logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नव निर्वाचित सुनील सैनी की अध्यक्षता में नगर परिषद में पहली जनसुनवाई सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव की शहरवासियों ने बताई समस्याएं करौली नगरपरिषद के नवनिर्वाचित सभापति सुनील सैनी की अध्यक्षता में पहली जनसुनवाई हुई। इसमें उपसभापति अमीनुद्दीन खान सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शहरवासियों ने सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव जैसी समस्याएं बताईं। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शिकारगंज चौराहा, मैगजीन क्षेत्र, इंदिरा कॉलोनी, गुलाब बाग, सब्जी मंडी, भगत कॉलोनी समेत कई इलाकों से सफाई की शिकायतें मिलीं। लोगों ने गंदगी व नियमित सफाई नहीं होने की समस्या बताई। खराब सड़कों व बंद स्ट्रीट लाइटों की शिकायतें भी दर्ज हुईं।सभापति सुनील सैनी ने सभी शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए। सभापति ने समस्याओं के समय पर निपटारे और प्रभावी निगरानी को कहा। सभापति ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।

2 hrs ago
user_RK LIVE KARAULI
RK LIVE KARAULI
Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
2 hrs ago

नव निर्वाचित सुनील सैनी की अध्यक्षता में नगर परिषद में पहली जनसुनवाई सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव की शहरवासियों ने बताई समस्याएं करौली नगरपरिषद के नवनिर्वाचित सभापति सुनील सैनी की अध्यक्षता में पहली जनसुनवाई हुई। इसमें उपसभापति अमीनुद्दीन खान सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शहरवासियों ने सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव जैसी समस्याएं बताईं। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शिकारगंज चौराहा, मैगजीन क्षेत्र, इंदिरा कॉलोनी, गुलाब बाग, सब्जी मंडी, भगत कॉलोनी समेत कई इलाकों से सफाई की शिकायतें मिलीं। लोगों ने गंदगी व नियमित सफाई नहीं होने की समस्या बताई। खराब सड़कों व बंद स्ट्रीट लाइटों की शिकायतें भी दर्ज हुईं।सभापति सुनील सैनी ने सभी शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए। सभापति ने समस्याओं के समय पर निपटारे और प्रभावी निगरानी को कहा। सभापति ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नव निर्वाचित सुनील सैनी की अध्यक्षता में नगर परिषद में पहली जनसुनवाई सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव की शहरवासियों ने बताई समस्याएं करौली नगरपरिषद के नवनिर्वाचित सभापति सुनील सैनी की अध्यक्षता में पहली जनसुनवाई हुई। इसमें उपसभापति अमीनुद्दीन खान सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शहरवासियों ने सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव जैसी समस्याएं बताईं। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शिकारगंज चौराहा, मैगजीन क्षेत्र, इंदिरा कॉलोनी, गुलाब बाग, सब्जी मंडी, भगत कॉलोनी समेत कई इलाकों से सफाई की शिकायतें मिलीं। लोगों ने गंदगी व नियमित सफाई नहीं होने की समस्या बताई। खराब सड़कों व बंद स्ट्रीट लाइटों की शिकायतें भी दर्ज हुईं।सभापति सुनील सैनी ने सभी शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए। सभापति ने समस्याओं के समय पर निपटारे और प्रभावी निगरानी को कहा। सभापति ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।
    1
    नव निर्वाचित सुनील सैनी की अध्यक्षता में नगर परिषद में पहली जनसुनवाई 
सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव की शहरवासियों ने बताई समस्याएं 
करौली नगरपरिषद के नवनिर्वाचित सभापति सुनील सैनी की अध्यक्षता में पहली जनसुनवाई हुई। इसमें उपसभापति अमीनुद्दीन खान सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शहरवासियों ने सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव जैसी समस्याएं बताईं। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शिकारगंज चौराहा, मैगजीन क्षेत्र, इंदिरा कॉलोनी, गुलाब बाग, सब्जी मंडी, भगत कॉलोनी समेत कई इलाकों से सफाई की शिकायतें मिलीं। लोगों ने गंदगी व नियमित सफाई नहीं होने की समस्या बताई। खराब सड़कों व बंद स्ट्रीट लाइटों की शिकायतें भी दर्ज हुईं।सभापति सुनील सैनी ने सभी शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए। सभापति ने समस्याओं के समय पर निपटारे और प्रभावी निगरानी को कहा। सभापति ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • गंगापुर सिटी के अमृत उद्यान स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में निशुल्क दंत चिकित्सा परामर्श शिविर
    1
    गंगापुर सिटी के अमृत उद्यान स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में  निशुल्क दंत चिकित्सा परामर्श शिविर
