logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में घायल युवक रवि प्रकाश की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। बुधवार को परिजनों ने शव को बरेली-बीसलपुर हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। पीलीभीत के कोतवाली बीसलपुर इलाका के ग्राम गोवल पतीपुरा निवासी रवि प्रकाश अपने पिता ओम शंकर और भाई बृजेश कुमार के साथ खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान विपक्षी मुनेंद्र पाल यादव अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया इस खूनी संघर्ष में रवि प्रकाश के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पांच दिनों तक चले इलाज के बाद मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। रवि प्रकाश की मौत की खबर गांव पहुंचते ही मातम छा गया। रवि प्रकाश की मौत से गुस्साये परिजानो और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया बुधवार सुबह उन्होंने रवि प्रकाश के शव को बीसलपुर बरेली हाईवे पर रखकर रोड जाम कर दिया प्रदर्शनकारी मुख्य आरोपीयों की तत्काल गिरफ्तारी और मामले की कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं हाईवे पर जाम होने की सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ और कोतवाली प्रभारी संजीव शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को काफी समझाने बुझाने के बाद शांत किया और जाम को खुलवाया परिजनों को आश्वासन दिया आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

10 hrs ago
user_संदीप निडर
संदीप निडर
पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में घायल युवक रवि प्रकाश की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। बुधवार को परिजनों ने शव को बरेली-बीसलपुर हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। पीलीभीत के कोतवाली बीसलपुर इलाका के ग्राम गोवल पतीपुरा निवासी रवि प्रकाश अपने पिता ओम शंकर और भाई बृजेश कुमार के साथ खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान विपक्षी मुनेंद्र पाल यादव अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया इस खूनी संघर्ष में रवि प्रकाश के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पांच दिनों तक चले इलाज के बाद मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। रवि प्रकाश की मौत की खबर गांव पहुंचते ही मातम छा गया। रवि प्रकाश की मौत से गुस्साये परिजानो और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया बुधवार सुबह उन्होंने रवि प्रकाश के शव को बीसलपुर बरेली हाईवे पर रखकर रोड जाम कर दिया प्रदर्शनकारी मुख्य आरोपीयों की तत्काल गिरफ्तारी और मामले की कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं हाईवे पर जाम होने की सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ और कोतवाली प्रभारी संजीव शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को काफी समझाने बुझाने के बाद शांत किया और जाम को खुलवाया परिजनों को आश्वासन दिया आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरेली-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम पड़ोली स्थित नहर पुलिया के पास मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार ओमेंद्र कुमार (30 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। सुबह करीब 10:00 बजे ग्राम करेना निवासी प्रदीप कुमार अपनी बाइक से जा रहे थे। सामने से ग्राम खरदाह निवासी ओमेंद्र कुमार स्कूटी पर आ रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों चालक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान स्कूटी चालक ओमेंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया। बाइक सवार प्रदीप कुमार को प्राथमिक उपचार दिया गया। मृतक ओमेंद्र कुमार भुता कस्बे में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी और एक तीन वर्षीय बेटा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बरेली-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम पड़ोली स्थित नहर पुलिया के पास मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार ओमेंद्र कुमार (30 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया।
सुबह करीब 10:00 बजे ग्राम करेना निवासी प्रदीप कुमार
अपनी बाइक से जा रहे थे। सामने से ग्राम खरदाह निवासी ओमेंद्र कुमार स्कूटी पर आ रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों चालक घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान स्कूटी चालक ओमेंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया। बाइक सवार प्रदीप कुमार को प्राथमिक उपचार दिया गया।
मृतक ओमेंद्र कुमार भुता कस्बे में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी और एक तीन वर्षीय बेटा है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    user_संदीप निडर
    संदीप निडर
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भारत माता की जयहिंद
    1
    भारत माता की जयहिंद
    user_Atma Gandhi
    Atma Gandhi
    Court reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Pilibhit, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों धड़ल्ले से अबैध रेत खनन का धंधा चल रहा है माफिया रेत मिट्टी सव तरह का खनन कर चांदी काट रहे हैं।
    1
    पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों धड़ल्ले से अबैध रेत खनन का धंधा चल रहा है माफिया रेत मिट्टी सव तरह का खनन कर चांदी काट रहे हैं।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पीलीभीत। बीसलपुर-बरेली हाईवे पर लगे जाम को पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवा दिया। घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया था, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और जाम खोल दिया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पीलीभीत। बीसलपुर-बरेली हाईवे पर लगे जाम को पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवा दिया। घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया था, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और जाम खोल दिया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ashutosh Mishra
    Ashutosh Mishra
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by यूपी समाचार
    1
    Post by यूपी समाचार
