Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद संभल की चंदौसी में न्यायालय के आदेश पर न्यायालय के अमीन ने कराया जमीन पर कब्जा। जनपद संभल की चंदौसी में न्यायालय के आदेश पर न्यायालय के अमीन ने कराया जमीन पर कब्जा।
Nitin Sagar
जनपद संभल की चंदौसी में न्यायालय के आदेश पर न्यायालय के अमीन ने कराया जमीन पर कब्जा। जनपद संभल की चंदौसी में न्यायालय के आदेश पर न्यायालय के अमीन ने कराया जमीन पर कब्जा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद संभल की चंदौसी में न्यायालय के आदेश पर न्यायालय के अमीन ने कराया जमीन पर कब्जा। जनपद संभल की चंदौसी में न्यायालय के आदेश पर न्यायालय के अमीन ने कराया जमीन पर कब्जा।4
- आजम खां और अब्दुल्लाह आजम को जमानत मिलने पर संभल में सपा नेताओं ने मनाई खुशी आजम खां और अब्दुल्लाह आजम को जमानत मिलने पर संभल में सपा नेताओं ने मनाई खुशी संभल में आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खां को दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज खां ने अपने कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर खुशी मनाई और लोगों को मिठाई बांटी। संभल में आजम खां और अब्दुल्लाह आजम को जमानत मिलने की खबर के बाद सपा नेताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर की। इस मौके पर फिरोज खां ने अपने कार्यालय के बाहर समर्थकों के साथ आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी साझा की। फिरोज खां ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था और उन्हें इंसाफ मिलने की उम्मीद थी। उन्होंने न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज उन्हें न्याय मिला है। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर अजमत खां, जाहिद खां, रामरहिस यादव, जबर सिंह यादव, शहाब खां, सालिम, आरिफ खां, सुहैल अली, अमरपाल, गौरव, गुलाम मुस्तुफा, राशीद, गोपाल, अजयपाल, मोनिस, ओसामा और अकरम अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।3
- आजम खान को जमानत मिलने पर सम्भल में जश्न, फिरोज खान ने पटाखे छोड़कर बांटी मिठाई सम्भल। रामपुर के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को जमानत मिलने की खबर से सम्भल में सपा समर्थकों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला। जनपद में समाजवादी पार्टी के नेता फिरोज खान ने पटाखे छोड़कर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। जश्न के दौरान समर्थकों में उत्साह नजर आया। आजम खान को जमानत मिलने की खबर पर फिरोज खान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए समर्थकों के साथ मिठाई बांटी। इस दौरान पटाखे छोड़कर जश्न मनाया गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। कार्यक्रम के जरिए सपा कार्यकर्ताओं ने आजम खान को जमानत मिलने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। आजम खान समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं और रामपुर की राजनीति में उनका महत्वपूर्ण स्थान रहा है। उनकी जमानत की खबर सामने आने के बाद सम्भल में सपा समर्थकों ने उत्साह के साथ खुशी मनाई। फिरोज खान की ओर से मिठाई बांटने और पटाखे छोड़ने का कार्यक्रम चर्चा का विषय रहा। जमानत की खबर पर समर्थकों में उत्साह सम्भल में हुए इस जश्न के दौरान मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई और पटाखे छोड़कर उत्साह जाहिर किया गया। सपा नेता फिरोज खान ने आजम खान को जमानत मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।3
- Writing भारत नेशन टीवी | बड़ी खबर स्कूल पढ़ने जा रही कक्षा 6 की छात्रा प्रियंका की सड़क हादसे में मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक फरार बदायूं। थाना उघैती क्षेत्र के गांव पूरी में एक बेहद दुखद सड़क हादसा सामने आया है। घर से पढ़ाई करने के लिए निकली कक्षा छह की छात्रा प्रियंका को क्या पता था कि रास्ते में उसके साथ ऐसा हादसा हो जाएगा, जिससे उसके परिवार की खुशियां हमेशा के लिए मातम में बदल जाएंगी। मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा प्रियंका घर से पढ़ने के लिए निकली थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जैसे ही इस दर्दनाक हादसे की सूचना परिजनों को मिली, परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। अपनी बेटी को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना उघैती के थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पूरी घटना की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस द्वारा छात्रा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेजने की कार्रवाई की गई। अब सवाल यह उठता