logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत परिजनों ने बीसलपुर बरेली हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम और गिरफ्तारी की मांग

4 hrs ago
user_Raunak Ali Ansari
Raunak Ali Ansari
City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत परिजनों ने बीसलपुर बरेली हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम और गिरफ्तारी की मांग

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मा0 विधायक बरखेड़ा एवं जिलाधिकारी ने जूनियर हाई स्कूल टाह पौटा से किया स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ स्कूल चलो अभियान की रैली को हरी झण्डी को किया रवाना पीलीभीत सूचना विभाग 01 अप्रैल 2026/शासन के निर्देश पर जिला स्तरीय स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ मरौरी ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल टाह पौटा से किया गया। बुधवार को मुख्य अतिथि बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक स्वामी प्रवक्ता एवं जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को सम्मान जनक तरीके से रोली अक्षत का तिलक लगाकर माला पहनाई और उन्हें निशुल्क पाठ्य पुस्तके बांटी। भव्य और दिव्य तरीके से स्कूल चलो अभियान का आगाज किया गया। नवप्रवेशित कक्षा छह की खुशबू, ऋषभ, अरविंद कक्षा सात की ईशा, सुमित गजेंद्र कक्षा आठ की अंजू, शशि, मोहित सहित कई छात्र-छात्राओं के चेहरे निःशुल्क पाठ पुस्तके और सम्मान पाकर खुशी से खिल गए। स्कूल चलो अभियान के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा शिक्षा शेरनी का दूध है इसे जो पियेगा वह दहाड़ेगा। शिक्षा के बिना ना तो समाज का विकास संभव है ना ही परिवार का विकास संभव है। शिक्षा एक दूसरे को समाज में सम्मान दिलाती है। उन्होंने छात्रों से अपील की और कहा खूब पढ़े लिखे, आगे बढ़े कोई डी एम बने तो कोई बी एस ए और फिर कोई नेता बनकर समाज की सेवा करें। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कोई भी बच्चा बुनियादी शिक्षा से वंचित न रहे शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह स्कूल न जाने वाले बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलवाने के लिए प्रेरित करें। सरकार का लक्ष्य की प्रत्येक बच्चा शिक्षित हो शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़े उसे सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। इसके बाद सभी अतिथियों ने स्कूल चलो अभियान की रैली को स्कूल परिसर से गांव के लिए रवाना किया। रैली की अगुवाई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने की। रैली के दौरान स्कूल चलो अभियान से जुड़े स्कूली बच्चे नारे लगा रहे थे पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी घर की। पढ़ेंगे पढ़ाएंगे रोज स्कूल आएंगे। आधी रोटी खाएंगे अपने बच्चे सभी पढ़ाएंगे। इस मौके पर विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मरौरी सुनील कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं के साथ मिड डे मिल भी खाया। मिड डे मील में स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की सभी शिक्षकों का दायित्व है गांव मोहल्ले में कोई भी ऐसा बच्चा न रहे जिसको स्कूल में प्रवेश न दिलाया गया हो। सभी बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाई और उन्हें बेहतर शिक्षा दें। इसके लिए सभी लोग ग्रामीण अभिभावकों से संपर्क करें। उनके घर जाकर सम्मान तरीके से उन्हें शिक्षा का महत्व बताएं। इस अवसर पर जिला समन्वयक राकेश पटेल, मनीष श्रीवास्तव, सचिन चैधरी, जितेंद्र चैधरी, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, अजय कुमार, के के सागर सहित में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
    4
    मा0 विधायक बरखेड़ा एवं जिलाधिकारी ने जूनियर हाई स्कूल टाह पौटा से किया स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ
स्कूल चलो अभियान की रैली को हरी झण्डी को किया रवाना
