logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घाघरा नदी उफान पर आवागमन ठप। स्टीमर व नाव से सोहावल आ रहे हैं लोग। घाघरा नदी उफान पर आवागमन ठप। स्टीमर व नाव से सोहावल आ रहे हैं लोग। सोहावल अयोध्या घाघरा नदी का जल स्तर बढ़ने से गोंडा जिले से सोहावल के रास्ते अयोध्या जाने वाले दूधिए व खोया विक्रेता परेशान हैं आने जाने के लिए एक मात्र नाव व स्टीमर ही सहारा है। ढेमवां पुल के उत्तर काफी चौड़ाई मे नदी का जल बहाव हो गया है। पुल का निर्माण होने के बाद गोंडा के हजारो किसान गन्ने की खेती करते थे तथा रौजागंव व मोतीनगर मसौधा चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति करते थे जो अब पूरी तरह से ठप हो गया है। सेतु निगम के द्वारा निर्मित तेरह सौ मीटर पुल के आगे कटान के स्थान पर चीनी मिल व गन्ना विभाग अथवा सेतु निगम के द्वारा यदि बाढ़ के पानी को ध्यान में रखते हुए पुलिया निर्माण करा दिया जाए तो राहगीर समेत गन्ना किसानो को काफी सहूलियत होगी वहीं चीनी मिलों को लाखों कुंतल गन्ने की आपूर्त भी हो सकती है।

1 hr ago
user_Varun kumar
Varun kumar
Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
1 hr ago
ca63aad0-5790-4425-b4ef-724e1b7337fa

घाघरा नदी उफान पर आवागमन ठप। स्टीमर व नाव से सोहावल आ रहे हैं लोग। घाघरा नदी उफान पर आवागमन ठप। स्टीमर व नाव से सोहावल आ रहे हैं लोग। सोहावल अयोध्या घाघरा नदी का जल स्तर बढ़ने से गोंडा जिले से सोहावल के रास्ते अयोध्या जाने वाले दूधिए व खोया विक्रेता परेशान हैं आने जाने के लिए एक मात्र नाव व स्टीमर ही सहारा है। ढेमवां पुल के उत्तर काफी चौड़ाई मे नदी का जल बहाव हो गया है। पुल का निर्माण होने के बाद गोंडा के हजारो किसान गन्ने की खेती करते थे तथा रौजागंव व मोतीनगर मसौधा चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति करते थे जो अब पूरी तरह से ठप हो गया है। सेतु निगम के द्वारा निर्मित तेरह सौ मीटर पुल के आगे कटान के स्थान पर चीनी मिल व गन्ना विभाग अथवा सेतु निगम के द्वारा यदि बाढ़ के पानी को ध्यान में रखते हुए पुलिया निर्माण करा दिया जाए तो राहगीर समेत गन्ना किसानो को काफी सहूलियत होगी वहीं चीनी मिलों को लाखों कुंतल गन्ने की आपूर्त भी हो सकती है।

More news from Ayodhya and nearby areas
  • आजादी के आठ दशक बाद भी सड़क को तरस रहे ग्रामीण खाट पर ढोए जाते हैं, मरीज! (हैरिग्टनगंज/मिल्कीपुर/अयोध्या) देश आजादी के आठ दशक पूरे कर चुका है और विकास के दावे डिजिटल इंडिया से लेकर स्मार्ट गांव तक पहुंच चुके हैं। लेकिन अयोध्या जिले के हैरिग्टनगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डीहभरथी तिवारी का पुरवा आज भी बुनियादी सड़क सुविधा के लिए तरस रहा है। ब्लॉक मुख्यालय से महज करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर बसे इस गांव तक पहुंचने के लिए आज तक पक्की सड़क नहीं विकास के दावों के बीच गांव की यह तस्वीर सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। सड़क के अभाव में ग्रामीणों की जिंदगी मुश्किलों से गुजर रही है, सबसे ज्यादा परेशानी बीमार, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ती है। गांव में किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर उसे चारपाई पर लादकर कच्चे और दुर्गम रास्ते से दूसरी पक्की सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। इसके बाद ही एंबुलेंस या अन्य वाहन से अस्पताल जाने का रास्ता खुलता है, बारिश के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव आते ही नेताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा सड़क निर्माण का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही वादे भी गायब हो जाते हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल जिलाधिकारी समेत जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों तक सड़क निर्माण की मांग पहुंचाई,बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है। सड़क न होने का असर केवल आवागमन पर नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा और ग्रामीणों की आजीविका पर भी पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को कठिन रास्ते से गुजरना पड़ता है। किसान खाद-बीज लाने और अपनी फसल बाजार तक पहुंचाने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का सवाल सीधा है—जब गांव ब्लॉक मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर है, तो आखिर सड़क निर्माण के लिए आठ दशक का इंतजार क्यों? अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हैं या सड़क का मुद्दा एक बार फिर आश्वासनों की फाइल में दबकर रह जाता है। ब्यूरो रिपोर्ट
    4
    आजादी के आठ दशक बाद भी सड़क को तरस रहे ग्रामीण खाट पर ढोए जाते हैं, मरीज!
