निकाय एवं पंचायत चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस की रणनीति तय, युवाओं को 50% टिकट देने के उदयपुर संकल्प को किया जाएगा लागू खैरथल। जिला खैरथल तिजारा आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों को लेकर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में जिले भर से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिस प्रकार जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व में सफलतापूर्वक संगठन सृजन अभियान चलाकर संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत किया था, उसी तर्ज पर अब आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियां प्रारंभ की जाएंगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले की प्रत्येक पंचायत समिति एवं प्रत्येक नगर निकाय के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। ये प्रभारी संबंधित क्षेत्रों में वार्ड स्तर तक जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं एवं स्थानीय नागरिकों से रायशुमारी करेंगे और योग्य, सक्रिय तथा जीतने की क्षमता रखने वाले संभावित उम्मीदवारों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन में प्रभारियों की राय को विशेष महत्व दिया जाएगा तथा टिकट वितरण पारदर्शी प्रक्रिया एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप किया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए जमीनी स्तर के समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ लड़ेगी तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के आधार पर बेहतर परिणाम हासिल करेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी के उदयपुर नव संकल्प शिविर में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों को आगामी चुनावों में पूरी तरह लागू किया जाएगा। इसके तहत नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में 50 प्रतिशत टिकट युवाओं को दिए जाएंगे, ताकि युवाओं को नेतृत्व का अवसर मिल सके और नई ऊर्जा के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

- खैरथल में महिला सुरक्षा रैली निकाली: 'सशक्त नारी-सुरक्षित समाज' का संदेश दिया, हेल्पलाइन और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी खैरथल-तिजारा जिला पुलिस ने जिला मुख्यालय खैरथल पर 'महिला सुरक्षा संकल्प' जागरूकता रैली निकाली। यह रैली महिला सुरक्षा एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया और 'सशक्त नारी-सुरक्षित समाज' का संदेश दिया। रैली सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल से शुरू होकर अम्बेडकर सर्किल पर समाप्त हुई। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने महिला सुरक्षा और सम्मान से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां लेकर जनजागरण किया। आईपीएस अधिकारी शिवानी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी मुख्य कार्यक्रम जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया, जहाँ दिल्ली पुलिस की आईपीएस शिवानी मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर जोर दिया। आईपीएस शिवानी ने उपस्थित महिलाओं और जिले के विभिन्न थानों में तैनात महिला पुलिस कर्मियों को महिला हेल्पलाइन, साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा 1 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाए गए महिला सुरक्षा एवं जागरूकता विशेष अभियान का विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर आईपीएस अधिकारी शिवानी, जयपुर मुख्यालय से आरपीएस अधिकारी अदिति और प्रशिक्षु आरपीएस अधिकारी व किशनगढ़ बास थानाधिकारी नेहा मीणा ने एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं से संवाद किया और उनके अनुभव साझा किए। अंत में, सभी ने महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर महिला थानाधिकारी नंदलाल जांगिड़ और खैरथल थाना इंचार्ज रामकिशन यादव भी मौजूद रहे।1
- अलवर लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा अलवर विकास के लिए किया जा रहे विकास कार्यों की गाथा किसी से छुपी नहीं है। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और फॉलो करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो1
- शिक्षा का मुद्दा है कृपया वीडियो को शेयर करें अगर आपके भी परिवार में कोई बच्चा पढ़ाई कर रहा है और उनको यह दिक्कत है तो वीडियो को शेयर करना ना भूले1
- सरिस्का महापंचायत की सभी मांगों पर बनी सहमति सरकार ने दिया आदेश1
- 24 लाख की ज्वेलरी पहनती है बिजनेसमैन की गाय 😱 | 1 करोड़ के महल में रहेगी | नंदी की शादी में उमड़ा पूरा गांव क्या आपने कभी ऐसी गाय देखी है जो 24 लाख रुपये की ज्वेलरी पहनती हो और जिसके लिए 1 करोड़ रुपये का महल बनाया जा रहा हो? इस वीडियो में जानिए उस बिजनेसमैन की अनोखी कहानी जिसने अपनी गाय को परिवार के सदस्य की तरह रखा है। साथ ही जानिए नंदी के विवाह का वह अनोखा आयोजन, जिसमें पूरे गांव के लोग बाराती बने थे। इस वीडियो में देखें: 24 लाख की ज्वेलरी पहनने वाली गाय 1 करोड़ के महल की खासियत नंदी की शादी की अनोखी कहानी सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है चर्चा अगर आपको ऐसी अनोखी और वायरल खबरें पसंद हैं तो वीडियो को Like, Share और Subscribe जरूर करें। #Cow #ViralNews #HindiNews #BreakingNews #GauSeva #IndiaNews #TrendingNews1
- नूंह जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत प्रारूप मतदाता सूची पर दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया शुरू : नूंह जिला उपायुक्त अखिल पिलानी 71052 मतदाता अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा डुप्लीकेट पाए गए, प्रारूप सूची से अस्थायी रूप से हटाए गए* *- 12886 मतदाताओं की मैपिंग लंबित, दस्तावेज प्रस्तुत करने का मिलेगा अवसर* *- 167168 मतदाताओं को सॉफ्टवेयर से चिन्हित विसंगतियों के संबंध में भेजे जाएंगे नोटिस* *- जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के लेवल एजेंटों के साथ बैठक आयोजित* *- विभिन्न राजनीतिक दलों के लेवल एजेंटों को प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां सौंपी*1
- हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 1 अगस्त 2026 हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 1 अगस्त 20261
- "हर कदम पर खतरा! सड़क के किनारे खुले नाले से लोग परेशान।" लंबे समय से खुले पड़े नालों के कारण स्थानीय लोगों को रोज़ाना परेशानी और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। यदि नाला बना है तो कई जगह उसे ढका नहीं गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जोखिम बढ़ गया है। इस रिपोर्ट के माध्यम से हम संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कर रहे हैं। क्या जल्द समाधान होगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।1