पीलीभीत सूचना विभाग 01 अप्रैल 2026/शासन के निर्देश पर जिला स्तरीय स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ मरौरी ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल टाह पौटा से किया गया। बुधवार को मुख्य अतिथि बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित  कर किया। इस अवसर पर विधायक स्वामी प्रवक्ता एवं जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को सम्मान जनक तरीके से रोली अक्षत का तिलक लगाकर माला पहनाई और उन्हें निशुल्क पाठ्य पुस्तके बांटी। भव्य और दिव्य तरीके से स्कूल चलो अभियान का आगाज किया गया। नवप्रवेशित कक्षा छह की खुशबू, ऋषभ, अरविंद कक्षा सात की ईशा, सुमित गजेंद्र कक्षा आठ की अंजू, शशि, मोहित सहित  कई छात्र-छात्राओं के चेहरे निःशुल्क पाठ पुस्तके और सम्मान पाकर खुशी से खिल गए। 
स्कूल चलो अभियान के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा शिक्षा शेरनी का दूध है इसे जो पियेगा वह दहाड़ेगा। शिक्षा के बिना ना तो समाज का विकास संभव है ना ही परिवार का विकास संभव है। शिक्षा एक दूसरे को समाज में सम्मान दिलाती है। उन्होंने छात्रों से अपील की और कहा खूब पढ़े लिखे, आगे बढ़े कोई डी एम बने तो कोई बी एस ए और फिर कोई नेता बनकर समाज की सेवा करें।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कोई भी बच्चा बुनियादी शिक्षा से वंचित न रहे शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह स्कूल न जाने वाले बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलवाने के लिए प्रेरित करें। सरकार का लक्ष्य की प्रत्येक बच्चा शिक्षित हो शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़े उसे सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। इसके बाद सभी अतिथियों ने स्कूल चलो अभियान की रैली को स्कूल परिसर से गांव के लिए रवाना किया। रैली की अगुवाई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने की। रैली के दौरान स्कूल चलो अभियान से जुड़े स्कूली बच्चे नारे लगा रहे थे पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी घर की। पढ़ेंगे पढ़ाएंगे रोज स्कूल आएंगे। आधी रोटी खाएंगे अपने बच्चे सभी पढ़ाएंगे। इस मौके पर विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मरौरी सुनील कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं के साथ मिड डे मिल भी खाया। मिड डे मील में स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की सभी शिक्षकों का दायित्व है गांव मोहल्ले में कोई भी ऐसा बच्चा न रहे जिसको स्कूल में प्रवेश न दिलाया गया हो। सभी बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाई और उन्हें बेहतर शिक्षा दें। इसके लिए सभी लोग ग्रामीण अभिभावकों से संपर्क करें। उनके घर जाकर सम्मान तरीके से उन्हें शिक्षा का महत्व बताएं। इस अवसर पर जिला समन्वयक राकेश पटेल, मनीष श्रीवास्तव, सचिन चैधरी, जितेंद्र चैधरी, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, अजय कुमार, के के सागर सहित में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत परिजनों ने बीसलपुर बरेली हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम और गिरफ्तारी की मांग
    1
    पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत                            परिजनों ने बीसलपुर बरेली हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम और गिरफ्तारी की मांग
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बांदा पाय में किसी के खेत में देखो गेहूं में आग लगा गई है कितने नुकसान हुआ होगा भाई दूसरे वीडियो शेयर करो
    1
    बांदा पाय में किसी के खेत में देखो गेहूं में आग लगा गई है कितने नुकसान हुआ होगा भाई दूसरे वीडियो शेयर करो
    user_Notey boy
    Notey boy
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गांव भीकमपुर परानपुर सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खंडहर में तब्दील, ग्रामीण करेंगे शिकायत जिला अधिकारी से बीसलपुर क्षेत्र के बरखेड़ा के अंतर्गत गांव भीकमपुर आने वाले सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काफी व्यवस्थाएं पहली पारी है वह बिल्डिंग खंडहर में तब्दील हो गई है मगर अभी तक अधिकारी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है और ना ही कोई मरम्मत कार्य करवाया गया है जिससे ग्रामीणों में काफी रोष पनप रहा है ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि जब बरसात होती है तो बारिश