प्रेस नोट *आपदा की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : झाँसी मंडल ने बरुआसागर–निवाड़ी सेक्शन में किया व्यापक मॉक ड्रिल* *दुर्घटना की काल्पनिक स्थिति में राहत एवं बचाव संसाधनों की तत्परता, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया का किया गया परीक्षण* झाँसी, 27 अगस्त 2026। रेल यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा एवं आपात परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झाँसी मंडल द्वारा आज बरुआसागर–निवाड़ी सेक्शन के गेट संख्या 379 पर व्यापक आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास पूरी तरह काल्पनिक दुर्घटना पर आधारित था, जिसका उद्देश्य किसी वास्तविक दुर्घटना का अनुकरण मात्र नहीं, बल्कि रेलवे की आपदा प्रबंधन व्यवस्था की तत्परता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, संसाधनों की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को परखना था। मॉक ड्रिल के दौरान एक बस एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली के मध्य टक्कर की काल्पनिक दुर्घटना का परिदृश्य तैयार किया गया। इसमें बस में सवार कुछ यात्रियों के घायल होने की स्थिति दर्शाते हुए राहत एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक अभ्यास किया गया। अभ्यास के दौरान यह परखा गया कि आपात स्थिति की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित राहत एवं बचाव दल कितनी शीघ्रता से घटनास्थल तक पहुँचते हैं तथा उपलब्ध संसाधनों को कितनी प्रभावी ढंग से सक्रिय किया जाता है। इसके अंतर्गत दुर्घटना राहत वाहन, दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन, क्रेन, चिकित्सा दल एवं रेलवे के फ्रंटलाइन कर्मचारियों की तत्परता और कार्यप्रणाली का परीक्षण किया गया। मानवीय संवेदनशीलता के साथ त्वरित राहत पर विशेष जोर मॉक ड्रिल का एक महत्वपूर्ण पक्ष केवल तकनीकी राहत एवं बचाव कार्य नहीं, बल्कि घायल एवं प्रभावित यात्रियों के प्रति संवेदनशील और मानवीय व्यवहार को भी परखना रहा। काल्पनिक रूप से घायल यात्रियों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने, आवश्यकता के अनुसार चिकित्सा सहायता तक पहुँचाने तथा प्रभावित यात्रियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। इस दौरान यह भी देखा गया कि संकट की स्थिति में यात्रियों के बीच घबराहट को नियंत्रित करते हुए उन्हें आवश्यक जानकारी एवं आश्वासन किस प्रकार प्रदान किया जाए। रेलवे की आपदा प्रबंधन व्यवस्था में यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें समय पर राहत, चिकित्सा सहायता और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की हुई गहन समीक्षा मॉक ड्रिल के दौरान रेलवे के संबंधित विभागों एवं फ्रंटलाइन स्टाफ ने समन्वित रूप से राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दिया। अभ्यास में राहत एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता, कर्मचारियों की त्वरित लामबंदी, चिकित्सा सहायता, बचाव उपकरणों का उपयोग, संचार व्यवस्था तथा घटनास्थल पर कार्यों के समन्वय को विशेष रूप से परखा गया। इस प्रकार के अभ्यास का प्रमुख उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी वास्तविक आपात स्थिति में रेलवे के विभिन्न विभाग निर्धारित भूमिका के अनुरूप बिना समय गंवाए कार्य कर सकें तथा उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम और प्रभावी उपयोग करते हुए यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके। भारतीय रेल में नियमित मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की वास्तविक स्थिति में राहत एवं बचाव दलों, उपकरणों तथा संबंधित कर्मचारियों की परिचालन तत्परता को परखना और अभ्यास के दौरान सामने आने वाली कमियों को दूर करना है।
प्रेस नोट *आपदा की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : झाँसी मंडल ने बरुआसागर–निवाड़ी सेक्शन में किया व्यापक मॉक ड्रिल* *दुर्घटना की काल्पनिक स्थिति में राहत एवं बचाव संसाधनों की तत्परता, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया का किया गया परीक्षण* झाँसी, 27 अगस्त 2026। रेल यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा एवं आपात परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झाँसी मंडल द्वारा आज बरुआसागर–निवाड़ी सेक्शन के गेट संख्या 379 पर व्यापक आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास पूरी तरह काल्पनिक दुर्घटना पर आधारित था, जिसका उद्देश्य किसी वास्तविक दुर्घटना का अनुकरण मात्र नहीं, बल्कि रेलवे की आपदा प्रबंधन व्यवस्था की तत्परता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, संसाधनों की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को परखना था। मॉक ड्रिल के
