मैहर में सजेगा साहित्य का महाकुंभ: 26 अप्रैल को व्याख्यान माला, सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन का भव्य संगम मैहर। धर्मनगरी मैहर एक बार फिर साहित्य, विचार और संस्कृति के अद्भुत संगम की साक्षी बनने जा रही है। वरिष्ठ साहित्यकार श्री रामनरेश तिवारी के 77वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 26 अप्रैल 2026, रविवार को सायं 7 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य व्याख्यान माला, सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन न केवल साहित्य प्रेमियों के लिए विशेष होगा, बल्कि पूरे नगर के सांस्कृतिक वैभव को नई ऊंचाई देने वाला साबित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, वहीं अध्यक्षता पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. गया प्रसाद चौरसिया करेंगे। कार्यक्रम में नगर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों का जमावड़ा लगेगा। विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई, भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, पूर्व मंडी अध्यक्ष संजय राय, पार्षद अशोक चौबे एवं रवि सराफ सहित कई प्रमुख चेहरे शामिल होंगे, जो कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ. सत्येन्द्र शर्मा (सतना) अपने ओजस्वी विचारों से श्रोताओं को नई दिशा देंगे। वहीं विशेष आमंत्रित अतिथियों में डॉ. अशोक अवधिया एवं डॉ. ए.के. राय की उपस्थिति भी कार्यक्रम को विशिष्ट बनाएगी। आयोजन की कमान शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों के हाथों में है। संरक्षक मंडल में नरेन्द्र सिंह बघेल सहित कई वरिष्ठजन मार्गदर्शन दे रहे हैं, जबकि आयोजन समिति के सदस्य नीरज गर्ग, सूर्यकांत द्विवेदी, लवकुश दुबे, श्याम वाजपेयी, रामेश्वर लहरी, मधु जैन, हेमराज त्रिपाठी, साहिर रिवानी, शशांक श्रीवास्तव, घनश्याम सोनी, ठाकुर कुशवाहा एवं अजय सोनी इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। संयोजक आशीष त्रिपाठी, शिवम चौरसिया एवं पुष्पेन्द्र सिंह व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं। आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस साहित्यिक उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं। कार्यक्रम का सौजन्य *गंगा ज्वेलर्स,* घंटाघर चौक मैहर द्वारा किया जा रहा है, जो नगर में अपने आकर्षक सोने-चांदी के आभूषणों के लिए प्रसिद्ध है।

- Post by Neeraj Ravi1
- नाले निर्माण में घटिया गुणवत्ता पर भड़के नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी, निष्पक्ष जांच की मांग मैहर- शारदा कॉलोनी पुराने एनएच से लगे नाले के निर्माण कार्य को लेकर नगर की राजनीति गर्मा गई है। नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने निर्माण कार्य पूर्ण होने के महज एक सप्ताह के भीतर ही नाले के क्षतिग्रस्त होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही बरती गई है और गुणवत्ता के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। नगर अध्यक्ष ने इसे सीधे तौर पर भ्रष्ट तंत्र का परिणाम बताते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता पर भी बड़े प्रश्न खड़े किए निर्माण में इस्तेमाल हो रही रेत नदी की रेत ना होकर मिट्टी है गंभीर जांच की आवश्यकता पूरे मैहर शहर में खासकर सरकारी कार्यों में रामनगर कुबरी से आने वाली गुणवत्ता विहीन रेत का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसके परिणाम सामने है। प्रभात द्विवेदी दद्दा ने कहा कि जनता के पैसे से किए जा रहे विकास कार्यों में इस तरह की अनियमितता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नवागत कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों को चिन्हित किया जाए। नगर अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे को लेकर लगातार प्रयासरत रहेंगे और जब तक गुणवत्ता में सुधार नहीं होता, तब तक आवाज उठाते रहेंगे। स्थानीय नागरिकों ने भी नाले की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की है और जल्द से जल्द सुधार कार्य की मांग की है। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। नगर में इस मुद्दे को लेकर जनचर्चा तेज हो गई है और सभी की नजर अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।1
- मैहर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 200 मीटर तक घिसटी कार, बड़ा हादसा टला3
- दतिया - नगर पालिका बाबू आत्महत्या मामले में सीएमओ समेत तीन पर एफआईआर दर्ज,22 फरवरी 2026 की घटना, अपने घर पर फांसी लगाने के पहले बना वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल ।1
- सतना। भगवान श्री परशुराम जी की शोभायात्रा में हिंदू पर्व समन्वय समिति ने सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने विप्र बंधुओं का स्वागत किया और मार्ग में पुष्प वर्षा की। समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया।1
- 🙏🙏🙏जय लोकल यूथ महासंघ Mp भरो हुंकार और दिखा दो रैली में ताकत भोपाल का कोना कोना भर दो लोकल यूथ से ताकि सरकार को लगे कि वास्तव में लोकल यूथ कि जनसंख्या है आप सब लोग तैयार रहो अपने लड़ाई खुद लड़ो यही से सफलता की शुरुआत होती है हर लोकल यूथ तैयार होकर कमर कसो दूसरों पर निर्भर मत रहो खुद खडा होना सीखो तब सफलता मिलेगी पहले बैकल्पिक शाला में शिक्षक 500 रुपया का महिना में पढ़ाते थे जब संगठन तैयार किया उनके एक एक साथी तैयार होकर साथ निभाया और उनका वेतन कई गुना बढ़ चुका है तो सब अपने अधिकार के लिए तैयार रहना जब तक कुछ मांगा नहीं जाता तब तक कुछ नहीं मिलता धन्यवाद साथियों भोपाल चलो भोपाल चलो2
- Post by Neeraj Ravi1
- आस्था से खिलवाड़: बाबा गैवीनाथ धाम के 'स्वयंभू' शिवलिंग के साथ AI की छेड़छाड़ पर भक्तों में भारी आक्रोश विंध्य क्षेत्र की अगाध श्रद्धा का केंद्र, बाबा गैवीनाथ धाम इन दिनों एक विवादास्पद घटना के कारण चर्चा में है। बीरसिंहपुर स्थित इस प्राचीन और सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल की मर्यादा को तब ठेस पहुँची, जब 'गैवीनाथधाम' नाम के एक फेसबुक अकाउंट से भगवान भोलेनाथ के पावन शिवलिंग का एक वीडियो साझा किया गया। इस वीडियो में आधुनिक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का गलत इस्तेमाल करते हुए स्थिर और स्वयंभू शिवलिंग को घूमते हुए दिखाया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बाबा गैवीनाथ का यह शिवलिंग स्वयंभू और अचल है, जिसकी दिशा या स्वरूप में परिवर्तन करना असंभव माना जाता है। तकनीक के इस अनुचित प्रयोग को भक्तों की आस्था के साथ भद्दा मजाक बताया जा रहा है, जिससे स्थानीय जनता और शिव भक्तों में गहरा रोष व्याप्त है। लोगों का मानना है कि आस्था के इन प्रतीकों के साथ ऐसी छेड़छाड़ न केवल अपमानजनक है, बल्कि यह भावनाओं को आहत करने का जानबूझकर किया गया प्रयास है। अब हर तरफ से यह मांग उठ रही है कि स्थानीय प्रशासन को इस गंभीर मामले का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और पवित्रता के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी धर्म और तकनीक की मर्यादा को लांघने का साहस न कर सके।1
- सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बालक की हत्या कर शव नीले ड्रम में छिपाने का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।1