logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दातागंज में प्रशासन की कार्रवाई: अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया खेत महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं बदायूं जनपद के दातागंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैजनी में दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित किसान हरिवंश किशोर मिश्रा ने अपने खेत पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रशासन से की थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मजिस्ट्रेट दातागंज के निर्देश पर लेखपाल हेमसिंह की मौजूदगी में खेत की पैमाइश कराई गई। नाप-जोख के दौरान कब्जा अवैध पाया गया, जिसके बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही कब्जा हटवाकर खेत को मुक्त कराया। इसके पश्चात प्रशासन द्वारा विधिवत रूप से खेत का कब्जा पुनः हरिवंश किशोर मिश्रा को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में दबंगों के खिलाफ सख्त संदेश गया है और ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से भविष्य में अवैध कब्जों पर रोक लगेगी और लोगों को न्याय मिलने में सहूलियत होगी।

2 hrs ago
user_Mahesh Pal Gautam
Mahesh Pal Gautam
Advertising agency दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
9825e6f4-d23f-42da-84c5-d1d9d5d6d985

दातागंज में प्रशासन की कार्रवाई: अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया खेत महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं बदायूं जनपद के दातागंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैजनी में दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित किसान हरिवंश किशोर मिश्रा ने अपने खेत पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रशासन से की थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मजिस्ट्रेट दातागंज के निर्देश पर लेखपाल हेमसिंह की मौजूदगी में खेत की पैमाइश कराई गई। नाप-जोख के दौरान कब्जा

अवैध पाया गया, जिसके बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही कब्जा हटवाकर खेत को मुक्त कराया। इसके पश्चात प्रशासन द्वारा विधिवत रूप से खेत का कब्जा पुनः हरिवंश किशोर मिश्रा को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में दबंगों के खिलाफ सख्त संदेश गया है और ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से भविष्य में अवैध कब्जों पर रोक लगेगी और लोगों को न्याय मिलने में सहूलियत होगी।

More news from Budaun and nearby areas
  • रिपोर्टर हुकुम सिंह दातागंज कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, युवक का अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल मूसाझाग में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलेआम अवैध तमंचा लहराते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मूसाझाग थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का है। वायरल वीडियो में युवक न सिर्फ हथियार का प्रदर्शन कर रहा है, बल्कि कथित तौर पर खुद ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रौब झाड़ने की कोशिश कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे लोगों में आक्रोश और चिंता बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि हाल ही में HPCL प्लांट में हुए डबल मर्डर की घटना ने भी इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। इसके बावजूद मूसाझाग पुलिस की कार्यशैली लगातार चर्चा के केंद्र में बनी हुई है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर पुलिस कब हरकत में आएगी? क्या ऐसे ही खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन होता रहेगा और कानून का मजाक उड़ता रहेगा? फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    2
    रिपोर्टर
हुकुम सिंह दातागंज 
कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, युवक का अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल
मूसाझाग में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलेआम अवैध तमंचा लहराते हुए नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो मूसाझाग थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का है। वायरल वीडियो में युवक न सिर्फ हथियार का प्रदर्शन कर रहा है, बल्कि कथित तौर पर खुद ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रौब झाड़ने की कोशिश कर रहा है।
हैरानी की बात यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे लोगों में आक्रोश और चिंता बढ़ती जा रही है।
गौरतलब है कि हाल ही में HPCL प्लांट में हुए डबल मर्डर की घटना ने भी इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। इसके बावजूद मूसाझाग पुलिस की कार्यशैली लगातार चर्चा के केंद्र में बनी हुई है।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर पुलिस कब हरकत में आएगी? क्या ऐसे ही खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन होता रहेगा और कानून का मजाक उड़ता रहेगा?
फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    user_Hukum Singh दैनिक भास्कर संवाददाता Dataganj
    Hukum Singh दैनिक भास्कर संवाददाता Dataganj
    Local News Reporter Dataganj, Budaun•
    43 min ago
  • महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं बदायूं जनपद के दातागंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैजनी में दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित किसान हरिवंश किशोर मिश्रा ने अपने खेत पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रशासन से की थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मजिस्ट्रेट दातागंज के निर्देश पर लेखपाल हेमसिंह की मौजूदगी में खेत की पैमाइश कराई गई। नाप-जोख के दौरान कब्जा अवैध पाया गया, जिसके बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही कब्जा हटवाकर खेत को मुक्त कराया। इसके पश्चात प्रशासन द्वारा विधिवत रूप से खेत का कब्जा पुनः हरिवंश किशोर मिश्रा को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में दबंगों के खिलाफ सख्त संदेश गया है और ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से भविष्य में अवैध कब्जों पर रोक लगेगी और लोगों को न्याय मिलने में सहूलियत होगी।
    2
    महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं 
बदायूं जनपद के दातागंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैजनी में दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित किसान हरिवंश किशोर मिश्रा ने अपने खेत पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रशासन से की थी।
शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मजिस्ट्रेट दातागंज के निर्देश पर लेखपाल हेमसिंह की मौजूदगी में खेत की पैमाइश कराई गई। नाप-जोख के दौरान कब्जा अवैध पाया गया, जिसके बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही कब्जा हटवाकर खेत को मुक्त कराया।
इसके पश्चात प्रशासन द्वारा विधिवत रूप से खेत का कब्जा पुनः हरिवंश किशोर मिश्रा को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में दबंगों के खिलाफ सख्त संदेश गया है और ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से भविष्य में अवैध कब्जों पर रोक लगेगी और लोगों को न्याय मिलने में सहूलियत होगी।
    user_Mahesh Pal Gautam
    Mahesh Pal Gautam
    Advertising agency दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Mohd Saleem
    1
    Post by Mohd Saleem
    user_Mohd Saleem
    Mohd Saleem
    Local News Reporter दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • भुता। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम पड़ोली स्थित नहर पुलिया पर मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम करेना निवासी प्रदीप कुमार अपनी बाइक से जा रहे थे, जबकि ग्राम खरदाह निवासी ओमेंद्र कुमार स्कूटी से सामने से आ रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालक घायल हो गए, जिनमें स्कूटी चालक ओमेंद्र कुमार (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान ओमेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार को प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक ओमेंद्र कुमार भुता कस्बे में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे और उनके परिवार में पत्नी व एक तीन वर्षीय बेटा है। अचानक हुई इस मौत से परिवार में मातम छा गया है, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    1
    भुता। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम पड़ोली स्थित नहर पुलिया पर मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम करेना निवासी प्रदीप कुमार अपनी बाइक से जा रहे थे, जबकि ग्राम खरदाह निवासी ओमेंद्र कुमार स्कूटी से सामने से आ रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में दोनों चालक घायल हो गए, जिनमें स्कूटी चालक ओमेंद्र कुमार (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान ओमेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार को प्राथमिक उपचार दिया गया।
बताया जा रहा है कि मृतक ओमेंद्र कुमार भुता कस्बे में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे और उनके परिवार में पत्नी व एक तीन वर्षीय बेटा है। अचानक हुई इस मौत से परिवार में मातम छा गया है, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Chauffeur service फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • उझानी / कोतवाली महिला कांस्टेबलों ने आज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना "मिशन शक्ति 5.0" के तहत उझानी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति टीमों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता फैलाई। इन टीमों ने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों और अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों का दौरा किया। अभियान के दौरान, महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। टीमों ने बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया और सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के सुझाव दिए। उन्हें यह भी बताया गया कि किसी भी परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में वे तत्काल डायल-112 पर या मिशन शक्ति टीम से शिकायत कर सकती हैं। इस टीम में उप निरीक्षक राजेंद्र, महिला कांस्टेबल पूजा और रमन गौर शामिल थीं।
