ब्रेकिंग न्यूज👉 नवोदय विद्यालय में बच्चों के भोजन में दाल में मिला मरा हुआ मेंढ़क, मचा हंगामा नवोदय विद्यालय में दाल में मिला मरा हुआ मेंढक, बच्चों ने किया हंगामा महराजगंज। स्थानीय धनेवा धानेई जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार सुबह बच्चों को परोसे गए भोजन में मरा हुआ मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया। दाल में मेंढक देखकर कक्षा 9 का एक छात्र चीख पड़ा। इसके बाद अन्य बच्चों ने भी अपनी थालियां जांचीं और भोजन बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। बताया गया कि विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक करीब 100 बच्चे आवासीय रूप से पढ़ते हैं। बच्चों के लिए भोजन विद्यालय परिसर में ही तैयार किया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही वाइस प्रिंसिपल दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और बच्चों को समझाकर शांत कराया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार मामले की जांच कराई जा रही है। लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के स्वास्थ्य की भी जांच कराई गई, जिसमें सभी के स्वस्थ होने की बात कही गई है। घटना की जानकारी मिलते ही कुछ अभिभावक भी विद्यालय पहुंचे और नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
ब्रेकिंग न्यूज👉 नवोदय विद्यालय में बच्चों के भोजन में दाल में मिला मरा हुआ मेंढ़क, मचा हंगामा नवोदय विद्यालय में दाल में मिला मरा हुआ मेंढक, बच्चों ने किया हंगामा महराजगंज। स्थानीय धनेवा धानेई जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार सुबह बच्चों को परोसे गए भोजन में मरा हुआ मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया। दाल में मेंढक देखकर कक्षा 9 का एक छात्र चीख पड़ा। इसके बाद अन्य
बच्चों ने भी अपनी थालियां जांचीं और भोजन बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। बताया गया कि विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक करीब 100 बच्चे आवासीय रूप से पढ़ते हैं। बच्चों के लिए भोजन विद्यालय परिसर में ही तैयार किया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही वाइस प्रिंसिपल दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और बच्चों को समझाकर शांत कराया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार मामले की जांच
कराई जा रही है। लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के स्वास्थ्य की भी जांच कराई गई, जिसमें सभी के स्वस्थ होने की बात कही गई है। घटना की जानकारी मिलते ही कुछ अभिभावक भी विद्यालय पहुंचे और नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
- कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने साफ कहा कि मैं वंदे मातरम नहीं गाऊंगा *कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने हाल ही में साफ़ कहा है कि वे वंदे मातरम् नहीं गाएँगे...* ताज़ा ब्यान में उन्होंने कहा, मैं पहले भी नहीं गाता था और आगे भी नहीं गाऊँगा ,बस सम्मान में खड़ा हो जाऊँगा। अल्लाह के अलावा किसी की इबादत नहीं कर सकता, यह मेरा संवैधानिक अधिकार है.. ताजा वीडियो जारी..1
- bhai mai jara hu nainital aap kab aaye the comment me batao apka aana tota hai ya nahi aap kab aaye the comment me batao apka aana tota hai ya nahi1
- GNDपब्लिक स्कूल के संस्थापक और प्रधान पद के भावी उम्मीदवार खास बातचीत इन्हों GNDपब्लिक स्कूल के संस्थापक और प्रधान पद के भावी उम्मीदवार खास बातचीत इन्होंने बताया की प्रधान पद पर ना रहते हुए भी इन्होंने अपनी पंचायत में काफी कार्य कराए और आगे भी करते रहेंगे1
