संयुक्त जनादेश पार्टी की जन भागीदारी यात्रा, ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी भुता में संयुक्त जनादेश पार्टी की जन भागीदारी यात्रा, ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी भुता। संयुक्त जनादेश पार्टी (भाजपा सहयोगी दल) द्वारा जन भागीदारी यात्रा का आयोजन कस्बा भुता में किया गया। यह यात्रा जिला पंचायत वार्ड नंबर 54 के प्रत्याशी राजेश कुमार गुरुजी के निवास स्थान से शुरू होकर सिमरा बहोर नगला, पऊ नगला, शेखापुर, ककरा खुर्द, ककरा कला, गंगापुर डभौरा, रूपापुर पटना सहित कई गांवों में निकाली गई। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदेव अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष सनोज कुमार पंछी, प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार गुरुजी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों और स्थानीय ग्रामीणों ने जन भागीदारी यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि संयुक्त जनादेश पार्टी के माध्यम से उन्हें कई ऐसी योजनाओं की जानकारी मिली, जिनके बारे में पहले उन्हें जानकारी नहीं थी। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
संयुक्त जनादेश पार्टी की जन भागीदारी यात्रा, ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी भुता में संयुक्त जनादेश पार्टी की जन भागीदारी यात्रा, ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी भुता। संयुक्त जनादेश पार्टी (भाजपा सहयोगी दल) द्वारा जन भागीदारी यात्रा का आयोजन कस्बा भुता में किया गया। यह यात्रा जिला पंचायत वार्ड नंबर 54 के प्रत्याशी राजेश कुमार गुरुजी के निवास स्थान से शुरू होकर सिमरा बहोर नगला, पऊ नगला, शेखापुर, ककरा खुर्द, ककरा कला, गंगापुर डभौरा, रूपापुर पटना सहित कई गांवों में निकाली गई। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदेव अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष सनोज कुमार पंछी, प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार गुरुजी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों और स्थानीय ग्रामीणों ने जन भागीदारी यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि संयुक्त जनादेश पार्टी के माध्यम से उन्हें कई ऐसी योजनाओं की जानकारी मिली, जिनके बारे में पहले उन्हें जानकारी नहीं थी। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
- भुता में संयुक्त जनादेश पार्टी की जन भागीदारी यात्रा, ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी भुता। संयुक्त जनादेश पार्टी (भाजपा सहयोगी दल) द्वारा जन भागीदारी यात्रा का आयोजन कस्बा भुता में किया गया। यह यात्रा जिला पंचायत वार्ड नंबर 54 के प्रत्याशी राजेश कुमार गुरुजी के निवास स्थान से शुरू होकर सिमरा बहोर नगला, पऊ नगला, शेखापुर, ककरा खुर्द, ककरा कला, गंगापुर डभौरा, रूपापुर पटना सहित कई गांवों में निकाली गई। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदेव अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष सनोज कुमार पंछी, प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार गुरुजी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों और स्थानीय ग्रामीणों ने जन भागीदारी यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि संयुक्त जनादेश पार्टी के माध्यम से उन्हें कई ऐसी योजनाओं की जानकारी मिली, जिनके बारे में पहले उन्हें जानकारी नहीं थी। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।1
- उर्स ए शाहदाना वली को लेकर बड़ी तैयारी! नगर आयुक्त से मिली वेलफेयर सोसाइटी की टीम | 4 से 8 अप्रैल तक होगा आयोजन दिनांक 01 अप्रैल 2026 को शाहदाना वली वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने उर्स ए शाहदाना वली की व्यवस्थाओं को लेकर नगर आयुक्त से अहम मुलाकात की। इस दौरान दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खा नूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अप्रैल से सरकार शाहदाना वली का छोटा उर्स शुरू होने जा रहा है, जो 8 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उर्स के दौरान सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं, ताकि दूर-दराज से आने वाले जायरीनों को किसी तरह की परेशानी न हो। मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कि शाहदाना वली साहब के कुल शरीफ में हर साल बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होते हैं। ऐसे में साफ-सफाई, पेयजल और रोशनी की बेहतर व्यवस्था बेहद जरूरी है। टीम ने प्रशासन के सामने रखीं ये प्रमुख मांगें: दरगाह और आसपास के क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई अभियान पीने के पानी की समुचित व्यवस्था पुल के नीचे खराब पड़ी लाइटों को ठीक कराया जाए दरगाह के आसपास टूटी सड़कों की मरम्मत जाम पड़े नालों और गटर की सफाई उर्स से पहले सभी इंतजाम पूरी तरह पुख्ता किए जाएं सोसाइटी के सदस्यों ने साफ कहा कि उर्स शुरू होने से पहले ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे: अब्दुल वाजिद खा नूरी, वसी अहमद वारसी, हाजी गफूर पहलवान, मिर्जा शाहाब बेग, शीरोज सैफ कुरैशी, मोहम्मद सलीम रजा, सलमान शम्शी, मिर्जा मुकर्रम बेग, गुल्लन खा, यूसुफ इब्राहिम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अब देखना होगा कि प्रशासन उर्स से पहले इन व्यवस्थाओं को कितनी तेजी से पूरा करता है।1
- #कासका एस्थेटिक्स की डाक्टर मोनिका बांदी ने पेश की एडवांस स्किन और हेयर केयर की नई दिशा; सुरक्षित सौंदर्य पर विशेषज्ञों ने दिया जोर#1