का पानी बस इतना ज्यादा हो जाता है और बिल्डिंग में भर जाता है दीवाल से लगभग 3 फीट ऊपर जल भराव की समस्या हो जाती है जिस बिल्डिंग बहुत ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और अंदर सभी सामान टूटा पड़ा है ग्रामीणों ने यह भी बताया है कि सभी गेट टूटे हुए हैं और सामान इधर-उधर पड़ा है काफी ए बिल्डिंग पूरी क्षतिग्रस्त हो गई है विभाग इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि अगर विभागीय अधिकारी अगर इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं तो इस संबंध में जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से लिखित शिकायत करेंगे और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे ग्रामीणों ने अब बताया है कि की जो पैसा मरम्मत कार्य के लिए आता है वह अधिकारी मिलकर बंदरबन कर लेते हैं पर स्वास्थ्य अस्पताल में उसे पैसे से मरम्मत करिए नहीं करवाया जाता है जिससे भवन बहुत ही स्थिति देनी हो गई है और जगह-जगह पर घास फूस रुक गई है और गंदगी बुरी तरह से पड़ी हुई है जिसकी साफ सफाई ना कोई मरम्मत्कारी करवाया गया है विभागीय अधिकारी उसे पैसे का दुरुपयोग करते हैं ग्रामीणों ने बताया है कि कई बार इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा चुके हैं मगर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इस संबंध में जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से हम लिखित शिकायत करेंगे जिसमें उपस्थित ग्रामीण मोहन कुमार गंगाराम राजकुमार विनोद शिव स्वरूप राम बहादुर दीनानाथ शिव प्रकाश आदि। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक आलोक गंगवार ने बताया कि यह बिल्डिंग जर्जर अवस्था में है इसकी रिपेयरिंग नहीं हो सकती इसीलिए विभागीय अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेज कर अवगत करा दिया गया है आगे शासन के जैसे दिशा निर्देश मिलेंगे वैसा ही कार्य किया जाएगा।
    3
    गांव भीकमपुर परानपुर सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खंडहर में तब्दील, ग्रामीण करेंगे शिकायत जिला अधिकारी से
बीसलपुर क्षेत्र के बरखेड़ा के अंतर्गत गांव भीकमपुर आने वाले सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काफी व्यवस्थाएं पहली पारी है वह बिल्डिंग खंडहर में तब्दील हो गई है मगर अभी तक अधिकारी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है और ना ही कोई मरम्मत कार्य करवाया गया है जिससे ग्रामीणों में काफी रोष पनप रहा है ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि जब बरसात होती है तो बारिश का पानी बस इतना ज्यादा हो जाता है और बिल्डिंग में भर जाता है दीवाल से लगभग 3 फीट ऊपर जल भराव की समस्या हो जाती है जिस बिल्डिंग बहुत ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और अंदर सभी सामान टूटा पड़ा है ग्रामीणों ने यह भी बताया है कि सभी गेट टूटे हुए
हैं और सामान इधर-उधर पड़ा है काफी ए बिल्डिंग पूरी क्षतिग्रस्त हो गई है विभाग इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि अगर विभागीय अधिकारी अगर इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं तो इस संबंध में जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से लिखित शिकायत करेंगे और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे ग्रामीणों ने अब बताया है कि की जो पैसा मरम्मत कार्य के लिए आता है वह अधिकारी मिलकर बंदरबन कर लेते हैं पर स्वास्थ्य अस्पताल में उसे पैसे से मरम्मत करिए नहीं करवाया जाता है जिससे भवन बहुत ही स्थिति देनी हो गई है और जगह-जगह पर घास फूस रुक गई है और गंदगी बुरी तरह से पड़ी हुई है जिसकी साफ सफाई ना कोई मरम्मत्कारी करवाया गया है विभागीय अधिकारी उसे पैसे का दुरुपयोग करते हैं ग्रामीणों ने बताया है कि कई बार इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा चुके हैं मगर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इस संबंध में जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से हम लिखित शिकायत करेंगे जिसमें उपस्थित ग्रामीण मोहन कुमार गंगाराम राजकुमार विनोद शिव स्वरूप राम बहादुर दीनानाथ शिव प्रकाश आदि। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक आलोक गंगवार ने बताया कि यह बिल्डिंग जर्जर अवस्था में है इसकी रिपेयरिंग नहीं हो सकती इसीलिए विभागीय अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेज कर अवगत करा दिया गया है आगे शासन के जैसे दिशा निर्देश मिलेंगे वैसा ही कार्य किया जाएगा।
