logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाइक-स्कूटी की भिड़ंत, स्कूटी चालक की मौत से मचा कोहराम भुता। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम पड़ोली स्थित नहर पुलिया पर मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम करेना निवासी प्रदीप कुमार अपनी बाइक से जा रहे थे, जबकि ग्राम खरदाह निवासी ओमेंद्र कुमार स्कूटी से सामने से आ रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालक घायल हो गए, जिनमें स्कूटी चालक ओमेंद्र कुमार (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान ओमेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार को प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक ओमेंद्र कुमार भुता कस्बे में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे और उनके परिवार में पत्नी व एक तीन वर्षीय बेटा है। अचानक हुई इस मौत से परिवार में मातम छा गया है, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

1 hr ago
user_Sumit Awasthi पत्रकार
Sumit Awasthi पत्रकार
Chauffeur service फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बाइक-स्कूटी की भिड़ंत, स्कूटी चालक की मौत से मचा कोहराम भुता। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम पड़ोली स्थित नहर पुलिया पर मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम करेना निवासी प्रदीप कुमार अपनी बाइक से जा रहे थे, जबकि ग्राम खरदाह निवासी ओमेंद्र कुमार स्कूटी से सामने से आ रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालक घायल हो गए, जिनमें स्कूटी चालक ओमेंद्र कुमार (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान ओमेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार को प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक ओमेंद्र कुमार भुता कस्बे में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे और उनके परिवार में पत्नी व एक तीन वर्षीय बेटा है। अचानक हुई इस मौत से परिवार में मातम छा गया है, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जेल अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था पर गरजा ‘गरीब शक्ति दल’, एम्स जैसी सुविधाओं की उठी मांग बरेली से रिपोर्ट – कविता मौर्य भारत में कैदियों के स्वास्थ्य अधिकारों को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। ‘गरीब शक्ति दल’ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि देश की जेलों में कैदियों को बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं, जो संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन के अधिकार) का खुला उल्लंघन है।
    1
    जेल अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था पर गरजा ‘गरीब शक्ति दल’, एम्स जैसी सुविधाओं की उठी मांग
बरेली से रिपोर्ट – कविता मौर्य
भारत में कैदियों के स्वास्थ्य अधिकारों को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। ‘गरीब शक्ति दल’ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि देश की जेलों में कैदियों को बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं, जो संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन के अधिकार) का खुला उल्लंघन है।
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत परिजनों ने बीसलपुर बरेली हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम और गिरफ्तारी की मांग
    1
    पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत                            परिजनों ने बीसलपुर बरेली हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम और गिरफ्तारी की मांग
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं बदायूं जनपद के दातागंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैजनी में दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित किसान हरिवंश किशोर मिश्रा ने अपने खेत पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रशासन से की थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मजिस्ट्रेट दातागंज के निर्देश पर लेखपाल हेमसिंह की मौजूदगी में खेत की पैमाइश कराई गई। नाप-जोख के दौरान कब्जा अवैध पाया गया, जिसके बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही कब्जा हटवाकर खेत को मुक्त कराया। इसके पश्चात प्रशासन द्वारा विधिवत रूप से खेत का कब्जा पुनः हरिवंश किशोर मिश्रा को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में दबंगों के खिलाफ सख्त संदेश गया है और ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से भविष्य में अवैध कब्जों पर रोक लगेगी और लोगों को न्याय मिलने में सहूलियत होगी।
    2
    महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं 
