Shuru
Apke Nagar Ki App…
दमोह में आंधी का कहर: सड़क पर गिरा पेड़, वैन चकनाचूर,#madhyapradesh #damohnews #latestupdates दमोह में आंधी का कहर: सड़क पर गिरा पेड़, वैन चकनाचूर,#madhyapradesh #damohnews #latestupdates
Etv9 national news
दमोह में आंधी का कहर: सड़क पर गिरा पेड़, वैन चकनाचूर,#madhyapradesh #damohnews #latestupdates दमोह में आंधी का कहर: सड़क पर गिरा पेड़, वैन चकनाचूर,#madhyapradesh #damohnews #latestupdates
More news from राजस्थान and nearby areas
- दमोह में आंधी का कहर: सड़क पर गिरा पेड़, वैन चकनाचूर,#madhyapradesh #damohnews #latestupdates1
- टोंक जिले के उनियारा थाना क्षेत्र में ज्ञानपुरा तिराहे के पास दो युवतियों के साथ सरेराह छेड़खानी और अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2026 की शाम जब पिता अपनी दो बेटियों को उनकी ससुराल से लेकर गांव लौट रहा था, तभी मनराज जाट और बोलताराम मीणा सहित आठ नामजद व अन्य आरोपियों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने पूर्व नियोजित साजिश के तहत युवतियों के साथ अभद्रता की, उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की और जेवरात छीनते हुए जबरन अपहरण का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में SC/ST अधिनियम व अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और Dysp आकांक्षा कुमारी के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश व मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- लाखेरी - लाखेरी नगर कांग्रेस कमैटी द्वारा विधायक सीएल प्रेमी का जन्मदिन सेवा कार्य के रूप में मनाया। सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता इंदरगढ़ रोड पर स्थित बृजगोपाल गोशाला में पहुंच कर गायों को चारा डाल कर मनाया तथा केक काट कर सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाया।इस दौरान कांग्रेस के नगर व ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।4
- ( लोकेश लक्षकार ) 1 अप्रैल, देवली से सीधे राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिर श्री सांवरिया सेठ के यहां तक रोडवेज बस के संचालन की आज मनोकामना पूरी हो गई हे। शहर में सांवरिया सेठ के भक्तों ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर आज सुबह बस का जोरदार स्वागत किया । इस बस से यात्रा करने वाले यात्रियों ने पहले से ही अपनी सीट ऑनलाइन बुक करवा कर सुरक्षित करवा ली थी इन यात्रियों के साथ सैकड़ों श्रद्धालु ओर जनसेवा समिति के सदस्य बस स्टैंड पर बस डी जे चला कर स्वागत हेतु बस के आने का इंतजार कर रहे थे । जैसे ही बस का आगमन हुआ मौके पर खड़े भक्तों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सवारियां सेठ के जयकारे लगाना शुरू कर दिया। एक अरसे के बाद लोगों की मांग पूरी होने पर इस मुहिम से जुड़े अमरचंद गुप्ता,रामसिंह शक्तावत के साथ जनसेवा समिति के कानसिंह राणावत,नवल मंगल,शिवजीराम प्रतिहार ,घीसालाल टेलर ,राजेंद्र शर्मा,चंद्रप्रकाश माहेश्वरी सहित अन्य लोगों ने बूंदी डिपो चीफ घनश्याम गौड़ ,देवली बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा , बस के चालक एवं परिचालक का सफ़ा बांध कर स्वागत किया। वही महिलाओं के साथ पायल बाई किन्नर ने भी भावविहोर होकर भजन पर नाचते हुए खुशी का इजहार किया। विधिवत पूजा और मंत्रोच्चार किए जाने के बाद में समय होने पर बस ने प्रस्थान किया तो बस पूरी भर चुकी थी। देवली बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि बस प्रतिदिन बूंदी से प्रातः 4.30 बजे प्रस्थान करेगी और 5.30 बजे देवली आगमन होगा जहां से 5.45 बजे पुनः प्रस्थान करेगी बस जहाजपुर ,शाहपुरा,भीलवाड़ा होते हुए 10.45 बजे पहुंचेगी तथा वहां से दोपहर 1.25 बजे वापसी के लिए प्रस्थान करेंगी। आज बस के शुभारंभ के दौरान रोडवेज के पूर्व कर्मचारी सुरेश शर्मा,ओम प्रकाश लक्षकार, हिंगलाज सिंह,सत्यनारायण विजय शिवजी साहू, मोंटी साहू, पंकज शर्मा, त्रिलोक शर्मा, अनिल जैन,राजेश सिंधी समेत सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे2
- इंद्रगढ़ होकर बुंदी जयपुर नई बस सेवा शुरू,क्षेत्रवासियों को मिलेगी सुविधा, चालक व परिचालक का किया स्वागत।1
- सवाई माधोपुर रणथम्भौर नेशनल पार्क में टाइग्रेस सुल्ताना का बेटा मलंग फिर से श्रद्धालुओं के सामने आ गया। इस दौरान झाड़ियों में बैठा मलंग (आरबीटी-2511) 20 मिनट तक श्रद्धालुओं के सामने बैठा रहा। अचानक झाड़ियों में दिखे बाघ को देख श्रद्धालु सहम गए। इस दौरान बुधवार सुबह त्रिनेत्र गणेश मंदिर के रास्ते पर अटल सागर के पास झाड़ियों में बाघ बैठा नजर आया। इस बार मलंग रास्ते में नहीं था। इस वजह से ट्रैफिक प्रभावित नहीं हुआ। 15 मिनट बैठे रहने के बाद मलंग आमाघाटी की तरफ निकल गया।1
- कोटा शहर के नयापुरा बस स्टैंड डिपो पर देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे यात्रियों और रोडवेज कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि ये लोग बस डिपो पर आने-जाने वाले यात्रियों को भी निशाना बनाते हैं और आए दिन बदसलूकी की घटनाएं सामने आ रही हैं। डिपो पर तैनात कर्मचारियों के अनुसार, हाल ही में एक गंभीर मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया, जिसमें डिपो के कर्मचारी अब्दुल को निशाना बनाया गया। इस मामले में थाना नया पुरा, कोटा में लिखित शिकायत भी दी गई, लेकिन आज दिनांक तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि ये असामाजिक तत्व बाहरी यात्री बसों को भी टारगेट बनाकर लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश करते हैं। देर रात के समय सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कमजोर नजर आती है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। रोडवेज कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड पर पुलिस की नियमित गश्त बढ़ाई जाए और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि यात्रियों और कर्मचारियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।1
- दमोह में करंट हादसा: काम के दौरान लाइनमैन की दर्दनाक मौत,#madhyapradesh #damohnews #latestupdates1