    user_के के मिश्रा अमरउजाला
    के के मिश्रा अमरउजाला
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • भुता में संयुक्त जनादेश पार्टी की जन भागीदारी यात्रा, ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी भुता। संयुक्त जनादेश पार्टी (भाजपा सहयोगी दल) द्वारा जन भागीदारी यात्रा का आयोजन कस्बा भुता में किया गया। यह यात्रा जिला पंचायत वार्ड नंबर 54 के प्रत्याशी राजेश कुमार गुरुजी के निवास स्थान से शुरू होकर सिमरा बहोर नगला, पऊ नगला, शेखापुर, ककरा खुर्द, ककरा कला, गंगापुर डभौरा, रूपापुर पटना सहित कई गांवों में निकाली गई। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदेव अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष सनोज कुमार पंछी, प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार गुरुजी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों और स्थानीय ग्रामीणों ने जन भागीदारी यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि संयुक्त जनादेश पार्टी के माध्यम से उन्हें कई ऐसी योजनाओं की जानकारी मिली, जिनके बारे में पहले उन्हें जानकारी नहीं थी। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    1
    भुता में संयुक्त जनादेश पार्टी की जन भागीदारी यात्रा, ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
भुता। संयुक्त जनादेश पार्टी (भाजपा सहयोगी दल) द्वारा जन भागीदारी यात्रा का आयोजन कस्बा भुता में किया गया। यह यात्रा जिला पंचायत वार्ड नंबर 54 के प्रत्याशी राजेश कुमार गुरुजी के निवास स्थान से शुरू होकर सिमरा बहोर नगला, पऊ नगला, शेखापुर, ककरा खुर्द, ककरा कला, गंगापुर डभौरा, रूपापुर पटना सहित कई गांवों में निकाली गई।
इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदेव अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष सनोज कुमार पंछी, प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार गुरुजी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों और स्थानीय ग्रामीणों ने जन भागीदारी यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि संयुक्त जनादेश पार्टी के माध्यम से उन्हें कई ऐसी योजनाओं की जानकारी मिली, जिनके बारे में पहले उन्हें जानकारी नहीं थी। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Chauffeur service फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम पड़ोली स्थित नहर पुलिया के पास मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार ओमेंद्र कुमार (30 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। सुबह करीब 10:00 बजे ग्राम करेना निवासी प्रदीप कुमार अपनी बाइक से जा रहे थे। सामने से ग्राम खरदाह निवासी ओमेंद्र कुमार स्कूटी पर आ रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों चालक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान स्कूटी चालक ओमेंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया। बाइक सवार प्रदीप कुमार को प्राथमिक उपचार दिया गया। मृतक ओमेंद्र कुमार भुता कस्बे में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी और एक तीन वर्षीय बेटा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बरेली-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम पड़ोली स्थित नहर पुलिया के पास मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार ओमेंद्र कुमार (30 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया।
सुबह करीब 10:00 बजे ग्राम करेना निवासी प्रदीप कुमार
अपनी बाइक से जा रहे थे। सामने से ग्राम खरदाह निवासी ओमेंद्र कुमार स्कूटी पर आ रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों चालक घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान स्कूटी चालक ओमेंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया। बाइक सवार प्रदीप कुमार को प्राथमिक उपचार दिया गया।
