Shuru
Apke Nagar Ki App…
,
Karan
,
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Karan1
- जालौर सोमवार को शिवसेना जिला प्रमुख रूप राज पुरोहित के नेतृत्व में भूमि घोटाले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को कार्यालय में ज्ञापन दिया गया, प्रेस नोट दिनांक : __________ स्थान : जालोर शिवसेना (UBT) जालोर जिला प्रमुख की अध्यक्षता में भूमि घोटाले को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन जालोर। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जालोर जिला प्रमुख की अध्यक्षता में आज गोविन्दला, भाद्राजून में हुए गंभीर भूमि घोटाले, कूटरचना एवं आपराधिक षड्यंत्र के मामले को लेकर माननीय पुलिस अधीक्षक, जालोर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि ग्राम गोविन्दला निवासी स्व. श्री भूरसिंह पुत्र नरसिंह जाति पुरोहित की मृत्यु लगभग 45 वर्ष पूर्व हो चुकी है, इसके बावजूद भूमाफियाओं द्वारा उन्हें जीवित दर्शाकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और उनकी भूमि पर अवैध कब्जा कर बिक्री/हस्तांतरण किया गया। इस संबंध में थाना भाद्राजून में दिनांक 17.01.2026 को परिवाद क्रमांक 0004/2026 दर्ज किया गया, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि आरोपी राजूसिंह पुत्र पारसदान निवासी दूदीया एवं भेरूसिंह पुत्र नाथूसिंह निवासी नोसरा, हाल भाद्राजून द्वारा मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। साथ ही, भूरसिंह के नाम से फर्जी आधार कार्ड (क्रमांक 6458 5289 0151) तैयार किया गया, जिसकी वैधता जांच में कोई आधार जारी नहीं पाया गया, जिससे पहचान दस्तावेजों की कूटरचना स्पष्ट होती है। यह सभी कृत्य भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471, 120B के अंतर्गत गंभीर अपराध हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि फर्जी बैनामे के आधार पर गोविन्दला निवासी सरपंच हरकुदेवी पत्नी सुजाराम जाति कलबी पटेल द्वारा म्यूटेशन स्वीकृत किया गया, जबकि उन्हें मृतक की मृत्यु की जानकारी होते हुए भी यह कार्य किया गया। अतः उन्हें भी सह-आरोपी बनाए जाने की मांग की गई। शिवसेना (UBT) ने मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर की गई सभी रजिस्ट्रियों एवं म्यूटेशन को निरस्त कराया जाए तथा पीड़ित परिवार को न्याय एवं सुरक्षा प्रदान की जाए। इस अवसर पर जालोर शहर प्रमुख मिश्रीमल परिहार, चुनीलाल पुरोहित, समाजसेवी जसवंती राणा, हनुमान पुरोहित, रूपसिंह पुरोहित, दिनेश राणा सहित अनेक शिवसैनिक व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।3
- Post by Kishor Kishor Kumar1
- जोधपुर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती द्वारा आज जोधपुर के सर्किट हाउस मे प्रेस को सम्बोधित किया । प्रिंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार अल्पसंख्यकों के लिए कार्य कर रही है और अल्पसंख्यक के युवा साथी भी अब भाजपा के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही है आने वाले चुनाव में अल्पसंख्यक का प्रत्येक युवा भारतीय जनता पार्टी को जीतने के लिए अपना पूरा प्रयास करेगी उन्होंने कहा कि पिछली सरकार अल्पसंख्यकों को सिर्फ वोट बैंक समझती थी किसी प्रकार के कोई अल्पसंख्यकों के लिए कार्य नहीं करती थी हमेशा उनके अपने काम निकालने में अल्पसंख्यकों को उसे किया करती थी उन्होंने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के मुखिया अशोक गहलोत सरदारपुर विधानसभा से जीत कर जाते थे तो उनमें अल्पसंख्यकों का योगदान रहता था कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जिस जगह से जीत के आते हैं वहां पर भी अल्पसंख्यक युवाओं का सहयोग रहता था और भी कहीं कांग्रेसी नेता है जो अपनी विधानसभाओं से जीत के आते हैं वहां पर अल्पसंख्यक युवाओं के बलबूते पर ही जीत के आते थे लेकिन अब अल्पसंख्यक युवा उनकी बातों में नहीं आएंगे और आने वाले चुनाव में कांग्रेस को हराने का काम यही युवा अल्पसंख्यक के काम करेंगे क्योंकि भाजपा की सरकार सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार है और अल्पसंख्यकों के लिए भाजपा सरकार बहुत कुछ कर रही है1
- jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, हरियाणा के एक छोटे से लड़के ने खोली हिंदू संस्कृति की सारी पोल सोशियल मिडिया में घुसकर लड़कियां अपने मां बाप को तक भुल जाती हैं1
- जोधपुर से खबर झालामंड के नवदुर्गा कॉलोनी में एक मकान में अचानक आग. लग गई। आग लगने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। नवदुर्गा कॉलोनी झालामण्ड की घटना बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद दमकल मौक़े पर पहुंची। अन्य क्षेत्र से दमकल गाड़िया रवाना हो चुकी है।2
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- ,1