- 🚨 नाग पंचमी पर नागों के साथ निकली अनोखी रैली, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नाग पंचमी के अवसर पर नागपुर से एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग हाथों में सांप लेकर एक साथ रैली निकालते नजर आ रहे हैं। नाग पंचमी हिंदू धर्म में नागों की पूजा और उनके प्रति श्रद्धा से जुड़ा पर्व है। इस दौरान कई जगहों पर धार्मिक आयोजन और शोभायात्राएं भी निकाली जाती हैं। नागपुर में सामने आए इस वीडियो में लोग सांपों को लेकर सड़कों पर चलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ लोग इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं कुछ लोग सांपों की सुरक्षा और उनके साथ होने वाले व्यवहार को लेकर सवाल उठा रहे हैं। सांप वन्यजीव हैं और उनके साथ किसी भी तरह की लापरवाही इंसानों और सांप दोनों के लिए खतरनाक हो सकती है। ऐसे आयोजनों में वन्यजीव नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है। फिलहाल वायरल वीडियो के आयोजन का आधिकारिक नाम और इसकी पूरी जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है। #NagPanchami #Nagpur #Snake #NagPanchami2026 #ViralVideo #IndiaNews #BreakingNews1
- मेरठ: 'तुम्हारी मां ने दूध पिलाया है तो मुझे हराओ'- सपा विधायक शाहिद मंजूर ने अपने विरोधियों को ललकारा मेरठ: 'तुम्हारी मां ने दूध पिलाया है तो मुझे हराओ'- सपा विधायक शाहिद मंजूर ने अपने विरोधियों को ललकारा1
- MP=नाग पंचमी पर्व चौरसिया समाज द्वारा मनाया गया#Ground news 24x71
- नशे में धुत अग्निवीर का ए वोल्टेज ड्रामा 👉 दरोगा की वर्दी फाड़ी और पुलिस पर किया हमला यूपी के मेरठ में खाकी और अनुशासन को ठेंगा दिखाने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। देहरादून हाईवे पर शराब के नशे में धुत एक अग्निवीर ने जमकर तांडव मचाया। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में नशे में धुत अग्निवीर यश तोमर सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों से अभद्रता और बदसलूकी कर रहा था। जब राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम उसको समझाने पहुंची, तो आरोपी का पारा और चढ़ गया। आरोपी अग्निवीर ने पुलिसकर्मियों के साथ न केवल बदतमीजी की, बल्कि उनके साथ सीधी हाथापाई शुरू कर दी। हद तो तब हो गई जब आपे से बाहर हुए अग्निवीर ने एक दरोगा की वर्दी तक फाड़ डाली, हाईवे पर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद कई पुलिसकर्मियों ने मिलकर आरोपी को घेरा और कड़ी मशक्कत के बाद उसको दबोचकर थाने ले आई। वर्दी की साख को चुनौती देने वाले इस अग्निवीर के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- मेरठ मे थापरनगर के रंजीत होटल में 16 साल की नाबालिग संग दबोचा फरदीन!देखिए खबर का वीडियो मेरठ मे थापरनगर के रंजीत होटल में 16 साल की नाबालिग संग दबोचा फरदीन! एंकर :-उत्तर प्रदेश के मेरठ से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज खबर! थापरनगर स्थित 'रंजीत होटल' के बंद कमरे का वो सच, जिसने सबको हैरान कर दिया है! नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक हिंदू की सटीक सूचना पर जब पुलिस ने रंजीत होटल में छापेमारी की, तो बंद कमरे में 16 साल की हिंदू नाबालिग लड़की, घंटाघर निवासी फरदीन के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई! बताया जा रहा है की इतना ही नहीं, फरदीन के मोबाइल से नाबालिग बच्ची का आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद हुआ है! अब सवाल यह कि बिना पहचान पत्र के नाबालिग को कमरा कैसे मिला? क्या होटल मालिक की दबंगई को पुलिस का गुप्त आशीर्वाद हासिल है?""घटना की भनक लगते ही नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक हिंदू के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। दरवाजा खुलते ही आरोपी फरदीन के मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो मिला, जिसके बाद मौके पर भारी हंगामा खड़ा हो गया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी पर पॉक्सो (POCSO) एक्ट और बलात्कार के तहत सख्त कार्रवाई और होटल का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है।""पुलिस ने आरोपी फरदीन को गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त कर लिया है। लेकिन सवाल वही है—क्या दबंग होटल मालिक पर कार्रवाई होगी या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?"2