है कि आखिर सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कब लगाम लगेगी? फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को पुलिस कब गिरफ्तार करेगी? क्या पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल पाएगा? फिलहाल पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। इस मामले में आगे जो भी जानकारी सामने आएगी, उसे आप तक पहुंचाया जाएगा। भारत नेशन टीवी के लिए सत्यवीर सिंह, जिला संवाददाता, बदायूं। विशेष अपील सड़क पर वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें और यातायात नियमों का पालन करें। आपकी थोड़ी सी सावधानी किसी परिवार की जिंदगी बचा सकती है। Writing भारत नेशन टीवी | बड़ी खबर स्कूल पढ़ने जा रही कक्षा 6 की छात्रा प्रियंका की सड़क हादसे में मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक फरार बदायूं। थाना उघैती क्षेत्र के गांव पूरी में एक बेहद दुखद सड़क हादसा सामने आया है। घर से पढ़ाई करने के लिए निकली कक्षा छह की छात्रा प्रियंका को क्या पता था कि रास्ते में उसके साथ ऐसा हादसा हो जाएगा, जिससे उसके परिवार की खुशियां हमेशा के लिए मातम में बदल जाएंगी। मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा प्रियंका घर से पढ़ने के लिए निकली थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जैसे ही इस दर्दनाक हादसे की सूचना परिजनों को मिली, परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। अपनी बेटी को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना उघैती के थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पूरी घटना की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस द्वारा छात्रा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेजने की कार्रवाई की गई। अब सवाल यह उठता है कि आखिर सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कब लगाम लगेगी? फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को पुलिस कब गिरफ्तार करेगी? क्या पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल पाएगा? फिलहाल पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। इस मामले में आगे जो भी जानकारी सामने आएगी, उसे आप तक पहुंचाया जाएगा। भारत नेशन टीवी के लिए सत्यवीर सिंह, जिला संवाददाता, बदायूं। विशेष अपील सड़क पर वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें और यातायात नियमों का पालन करें। आपकी थोड़ी सी सावधानी किसी परिवार की जिंदगी बचा सकती है।1
- शादी की खुशियां मातम में बदली: बिजारखाता में ट्रक-ट्राला की टक्कर से दूल्हे की दर्दनाक मौत भाग रहे ड्राइवर को समाजसेवी ने पीछा कर दबोचा! स्वार (रामपुर): रामपुर जिले के स्वार क्षेत्र में एक बेहद हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ दो दिन बाद दूल्हा बनने जा रहे एक युवक की ट्रक-ट्राला की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद जिस घर में शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहाँ चीख-पुकार और कोहराम मच गया है। शादी का सामान लेकर लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, स्वार क्षेत्र के ग्राम गागननगली निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद आलम (पुत्र अमीर अहमद) की दो दिन बाद शादी होने वाली थी। घर में उत्सव का माहौल था और तैयारियां आखिरी दौर में थीं। आलम शादी का कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए बिजारखाता आया था। सामान लेकर बाइक से वापस लौटते समय, बाजपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक-ट्राले ने उसकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहम्मद आलम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन घावों के ताव न सहते हुए आलम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। समाजसेवी अविनाश मौर्य ने दिखाई बहादुरी, भागते ट्रक को पकड़ा हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से ट्रक लेकर तेजी से फरार हो गया। इस दौरान वहाँ मौजूद स्थानीय समाजसेवी व लैब संचालक अविनाश मौर्य ने तत्परता और बहादुरी दिखाई। उन्होंने तुरंत अपनी कार से भाग रहे ट्रक-ट्राले का पीछा किया और स्वार के पास ड्राइवर को दबोच लिया।आरोपी ड्राइवर पुलिस के हवाले समाजसेवी अविनाश मौर्य ने पकड़े गए आरोपी चालक को तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। रिपोर्टर: सुधाँशु मसवासी स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश!2
- बरेली में अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 22 वर्षीय अल्वी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे जोगी नवादा में शंकर फ्लोर मिल के टीन शेड के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।1
