जालौन में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक ने तोड़ादम, सुने क्या बोला मृतक का भाई!!!! जालौन में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम जालौन जिले के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के दहेलखंड गांव निवासी 24 वर्षीय वेद प्रकाश की रविवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा जोधपुर–मदारीपुर मार्ग पर नियामतपुर के पास हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वेद प्रकाश सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिरसाकलार थाना पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, वेद प्रकाश खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार को वह अभेदेपुर गांव से अपने घर दहेलखंड लौट रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। वेद प्रकाश के बड़े भाई सूर्य प्रकाश ने बताया कि छोटे भाई की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता चतुर सिंह और मां गुड्डी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। उसकी पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जालौन में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक ने तोड़ादम, सुने क्या बोला मृतक का भाई!!!! जालौन में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम जालौन जिले के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के दहेलखंड गांव निवासी 24 वर्षीय वेद प्रकाश की रविवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा जोधपुर–मदारीपुर मार्ग पर नियामतपुर के पास हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वेद प्रकाश सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिरसाकलार थाना पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, वेद प्रकाश खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार को वह अभेदेपुर गांव से अपने घर दहेलखंड लौट रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। वेद प्रकाश के बड़े भाई सूर्य प्रकाश ने बताया कि छोटे भाई की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता चतुर सिंह और मां गुड्डी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। उसकी पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Post by Sugirv Kushwha1
- माधौगढ़ में बसपा का विशाल सम्मेलन, 2027 की तैयारी तेज — आशीष पांडेय घोषित प्रत्याशी जालौन के माधौगढ़ स्थित अमृता पैलेस में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का जिला स्तरीय विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान बसपा नेतृत्व ने माधौगढ़ विधानसभा सीट से कुरौली निवासी व्यापारी आशीष पांडेय को पार्टी का आधिकारिक प्रत्याशी घोषित कर दिया। प्रत्याशी की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने तालियों और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया तथा चुनाव में जीत का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने मंच से आशीष पांडेय के नाम की औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी सुप्रीमो मायावती ने सोच-समझकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और 2027 का चुनाव संगठन की मजबूती, अनुशासन और जनसमर्थन के दम पर लड़ा जाएगा। अहिरवार ने विश्वास जताया कि बसपा प्रदेश में 2007 की तरह ऐतिहासिक जीत दोहराएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियां “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” के सिद्धांत पर आधारित हैं और गरीब, दलित, पिछड़े, किसान, युवा व व्यापारी वर्ग के सम्मान और विकास के लिए बसपा लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अभी से बूथ स्तर पर सक्रिय होकर जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। माधौगढ़ से प्रत्याशी घोषित होने के बाद आशीष पांडेय ने बसपा सुप्रीमो मायावती और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसे जनता के सहयोग से जीत में बदलने का पूरा प्रयास करेंगे। पांडेय ने कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में विकास, रोजगार, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और समाधान के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और बसपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। प्रमुख रूप से झांसी मंडल प्रभारी डॉ. बृजेश जाटव, रविकांत मौर्य, विधानसभा प्रभारी माधौगढ़ राजकुमार पड़रिया, विधानसभा अध्यक्ष सरदार सिंह चौधरी, प्रभारी मानवेंद्र निरंजन, उपाध्यक्ष दीपू राजावत, कोषाध्यक्ष रोहित दीक्षित, सचिव हरदासपाल, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गौतम, मंडल प्रभारी इकलाख, चेतन दयालु तथा कोंच नगर अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा सहित कई नेता उपस्थित रहे। अंत में कार्यकर्ताओं ने 2027 में बसपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।1
- जुबेर अहमद पत्रकार जालौन {8400712505}1
