Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाहजहाँपुर: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को दी हरी झंडी,
यूपी समाचार
शाहजहाँपुर: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को दी हरी झंडी,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by संदीप निडर1
- मैलानी-खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ मैलानी वन्य रेंज में एक मादा बाघिन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से वन महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना मैलानी रेंज की मौरैना बीट स्थित भीखमपुर रेलवे हाल्ट के पास की है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे जब वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम गश्त पर थी, तब उनकी नजर रेलवे पटरी के किनारे पड़ी लगभग 5 वर्षीय मृत बाघिन पर पड़ी।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी और विशेषज्ञ दल तुरंत मौके पर पहुँच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के बाद बाघिन के शव को कब्जे में लेकर मैलानी रेंज कार्यालय पहुँचाया। यहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा बाघिन का पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुरुआती जांच और परिस्थितियों को देखते हुए वन विभाग बाघिन की मौत के पीछे किसी ट्रेन की टक्कर होने की आशंका जता रहा है, हालांकि वन अधिकारी अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से तफ्तीश कर रहे हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर राजा राम मोहन ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला किसी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने का लग रहा है, जिससे टकराकर बाघिन की मौत हुई होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल वन विभाग की टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना के समय उस ट्रैक से कौन-कौन सी ट्रेनें गुजरी थीं। सुरक्षित जंगल के भीतर बाघिन की इस तरह मौत होना वन्यजीव प्रेमियों और संरक्षण की दृष्टि से एक बड़ा झटका माना जा रहा है।3
- मैलानी-खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ मैलानी वन्य रेंज में एक मादा बाघिन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से वन महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना मैलानी रेंज की मौरैना बीट स्थित भीखमपुर रेलवे हाल्ट के पास की है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे जब वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम गश्त पर थी, तब उनकी नजर रेलवे पटरी के किनारे पड़ी लगभग 5 वर्षीय मृत बाघिन पर पड़ी।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी और विशेषज्ञ दल तुरंत मौके पर पहुँच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के बाद बाघिन के शव को कब्जे में लेकर मैलानी रेंज कार्यालय पहुँचाया। यहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा बाघिन का पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुरुआती जांच और परिस्थितियों को देखते हुए वन विभाग बाघिन की मौत के पीछे किसी ट्रेन की टक्कर होने की आशंका जता रहा है, हालांकि वन अधिकारी अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से तफ्तीश कर रहे हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर राजा राम मोहन ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला किसी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने का लग रहा है, जिससे टकराकर बाघिन की मौत हुई होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल वन विभाग की टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना के समय उस ट्रैक से कौन-कौन सी ट्रेनें गुजरी थीं। सुरक्षित जंगल के भीतर बाघिन की इस तरह मौत होना वन्यजीव प्रेमियों और संरक्षण की दृष्टि से एक बड़ा झटका माना जा रहा है।4
- मा0 विधायक बरखेड़ा एवं जिलाधिकारी ने जूनियर हाई स्कूल टाह पौटा से किया स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ स्कूल चलो अभियान की रैली को हरी झण्डी को किया रवाना पीलीभीत सूचना विभाग 01 अप्रैल 2026/शासन के निर्देश पर जिला स्तरीय स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ मरौरी ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल टाह पौटा से किया गया। बुधवार को मुख्य अतिथि बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक स्वामी प्रवक्ता एवं जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को सम्मान जनक तरीके से रोली अक्षत का तिलक लगाकर माला पहनाई और उन्हें निशुल्क पाठ्य पुस्तके बांटी। भव्य और दिव्य तरीके से स्कूल चलो अभियान का आगाज किया गया। नवप्रवेशित कक्षा छह की खुशबू, ऋषभ, अरविंद कक्षा सात की ईशा, सुमित गजेंद्र कक्षा आठ की अंजू, शशि, मोहित सहित कई छात्र-छात्राओं के चेहरे निःशुल्क पाठ पुस्तके और सम्मान पाकर खुशी से खिल गए। स्कूल चलो अभियान के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा शिक्षा शेरनी का दूध है इसे जो पियेगा वह दहाड़ेगा। शिक्षा के बिना ना तो समाज का विकास संभव है ना ही परिवार का विकास संभव है। शिक्षा एक दूसरे को समाज में सम्मान दिलाती है। उन्होंने छात्रों से अपील की और कहा खूब पढ़े लिखे, आगे बढ़े कोई डी एम बने तो कोई बी एस ए और फिर कोई नेता बनकर समाज की सेवा करें। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कोई भी बच्चा बुनियादी शिक्षा से वंचित न रहे शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह स्कूल न जाने वाले बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलवाने के लिए प्रेरित करें। सरकार का लक्ष्य की प्रत्येक बच्चा शिक्षित हो शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़े उसे सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। इसके बाद सभी अतिथियों ने स्कूल चलो अभियान की रैली को स्कूल परिसर से गांव के लिए रवाना किया। रैली की अगुवाई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने की। रैली के दौरान स्कूल चलो अभियान से जुड़े स्कूली बच्चे नारे लगा रहे थे पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी घर की। पढ़ेंगे पढ़ाएंगे रोज स्कूल आएंगे। आधी रोटी खाएंगे अपने बच्चे सभी पढ़ाएंगे। इस मौके पर विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मरौरी सुनील कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं के साथ मिड डे मिल भी खाया। मिड डे मील में स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की सभी शिक्षकों का दायित्व है गांव मोहल्ले में कोई भी ऐसा बच्चा न रहे जिसको स्कूल में प्रवेश न दिलाया गया हो। सभी बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाई और उन्हें बेहतर शिक्षा दें। इसके लिए सभी लोग ग्रामीण अभिभावकों से संपर्क करें। उनके घर जाकर सम्मान तरीके से उन्हें शिक्षा का महत्व बताएं। इस अवसर पर जिला समन्वयक राकेश पटेल, मनीष श्रीवास्तव, सचिन चैधरी, जितेंद्र चैधरी, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, अजय कुमार, के के सागर सहित में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।4
- पलिया कलां खीरी श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पलिया की प्राचीन हनुमान मठिया मंदिर सेवा समिति के सेवादारों के भव्य आयोजन में कल दिनांक 2 अप्रैल दिन गुरुवार को बहुत ही भव्य शोभायात्रा हनुमान मठिया मंदिर से चलकर नगर भ्रमण करते हुए पुनः हनुमान मठिया पर आकर समाप्त होगी! भाजपा नेता रवि गुप्ता ने हनुमान जन्मोत्सव की सभी पलिया नगर व क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं देते हुए शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह किया!1
- पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत परिजनों ने बीसलपुर बरेली हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम और गिरफ्तारी की मांग1
- पलिया कलां (खीरी)। तराई के प्रसिद्ध आम के बागों में इस बार बौर तो भरपूर नजर आ रहा है, लेकिन बागवानों के दिलों में अनजाना डर बैठा हुआ है। मौसम के बदलते मिजाज और बीते कुछ वर्षों के कड़वे अनुभवों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। साल भर पसीना बहाने और हजारों की लागत लगाने के बाद भी आंधी और तूफान की आशंका अन्नदाताओं की रातों की नींद उड़ा रही है।पलिया क्षेत्र के किसानों ने अपनी व्यथा साझा करते हुए बताया कि आम की फसल अब मुनाफे का सौदा नहीं रह गई है। बागों की देखरेख, सिंचाई और दवाओं के छिड़काव पर हर साल भारी भरकम खर्च करना पड़ता है। लेकिन जब फसल तैयार होने की बारी आती है, तो तेज आंधियां और असमय बदलाव के कारण पेड़ों से बौर झड़ जाता है,जिससे पैदावार नाममात्र की रह जाती है। क्षेत्र में तेजी से कम हो रहे बागों के रकबे ने भी समस्या को और गंभीर बना दिया है। बागों की कटाई और बढ़ते शहरीकरण के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है, जिसका सीधा असर फसलों की गुणवत्ता और मात्रा पर पड़ रहा है। किसानों ने अब शासन-प्रशासन से गुहार लगाई है कि बागवानी को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए राहत की व्यवस्था की जाए। क्या कहते हैं किसान बाक्स बातचीत के दौरान स्थानीय किसानअफसर अली ने बताया कि"हम लोग साल भर पाई-पाई जोड़कर बागों में लगाते हैं। खाद और कीटनाशकों के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन मौसम की एक मार हमारी पूरी मेहनत को मिट्टी में मिला देती है। लागत निकालना भी दूभर है।" बाक्स वही कि स्थानीय किसान जसकरण सिंह ने भी अपनी व्यथा बयान की उन्होंने कहा "क्षेत्र में पहले की तुलना में बाग बहुत कम रह गए हैं। पेड़ों की संख्या घटने से मौसम का चक्र भी बिगड़ गया है। अब न समय पर फूल टिकते हैं और न ही फल। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।" बाक्स बागबान राजेंद्र राठौर ने भी कहा कि "आम की पैदावार अब पूरी तरह मौसम के रहमोकरम पर है। अगर तेज हवा चली तो सारा बौर जमीन पर होता है। हम चाहते हैं कि सरकार हमें राहत पहुँचाने के लिए कोई विशेष बीमा या अनुदान योजना लागू करे।4
- संपूर्णानगर (खीरी) क्षेत्र में श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। इस दौरान पूरा कस्बा भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया और 'जय श्री राम' व 'जय बालाजी' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा का आकर्षण भक्तों का अनन्य प्रेम रहा। जहाँ एक ओर श्रद्धालु भक्ति में डूबे थे, वहीं महिलाओं ने श्रद्धा की अनूठी मिसाल पेश की। महिलाओं ने शोभायात्रा के मार्ग पर स्वयं झाड़ू लगाकर सड़कों की सफाई की और सेवा का भरपूर योगदान दिया। भक्तों ने डीजे पर बज रहे श्री बालाजी के मधुर भजनों पर जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा के स्वागत के लिए नगरवासियों ने पलक-पावड़े बिछा दिए। भक्तों द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने इस आयोजन को और भी भव्य रूप प्रदान किया। व्यवस्था और सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार भारी पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे। पुलिस की सक्रियता के चलते शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- बांदा पाय में किसी के खेत में देखो गेहूं में आग लगा गई है कितने नुकसान हुआ होगा भाई दूसरे वीडियो शेयर करो1