- अमरोहा में विवेचना पर गंभीर सवाल, शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप अमरोहा में विवेचना पर गंभीर सवाल, शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप अमरोहा में बछरायूं थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना को लेकर पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। पुलिस पेंशनर चमन सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर्ष 2022 के एक पुराने मुकदमे से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों और लिखित बयानों को वर्तमान विवेचना में उचित रूप से शामिल नहीं किया गया। उन्होंने जाति प्रमाणपत्रों के सत्यापन और सरकारी धनराशि के कथित अनुचित भुगतान की जांच की भी मांग की है। शिकायत में बछरायूं थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 84/2026 का उल्लेख करते हुए विवेचक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस संबंध में 24 अक्टूबर को भी अधिकारियों को शिकायत भेजी गई थी। अब उन्होंने निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।3
- डेढ़ साल के मासूम की मौत, निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप.. 🚨 इटावा ब्रेकिंग न्यूज़ | डेढ़ साल के मासूम की मौत, निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप धन्वंतरि हॉस्पिटल में बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप, संक्रमित खून चढ़ाने का भी दावा 📍 इटावा, उत्तर प्रदेश। इटावा के पक्का बाग स्थित धन्वंतरि हॉस्पिटल में डेढ़ साल के मासूम रुद्रांश की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर डॉ. नवीन मिश्रा और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि बच्चे को खून चढ़ाने के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और समय पर उचित उपचार नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने खून संक्रमित होने की आशंका भी जताई है। बुखार-जुकाम की शिकायत पर अस्पताल लाए थे परिजन परिजनों के अनुसार, मासूम रुद्रांश को बुखार और जुकाम की शिकायत थी। उपचार के लिए उसे धन्वंतरि हॉस्पिटल लाया गया था। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने बच्चे में खून की कमी बताई और पक्का बाग स्थित एक बताए गए स्थान से करीब पांच हजार रुपये में खून मंगवाया। परिजनों के मुताबिक, वे डॉक्टर की सलाह पर खून लेकर अस्पताल पहुंचे थे। खून चढ़ाने के दौरान हालत बिगड़ने का आरोप परिजनों का आरोप है कि बच्चे को खून चढ़ाए जाने के दौरान उसका शरीर नीला पड़ने लगा और उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार डॉक्टर और स्टाफ को बुलाने की कोशिश की, लेकिन उनके अनुसार समय पर सहायता नहीं मिली और खून चढ़ाने की प्रक्रिया भी नहीं रोकी गई। हालांकि, खून संक्रमित होने और इलाज में लापरवाही के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इन आरोपों की पुष्टि संबंधित जांच और चिकित्सकीय रिकॉर्ड से ही हो सकेगी। डॉक्टर ने बताई अचानक मौत की वजह दूसरी ओर, डॉ. नवीन मिश्रा ने घटना को अचानक हुई मौत बताते हुए कहा कि बच्चे में खून की कमी थी और उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टर के इस बयान और परिजनों के आरोपों के बीच मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है। पुलिस पहुंची, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर सवाल घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के किसी जिम्मेदार अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने की बात भी कही है। मामले में अस्पताल की उपचार व्यवस्था, खून की उपलब्धता एवं उसकी जांच, रक्त चढ़ाने की प्रक्रिया और समय पर दी गई चिकित्सकीय सहायता की जांच महत्वपूर्ण होगी। परिजनों के अनुसार, डॉ. नवीन मिश्रा जिला अस्पताल में संविदा पर भी कार्यरत हैं और निजी अस्पताल का संचालन भी करते हैं। इस संबंध में भी आधिकारिक पुष्टि आवश्यक है। मासूम की मौत से परिवार में मातम डेढ़ साल के रुद्रांश की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मासूम की मां अंशु और अन्य परिजनों ने मीडिया से बातचीत में अपनी बात रखी और मामले की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 🔴 अब बड़ा सवाल: क्या बच्चे को चढ़ाए गए खून की गुणवत्ता की जांच हुई थी? क्या उपचार के दौरान निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकॉल का पालन किया गया? इन सवालों के जवाब निष्पक्ष जांच और आधिकारिक रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट होंगे। आप तक लाइव 24 न्यूज़ हर खबर, आप तक।1