चम्बा के दिगोठी गांव ने लिया ऐतिहासिक फैसला: अब शादी-ब्याह में नहीं परोसी जाएगी शराब टिहरी गढ़वाल | चम्बा विकासखंड चम्बा की ग्राम पंचायत दिगोठी ने सामाजिक सुधार की दिशा में एक बड़ा और प्रेरणादायक कदम उठाते हुए गांव को पूर्ण रूप से नशामुक्त बनाने का ऐतिहासिक संकल्प लिया है। ग्राम प्रधान सोनम नेगी की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब गांव में होने वाले किसी भी शादी-विवाह या सामाजिक कार्यक्रम में शराब का सेवन और परोसना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि इस नियम का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर ₹11,000 का आर्थिक दंड लगाया जाएगा। ग्रामीणों ने इस फैसले को समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में मजबूत पहल बताया। ग्राम प्रधान सोनम नेगी ने कहा कि गांव की असली पहचान उसके संस्कार, परंपराओं और सामाजिक एकता से होती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि नशामुक्त समाज बनाकर ही आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित और बेहतर भविष्य दिया जा सकता है। यह निर्णय जनभागीदारी के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की एक सशक्त शुरुआत है। इस अवसर पर “शराब नहीं संस्कार” मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने ग्राम पंचायत के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि जब समाज खुद बुराइयों के खिलाफ खड़ा होता है, तभी स्थायी परिवर्तन संभव होता है। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल शराबबंदी तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक मूल्यों, पारिवारिक सम्मान और सकारात्मक सोच को पुनर्स्थापित करने का जनआंदोलन है। सामाजिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए ग्राम समाज सुधार समिति का गठन भी किया गया। समिति में कमल सिंह को अध्यक्ष, मकानी देवी को उपाध्यक्ष, मदन नेगी को सचिव, गीता नेगी को सह-सचिव और दिनेश सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा भगवान सिंह नेगी, आकाश सिंह नेगी, सरोजनी देवी, धूम सिंह नेगी, आषाढ़ सिंह और निर्मला देवी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। ग्रामीणों ने “शराब नहीं संस्कार” मुहिम को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लेते हुए गांव को पूर्ण नशामुक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। स्थानीय लोगों का मानना है कि दिगोठी गांव की यह पहल अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बनेगी।

- दिनांक 27.03.2026 को वादिया निवासी रोशनाबाद की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार द्वारा झपट्टा मारकर सोने के कुंडल छीनने की घटना के संबंध में थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0 118/2026 पंजीकृत किया गया था। सिडकुल पुलिस द्वारा डिजिटल साक्ष्यों का गहनता से अध्ययन एवं लगातार सुरागरसी की गई। दिनांक 01.04.2026 को चैकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे संदिग्ध व्यक्ति नसीम मलिक को दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UK08BE-1668) एवं वादिया के सोने के कुंडल बरामद किए गए। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक करवाई अमल में लिए जा रही है। *नाम पता आरोपित* नसीम मलिक पुत्र मुंशरीफ उर्फ निन्हा (उम्र 32 वर्ष) निवासी ग्राम गोविन्दपुर दादूपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार *बरामदगी* 1. स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UK08BE-1668) 2. कुंडल (पीली धातु) *पुलिस टीम* 1. थानाध्यक्ष नितेश शर्मा 2. व0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह तोमर 3. उ0नि0 शैलेन्द्र मंमगाई 4. हे0का0 देशराज 5. हे0का0 प्रेमसिंह 6. हे0का0 जितेन्द्र मलिक 7. का0 गजेन्द्र प्रसाद1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- विकासनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के बाद देहरादून जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत अब विकासनगर क्षेत्र में भी पुलिस ने देर रात्रि विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एसपी देहात पंकज गेरोला के सख्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा देर रात खुले रहने वाले रेस्टोरेंट, ढाबों और गेस्ट हाउसों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान संचालकों को नियमों का पालन करने, ग्राहकों का रिकॉर्ड रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।1
- Post by SALMAN HUSAINI HARIDWARI1
- हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित गांव नगला भोजा के समीप बुधवार को एक ईको कार ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर बम्बे में पलट गई। हादसे के दौरान कार में सवार लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्रेन की मदद से बम्बे में गिरी कार को बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि कार में करीब 5 लोग सवार थे, जो एक शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने जा रहे थे। गाड़ी में उनका सामान भी रखा हुआ था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार बम्बे की पटरी से फिसलकर पलट गई। कार पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई। 6:54 PM1
- Post by V.k.upadhyay1
- Post by Dpk Chauhan1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- ऋषिकेश के तपोवन स्थित साईं घाट पर गंगा आरती कराने वाले पंडित अंश सती और उनके भाई वंश पर खारास्रोत आस्था पथ के पास हमला किया गया। इस घटना में अंश सती के सिर में चोट आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।1