दौरान एक बस एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली के मध्य टक्कर की काल्पनिक दुर्घटना का परिदृश्य तैयार किया गया। इसमें बस में सवार कुछ यात्रियों के घायल होने की स्थिति दर्शाते हुए राहत एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक अभ्यास किया गया। अभ्यास के दौरान यह परखा गया कि आपात स्थिति की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित राहत एवं बचाव दल कितनी शीघ्रता से घटनास्थल तक पहुँचते हैं तथा उपलब्ध संसाधनों को कितनी प्रभावी ढंग से सक्रिय किया जाता है। इसके अंतर्गत दुर्घटना राहत वाहन, दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन, क्रेन, चिकित्सा दल एवं रेलवे के फ्रंटलाइन कर्मचारियों की तत्परता और कार्यप्रणाली का परीक्षण किया गया। मानवीय संवेदनशीलता के साथ त्वरित राहत पर विशेष जोर मॉक ड्रिल का एक महत्वपूर्ण पक्ष केवल तकनीकी राहत एवं बचाव कार्य नहीं, बल्कि घायल एवं प्रभावित यात्रियों
के प्रति संवेदनशील और मानवीय व्यवहार को भी परखना रहा। काल्पनिक रूप से घायल यात्रियों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने, आवश्यकता के अनुसार चिकित्सा सहायता तक पहुँचाने तथा प्रभावित यात्रियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। इस दौरान यह भी देखा गया कि संकट की स्थिति में यात्रियों के बीच घबराहट को नियंत्रित करते हुए उन्हें आवश्यक जानकारी एवं आश्वासन किस प्रकार प्रदान किया जाए। रेलवे की आपदा प्रबंधन व्यवस्था में यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें समय पर राहत, चिकित्सा सहायता और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की हुई गहन समीक्षा मॉक ड्रिल के दौरान रेलवे के संबंधित विभागों एवं फ्रंटलाइन स्टाफ ने समन्वित रूप से राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम
दिया। अभ्यास में राहत एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता, कर्मचारियों की त्वरित लामबंदी, चिकित्सा सहायता, बचाव उपकरणों का उपयोग, संचार व्यवस्था तथा घटनास्थल पर कार्यों के समन्वय को विशेष रूप से परखा गया। इस प्रकार के अभ्यास का प्रमुख उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी वास्तविक आपात स्थिति में रेलवे के विभिन्न विभाग निर्धारित भूमिका के अनुरूप बिना समय गंवाए कार्य कर सकें तथा उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम और प्रभावी उपयोग करते हुए यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके। भारतीय रेल में नियमित मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की वास्तविक स्थिति में राहत एवं बचाव दलों, उपकरणों तथा संबंधित कर्मचारियों की परिचालन तत्परता को परखना और अभ्यास के दौरान सामने आने वाली कमियों को दूर करना है।
- ,झांसी, गरौठा खेत पर रखवाली करने गए 65 वर्षीय व्यक्ति की सर्पदंश से मौत ,झांसी, गरौठा खेत पर रखवाली करने गए 65 वर्षीय व्यक्ति की सर्पदंश से मौत गरौठा। तहसील क्षेत्र के थाना ककरवई अंतर्गत ग्राम मछलीकांछ में सर्प के काटने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। ग्राम निवासी नाथूराम पुत्र मातादीन गुरुवार को रोज की तरह खेत की रखवाली करने गए थे। शुक्रवार सुबह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खेत पर जाकर तलाश की, जहां नाथूराम मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना पर थाना ककरवई से उपनिरीक्षक अंकित पावर पुलिसकर्मियों आशीष यादव व अनुज कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। मृतक के दो पुत्र दीनदयाल व राजा तथा दो भाई मूलचंद व कल्लू हैं। घटना से गांव में शोक का माहौल है।4
- झाँसी में साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़,403 करोड़ रुपये की साइबर फ्रॉड मनी ट्रेल का खुलासा हुआ गेमिंग ऐप से ठगी की रकम खातों में मंगाकर USDT में करते थे तब्दील, 6 आरोपी गिरफ्तार ,झाँसी की प्रेमनगर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में साइबर फ्रॉड की रकम को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराकर निकालने और बाद में USDT में बदलने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 आरोपी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 7 टचस्क्रीन मोबाइल और एक पॉकेट डायरी बरामद हुई है। जांच में करीब 56 बैंक खातों से जुड़ी 325 शिकायतें सामने आई हैं और समन्वय पोर्टल पर करीब 403 करोड़ रुपये की साइबर फ्रॉड मनी ट्रेल का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 500 USDT भी सीज किए हैं। आरोप है कि गिरोह गेमिंग ऐप के जरिए ठगी की रकम को दूसरे लोगों के खातों में मंगवाता था। इसके बाद रकम निकालकर उसे क्रिप्टो करेंसी USDT में ट्रांसफर किया जाता था। पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की कुंडली खंगाल रही है। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक वर्मा उर्फ सत्यम, अदनान हुसैन, आदिल हुसैन, जान पाल, अभिषेक चौधरी और अर्चित श्रीवास्तव शामिल हैं। वहीं अरमान, अर्श शेख और मो. फैज वांछित बताए गए हैं। प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।1
