत दिपके ने इस संबंध में बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि धरने से कॉकरोच नहीं उठे हैं और वे पूरी रात वहीं धरने पर डटे रहेंगे।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में कम समय की बारिश में ही तथाकथित विकास की पोल खुल गई है और भ्रष्टाचार खुलकर सामने आ गया है। शहर के रिछरा फाटक क्षेत्र में नाले और नालियां चौक हो जाने के कारण नालों का गंदा पानी सड़कों पर किसी नदी की तरह बह रहा है, जिससे राहगीर और स्थानीय लोग खासे परेशान हैं। सड़कों पर बहते गंदे पानी और बदहाली को लेकर गहरा आक्रोश है। दतिया में अरबों-खरबों रुपये आए और लोग स्टेडियम पर नाच कर चले गए, लेकिन बुनियादी समस्याओं और नालियों की व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।1