(हैरिग्टनगंज/मिल्कीपुर/अयोध्या)
देश आजादी के आठ दशक पूरे कर चुका है और विकास के दावे डिजिटल इंडिया से लेकर स्मार्ट गांव तक पहुंच चुके हैं।
लेकिन अयोध्या जिले के हैरिग्टनगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डीहभरथी तिवारी का पुरवा आज भी बुनियादी सड़क सुविधा के लिए तरस रहा है। 
ब्लॉक मुख्यालय से महज करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर बसे इस गांव तक पहुंचने के लिए आज तक पक्की सड़क नहीं 
विकास के दावों के बीच गांव की यह तस्वीर सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
सड़क के अभाव में ग्रामीणों की जिंदगी मुश्किलों से गुजर रही है, सबसे ज्यादा परेशानी बीमार, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ती है। 
गांव में किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर उसे चारपाई पर लादकर कच्चे और दुर्गम रास्ते से दूसरी पक्की सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। 
इसके बाद ही एंबुलेंस या अन्य वाहन से अस्पताल जाने का रास्ता खुलता है, बारिश के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव आते ही नेताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा सड़क निर्माण का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही वादे भी गायब हो जाते हैं। 
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल जिलाधिकारी समेत जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों तक सड़क निर्माण की मांग पहुंचाई,बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है।
सड़क न होने का असर केवल आवागमन पर नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा और ग्रामीणों की आजीविका पर भी पड़ रहा है। 
स्कूल जाने वाले बच्चों को कठिन रास्ते से गुजरना पड़ता है। किसान खाद-बीज लाने और अपनी फसल बाजार तक पहुंचाने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का सवाल सीधा है—जब गांव ब्लॉक मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर है, तो आखिर सड़क निर्माण के लिए आठ दशक का इंतजार क्यों? 
अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हैं या सड़क का मुद्दा एक बार फिर आश्वासनों की फाइल में दबकर रह जाता है।
ब्यूरो रिपोर्ट
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    5 min ago
  • गौतम अडानी की पहल - अयोध्या के निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय को मिली आधुनिक कंप्यूटर लैब। गौतम अडानी की पहल - अयोध्या के निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय को मिली आधुनिक कंप्यूटर लैब। अयोध्या। उद्योगपति गौतम अडानी द्वारा अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए आधुनिक कंप्यूटर लैब उपलब्ध कराई गई है। इस लैब के माध्यम से गुरुकुल में पढ़ रहे छात्र आज की आधुनिक तकनीक से सीधे जुड़ सकेंगे। बताया जा रहा है कि यह छात्रों की एक छोटी सी इच्छा थी, जिसे गौतम अडानी ने पूरा किया है। *अडानी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी -* गौतम अडानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी और लिखा - "अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर लैब के माध्यम से तकनीक से जुड़ते देखना सुखद है। उनकी एक छोटी-सी इच्छा पूरी करने में हम सहभागी बन सके, यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है। हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा को डिजिटल युग से जोड़ने का यह विनम्र प्रयास नई पीढ़ी को अपनी जड़ों के और करीब लाए और उनके लिए सीखने के नए अवसर खोले, यही कामना है।" गुरुकुल के सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
    1
    गौतम अडानी की पहल - अयोध्या के निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय को मिली आधुनिक कंप्यूटर लैब।
गौतम अडानी की पहल - अयोध्या के निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय को मिली आधुनिक कंप्यूटर लैब।
अयोध्या। उद्योगपति गौतम अडानी द्वारा अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए आधुनिक कंप्यूटर लैब उपलब्ध कराई गई है।
इस लैब के माध्यम से गुरुकुल में पढ़ रहे छात्र आज की आधुनिक तकनीक से सीधे जुड़ सकेंगे। बताया जा रहा है कि यह छात्रों की एक छोटी सी इच्छा थी, जिसे गौतम अडानी ने पूरा किया है।
*अडानी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी -*
गौतम अडानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी और लिखा -
"अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर लैब के माध्यम से तकनीक से जुड़ते देखना सुखद है। उनकी एक छोटी-सी इच्छा पूरी करने में हम सहभागी बन सके, यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है। हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा को डिजिटल युग से जोड़ने का यह विनम्र प्रयास नई पीढ़ी को अपनी जड़ों के और करीब लाए और उनके लिए सीखने के नए अवसर खोले, यही कामना है।"  गुरुकुल के सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    2 hrs ago
  • दिव्यांगों को सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी सरकार में मिला बीजेपी नेता संतोष यादव का बड़ा दावा
    1
    दिव्यांगों को सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी सरकार में मिला बीजेपी नेता संतोष यादव का बड़ा दावा
    user_आपकी ताकत अयोध्या
    आपकी ताकत अयोध्या
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर निषाद को कथित रूप से गाली देने का मामला गरमाया, ओबीसी महासभा ने की कार्रवाई की मांग अयोध्या, नेशनल न्यूज चैनल पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं अयोध्या के हनुमानगढ़ी क्षेत्र के निवासी कुंवर निषाद को कथित रूप से गाली दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में ओबीसी महासभा ने थाना-कैंट, जनपद अयोध्या को पत्र देकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील निषाद की ओर से दिए गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि डीडी न्यूज पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुंवर निषाद को एक व्यक्ति द्वारा मां-बहन की गालियां दी गईं। पत्र में कहा गया है कि इस घटना से निषाद समाज समेत ओबीसी समाज में आक्रोश है। महासभा ने अपने पत्र में कहा है कि किसी भी व्यक्ति को राष्ट्रीय चैनल के मंच पर इस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग कर किसी व्यक्ति का अपमान करने का अधिकार नहीं है। संगठन ने मामले को गंभीर बताते हुए आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ओबीसी महासभा का कहना है कि इससे पहले भी संबंधित व्यक्ति द्वारा राष्ट्रीय चैनल पर अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के आरोप सामने आ चुके हैं। संगठन ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर निषाद को कथित रूप से गाली देने का मामला गरमाया, ओबीसी महासभा ने की कार्रवाई की मांग