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    14 min ago
  • कोलियों की अथाई पर 11 अक्टूबर से सजेगा मां दुर्गा का दरबार, तैयारियां शुरू... ​हिंडौन सिटी। शहर के खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई पर श्री श्री 1008 श्री अमरदास बाबा की पावन प्रेरणा से पंचम दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन 11 अक्टूबर से शुरू होगा। समस्त भक्तजन एवं बाल भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव को लेकर सोमवार को कोलियों की अथाई पर कोली समाज के प्रबुद्ध जनों और बाल भक्त मंडल के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। ​बैठक में बाल भक्त मंडल के दीपक महावर ने आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह कलश यात्रा बयाना रोड स्थित कोलियों की बगीची से बैंड-बाजों के साथ रवाना होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई पहुंचेगी। ​महोत्सव के तहत 17 अक्टूबर को माता रानी के दरबार में छप्पन भोग का भव्य प्रसाद अर्पित किया जाएगा और मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। इसके पश्चात 19 अक्टूबर को माता जी की प्रतिमा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी, जो बैंड-बाजों के साथ करौली रोड स्थित जलसेन पहुंचेगी, जहां पूर्ण विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। ​सोमवार को आयोजित बैठक में समाज बंधुओं और बाल भक्त मंडल के सदस्यों ने महोत्सव को ऐतिहासिक और अलौकिक बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया तथा जिम्मेदारियां सौंपीं। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    2
    कोलियों की अथाई पर 11 अक्टूबर से सजेगा मां दुर्गा का दरबार, तैयारियां शुरू...
​हिंडौन सिटी। शहर के खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई पर श्री श्री 1008 श्री अमरदास बाबा की पावन प्रेरणा से पंचम दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन 11 अक्टूबर से शुरू होगा। समस्त भक्तजन एवं बाल भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव को लेकर सोमवार को कोलियों की अथाई पर कोली समाज के प्रबुद्ध जनों और बाल भक्त मंडल के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। ​बैठक में बाल भक्त मंडल के दीपक महावर ने आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह कलश यात्रा बयाना रोड स्थित कोलियों की बगीची से बैंड-बाजों के साथ रवाना होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई पहुंचेगी। ​महोत्सव के तहत 17 अक्टूबर को माता रानी के दरबार में छप्पन भोग का भव्य प्रसाद अर्पित किया जाएगा और मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। इसके पश्चात 19 अक्टूबर को माता जी की प्रतिमा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी, जो बैंड-बाजों के साथ करौली रोड स्थित जलसेन पहुंचेगी, जहां पूर्ण विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। ​सोमवार को आयोजित बैठक में समाज बंधुओं और बाल भक्त मंडल के सदस्यों ने महोत्सव को ऐतिहासिक और अलौकिक बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया तथा जिम्मेदारियां सौंपीं। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • *हिण्डौन में आवारा पशुओं का आतंक, रोज हो रहे हादसे* *हिण्डौन सिटी।* शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। हिण्डौन बाईपास से लेकर खेड़ा तक आवारा गोवंश सड़कों पर घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला रविवार का है, जब गणेशम रिसोर्ट के सामने खेड़ा निवासी जावेद खान और फकरू मुसलमान का आवारा सांड से एक्सीडेंट हो गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों को हिण्डौन अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सड़कों पर झुंड में घूम रहे सांड और गायें वाहन चालकों के लिए जान का खतरा बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला नहीं भेजा गया तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।
    2
    *हिण्डौन में आवारा पशुओं का आतंक, रोज हो रहे हादसे*

*हिण्डौन सिटी।* शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। हिण्डौन बाईपास से लेकर खेड़ा तक आवारा गोवंश सड़कों पर घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

ताजा मामला रविवार का है, जब गणेशम रिसोर्ट के सामने खेड़ा निवासी जावेद खान और फकरू मुसलमान का आवारा सांड से एक्सीडेंट हो गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों को हिण्डौन अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सड़कों पर झुंड में घूम रहे सांड और गायें वाहन चालकों के लिए जान का खतरा बनी हुई हैं।

लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला नहीं भेजा गया तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    22 hrs ago
  • जलभराव से निजात के नाम पर एक ट्रॉली ग्रेवल, लोगों में रोष जलभराव से निजात के नाम पर एक ट्रॉली ग्रेवल, लोगों में रोष सपोटरा. नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 में उपखंड कार्यालय से दुर्गाशाह वन पौधशाला तक एमडीआर-111 पर नालियों के अभाव में बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। यह सड़क मार्ग सवाई माधोपुर जिले के नारायणपुर टटवाड़ा क्षेत्र को सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर के प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर से जोड़ता है। ऐसे में इस मार्ग से स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं और अन्य वाहन चालकों का भी आवागमन होता है। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से एक ट्रॉली ग्रेवल डलवाकर इतिश्री कर ली गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि महज ग्रेवल डालने से जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। इससे लोगों में विभाग के प्रति रोष है। भाजपा नेता प्रताप पाकड़ ने प्रशासन पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग जलभराव और जल निकासी की समस्या से परेशान हैं। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के बजाय केवल ग्रेवल डालकर खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार विभाग को मौके पर वास्तविक स्थिति की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। क्षेत्रवासियों ने बताया कि एमडीआर-111 पर नालियों के अभाव में बारिश का पानी सड़क पर जमा होता है। लोगों का दावा है कि पूर्व में कागजों में नालियों का निर्माण हो चुका है, लेकिन मौके पर नालियां दिखाई नहीं दे रही हैं। इससे कथित निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग से मामले की जांच कराकर नालियों का निर्माण कराने तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी कि तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
    1
    जलभराव से निजात के नाम पर एक ट्रॉली ग्रेवल, लोगों में रोष
जलभराव से निजात के नाम पर एक ट्रॉली ग्रेवल, लोगों में रोष
सपोटरा.  नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 में उपखंड कार्यालय से दुर्गाशाह वन पौधशाला तक एमडीआर-111 पर नालियों के अभाव में बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
यह सड़क मार्ग सवाई माधोपुर जिले के नारायणपुर टटवाड़ा क्षेत्र को सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर के प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर से जोड़ता है। ऐसे में इस मार्ग से स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं और अन्य वाहन चालकों का भी आवागमन होता है।
जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से एक ट्रॉली ग्रेवल डलवाकर इतिश्री कर ली गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि महज ग्रेवल डालने से जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। इससे लोगों में विभाग के प्रति रोष है।
भाजपा नेता प्रताप पाकड़ ने प्रशासन पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग जलभराव और जल निकासी की समस्या से परेशान हैं। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के बजाय केवल ग्रेवल डालकर खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार विभाग को मौके पर वास्तविक स्थिति की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि एमडीआर-111 पर नालियों के अभाव में बारिश का पानी सड़क पर जमा होता है। लोगों का दावा है कि पूर्व में कागजों में नालियों का निर्माण हो चुका है, लेकिन मौके पर नालियां दिखाई नहीं दे रही हैं। इससे कथित निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग से मामले की जांच कराकर नालियों का निर्माण कराने तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी कि तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
    user_सपोटरा न्यूज़ नेटवर्क
    सपोटरा न्यूज़ नेटवर्क
    Teacher सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सबलगढ़ की नवागत एसडीओपी रोशनी कुर्मी का रामपुर कलां थाने में औचक निरीक्षण----- सबलगढ़ की नवागत एसडीओपी रोशनी कुर्मी ने रामपुर कलां पुलिस थाने का प्रथम औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया मीडिया से चर्चा के दौरान क्या कहा
    1
    सबलगढ़ की नवागत एसडीओपी रोशनी कुर्मी का रामपुर कलां थाने में औचक निरीक्षण-----

