भक्तिमय हुआ संपूर्णानगर श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब संपूर्णानगर (खीरी) क्षेत्र में श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। इस दौरान पूरा कस्बा भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया और 'जय श्री राम' व 'जय बालाजी' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा का आकर्षण भक्तों का अनन्य प्रेम रहा। जहाँ एक ओर श्रद्धालु भक्ति में डूबे थे, वहीं महिलाओं ने श्रद्धा की अनूठी मिसाल पेश की। महिलाओं ने शोभायात्रा के मार्ग पर स्वयं झाड़ू लगाकर सड़कों की सफाई की और सेवा का भरपूर योगदान दिया। भक्तों ने डीजे पर बज रहे श्री बालाजी के मधुर भजनों पर जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा के स्वागत के लिए नगरवासियों ने पलक-पावड़े बिछा दिए। भक्तों द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने इस आयोजन को और भी भव्य रूप प्रदान किया। व्यवस्था और सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार भारी पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे। पुलिस की सक्रियता के चलते शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
भक्तिमय हुआ संपूर्णानगर श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब संपूर्णानगर (खीरी) क्षेत्र में श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। इस दौरान पूरा कस्बा भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया और 'जय श्री राम' व 'जय बालाजी' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा का आकर्षण भक्तों का अनन्य प्रेम रहा। जहाँ एक ओर श्रद्धालु भक्ति में डूबे थे, वहीं महिलाओं ने श्रद्धा की अनूठी मिसाल पेश की। महिलाओं ने शोभायात्रा के मार्ग पर स्वयं झाड़ू लगाकर सड़कों की सफाई की और सेवा का भरपूर योगदान दिया। भक्तों ने डीजे पर बज रहे श्री बालाजी के मधुर भजनों पर जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा के स्वागत के लिए नगरवासियों ने पलक-पावड़े बिछा दिए। भक्तों द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने इस आयोजन को और भी भव्य रूप प्रदान किया। व्यवस्था और सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार भारी पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे। पुलिस की सक्रियता के चलते शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
- संपूर्णानगर (खीरी) क्षेत्र में श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। इस दौरान पूरा कस्बा भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया और 'जय श्री राम' व 'जय बालाजी' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा का आकर्षण भक्तों का अनन्य प्रेम रहा। जहाँ एक ओर श्रद्धालु भक्ति में डूबे थे, वहीं महिलाओं ने श्रद्धा की अनूठी मिसाल पेश की। महिलाओं ने शोभायात्रा के मार्ग पर स्वयं झाड़ू लगाकर सड़कों की सफाई की और सेवा का भरपूर योगदान दिया। भक्तों ने डीजे पर बज रहे श्री बालाजी के मधुर भजनों पर जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा के स्वागत के लिए नगरवासियों ने पलक-पावड़े बिछा दिए। भक्तों द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने इस आयोजन को और भी भव्य रूप प्रदान किया। व्यवस्था और सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार भारी पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे। पुलिस की सक्रियता के चलते शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- लखीमपुर- हनुमान पदयात्रा के लिये नासिक से आये ढोल नगाड़े वालो ने हीरालाल धर्मशाला चौराहे पर अपनी कला का प्रदर्शन किया1
- उत्तर प्रदेश – मुजफ्फरनगर जिले में सनसनीखेज बड़े हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है, एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटके मिले हैं, मृतकों में पति पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है, प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू से गहन जांच की जा रही है⤵️1
