logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नशे में धुत अग्निवीर का ए वोल्टेज ड्रामा 👉 दरोगा की वर्दी फाड़ी और पुलिस पर किया हमला यूपी के मेरठ में खाकी और अनुशासन को ठेंगा दिखाने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। देहरादून हाईवे पर शराब के नशे में धुत एक अग्निवीर ने जमकर तांडव मचाया। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में नशे में धुत अग्निवीर यश तोमर सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों से अभद्रता और बदसलूकी कर रहा था। ​जब राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम उसको समझाने पहुंची, तो आरोपी का पारा और चढ़ गया। आरोपी अग्निवीर ने पुलिसकर्मियों के साथ न केवल बदतमीजी की, बल्कि उनके साथ सीधी हाथापाई शुरू कर दी। हद तो तब हो गई जब आपे से बाहर हुए अग्निवीर ने एक दरोगा की वर्दी तक फाड़ डाली, ​हाईवे पर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद कई पुलिसकर्मियों ने मिलकर आरोपी को घेरा और कड़ी मशक्कत के बाद उसको दबोचकर थाने ले आई। वर्दी की साख को चुनौती देने वाले इस अग्निवीर के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

4 hrs ago
user_PARUL SIROHI BC MEERUT
PARUL SIROHI BC MEERUT
सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

नशे में धुत अग्निवीर का ए वोल्टेज ड्रामा 👉 दरोगा की वर्दी फाड़ी और पुलिस पर किया हमला यूपी के मेरठ में खाकी और अनुशासन को ठेंगा दिखाने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। देहरादून हाईवे पर शराब के नशे में धुत एक अग्निवीर ने जमकर तांडव मचाया। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में नशे में धुत अग्निवीर यश तोमर सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों से अभद्रता और बदसलूकी कर रहा था। ​जब राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम उसको समझाने पहुंची, तो आरोपी का पारा और चढ़ गया। आरोपी अग्निवीर ने पुलिसकर्मियों के साथ न केवल बदतमीजी की, बल्कि उनके साथ सीधी हाथापाई शुरू कर दी। हद तो तब हो गई जब आपे से बाहर हुए अग्निवीर ने एक दरोगा की वर्दी तक फाड़ डाली, ​हाईवे पर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद कई पुलिसकर्मियों ने मिलकर आरोपी को घेरा और कड़ी मशक्कत के बाद उसको दबोचकर थाने ले आई। वर्दी की साख को चुनौती देने वाले इस अग्निवीर के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खास बातचीत वर्तमान जिला मंत्री भाजपा से इन्होंने बताया हमने अपनी ग्राम पंचायत में काफी खास बातचीत वर्तमान जिला मंत्री भाजपा से इन्होंने बताया हमने अपनी ग्राम पंचायत में काफी कार्य कराए और स्कूल का निर्माण कराया और आगे भी कार्य करेंगे
    1
    खास बातचीत वर्तमान जिला मंत्री भाजपा से इन्होंने बताया हमने अपनी ग्राम पंचायत में काफी
खास बातचीत वर्तमान जिला मंत्री भाजपा से इन्होंने बताया हमने अपनी ग्राम पंचायत में काफी कार्य कराए और स्कूल का निर्माण कराया और आगे भी कार्य करेंगे
    user_Media fast news 24
    Media fast news 24
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • जेल में गूंजे मोहब्बत के नगमेमेरठ जिला जेल में इन दिनों सलाखों के पीछे पुराने फिल्मी गीतों की गूंज सुनाई दे रही मेरठ जिला जेल में इन दिनों सलाखों के पीछे पुराने फिल्मी गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। जेल में शुरू हुआ ‘रेडियो परवाज़’ बंदियों के मनोरंजन के साथ उनके तनाव को कम करने और सकारात्मक माहौल बनाने का जरिया बन रहा है। बंदी एक दिन पहले पर्ची देकर अपनी पसंद के गानों की फरमाइश करते हैं। खास बात ये है कि सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की ओर से भी गानों की फरमाइश की जा रही है। मुस्कान ने पुराने गानों की, जबकि साहिल ने प्रेम गीतों की फरमाइश भेजी है। रेडियो परवाज़ पर पुराने रोमांटिक, दर्द और जुदाई के गीतों के साथ प्रेरणादायक कार्यक्रम भी प्रसारित होते हैं। जेल प्रशासन का मानना है कि संगीत और सकारात्मक कार्यक्रम बंदियों के हृदय परिवर्तन और मानसिक तनाव कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। यानी जेल की चारदीवारी में सजा के साथ संगीत के जरिए सुधार और सकारात्मक बदलाव की एक नई पहल जारी है। देखिए पूरी खबर का वीडियो
    3
    जेल में गूंजे मोहब्बत के नगमेमेरठ जिला जेल में इन दिनों सलाखों के पीछे पुराने फिल्मी गीतों की गूंज सुनाई दे रही
मेरठ जिला जेल में इन दिनों सलाखों के पीछे पुराने फिल्मी गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। जेल में शुरू हुआ ‘रेडियो परवाज़’ बंदियों के मनोरंजन के साथ उनके तनाव को कम करने और सकारात्मक माहौल बनाने का जरिया बन रहा है।