अयोध्या, नेशनल न्यूज चैनल पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं अयोध्या के हनुमानगढ़ी क्षेत्र के निवासी कुंवर निषाद को कथित रूप से गाली दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में ओबीसी महासभा ने थाना-कैंट, जनपद अयोध्या को पत्र देकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील निषाद की ओर से दिए गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि डीडी न्यूज पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुंवर निषाद को एक व्यक्ति द्वारा मां-बहन की गालियां दी गईं। पत्र में कहा गया है कि इस घटना से निषाद समाज समेत ओबीसी समाज में आक्रोश है।
महासभा ने अपने पत्र में कहा है कि किसी भी व्यक्ति को राष्ट्रीय चैनल के मंच पर इस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग कर किसी व्यक्ति का अपमान करने का अधिकार नहीं है। संगठन ने मामले को गंभीर बताते हुए आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ओबीसी महासभा का कहना है कि इससे पहले भी संबंधित व्यक्ति द्वारा राष्ट्रीय चैनल पर अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के आरोप सामने आ चुके हैं। संगठन ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_Arvind Kumar yadav
    Arvind Kumar yadav
    Media company फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गौतम अडानी की पहल - अयोध्या के निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय को मिली आधुनिक कंप्यूटर लैब अयोध्या। उद्योगपति गौतम अडानी द्वारा अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए आधुनिक कंप्यूटर लैब उपलब्ध कराई गई है। इस लैब के माध्यम से गुरुकुल में पढ़ रहे छात्र आज की आधुनिक तकनीक से सीधे जुड़ सकेंगे। बताया जा रहा है कि यह छात्रों की एक छोटी सी इच्छा थी, जिसे गौतम अडानी ने पूरा किया है, वहीं अडानी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी में कहा कि अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर लैब के माध्यम से तकनीक से जुड़ते देखना सुखद है। उनकी एक छोटी-सी इच्छा पूरी करने में हम सहभागी बन सके, यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है। हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा को डिजिटल युग से जोड़ने का यह विनम्र प्रयास नई पीढ़ी को अपनी जड़ों के और करीब लाए और उनके लिए सीखने के नए अवसर खोले, यही कामना है।" गुरुकुल के सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
    1
    गौतम अडानी की पहल - अयोध्या के निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय को मिली आधुनिक कंप्यूटर लैब
अयोध्या। उद्योगपति गौतम अडानी द्वारा अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए आधुनिक कंप्यूटर लैब उपलब्ध कराई गई है।
इस लैब के माध्यम से गुरुकुल में पढ़ रहे छात्र आज की आधुनिक तकनीक से सीधे जुड़ सकेंगे। बताया जा रहा है कि यह छात्रों की एक छोटी सी इच्छा थी, जिसे गौतम अडानी ने पूरा किया है, वहीं अडानी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी में कहा कि  अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर लैब के माध्यम से तकनीक से जुड़ते देखना सुखद है। उनकी एक छोटी-सी इच्छा पूरी करने में हम सहभागी बन सके, यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है। हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा को डिजिटल युग से जोड़ने का यह विनम्र प्रयास नई पीढ़ी को अपनी जड़ों के और करीब लाए और उनके लिए सीखने के नए अवसर खोले, यही कामना है।"  गुरुकुल के सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
    user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • घायल महिला पार्वती देवी को मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया गया बिपिन पांडेय संवाददाता अजेय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या थानापुरा कलंदर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंदेला मैं चली गोली में घायल महिला पार्वती देवी को उपचार के गंभीर चोट लगने के कारण उनको जिला चिकित्सालय से मेडिकल कॉलेज अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया जहां पर उचित इलाज होगा प्रशासन पूरी तरह मुस्तैयत
    1
    घायल महिला पार्वती देवी को मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया गया
बिपिन पांडेय संवाददाता अजेय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या 
लोकेशन अयोध्या 
थानापुरा कलंदर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंदेला मैं चली गोली में घायल महिला पार्वती देवी को उपचार के गंभीर चोट लगने के कारण उनको जिला चिकित्सालय से मेडिकल कॉलेज अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया जहां पर उचित इलाज होगा प्रशासन पूरी तरह मुस्तैयत