- SP NEWS चैती मेले की रोड लाइट में दौड़ रहे करंट ने ली जान, CPR देने के बाद भी नहीं बच सका वानर; स्थानीय लोगों में आक्रोश, खुले तारों को तत्काल सुरक्षित करने की मांग विस्तृत खबर: नगर क्षेत्र में नगर पालिका की घोर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है, जहां चैती मेले के दौरान लगाई गई रोड लाइट के खुले तार एक बेजुबान जानवर के लिए जानलेवा साबित हो गए। खुटार रोड स्थित सब्जी मंडी के पास एक वानर करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। घटना को देख मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने मानवता का परिचय देते हुए बेहोश वानर को बचाने का प्रयास किया। उसने तत्काल CPR देकर वानर को होश में लाने की कोशिश की। कुछ समय के लिए वानर की हालत में हल्का सुधार भी नजर आया, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि चैती मेले जैसे बड़े आयोजन में भी नगर पालिका द्वारा सुरक्षा के बुनियादी इंतजाम नहीं किए गए। खुले तारों को न तो ढका गया और न ही उनकी मरम्मत की गई, जिससे यह हादसा हुआ। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खुले बिजली तारों को तत्काल सुरक्षित किया जाए, उन पर टेप या कवर लगाया जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य जानवर या इंसान को इस तरह अपनी जान न गंवानी पड़े। यह घटना न सिर्फ नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि लापरवाही किस हद तक जानलेवा बन सकती है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करते हैं। @anshukverma @all1
- Post by Kailash Gupta1
- “सर, कारण बताइये. सर, कारण बताइए” लखनऊ में एक युवक परिवार के साथ रेस्टोरेंट में खाना खा रहा था इतने में सादी वर्दी में (एक वर्दी में) कुछ पुलिस वाले आए और युवक को उठा ले गए बच्चे को रोते हुए वीडियो में देखा जा सकता है1
- पलिया कलां (खीरी)। तराई के प्रसिद्ध आम के बागों में इस बार बौर तो भरपूर नजर आ रहा है, लेकिन बागवानों के दिलों में अनजाना डर बैठा हुआ है। मौसम के बदलते मिजाज और बीते कुछ वर्षों के कड़वे अनुभवों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। साल भर पसीना बहाने और हजारों की लागत लगाने के बाद भी आंधी और तूफान की आशंका अन्नदाताओं की रातों की नींद उड़ा रही है।पलिया क्षेत्र के किसानों ने अपनी व्यथा साझा करते हुए बताया कि आम की फसल अब मुनाफे का सौदा नहीं रह गई है। बागों की देखरेख, सिंचाई और दवाओं के छिड़काव पर हर साल भारी भरकम खर्च करना पड़ता है। लेकिन जब फसल तैयार होने की बारी आती है, तो तेज आंधियां और असमय बदलाव के कारण पेड़ों से बौर झड़ जाता है,जिससे पैदावार नाममात्र की रह जाती है। क्षेत्र में तेजी से कम हो रहे बागों के रकबे ने भी समस्या को और गंभीर बना दिया है। बागों की कटाई और बढ़ते शहरीकरण के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है, जिसका सीधा असर फसलों की गुणवत्ता और मात्रा पर पड़ रहा है। किसानों ने अब शासन-प्रशासन से गुहार लगाई है कि बागवानी को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए राहत की व्यवस्था की जाए। क्या कहते हैं किसान बाक्स बातचीत के दौरान स्थानीय किसानअफसर अली ने बताया कि"हम लोग साल भर पाई-पाई जोड़कर बागों में लगाते हैं। खाद और कीटनाशकों के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन मौसम की एक मार हमारी पूरी मेहनत को मिट्टी में मिला देती है। लागत निकालना भी दूभर है।" बाक्स वही कि स्थानीय किसान जसकरण सिंह ने भी अपनी व्यथा बयान की उन्होंने कहा "क्षेत्र में पहले की तुलना में बाग बहुत कम रह गए हैं। पेड़ों की संख्या घटने से मौसम का चक्र भी बिगड़ गया है। अब न समय पर फूल टिकते हैं और न ही फल। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।" बाक्स बागबान राजेंद्र राठौर ने भी कहा कि "आम की पैदावार अब पूरी तरह मौसम के रहमोकरम पर है। अगर तेज हवा चली तो सारा बौर जमीन पर होता है। हम चाहते हैं कि सरकार हमें राहत पहुँचाने के लिए कोई विशेष बीमा या अनुदान योजना लागू करे।4
- में 7 से 8 मामलों की पुष्टि हुई, गिरोह बिना वैध प्रक्रिया के किडनी की खरीद-फरोख्त कर 60 लाख से 1 करोड़ रुपये तक वसूलता था, ऑपरेशन रात में बाहर से आई डॉक्टरों की टीम द्वारा किए जाते थे और बाद में डोनर व रिसीवर को अलग-अलग अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया जाता था⤵️1
- ____*देखो यही है सबका साथ सबका विकास करने वाली सरकार* *______सदर विधायक योगेश वर्मा ने डीपीओ को लगाई फटकार, बुके फेंककर लौटे* लखीमपुर खीरी कलेक्ट्रेट सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा नाराज हो गए। देर से पहुंचने पर विधायक लगातार डीपीओ को फोन करते रहे, लेकिन फोन न उठने और उनके बिना ही कार्यक्रम शुरू होने से वे भड़क उठे। *कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही विधायक ने डीपीओ को फटकार लगाई और स्वागत में दिया गया बुके फेंककर वापस लौट गए।* इसके बाद डीएम, सीडीओ और धौरहरा विधायक ने नियुक्त पत्र वितरित किए।1