मृतक ओमेंद्र कुमार भुता कस्बे में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी और एक तीन वर्षीय बेटा है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    user_संदीप निडर
    संदीप निडर
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • उर्स ए शाहदाना वली को लेकर बड़ी तैयारी! नगर आयुक्त से मिली वेलफेयर सोसाइटी की टीम | 4 से 8 अप्रैल तक होगा आयोजन दिनांक 01 अप्रैल 2026 को शाहदाना वली वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने उर्स ए शाहदाना वली की व्यवस्थाओं को लेकर नगर आयुक्त से अहम मुलाकात की। इस दौरान दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खा नूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अप्रैल से सरकार शाहदाना वली का छोटा उर्स शुरू होने जा रहा है, जो 8 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उर्स के दौरान सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं, ताकि दूर-दराज से आने वाले जायरीनों को किसी तरह की परेशानी न हो। मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कि शाहदाना वली साहब के कुल शरीफ में हर साल बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होते हैं। ऐसे में साफ-सफाई, पेयजल और रोशनी की बेहतर व्यवस्था बेहद जरूरी है। टीम ने प्रशासन के सामने रखीं ये प्रमुख मांगें: दरगाह और आसपास के क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई अभियान पीने के पानी की समुचित व्यवस्था पुल के नीचे खराब पड़ी लाइटों को ठीक कराया जाए दरगाह के आसपास टूटी सड़कों की मरम्मत जाम पड़े नालों और गटर की सफाई उर्स से पहले सभी इंतजाम पूरी तरह पुख्ता किए जाएं सोसाइटी के सदस्यों ने साफ कहा कि उर्स शुरू होने से पहले ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे: अब्दुल वाजिद खा नूरी, वसी अहमद वारसी, हाजी गफूर पहलवान, मिर्जा शाहाब बेग, शीरोज सैफ कुरैशी, मोहम्मद सलीम रजा, सलमान शम्शी, मिर्जा मुकर्रम बेग, गुल्लन खा, यूसुफ इब्राहिम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अब देखना होगा कि प्रशासन उर्स से पहले इन व्यवस्थाओं को कितनी तेजी से पूरा करता है।
    1
    उर्स ए शाहदाना वली को लेकर बड़ी तैयारी! नगर आयुक्त से मिली वेलफेयर सोसाइटी की टीम | 4 से 8 अप्रैल तक होगा आयोजन
दिनांक 01 अप्रैल 2026 को शाहदाना वली वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने उर्स ए शाहदाना वली की व्यवस्थाओं को लेकर नगर आयुक्त से अहम मुलाकात की। इस दौरान दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खा नूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अप्रैल से सरकार शाहदाना वली का छोटा उर्स शुरू होने जा रहा है, जो 8 अप्रैल तक चलेगा।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उर्स के दौरान सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं, ताकि दूर-दराज से आने वाले जायरीनों को किसी तरह की परेशानी न हो।
मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कि शाहदाना वली साहब के कुल शरीफ में हर साल बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होते हैं। ऐसे में साफ-सफाई, पेयजल और रोशनी की बेहतर व्यवस्था बेहद जरूरी है।
टीम ने प्रशासन के सामने रखीं ये प्रमुख मांगें:
दरगाह और आसपास के क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई अभियान
पीने के पानी की समुचित व्यवस्था
पुल के नीचे खराब पड़ी लाइटों को ठीक कराया जाए
दरगाह के आसपास टूटी सड़कों की मरम्मत
जाम पड़े नालों और गटर की सफाई
उर्स से पहले सभी इंतजाम पूरी तरह पुख्ता किए जाएं
सोसाइटी के सदस्यों ने साफ कहा कि उर्स शुरू होने से पहले ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे: अब्दुल वाजिद खा नूरी, वसी अहमद वारसी, हाजी गफूर पहलवान, मिर्जा शाहाब बेग, शीरोज सैफ कुरैशी, मोहम्मद सलीम रजा, सलमान शम्शी, मिर्जा मुकर्रम बेग, गुल्लन खा, यूसुफ इब्राहिम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अब देखना होगा कि प्रशासन उर्स से पहले इन व्यवस्थाओं को कितनी तेजी से पूरा करता है।
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • Post by Raunak Ali Ansari
    1
    Post by Raunak Ali Ansari
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.