सबलगढ़ की नवागत एसडीओपी रोशनी कुर्मी ने रामपुर कलां पुलिस थाने का प्रथम औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया मीडिया से चर्चा के दौरान क्या कहा
    user_धर्मेद्र गौड़
    धर्मेद्र गौड़
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • तेज हवाओं के साथ बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, सैकड़ों बीघा धान की फसलें खेतों में बिछीं श्योपुर। जिले के सोई क्षेत्र में सोमवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। ददुनी सहित आसपास के गांवों में तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसलें बिछ गईं। इससे किसानों को फसल खराब होने और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।जानकारी के अनुसार ददुनी एवं आसपास के गांवों में तेज हवाओं का असर सबसे अधिक देखने को मिला। खेतों में पकने की ओर बढ़ रही धान की फसलें हवा के झोंकों से जमीन पर गिर गईं। किसानों के मुताबिक सैकड़ों बीघा क्षेत्र में फसल प्रभावित हुई है। लगातार बारिश होने की स्थिति में खेतों में गिरी फसल के दाने खराब होने का खतरा भी बना हुआ है।वहीं तेज तूफान के दौरान ददुनी गांव में एक पेड़ मकान पर गिर गया। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराकर फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार राहत दिलाने की मांग की है।नुकसान का वास्तविक आकलन राजस्व एवं कृषि विभाग के सर्वे के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। किसानों का कहना है कि मौसम की मार से पहले ही खेती की लागत बढ़ी हुई है, ऐसे में तैयार फसल के बर्बाद होने से आर्थिक नुकसान की चिंता बढ़ गई है।
    1
    तेज हवाओं के साथ बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, सैकड़ों बीघा धान की फसलें खेतों में बिछीं
श्योपुर। जिले के सोई क्षेत्र में सोमवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। ददुनी सहित आसपास के गांवों में तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसलें बिछ गईं। इससे किसानों को फसल खराब होने और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।जानकारी के अनुसार ददुनी एवं आसपास के गांवों में तेज हवाओं का असर सबसे अधिक देखने को मिला। खेतों में पकने की ओर बढ़ रही धान की फसलें हवा के झोंकों से जमीन पर गिर गईं। किसानों के मुताबिक सैकड़ों बीघा क्षेत्र में फसल प्रभावित हुई है। लगातार बारिश होने की स्थिति में खेतों में गिरी फसल के दाने खराब होने का खतरा भी बना हुआ है।वहीं तेज तूफान के दौरान ददुनी गांव में एक पेड़ मकान पर गिर गया। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराकर फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार राहत दिलाने की मांग की है।नुकसान का वास्तविक आकलन राजस्व एवं कृषि विभाग के सर्वे के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। किसानों का कहना है कि मौसम की मार से पहले ही खेती की लागत बढ़ी हुई है, ऐसे में तैयार फसल के बर्बाद होने से आर्थिक नुकसान की चिंता बढ़ गई है।
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सट्टे की खाई बाली करते हुए कोतवाली पुलिस ने ईदगाह कौलोनी से शख्स को किया गिरफ्तार ₹1050 किए जप्त हिंडौन कोतवाली थाना पुलिस ने सट्टे की खाई वाली करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी महेंद्र सिंह ने मंगलवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि सपा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मर जाप्ता द्वारा दौराने गश्त मुखबिर की सूचना पर ईदगाह कौलोनी शमसान घाट की तरफ सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से सट्टे की खाईवाली करते हुये आरोपी श्यामसुन्दर पुत्र बालमुकुन्द कोली निवासी राजगिरीश अस्पताल के पास शीतला कौलोनी को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से 1050 रूपये जप्त किए गए।
    1
    सट्टे की खाई बाली करते हुए कोतवाली पुलिस ने ईदगाह कौलोनी से शख्स को किया गिरफ्तार ₹1050 किए जप्त 
हिंडौन कोतवाली थाना पुलिस ने सट्टे की खाई वाली करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी महेंद्र सिंह ने मंगलवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि सपा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मर जाप्ता द्वारा दौराने गश्त मुखबिर की सूचना पर ईदगाह कौलोनी शमसान घाट की तरफ सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से सट्टे की खाईवाली करते हुये आरोपी श्यामसुन्दर पुत्र बालमुकुन्द  कोली निवासी राजगिरीश अस्पताल के पास शीतला कौलोनी को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से 1050 रूपये जप्त किए गए।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.