बदायूं जनपद के दातागंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैजनी में दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित किसान हरिवंश किशोर मिश्रा ने अपने खेत पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रशासन से की थी।
शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मजिस्ट्रेट दातागंज के निर्देश पर लेखपाल हेमसिंह की मौजूदगी में खेत की पैमाइश कराई गई। नाप-जोख के दौरान कब्जा अवैध पाया गया, जिसके बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही कब्जा हटवाकर खेत को मुक्त कराया।
इसके पश्चात प्रशासन द्वारा विधिवत रूप से खेत का कब्जा पुनः हरिवंश किशोर मिश्रा को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में दबंगों के खिलाफ सख्त संदेश गया है और ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से भविष्य में अवैध कब्जों पर रोक लगेगी और लोगों को न्याय मिलने में सहूलियत होगी।
    user_Mahesh Pal Gautam
    Mahesh Pal Gautam
    Advertising agency दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बरेली । थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी 50 वर्षीय ओमपाल गिरी पुत्र खुन्नू गिरी साथ में पत्नी सुशीला गिरी स्कूटी से नरियावल जा रहे थे रास्ते में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों लोग घायल हो गए घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया। ओमपाल गिरी ने बताया सुबह पत्नी सुशीला गिरी के साथ स्कूटी से नरियावल सब्जी लेने जा रहे थे रास्ता में इंटरनेशनल सिटी कालोनी के पास बरेली की तरफ से आ रही रोडवेज की बस ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें दोनों पति पत्नी घायल हो गए घायल को 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया ओमपाल के ज्यादा चोट होने के कारण डॉक्टर वैभव शुक्ला ने ओमपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। सुशीला के हल्की छोट आई हैं। पुलिस टक्कर मारने वाली बस की तलाश कर रही है।
    1
    बरेली । थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी 50 वर्षीय ओमपाल गिरी पुत्र खुन्नू गिरी साथ में पत्नी सुशीला गिरी स्कूटी से नरियावल जा रहे थे रास्ते में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों लोग घायल हो गए घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया।
ओमपाल गिरी ने बताया सुबह पत्नी सुशीला गिरी के साथ स्कूटी से नरियावल सब्जी लेने जा रहे थे रास्ता में इंटरनेशनल सिटी कालोनी के पास बरेली की तरफ से आ रही रोडवेज की बस ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें दोनों पति पत्नी घायल हो गए घायल को 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया ओमपाल के ज्यादा चोट होने के कारण डॉक्टर वैभव शुक्ला ने ओमपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। सुशीला के हल्की छोट आई हैं। पुलिस टक्कर मारने वाली बस की तलाश कर रही है।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बांदा पाय में किसी के खेत में देखो गेहूं में आग लगा गई है कितने नुकसान हुआ होगा भाई दूसरे वीडियो शेयर करो
    1
    बांदा पाय में किसी के खेत में देखो गेहूं में आग लगा गई है कितने नुकसान हुआ होगा भाई दूसरे वीडियो शेयर करो
    user_Notey boy
    Notey boy
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • #Bareilly के पुराने शहर के लोधी टोला क्षेत्र के वार्ड नंबर 62 में हालात बेहद खराब हो चुके हैं। #
    1
    #Bareilly के पुराने शहर के लोधी टोला क्षेत्र के वार्ड नंबर 62 में हालात बेहद खराब हो चुके हैं। #
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • फर्जी लोन घोटाले का आरोप: फर्नीचर दुकान पर गंभीर आरोप, एसएसपी से जांच की मांग बरेली। शहर में फर्जी लोन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने फर्नीचर दुकान पर धोखाधड़ी कर उसके नाम पर गलत तरीके से लोन कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) व एलआईयू से कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार उसने बजाज फाइनेंस से लिए गए सभी लोन की किश्तें समय पर जमा की हैं, लेकिन सिकलापुर स्थित एक फर्नीचर दुकान के माध्यम से उसके नाम पर ₹50,000 का लोन फर्जी तरीके से पास करा दिया गया। आरोप है कि दुकान संचालकों ने बजाज फाइनेंस कर्मचारियों को गुमराह कर सोफा सेट, डबल बेड और गद्दा सेट के नाम पर फर्जी बिल लगाकर लोन स्वीकृत कराया। पीड़ित का कहना है कि उसने केवल पर्सनल लोन की मांग की थी, लेकिन उसे धोखे में रखकर यह लोन कराया गया। बदले में उसे केवल ₹20,500 ऑनलाइन और करीब ₹5,000 का गद्दा सेट दिया गया, जबकि उसके नाम पर पूरा ₹50,000 का लोन दर्शाया गया है। मामले में पहली किश्त भी पीड़ित के खाते से ऑटो डेबिट कर ली गई, जिससे वह और अधिक परेशान हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित धोखाधड़ी है और इसमें संबंधित लोगों की मिलीभगत है। पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और फर्जी लोन से राहत दिलाने की मांग की है।