    1
    उझानी / कोतवाली महिला कांस्टेबलों ने आज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना "मिशन शक्ति 5.0" के तहत उझानी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति टीमों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता फैलाई। इन टीमों ने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों और अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों का दौरा किया।
अभियान के दौरान, महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। टीमों ने बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया और सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के सुझाव दिए।
उन्हें यह भी बताया गया कि किसी भी परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में वे तत्काल डायल-112 पर या मिशन शक्ति टीम से शिकायत कर सकती हैं। इस टीम में उप निरीक्षक राजेंद्र, महिला कांस्टेबल पूजा और रमन गौर शामिल थीं।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | बदायूं संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा गैस सिलेंडर के लिए इंसानियत शर्मसार, बिल्सी इंडियन गैस एजेंसी मारामारी एक सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइन बनी बवाल की वजह दबंगों ने युवक पर किया बेरहमी से हमला युवक ने जबरन लाइन में आगे लगने विरोध किया तो दबंगों ने की जमकर पिटाई मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी और दहशत वीडियो बनते देख दबंगों का गुस्सा और बढ़ा, लोगों के मोबाइल से जबरन डिलीट कराए गए वीडियो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस, देखते ही आरोपी फरार गैस सिलेंडर की किल्लत ने लोगों को बनाया हिंसक पूरा मामला बिल्सी इंडियन गैस एजेंसी का बताया जा रहा वीडियो में साफ दिख रही है दबंगों की दबंगई
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | 
बदायूं संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा 
गैस सिलेंडर के लिए इंसानियत शर्मसार, बिल्सी इंडियन गैस एजेंसी मारामारी 
एक सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइन बनी बवाल की वजह
दबंगों ने युवक पर किया बेरहमी से हमला
युवक ने जबरन लाइन में आगे लगने विरोध किया तो दबंगों ने की जमकर पिटाई
मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी और दहशत
वीडियो बनते देख दबंगों का गुस्सा और बढ़ा, लोगों के मोबाइल से जबरन डिलीट कराए गए वीडियो
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस, देखते ही आरोपी फरार
गैस सिलेंडर की किल्लत ने लोगों को बनाया हिंसक
पूरा मामला बिल्सी इंडियन गैस एजेंसी का बताया जा रहा
वीडियो में साफ दिख रही है दबंगों की दबंगई
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जिन लोगों को रात के अंधेरे में डकैती डालने की आदत थी, उनके लिए अंधेरा ठीक था, हम तो सूर्य के उपासक हैं...
    1
    जिन लोगों को रात के अंधेरे में डकैती डालने की आदत थी, उनके लिए अंधेरा ठीक था,
हम तो सूर्य के उपासक हैं...
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रिपोर्टर हुकुम सिंह दातागंज प्राथमिक विद्यालय मे वार्षिक उत्सव और परिक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया* जगत ब्लॉक के बमनी प्राथमिक विधालय मे वार्षिक उत्सव एवं परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया वहीं कक्षा 5 से जो छात्र उत्तीर्ण कर चुके हैं उनको अंक प्रमाण पत्र देकर शुभकामनाएं प्रेषित की इस उपलक्ष में विद्यालय में बच्चों के नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया वही प्रधानाध्यापक अब्दुल हसीव बच्चो को पुरस्कृत किया किया और बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की इस कार्यक्रम में गांव के भी लोग मौजूद रहे और विद्यालय में के अध्यापकगणो ने बच्चों का मनोबल बढाया शिक्षामित्र नीरज कुमार सिंह शिक्षा मित्र राजबाला देवी सहायक शिक्षक रेनु सोनी सहित समस्त अध्यापक गढ़ और ग्रामवासी रामनिबास राजपूत पंडित मोनू मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे
    1
    रिपोर्टर
हुकुम सिंह दातागंज
प्राथमिक विद्यालय मे वार्षिक उत्सव और परिक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया*
जगत ब्लॉक के बमनी प्राथमिक विधालय मे वार्षिक उत्सव एवं परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया वहीं कक्षा 5 से जो छात्र उत्तीर्ण कर चुके हैं उनको अंक प्रमाण पत्र देकर शुभकामनाएं प्रेषित की इस उपलक्ष में विद्यालय में बच्चों के नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया  वही प्रधानाध्यापक अब्दुल हसीव बच्चो को पुरस्कृत किया किया और बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की इस कार्यक्रम में गांव के भी लोग मौजूद रहे और विद्यालय में के अध्यापकगणो ने बच्चों का मनोबल बढाया   शिक्षामित्र नीरज कुमार सिंह शिक्षा मित्र राजबाला देवी सहायक शिक्षक रेनु सोनी  सहित समस्त अध्यापक गढ़ और ग्रामवासी रामनिबास राजपूत पंडित मोनू मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे
    user_Hukum Singh दैनिक भास्कर संवाददाता Dataganj
    Hukum Singh दैनिक भास्कर संवाददाता Dataganj
    Local News Reporter Dataganj, Budaun•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.