- *झांसी में रिवायत ईरानी चाय का भव्य शुभारंभ, चाय के साथ मिलेगी ईरानी अंदाज की खास मेहमाननवाजी* झांसी। शहर में चाय के शौकीनों के लिए एक नया और आकर्षक ठिकाना शुरू हो गया है। चित्रा चौराहा, ध्यानचंद स्टेडियम के निकट गुरुवार को ‘रिवायत ईरानी चाय’ का भव्य शुभारंभ किया गया । उद्घाटन अवसर पर संचालक मो. कादिम तथा सह-संचालक मो. माजिद और मो. खालिद ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया।‘रिवायत ईरानी चाय’ को पारंपरिक चाय के स्वाद के साथ ईरानी चाय की खास शैली और माहौल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में परिचितों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। लोगों ने नए प्रतिष्ठान की सजावट, चाय के स्वाद और यहां उपलब्ध कराए जाने वाले विशेष अंदाज की सराहना की।संचालक मो. कादिम ने बताया कि प्रतिष्ठान शुरू करने का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वाद और अलग अनुभव उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि चाय केवल एक पेय नहीं, बल्कि लोगों को आपस में जोड़ने वाली एक परंपरा है। इसी सोच के साथ ‘रिवायत ईरानी चाय’ में ग्राहकों को स्वाद के साथ आत्मीय माहौल देने का प्रयास किया जाएगा।शुभारंभ के दौरान पिंकी, साजिद, हाकिम, आबिद, हामिद, जैनुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने संचालक एवं सह-संचालकों को प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ध्यानचंद स्टेडियम के निकट स्थित होने के कारण ‘रिवायत ईरानी चाय’ के शुरू होने से क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और चाय प्रेमियों को एक नया विकल्प मिलने की उम्मीद है। प्रतिष्ठान की ओर से आने वाले दिनों में ग्राहकों को बेहतर सेवा और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर देने की बात कही गई है। खबर चोटी बनानी है झांसी। शहर में चाय के शौकीनों के लिए एक नया और आकर्षक ठिकाना शुरू हो गया है। चित्रा चौराहा, ध्यानचंद स्टेडियम के निकट गुरुवार को ‘रिवायत ईरानी चाय’ का भव्य शुभारंभ किया गया । उद्घाटन अवसर पर संचालक मो. कादिम तथा सह-संचालक मो. माजिद और मो. खालिद ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया।‘रिवायत ईरानी चाय’ को पारंपरिक चाय के स्वाद के साथ ईरानी चाय की खास शैली और माहौल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में परिचितों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। लोगों ने नए प्रतिष्ठान की सजावट, चाय के स्वाद और यहां उपलब्ध कराए जाने वाले विशेष अंदाज की सराहना की।संचालक मो. कादिम ने बताया कि प्रतिष्ठान शुरू करने का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वाद और अलग अनुभव उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि चाय केवल एक पेय नहीं, बल्कि लोगों को आपस में जोड़ने वाली एक परंपरा है। इसी सोच के साथ ‘रिवायत ईरानी चाय’ में ग्राहकों को स्वाद के साथ आत्मीय माहौल देने का प्रयास किया जाएगा।शुभारंभ के दौरान पिंकी, साजिद, हाकिम, आबिद, हामिद, जैनुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने संचालक एवं सह-संचालकों को प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ध्यानचंद स्टेडियम के निकट स्थित होने के कारण ‘रिवायत ईरानी चाय’ के शुरू होने से क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और चाय प्रेमियों को एक नया विकल्प मिलने की उम्मीद है। प्रतिष्ठान की ओर से आने वाले दिनों में ग्राहकों को बेहतर सेवा और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर देने की बात कही गई है। खबर चोटी बनानी है1
- jhansi_police दिनांक 25.08.2026 को थाना टहरौली में वादी श्री बृजेश द्वारा उनके सरकारी शराब के ठेके से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। सूचना पर तत्काल थाना टहरौली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु पुलिस की 02 टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 28.08.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगण को चोरी किए गए माल सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 पेटी देशी शराब, 2,400/- रुपये नकद एवं घटना में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त संबंध में सीओ टहरौली की बाइट।1
- झाँसी मे बेतवा नदी मे दोस्तों के सामने युवक को खीच ले गया मगरमछ,, 10 घंटे से SDRF कर रही रेस्क्यू.1
- झांसी पुलिस का बड़ा धमाका: 403 करोड़ के फ्रॉड का भंडाफोड़! |1
- चिरगांव प्रेम प्रसंग कांड में नया अध्याय; अब नव विवाहिता ने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर ससुराल पक्ष, प्रेमी और चिरगांव थाना पुलिस पर लगाया आरोप1
- गरौठा के एरच थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डिकौली में नहाते समय मगरमच्छ का हमला चार दोस्तों में से एक को बनाया निशाना आठ घंटे बाद बो सुराग नहीं जांच में जुटी टीम1