बंदी एक दिन पहले पर्ची देकर अपनी पसंद के गानों की फरमाइश करते हैं। खास बात ये है कि सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की ओर से भी गानों की फरमाइश की जा रही है। मुस्कान ने पुराने गानों की, जबकि साहिल ने प्रेम गीतों की फरमाइश भेजी है।
रेडियो परवाज़ पर पुराने रोमांटिक, दर्द और जुदाई के गीतों के साथ प्रेरणादायक कार्यक्रम भी प्रसारित होते हैं। जेल प्रशासन का मानना है कि संगीत और सकारात्मक कार्यक्रम बंदियों के हृदय परिवर्तन और मानसिक तनाव कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
यानी जेल की चारदीवारी में सजा के साथ संगीत के जरिए सुधार और सकारात्मक बदलाव की एक नई पहल जारी है।
देखिए पूरी खबर का वीडियो
    user_नवेद खान न्यूज ऐंकर मेरठ
    नवेद खान न्यूज ऐंकर मेरठ
    News Anchor मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान: महारानी अवंतीबाई लोधी के सम्मान में 16 अगस्त को छुट्टी का वादा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महारानी अवंतीबाई लोधी के सम्मान में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, तो 16 अगस्त को महारानी अवंतीबाई लोधी जी के सम्मान में सार्वजनिक अवकाश किया जाएगा।
    1
    अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान: महारानी अवंतीबाई लोधी के सम्मान में 16 अगस्त को छुट्टी का वादा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महारानी अवंतीबाई लोधी के सम्मान में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, तो 16 अगस्त को महारानी अवंतीबाई लोधी जी के सम्मान में सार्वजनिक अवकाश किया जाएगा।
    user_Salmani Live Tv
    Salmani Live Tv
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • MP=स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
    1
    MP=स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
    user_Ground News 24x7
    Ground News 24x7
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मुज़फ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य प्रहलाद पाहुजा को अज्ञात नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आदित्य प्रहलाद पाहुजा सिविल लाइन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने बताया कि उन्हें अज्ञात नंबर से धमकी दी गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा है और पुलिस मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
    1
    मुज़फ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य प्रहलाद पाहुजा को अज्ञात नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आदित्य प्रहलाद पाहुजा सिविल लाइन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने बताया कि उन्हें अज्ञात नंबर से धमकी दी गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा है और पुलिस मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
    user_Vijay rathi
    Vijay rathi
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज👉 नवोदय विद्यालय में बच्चों के भोजन में दाल में मिला मरा हुआ मेंढ़क, मचा हंगामा नवोदय विद्यालय में दाल में मिला मरा हुआ मेंढक, बच्चों ने किया हंगामा महराजगंज। स्थानीय धनेवा धानेई जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार सुबह बच्चों को परोसे गए भोजन में मरा हुआ मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया। दाल में मेंढक देखकर कक्षा 9 का एक छात्र चीख पड़ा। इसके बाद अन्य बच्चों ने भी अपनी थालियां जांचीं और भोजन बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। बताया गया कि विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक करीब 100 बच्चे आवासीय रूप से पढ़ते हैं। बच्चों के लिए भोजन विद्यालय परिसर में ही तैयार किया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही वाइस प्रिंसिपल दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और बच्चों को समझाकर शांत कराया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार मामले की जांच कराई जा रही है। लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के स्वास्थ्य की भी जांच कराई गई, जिसमें सभी के स्वस्थ होने की बात कही गई है। घटना की जानकारी मिलते ही कुछ अभिभावक भी विद्यालय पहुंचे और नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
    3
    ब्रेकिंग न्यूज👉 नवोदय विद्यालय में बच्चों के भोजन में दाल में मिला मरा हुआ मेंढ़क, मचा हंगामा 