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अयोध्या,व्यापार अधिकार मंच के संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील जायसवाल का जन्मदिन पार्टी ने बड़ी धूमधाम से मनाया अयोध्या,व्यापार अधिकार मंच के संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील जायसवाल का जन्मदिन पार्टी के कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर और केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी।जन्मदिन समारोह का आयोजन पार्टी कार्यालय पर किया गया जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी नेता और शुभचिंतक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सुशील जायसवाल के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।इस अवसर पर सुशील जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज और पार्टी के कार्यकर्ताओं का जो प्रेम और स्नेह मिल रहा है, वह उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। वह सदैव व्यापारी जनहितों और संगठन के लिए कार्य करते रहेंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप सेकार्यक्रम संयोजक आकाश जायसवाल, विश्व प्रकाश रूपन, कमल कौशल, शैलेंद्र सोनी रामू, रत्नाकर मिश्रा, दयाल यादव, राजीव मदान, प्रवीण रस्तोगी, मोहम्मद सिराज, प्रशांत जायसवाल, मोहित सिंह बॉबी, अजीत उपाध्याय, राजेश सोनी, दयाल यादव, ज़िलाध्यक्ष अरूण गुप्ता, इन्दर मोटवानी, नीरज जायसवाल, प्रभाकर मिश्रा, नितिन गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, मौजूद रहे
    3
    अयोध्या,व्यापार अधिकार मंच के संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील जायसवाल का जन्मदिन पार्टी ने बड़ी धूमधाम से मनाया
अयोध्या,व्यापार अधिकार मंच के संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील जायसवाल का जन्मदिन पार्टी के कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर और केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी।जन्मदिन समारोह का आयोजन पार्टी कार्यालय पर किया गया जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी नेता और शुभचिंतक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सुशील जायसवाल के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।इस अवसर पर सुशील जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज और पार्टी के कार्यकर्ताओं का जो प्रेम और स्नेह मिल रहा है, वह उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। वह सदैव व्यापारी जनहितों और संगठन के लिए कार्य करते रहेंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप सेकार्यक्रम संयोजक आकाश जायसवाल, विश्व प्रकाश रूपन, कमल कौशल, शैलेंद्र सोनी रामू, रत्नाकर मिश्रा, दयाल यादव, राजीव मदान, प्रवीण रस्तोगी, मोहम्मद सिराज, प्रशांत जायसवाल, मोहित सिंह बॉबी, अजीत उपाध्याय, राजेश सोनी, दयाल यादव, ज़िलाध्यक्ष अरूण गुप्ता, इन्दर मोटवानी, नीरज जायसवाल, प्रभाकर मिश्रा, नितिन गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, मौजूद रहे
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • एक चैनल के माध्यम से राजू दास ने निषाद समाज के कांग्रेस प्रवक्ता को गलियों से नवाजा। एक चैनल के माध्यम से राजू दास ने निषाद समाज के कांग्रेस प्रवक्ता को गलियों से नवाजा। अयोध्या कांग्रेस की प्रवक्ता कुंवर निषाद को एक न्यूज़ चैनल के एक इंटरव्यू के माध्यम से राजू दास जो हनुमानगढ़ी के सेवादार हैं उन्होंने प्रवक्ता को गालियां दी जबकि एंकर बार-बार उनको भाषा शैली सुधारने की विदाई दे रही थी लेकिन इसके बावजूद भी राजू दास नहीं माने और गलियों पर गाली देते चले गए जिनकी तहरीर जनपद अयोध्या के थाना कैंट में एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है जिसमें समस्त निषाद समाज में दर्ज कराई है।
    4
    एक चैनल के माध्यम से राजू दास ने निषाद समाज के कांग्रेस प्रवक्ता को गलियों से नवाजा।
एक चैनल के माध्यम से राजू दास ने निषाद समाज के कांग्रेस प्रवक्ता को गलियों से नवाजा।
अयोध्या कांग्रेस की प्रवक्ता कुंवर निषाद को एक न्यूज़ चैनल के एक इंटरव्यू के माध्यम से राजू दास जो हनुमानगढ़ी के सेवादार हैं उन्होंने प्रवक्ता को गालियां दी जबकि एंकर बार-बार उनको भाषा शैली सुधारने की विदाई दे रही थी लेकिन इसके बावजूद भी राजू दास नहीं माने और गलियों पर गाली देते चले गए जिनकी तहरीर जनपद अयोध्या के थाना कैंट में एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है जिसमें समस्त निषाद समाज में दर्ज कराई है।
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.