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मा0 विधायक बरखेड़ा एवं जिलाधिकारी ने जूनियर हाई स्कूल टाह पौटा से किया स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ स्कूल चलो अभियान की रैली को हरी झण्डी को किया रवाना पीलीभीत सूचना विभाग 01 अप्रैल 2026/शासन के निर्देश पर जिला स्तरीय स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ मरौरी ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल टाह पौटा से किया गया। बुधवार को मुख्य अतिथि बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक स्वामी प्रवक्ता एवं जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को सम्मान जनक तरीके से रोली अक्षत का तिलक लगाकर माला पहनाई और उन्हें निशुल्क पाठ्य पुस्तके बांटी। भव्य और दिव्य तरीके से स्कूल चलो अभियान का आगाज किया गया। नवप्रवेशित कक्षा छह की खुशबू, ऋषभ, अरविंद कक्षा सात की ईशा, सुमित गजेंद्र कक्षा आठ की अंजू, शशि, मोहित सहित कई छात्र-छात्राओं के चेहरे निःशुल्क पाठ पुस्तके और सम्मान पाकर खुशी से खिल गए। स्कूल चलो अभियान के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा शिक्षा शेरनी का दूध है इसे जो पियेगा वह दहाड़ेगा। शिक्षा के बिना ना तो समाज का विकास संभव है ना ही परिवार का विकास संभव है। शिक्षा एक दूसरे को समाज में सम्मान दिलाती है। उन्होंने छात्रों से अपील की और कहा खूब पढ़े लिखे, आगे बढ़े कोई डी एम बने तो कोई बी एस ए और फिर कोई नेता बनकर समाज की सेवा करें। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कोई भी बच्चा बुनियादी शिक्षा से वंचित न रहे शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह स्कूल न जाने वाले बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलवाने के लिए प्रेरित करें। सरकार का लक्ष्य की प्रत्येक बच्चा शिक्षित हो शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़े उसे सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। इसके बाद सभी अतिथियों ने स्कूल चलो अभियान की रैली को स्कूल परिसर से गांव के लिए रवाना किया। रैली की अगुवाई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने की। रैली के दौरान स्कूल चलो अभियान से जुड़े स्कूली बच्चे नारे लगा रहे थे पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी घर की। पढ़ेंगे पढ़ाएंगे रोज स्कूल आएंगे। आधी रोटी खाएंगे अपने बच्चे सभी पढ़ाएंगे। इस मौके पर विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मरौरी सुनील कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं के साथ मिड डे मिल भी खाया। मिड डे मील में स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की सभी शिक्षकों का दायित्व है गांव मोहल्ले में कोई भी ऐसा बच्चा न रहे जिसको स्कूल में प्रवेश न दिलाया गया हो। सभी बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाई और उन्हें बेहतर शिक्षा दें। इसके लिए सभी लोग ग्रामीण अभिभावकों से संपर्क करें। उनके घर जाकर सम्मान तरीके से उन्हें शिक्षा का महत्व बताएं। इस अवसर पर जिला समन्वयक राकेश पटेल, मनीष श्रीवास्तव, सचिन चैधरी, जितेंद्र चैधरी, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, अजय कुमार, के के सागर सहित में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
    4
    मा0 विधायक बरखेड़ा एवं जिलाधिकारी ने जूनियर हाई स्कूल टाह पौटा से किया स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ
स्कूल चलो अभियान की रैली को हरी झण्डी को किया रवाना
पीलीभीत सूचना विभाग 01 अप्रैल 2026/शासन के निर्देश पर जिला स्तरीय स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ मरौरी ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल टाह पौटा से किया गया। बुधवार को मुख्य अतिथि बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित  कर किया। इस अवसर पर विधायक स्वामी प्रवक्ता एवं जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को सम्मान जनक तरीके से रोली अक्षत का तिलक लगाकर माला पहनाई और उन्हें निशुल्क पाठ्य पुस्तके बांटी। भव्य और दिव्य तरीके से स्कूल चलो अभियान का आगाज किया गया। नवप्रवेशित कक्षा छह की खुशबू, ऋषभ, अरविंद कक्षा सात की ईशा, सुमित गजेंद्र कक्षा आठ की अंजू, शशि, मोहित सहित  कई छात्र-छात्राओं के चेहरे निःशुल्क पाठ पुस्तके और सम्मान पाकर खुशी से खिल गए। 
स्कूल चलो अभियान के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा शिक्षा शेरनी का दूध है इसे जो पियेगा वह दहाड़ेगा। शिक्षा के बिना ना तो समाज का विकास संभव है ना ही परिवार का विकास संभव है। शिक्षा एक दूसरे को समाज में सम्मान दिलाती है। उन्होंने छात्रों से अपील की और कहा खूब पढ़े लिखे, आगे बढ़े कोई डी एम बने तो कोई बी एस ए और फिर कोई नेता बनकर समाज की सेवा करें।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कोई भी बच्चा बुनियादी शिक्षा से वंचित न रहे शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह स्कूल न जाने वाले बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलवाने के लिए प्रेरित करें। सरकार का लक्ष्य की प्रत्येक बच्चा शिक्षित हो शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़े उसे सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। इसके बाद सभी अतिथियों ने स्कूल चलो अभियान की रैली को स्कूल परिसर से गांव के लिए रवाना किया। रैली की अगुवाई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने की। रैली के दौरान स्कूल चलो अभियान से जुड़े स्कूली बच्चे नारे लगा रहे थे पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी घर की। पढ़ेंगे पढ़ाएंगे रोज स्कूल आएंगे। आधी रोटी खाएंगे अपने बच्चे सभी पढ़ाएंगे। इस मौके पर विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मरौरी सुनील कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं के साथ मिड डे मिल भी खाया। मिड डे मील में स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की सभी शिक्षकों का दायित्व है गांव मोहल्ले में कोई भी ऐसा बच्चा न रहे जिसको स्कूल में प्रवेश न दिलाया गया हो। सभी बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाई और उन्हें बेहतर शिक्षा दें। इसके लिए सभी लोग ग्रामीण अभिभावकों से संपर्क करें। उनके घर जाकर सम्मान तरीके से उन्हें शिक्षा का महत्व बताएं। इस अवसर पर जिला समन्वयक राकेश पटेल, मनीष श्रीवास्तव, सचिन चैधरी, जितेंद्र चैधरी, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, अजय कुमार, के के सागर सहित में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Atma Gandhi
    1
    Post by Atma Gandhi
    user_Atma Gandhi
    Atma Gandhi
    Court reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.