Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया उपचुनाव को लेकर चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के सेवढ़ा से पूर्व प्रत्याशी रहे संजय दुबे ने दतिया के सियासी समीकरणों पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उपचुनाव में किसकी चाल नाकाम होगी और कौन बाजी मारेगा, इस पर संजय दुबे ने दो टूक रुख अपनाया है।
पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ
दतिया उपचुनाव को लेकर चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के सेवढ़ा से पूर्व प्रत्याशी रहे संजय दुबे ने दतिया के सियासी समीकरणों पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उपचुनाव में किसकी चाल नाकाम होगी और कौन बाजी मारेगा, इस पर संजय दुबे ने दो टूक रुख अपनाया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया उपचुनाव को लेकर चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के सेवढ़ा से पूर्व प्रत्याशी रहे संजय दुबे ने दतिया के सियासी समीकरणों पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उपचुनाव में किसकी चाल नाकाम होगी और कौन बाजी मारेगा, इस पर संजय दुबे ने दो टूक रुख अपनाया है।1
- दतिया में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना चिरूला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने फुलरा कंजर डेरा के पास जंगल में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने मौके से 400 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये है। तलाशी के दौरान 200-200 लीटर के दो प्लास्टिक ड्रमों में रखी कच्ची शराब बरामद की गई। वहीं मौके पर करीब 5 हजार रुपये मूल्य का 100 लीटर लहान भी नष्ट कर दिया गया। इस मामले में थाना चिरूला में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हिमांशु भार्गव समेत चिरूला पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।1
- दतिया उपचुनाव के बीच अवधेश नायक ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा ने केवल अपना चेहरा बदला है, उसका चरित्र नहीं बदला है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भी क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर अपने लिए वोट मांगे हैं।1
- दतिया जिले के भांडेर स्थित प्राचीन काली माता मंदिर रामगढ़ में रामायण पाठ के उपलक्ष्य में एक श्रद्धालु द्वारा मंदिर प्रांगण में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में हुए इस कृत्य से प्रतिदिन दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। हैरानी की बात यह है कि मंदिर के पुजारी की मौजूदगी में यह पूरा कार्यक्रम संपन्न हो गया, लेकिन उनकी तरफ से इसका कोई भी विरोध नहीं किया गया। इसके साथ ही, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और तहसीलदार की ओर से भी अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। इस पूरे प्रकरण में सबसे बड़ी लापरवाही और गलती खुद मंदिर के पुजारी की ही सामने आ रही है, जिन्होंने न तो इस आयोजन का कोई विरोध किया और न ही इसके बारे में पुलिस या ट्रस्ट के अध्यक्ष तहसीलदार साहब को सूचित किया। अब श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की नजरें प्रशासन पर टिकी हुई हैं कि आखिर जिला कलेक्टर साहब इस गंभीर मामले में क्या एक्शन लेते हैं, या फिर इस पूरे मामले को रफा-दफा कर यहीं दबा दिया जाएगा।1
- दतिया जिले में फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंडोखर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी गेंदालाल को उसके गांव बरचौली से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गेंदालाल, जो रामनाथ कुशवाहा का पुत्र है और थाना भांडेर क्षेत्र के बरचौली का निवासी है, काफी समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। गिरफ्तारी की आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे दतिया न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपी गेंदालाल न्यायालय भांडेर के एससी एनआईए 7/25, धारा 138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम के प्रकरण में वांछित था। मंगलवार दोपहर साढ़े 03 बजे पुलिस ने बताया कि उसकी तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन वह हाथ नहीं लग रहा था। आखिरकार, मजबूत मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर पंडोखर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसके गांव में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि न्यायालय से फरार चल रहे आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जा सके।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में लक्ष्य न्यूज़ से बातचीत करते हुए भानू ठाकुर ने जीतू पटवारी पर सीधा हमला बोला है। भानू ठाकुर ने कहा कि जीतू पटवारी हमेशा बड़बोले नेता रहे हैं और बीजेपी पार्टी ही जीत दर्ज करेगी।1
- दतिया जिले के थाना डीपार (डिरौलीपार) पुलिस ने रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग पर हुई लूट की वारदात में शामिल ₹10,000 के इनामी आरोपी सहदेव खटीक को गिरफ्तार कर लिया है। 19 वर्षीय आरोपी सहदेव खटीक (पुत्र गुटी उर्फ गुल्ली), ग्राम रतवा, थाना मौ, जिला भिंड का रहने वाला है। 14 मई को दोपहर खमरौली-लोकेंद्रपुर मार्ग पर करौली के पास, रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक दंपत्ति को चार अज्ञात बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर सोने का मंगलसूत्र, सोने का ओम, सोने की अंगूठियां, चांदी की करधनी और नगद राशि लूट ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला और एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डिरौलीपार ने 36 घंटे के भीतर घटना का खुलासा किया था। इसके बाद थाना प्रभारी डीपार, उप-निरीक्षक यादवेंद्र सिंह गुर्जर और उनकी टीम ने फरार चल रहे इस इनामी आरोपी को रतनगढ़ मंदिर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक यादवेंद्र सिंह गुर्जर, उप-निरीक्षक सियाराम गौड़, हेड कांस्टेबल राघवेंद्र सिकरवार, आरक्षक देवेंद्र गुर्जर, इशूराज, राहुल पक्षकार, शैलेंद्र गिरी, अनुपेंद्र और साइबर टीम के शुभम व वीरेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।2