- बरेली। केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर एक अप्रैल को काला दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने काले फीते, बैज और काली कमीज पहनकर यूनियन बैंक की मुख्य शाखा के सामने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के बैनर तले आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता मुकेश सक्सेना ने की। सभा को संबोधित करते हुए मुकेश सक्सेना ने कहा कि एक अप्रैल के दिन ही पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त की गई थी और अब इसी दिन से मजदूर विरोधी चार लेबर कोड्स लागू किए जा रहे हैं, जिसके विरोध में देशभर के कामगार काला दिवस मना रहे हैं। यूनाइटेड फोरम के अध्यक्ष पी.के. माहेश्वरी ने कहा कि इन लेबर कोड्स के लागू होने से कर्मचारियों के अधिकारों में कटौती होगी, काम के घंटे बढ़ेंगे और न्यूनतम वेतन जैसे कानून कमजोर पड़ जाएंगे। ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के उपाध्यक्ष डी.सी. मौर्य ने आरोप लगाया कि सरकार ने 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड्स लागू कर दिए हैं, जिससे मजदूरों और कर्मचारियों के हितों को गंभीर नुकसान होगा। अटेवा के डॉ. मुनीश गंगवार ने पुरानी पेंशन बहाली और एनपीएस समाप्त करने की मांग दोहराई। महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि ये लेबर कोड कामगारों की आजादी छीनने वाले हैं और इनके खिलाफ व्यापक आंदोलन जारी रहेगा। किसान संगठनों की ओर से हिमांशु ने भी समर्थन जताते हुए लेबर कोड्स को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन को डॉ. अंचल अहेरी, राजेंद्र सिंह, सोहन कुमार, जितेंद्र मिश्रा, सर्वेश मौर्य, अरविंद देव सेवक, मोहित देवल, ललित चौधरी, मो. फैसल, अनुज शुक्ला, वी.के. सक्सेना और अफाक अहमद सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।1
- बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। आधुनिक तकनीक ‘यक्ष एप’ की मदद से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। घटना 30 मार्च की रात की है, जब सम्राट अशोक नगर में एक घर में छत के रास्ते घुसकर चोर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और चांदी का कड़ा चोरी कर फरार हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आसपास लगे निगरानी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच के दौरान संदिग्ध का चेहरा ‘यक्ष एप’ पर अपलोड किया गया, जिससे मुख्य आरोपी Sikandar urf Chhot की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे उसके साथी Mukesh के साथ दोहराचौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक अन्य दोपहिया वाहन और करीब 35 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ बरामद किया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि चोरी किया गया चांदी का कड़ा मुख्य आरोपी ने निगल लिया, जिसे बरामद करने के लिए चिकित्सीय जांच कराई जा रही है। आरोपियों ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिल को नेपाल सीमा पर बेचने की योजना थी, जबकि दूसरी बाइक को काटकर माल ढोने के काम में बेचने की तैयारी थी। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह हाल ही में जेल से बाहर आया था। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी धनंजय पांडे समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को तकनीकी पुलिसिंग का बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है।1
- प्रेम नगर के बालाजी बिहार इलाके में सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। चाय बनाते समय अचानक गैस लीकेज होने से रसोई में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाया और दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं प्रशासन ने लोगों से गैस इस्तेमाल में सावधानी बरतने की अपील की है।1
- ठगी के मामले में पुलिस की ढिलाई, नामजद आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई शिकायत के बावजूद सिर्फ एक आरोपी पर मुकदमा, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र में ठगी के एक मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़िता श्रीमती गिरीराज किशोरी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत कर आरोप लगाया है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने दिनांक 6 जनवरी 2026 को ठगी कर माल, जेवर और बैंक खाते से धनराशि निकालने के संबंध में एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके बाद 10 जनवरी 2026 को थाना सुभाषनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि शिकायत में कई लोगों को नामजद करने के बावजूद पुलिस ने केवल दुर्गेश सिंह के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया, जबकि अन्य आरोपियों को नजरअंदाज कर दिया गया। पीड़िता का कहना है कि इससे अन्य आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता ने यह भी बताया कि मुकदमा दर्ज हुए करीब ढाई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और न ही मामले का खुलासा किया गया है। कई बार थाने के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में ठगी के अन्य मामलों का पुलिस द्वारा खुलासा किया जा चुका है, लेकिन इस मामले में पुलिस की सुस्ती से पीड़िता निराश है। पीड़िता ने एसएसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों को नामजद किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।1
- भुता। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम पड़ोली स्थित नहर पुलिया पर मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम करेना निवासी प्रदीप कुमार अपनी बाइक से जा रहे थे, जबकि ग्राम खरदाह निवासी ओमेंद्र कुमार स्कूटी से सामने से आ रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालक घायल हो गए, जिनमें स्कूटी चालक ओमेंद्र कुमार (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान ओमेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार को प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक ओमेंद्र कुमार भुता कस्बे में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे और उनके परिवार में पत्नी व एक तीन वर्षीय बेटा है। अचानक हुई इस मौत से परिवार में मातम छा गया है, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।1