Shuru
Apke Nagar Ki App…
बर्डोद। अलवर बहरोड़ मुख्य राजमार्ग पर स्थित ग्राम देवनगर के पास रविवार देर रात को एक कार का संतुलन बिगड जाने के कारण कार आगे जा रहे ट्रोले में जा घुसी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक घायल हो गया। जिसको समीपवर्ती एक होटल वाले ने एंबुलेंस की सहायता से बहरोड़ चिकित्सालय में भर्ती कराया। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी।
Manish Soni Rajasthan Patrika patrakar
बर्डोद। अलवर बहरोड़ मुख्य राजमार्ग पर स्थित ग्राम देवनगर के पास रविवार देर रात को एक कार का संतुलन बिगड जाने के कारण कार आगे जा रहे ट्रोले में जा घुसी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक घायल हो गया। जिसको समीपवर्ती एक होटल वाले ने एंबुलेंस की सहायता से बहरोड़ चिकित्सालय में भर्ती कराया। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Kotputli-Behror Breaking Live1
- अटेली से पहले ओल्ड राव होटल के समीप बड़ा हादसा टला,..... अनियंत्रित होकर पलटी कार.... (नारनौल क्षेत्र): बाछोड़ गांव के नजदीक ओल्ड राव होटल के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि बड़ा नुकसान होने से टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का नियंत्रण खो गया, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूत्रों के मुताबिक हादसे में मामूली चोटें आई हैं, जबकि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मौके पर पुलिस भी पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण की जरूरत महसूस की जा रही है। प्रशासन से मांग: ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में स्पीड कंट्रोल के लिए उचित इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।1
- नीना कुंडू ने गोल्ड मेडल एमए अंग्रेजी में प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया1
- Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी1
- खैरथल-तिजारा, 19 अप्रैल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नरवास क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान मात्र दो दिन में कर दिया। 16 अप्रैल को ग्राम पंचायत बीलाहेड़ी में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान नरवास क्षेत्र के निवासियों ने जिला कलेक्टर खैरथल-तिजारा अतुल प्रकाश के समक्ष पेयजल आपूर्ति में व्यवधान की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर जिला कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए। जिस पर विभाग ने प्रकरण को सहायक अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, उपखण्ड कोटकासिम को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा। अधिशासी अभियंता जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग धर्मेंद्र यादव ने बताया कि नरवास जल योजना के अंतर्गत 18 अप्रैल को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मौके पर नवीन 15 एच.पी. पंपसेट सहित आवश्यक सामग्री स्थापित कर जलापूर्ति व्यवस्था को पुनः सुचारु किया गया। उन्होंने बताया कि तेजी से की गई इस कार्रवाई के चलते केवल दो दिनों में ही समस्या का समाधान सुनिश्चित किया गया। वर्तमान में नरवास क्षेत्र में नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति बहाल हो चुकी है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने बताया कि आमजन को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है।1
- Post by Bolti Awaaz news1
- खुशखेड़ा में भगवती प्रोडक्ट्स कंपनी के बाहर भीषण गर्मी में वेतन बढ़ोतरी को लेकर धरना दे श्रमिकों में से 2 महिला श्रमिक बेहोश, अस्पताल में कराया भर्ती1
- Post by Om Parkash2