- नगर के एनएसटी पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन जालौन। नगर के एनएसटी पब्लिक स्कूल, जालौन में विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल और प्रयोग प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े कई रोचक मॉडल प्रदर्शित किए, जिनमें पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा के स्रोत, तकनीकी विकास और दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग को दर्शाया गया। इसी क्रम में छात्रा नित्या श्रीवास्तव ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उसके उद्देश्य, कार्यप्रणाली और उपयोगिता के बारे में उपस्थित लोगों को समझाया। उनके प्रोजेक्ट को देखकर शिक्षक एवं अभिभावकों ने उनकी प्रतिभा की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और जिज्ञासा को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- विवाहित महिला को अतिरिक्त दहेज की मांग कर ससुरालियों ने वर्ष 2015 में मिट्टी का तेल डालकर जलाकर मार दिया था महिला के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति सास व दो नन्दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी! बुधवार को कोर्ट ने सास को दोषी पाते हुए हुए सात वर्ष की सजा सुनाई और अलग अलग धाराओं में 11 हजार रुपये जुर्माना लगाया जुर्माना अदा न करने पर एक माह की सजा काटनी पड़ेगी। कानपुर शहर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के कटरी गांव निवासी तेज बहादुर सिंह ने कुठोंद थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उसने अपनी बेटी मोहिनी की शादी एक मई 2014 को कुठौन्द थाना क्षेत्र के शेखपुर बुजुर्ग गांव निवासी एक रोहित सिंह के साथ की थी शादी के बाद से ही पति रोहित सिंह सास गीता देवी नन्द रागनी देवी सोनम देवी उसकी बेटी के साथ मारपीट कर दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगी पिता का आरोप था कि 25 अप्रैल 2015 की शाम चार बजे ससुरालीजनों ने ने उसकी बेटी मोहिनी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया था! जिससे उसकी मौत हो गई थी! 26 अप्रैल 2015 को पुलिस ने सास व पति व दो नन्दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रिपोर्ट विवेचना शुरू कर दी थी! पुलिस ने कोर्ट में पति व सास के खिलाफ 11 जुलाई 2015 में कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था! ट्रायल के दौरान रोहित सिंह की मौत हो गई थी जबकि सास गीता देवी के खिलाफ कोर्ट ट्रायल चल रहा था! ट्रायल के दौरान वादी सहित अन्य गवाहों के बयान दर्ज कराए गए बुधवार को अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी की कोर्ट में सुनवाई पूरी हुई जिसमे दोनो पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी ने सास गीता देवी को दोषी पाते हुए सात वर्ष की सजा सुनाई व नौ हजार रुपये जुर्माना लगाया2
- बच्ची की कलाकारी1
- जिला जालौन के नगर पालिका जालौन का मामला है नगर पालिका द्वारा भेजे गए कर्मचारी द्वारा की गई खानापूर्ति थोड़ी-थोड़ी नाली खोद कर जमे हुए इंटरलॉक पर घास को थोड़ा सा साफ कर फोटो खींचकर ले गए ना ही उनके पास नाली खोदने के लिए सामान साथ में लेकर आए। मोहल्ला वासियों से नाली खोदने के लिए सामान मांगे व शिकायत को लेकर गलत व्यवहार किया अभी तक कोई पानी के लिए कोई निकास नहीं हुआ है ना ही पूरी नाली को खोदी गई है ना ही नाला साफ हुआ है ना टूटी पड़ी नाली को सही किया गया है घर से निकलने वाला पानी मोहल्ला वासियों के पिलरों में ही समा रहा है इधर देखा जाए तो नाली सूखी पड़ी हुई है और पानी की कोई निकासी नहीं है मोहल्ले में नालियों को लेकर मोहल्ला वासी आपस में झगड़ा करते रहते हैं जिसमें मोहल्ला वासियों की अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।। नगर पालिका जालौन के अध्यक्ष व मेंबर से अनुरोध है की अधूरा पड़ा नाला को खुदवा कर नालियों से निकलने वाले पानी को नाला में मिला दिया जाए जिससे रहने वाले मोहल्ला वासियों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। 15 फिट का रोड जो कि 120 फिट करीब छोटा सा रास्ता है जो भगवान दास के घर के पास से गुजरते हुए सुभाष के घर पर सामने जोड़ता है जो जगह में पानी भरा हुआ है और घास खड़ी हुई है रास्ता में जल भराव का होना । निकलने वाली रास्ता में जल भराव कई बार नप चुकी नगर पालिका द्वारा रास्ता अभी तक नहीं बनी है उसको बनवा कर पनप रही बीमारियों से लड़ा जा सके।। मोहल्ला के लोगों का कहना की समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराया जाए बढ़ती हुई तादाद में मच्छरों का कहर रातों में सोने नहीं देता है जिससे बीमारियों का फैलना तय है ।। भवदीय। मानसिंह कुशवाहा, भगवान दास, रामकुमार, जगन्नाथ, कुंती, राम बहादुर, अशोक कुमार, सुभाष,वीर सिंह, अमर सिंह, आदि मोहल्ला वासी।। स्वच्छ भारत सुंदर जालौन नाम का ही ना रहे उसे पर काम भी हो लोगों का कहना है।।1
- जालौन में भूमाफियाओं ने हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद किया कब्जा, विवादित भूमि पर हाईकोर्ट के यथा स्थिति आदेश के बावजूद भूमाफियाओं ने डलवाई छत, हाईकोर्ट से निर्माण कार्य में रोक के बावजूद भूमाफियाओं ने विवादित मकान पर डलवाया लेटर, बीते 45 सालों से दो पक्षों में जमीन को लेकर चल रहा है विवाद, पीड़ित पक्ष में भू-माफियाओं पर स्थानीय पुलिस के साथ मिलीभगत का भी लगाया आरोप, हाईकोर्ट के आदेश और उच्च अधिकारियों से शिकायत के बावजूद डलवाई छत, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ का मामला।1