    1
    फर्जी लोन घोटाले का आरोप: फर्नीचर दुकान पर गंभीर आरोप, एसएसपी से जांच की मांग
बरेली। शहर में फर्जी लोन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने फर्नीचर दुकान पर धोखाधड़ी कर उसके नाम पर गलत तरीके से लोन कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) व एलआईयू से कर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार उसने बजाज फाइनेंस से लिए गए सभी लोन की किश्तें समय पर जमा की हैं, लेकिन सिकलापुर स्थित एक फर्नीचर दुकान के माध्यम से उसके नाम पर ₹50,000 का लोन फर्जी तरीके से पास करा दिया गया। आरोप है कि दुकान संचालकों ने बजाज फाइनेंस कर्मचारियों को गुमराह कर सोफा सेट, डबल बेड और गद्दा सेट के नाम पर फर्जी बिल लगाकर लोन स्वीकृत कराया।
पीड़ित का कहना है कि उसने केवल पर्सनल लोन की मांग की थी, लेकिन उसे धोखे में रखकर यह लोन कराया गया। बदले में उसे केवल ₹20,500 ऑनलाइन और करीब ₹5,000 का गद्दा सेट दिया गया, जबकि उसके नाम पर पूरा ₹50,000 का लोन दर्शाया गया है।
मामले में पहली किश्त भी पीड़ित के खाते से ऑटो डेबिट कर ली गई, जिससे वह और अधिक परेशान हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित धोखाधड़ी है और इसमें संबंधित लोगों की मिलीभगत है।
पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और फर्जी लोन से राहत दिलाने की मांग की है।
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी श्री बाला जी महाराज (हनुमान जी) के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अपनी नाथ नगरी, बरेली में श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा शनिवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास से निकाली जायेगी। गुरूवार 2 अप्रैल को सुन्दर काण्ड पाठ : सायं 4:00 बजे आरती : सायं 6:00 बजे स्थान: श्री बाला जी दरबार 578 साहूकारा नाथ नगरी बरेली पर रहेगा। शनिवार 4 अप्रैल को शोभायात्रा दोपहर 1:00 बजे जैन मन्दिर, रामपुर गार्डन नाथ नगरी, बरेली से प्रारम्भ होगी। जोकि जैन मन्दिर, कालीबाड़ी, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, किला, अलखनाथ मुख्य मार्ग से होते हुए श्री बाला जी दरबार, 578 साहूकारा, पर सम्पन्न होगी । शोभायात्रा में पहले ढोल फिर गणपति महाराज की झांकी, फिर ढ़ोल, फिर बाहुबली हनुमानजी, भोलेनाथ जी, फिर छोटे हनुमानजी, फिर गुरुदेव का रथ, पंचमुखी हनुमानजी की झांकी, महाकाल का अखाड़ा, शिव सती जी की झांकी, राधाकृष्ण जी की झांकी, बाला जी दरबार-राम दरबार की झांकी रहेगी। साथ ही बाहुबली हनुमानजी का स्वरूप लेकर कलाकार पैदल साथ चलेंगे। शोभायात्रा के उपरांत महाआरती, मनोकामना एवं संकटमोचन महायज्ञ, भण्डारा प्रसाद एवं छप्पन भोग प्रसाद दरबार पर वितरित होगा। प्रेस वार्ता में महंत श्री अभिषेक मिश्रा, उप महंत आयुष मिश्रा, विकास मेहरोत्रा, पंडित श्रीकांत शर्मा, आलोक अवस्थी, संदीप अग्रवाल, किरण मिश्रा, हेमा शर्मा, श्वेता मिश्रा, रेणु अग्रवाल, आरती सक्सेना, रितु अग्रवाल मौजूद रहे।
    1
    बरेली। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी श्री बाला जी महाराज (हनुमान जी) के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अपनी नाथ नगरी, बरेली में श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा शनिवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास से निकाली जायेगी।
गुरूवार 2 अप्रैल को 
सुन्दर काण्ड पाठ : सायं 4:00 बजे आरती : सायं 6:00 बजे
स्थान: श्री बाला जी दरबार 578 साहूकारा नाथ नगरी बरेली पर रहेगा।
शनिवार 4 अप्रैल को शोभायात्रा दोपहर 1:00 बजे जैन मन्दिर, रामपुर गार्डन नाथ नगरी, बरेली से प्रारम्भ होगी। जोकि जैन मन्दिर, कालीबाड़ी, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, किला, अलखनाथ मुख्य मार्ग से होते हुए श्री बाला जी दरबार, 578 साहूकारा, पर सम्पन्न होगी ।
शोभायात्रा में पहले ढोल फिर गणपति महाराज की झांकी, फिर ढ़ोल, फिर बाहुबली हनुमानजी, भोलेनाथ जी, फिर छोटे हनुमानजी, फिर गुरुदेव का रथ, पंचमुखी हनुमानजी की झांकी, महाकाल का अखाड़ा, शिव सती जी की झांकी, राधाकृष्ण जी की झांकी, बाला जी दरबार-राम दरबार की झांकी रहेगी। 
साथ ही बाहुबली हनुमानजी का स्वरूप लेकर कलाकार पैदल साथ चलेंगे।
शोभायात्रा के उपरांत महाआरती, मनोकामना एवं संकटमोचन महायज्ञ, भण्डारा प्रसाद एवं छप्पन भोग प्रसाद दरबार पर वितरित होगा। 
प्रेस वार्ता में महंत श्री अभिषेक मिश्रा, उप महंत आयुष मिश्रा, विकास मेहरोत्रा, पंडित श्रीकांत शर्मा, आलोक अवस्थी, संदीप अग्रवाल, किरण मिश्रा, हेमा शर्मा,  श्वेता मिश्रा, रेणु अग्रवाल, आरती सक्सेना, रितु अग्रवाल मौजूद रहे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Raunak Ali Ansari
    1
    Post by Raunak Ali Ansari
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.