नवोदय विद्यालय में दाल में मिला मरा हुआ मेंढक, बच्चों ने किया हंगामा
महराजगंज। स्थानीय धनेवा धानेई जवाहर नवोदय 
विद्यालय में रविवार सुबह बच्चों को परोसे गए भोजन में मरा हुआ मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया। दाल में मेंढक देखकर कक्षा 9 का 
एक छात्र चीख पड़ा। इसके बाद अन्य बच्चों ने भी अपनी थालियां जांचीं और भोजन बंद कर हंगामा शुरू कर दिया।
बताया गया कि विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक करीब 100 बच्चे आवासीय रूप से पढ़ते हैं। बच्चों के लिए भोजन विद्यालय परिसर में ही 
तैयार किया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही वाइस प्रिंसिपल दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और बच्चों को समझाकर शांत कराया।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार मामले की जांच कराई जा रही है। लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के स्वास्थ्य 
की भी जांच कराई गई, जिसमें सभी के स्वस्थ होने की बात कही गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही कुछ अभिभावक भी 
विद्यालय पहुंचे और नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई से किसी भी 
तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
    user_PARUL SIROHI BC MEERUT
    PARUL SIROHI BC MEERUT
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *मेरठ, उत्तर प्रदेश:* मेरठ में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर सैकड़ों सालों पुराने विशाल पेड़ों की बलि दी जा रही है। सिविल लाइंस क्षेत्र में अफसरों की मौजूदगी के बावजूद पर्यावरण की यह तबाही जारी है। क्या यही है सरकार का 'हरित विकास'? कंक्रीट का जंगल बनाने के चक्कर में आने वाली पीढ़ियों की सांसों का सौदा किया जा रहा है।
    1
    *मेरठ, उत्तर प्रदेश:* मेरठ में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर सैकड़ों सालों पुराने विशाल पेड़ों की बलि दी जा रही है। सिविल लाइंस क्षेत्र में अफसरों की मौजूदगी के बावजूद पर्यावरण की यह तबाही जारी है।
क्या यही है सरकार का 'हरित विकास'? 
कंक्रीट का जंगल बनाने के चक्कर में आने वाली पीढ़ियों की सांसों का सौदा किया जा रहा है।
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *मेरठ, उत्तर प्रदेश:* *दौराला थाना क्षेत्र के गांव मटौर के जंगल में करीब 5-6 दिन पुराना 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, पुलिस मामले की जांच और मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी*
    1
    *मेरठ, उत्तर प्रदेश:* 
*दौराला थाना क्षेत्र के गांव मटौर के जंगल में करीब 5-6 दिन पुराना 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, पुलिस मामले की जांच और मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी*
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मेरठ क्या कुछ मिनट की देरी की कीमत किसी इंसान की इज्जत और सुरक्षा हो सकती है?" 🚨 BILNKIT के डिलीवरी बॉय से दंपति ने की मारपीट देखिए मारपीट का लाइव वीडियो ​मेरठ के गंगा हाइट्स सोसाइटी में डिलीवरी में देरी होने पर एक डिलीवरी बॉय को फ्लैट में बंद करके पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी फरार हैं। लेकिन सवाल सिर्फ कानून का नहीं, हमारी सोच का भी है। ​जो इंसान धूप, बारिश और ट्रैफिक में हमारे दरवाजे तक खाना पहुंचाता है, क्या वो सम्मान का हकदार नहीं है? ​अपने विचार कमेंट सेक्शन में ज़रूर साझा करें। ​👉 Like | Share | Follow @TruthXWithNawedkkhan ​#TruthX #Nawedkkhan #Meerut #ViralVideo #DeliveryPartner SocialAwareness
    1
    मेरठ क्या कुछ मिनट की देरी की कीमत किसी इंसान की इज्जत और सुरक्षा हो सकती है?" 🚨 BILNKIT के डिलीवरी बॉय से दंपति ने की मारपीट देखिए मारपीट का लाइव वीडियो
​मेरठ के गंगा हाइट्स सोसाइटी में डिलीवरी में देरी होने पर एक डिलीवरी बॉय को फ्लैट में बंद करके पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी फरार हैं। लेकिन सवाल सिर्फ कानून का नहीं, हमारी सोच का भी है।
​जो इंसान धूप, बारिश और ट्रैफिक में हमारे दरवाजे तक खाना पहुंचाता है, क्या वो सम्मान का हकदार नहीं है?
​अपने विचार कमेंट सेक्शन में ज़रूर साझा करें।
​👉 Like | Share | Follow @TruthXWithNawedkkhan
​#TruthX #Nawedkkhan #Meerut #ViralVideo #DeliveryPartner SocialAwareness
    user_नवेद खान न्यूज ऐंकर मेरठ
    नवेद खान न्यूज ऐंकर मेरठ
    News Anchor मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.