सोशल मीडिया पर एक लालच भरे विज्ञापन के कारण शास्त्री नगर निवासी एक महिला साइबर ठगी का शिकार अजमेर। सोशल मीडिया पर एक लालच भरे विज्ञापन के कारण शास्त्री नगर निवासी एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। पीड़िता मुदुला शर्मा ने बताया कि फेसबुक पर उन्हें एक ऐड दिखाई दिया, जिसमें दावा किया गया था कि यदि किसी पांच रुपये के नोट पर ट्रैक्टर बना हो तो उसके बदले लाखों रुपये दिए जाएंगे। इस आकर्षक ऑफर के झांसे में आकर महिला ने विज्ञापन में दिए गए संपर्क माध्यम से आरोपियों से बात की। आरोपियों ने महिला को भरोसे में लेकर जीएसटी, रजिस्ट्रेशन और अन्य प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर अलग-अलग किश्तों में पैसे जमा करवाने शुरू कर दिए। महिला लगातार उनके कहने पर विभिन्न ट्रांजेक्शन करती रही और कुल 3 लाख 66 हजार रुपये ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब काफी समय बाद भी कोई रकम वापस नहीं मिली और आरोपियों ने संपर्क करना बंद कर दिया, तब महिला को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद पीड़िता ने साइबर क्राइम थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डिप्टी शमशेर ख़ान ने जम आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर ऐसे भ्रामक और लालच भरे विज्ञापनों से सतर्क रहें।

- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर। सोशल मीडिया पर एक लालच भरे विज्ञापन के कारण शास्त्री नगर निवासी एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। पीड़िता मुदुला शर्मा ने बताया कि फेसबुक पर उन्हें एक ऐड दिखाई दिया, जिसमें दावा किया गया था कि यदि किसी पांच रुपये के नोट पर ट्रैक्टर बना हो तो उसके बदले लाखों रुपये दिए जाएंगे। इस आकर्षक ऑफर के झांसे में आकर महिला ने विज्ञापन में दिए गए संपर्क माध्यम से आरोपियों से बात की। आरोपियों ने महिला को भरोसे में लेकर जीएसटी, रजिस्ट्रेशन और अन्य प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर अलग-अलग किश्तों में पैसे जमा करवाने शुरू कर दिए। महिला लगातार उनके कहने पर विभिन्न ट्रांजेक्शन करती रही और कुल 3 लाख 66 हजार रुपये ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब काफी समय बाद भी कोई रकम वापस नहीं मिली और आरोपियों ने संपर्क करना बंद कर दिया, तब महिला को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद पीड़िता ने साइबर क्राइम थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डिप्टी शमशेर ख़ान ने जम आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर ऐसे भ्रामक और लालच भरे विज्ञापनों से सतर्क रहें।1
- Post by Raghunath rajput2
- सानु इक पल चैन ना आवे...', डांस करते-करते अचानक गिरी महिला, थम गई सांसें- VIDEO जालोर के भीनमाल क्षेत्र के मोरसीम गांव में शादी समारोह के दौरान एक नवविवाहिता की अचानक मौत हो गई. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला डांस करते-करते अचानक गिर जाती है और उसकी मौत हो जाती है. राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल क्षेत्र के मोरसीम गांव से सामने आई एक घटना ने खुशियों के माहौल को पलभर में मातम में बदल दिया. यहां शादी समारोह के दौरान डीजे पर नृत्य कर रही एक महिला की अचानक मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. यह घटना जितनी दर्दनाक है, उतनी ही हैरान करने वाली भी है. जानकारी के अनुसार दीपू राजपुरोहित नामक महिला अपने ननिहाल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई हुई थी. महज चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी और वह परिवार के साथ इस खुशी के मौके का हिस्सा बन रही थी. सोमवार रात को बंदोली कार्यक्रम के दौरान, जब माहौल पूरी तरह उत्साह और संगीत से भरा हुआ था, तब दीपू डीजे के सामने नृत्य कर रही थी. आसपास खड़े लोग भी उसे देखकर मस्ती कर रहे थे.1
- अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। टेंडिंग और पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर एक युवक को ठगी का शिकार बनाया गया। आरोपी ने युवक को झांसा देकर उसके बैंक खाते से हजारों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित सूरज बंजारा, निवासी अम्बा कॉलोनी, संजय नगर ने गंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। युवक के अनुसार आरोपी ने पहले भरोसा जीता और फिर अलग-अलग बहानों से पैसे ट्रांसफर करवा लिए। जब न तो जॉब मिली और न ही कोई टेंडिंग कार्य, तब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 👉 ऐसे मामलों से सावधान रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें।1
- अजमेर के जेएलएन अस्पताल में जेबतराशी की एक कोशिश नाकाम हो गई, जब दवा लेने पहुंचे एक बुजुर्ग की सतर्कता ने आरोपी के मंसूबों पर पानी फेर दिया। आउटडोर में दवा काउंटर पर खड़े बुजुर्ग की जेब काटने की कोशिश कर रहे युवक को समय रहते पकड़ लिया गया। बुजुर्ग के शोर मचाते ही मौके पर मौजूद गार्ड ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। इस दौरान आरोपी ने बचने के लिए एक महिला गार्ड के साथ हाथापाई भी की, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने भी सहयोग करते हुए युवक को काबू में कर लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। यह घटना अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता की अहमियत को एक बार फिर उजागर करती है।1
- Ajmer news 5:531
- Post by Kailash Fulwari1