logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किशोरियों से गैंगरेप मामला: सिंहदेव ने आईजी को लिखा पत्र, डॉक्टर और सीतापुर पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने कहा- वहां के डॉक्टरों ने नहीं की रेप की पुष्टि, जबकि अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की पुष्टि, जांच कर कार्रवाई की मांग अंबिकापुर। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने पिछले दिनों सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 किशोरियों से गैंग रेप एवं इसके पश्चात एमएलसी के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर में चिकित्सक द्वारा जांच के बावजूद रेप की पुष्टि नहीं करना तथा सीतापुर पुलिस की भूमिका को लेकर आईजी को पत्र लिखा है। आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने पत्र में कहा है कि सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रेप की पुष्टि नहीं होना और मेडिकल कॉलेज में हो जाना, कहीं न कहीं सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की भूमिका पर सवाल खड़ा करता है। आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने कहा कि सीतापुर थाना को लेकर भी स्थानीय लोगों एवं मीडिया माध्यमों से यह जानकारी मिली है कि सीधे तौर पर पीडि़तों की सुनवाई न करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर से मिले रिपोर्ट को आधार मान कर एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। यह मामला मीडिया सहित अन्य माध्यमों में जब आया और ऐसा लगा कि अब यह उच्च अधिकारियों तक पहुंचेगा, इसके पश्चात ही मामले में एफआईआर दर्ज की गई, ऐसी चर्चा जनसामान्य में लगातार बनी हुई है। दोनों ही स्थलों पर चूक होना स्वाभाविक नहीं हो सकता। आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने पत्र के माध्यम से आईजी से आग्रह किया है कि इस पूरे प्रकरण में सीतापुर थाना प्रभारी की भूमिका को लेकर लगातार सवाल खड़ा किया जा रहा है और पुन: उन्हें ही जब इस मामले की जांच भी सौंपी गई है। ऐसे में सीतापुर पुलिस की भूमिका तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक द्वारा किस दबाव में और किन परिस्थितियों ऐसी रिपोर्ट तैयार की गई। आदित्येश्वर ने दोनों ही स्थानों पर जो भी चूक हुई है, इस मामले की पूरी जांच कराते हुए कानूनी तथा विभागीय कार्रवाई कराने के लिए आईजी को पत्र प्रेषित किया है।

4 hrs ago
user_Jarif Khan
Jarif Khan
अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago

किशोरियों से गैंगरेप मामला: सिंहदेव ने आईजी को लिखा पत्र, डॉक्टर और सीतापुर पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने कहा- वहां के डॉक्टरों ने नहीं की रेप की पुष्टि, जबकि अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की पुष्टि, जांच कर कार्रवाई की मांग अंबिकापुर। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने पिछले दिनों सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 किशोरियों से गैंग रेप एवं इसके पश्चात एमएलसी के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर में चिकित्सक द्वारा जांच के बावजूद रेप की पुष्टि नहीं करना तथा सीतापुर पुलिस की भूमिका को लेकर आईजी को पत्र लिखा है। आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने पत्र में कहा है कि सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रेप की पुष्टि नहीं होना और मेडिकल कॉलेज में हो जाना, कहीं न कहीं सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की भूमिका पर सवाल खड़ा करता है। आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने कहा कि सीतापुर थाना को लेकर भी स्थानीय लोगों एवं मीडिया माध्यमों से यह जानकारी मिली है कि सीधे तौर पर पीडि़तों की सुनवाई न करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर से मिले रिपोर्ट को आधार मान कर एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। यह मामला मीडिया सहित अन्य माध्यमों में जब आया और ऐसा लगा कि अब यह उच्च अधिकारियों तक पहुंचेगा, इसके पश्चात ही मामले में एफआईआर दर्ज की गई, ऐसी चर्चा जनसामान्य में लगातार बनी हुई है। दोनों ही स्थलों पर चूक होना स्वाभाविक नहीं हो सकता। आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने पत्र के माध्यम से आईजी से आग्रह किया है कि इस पूरे प्रकरण में सीतापुर थाना प्रभारी की भूमिका को लेकर लगातार सवाल खड़ा किया जा रहा है और पुन: उन्हें ही जब इस मामले की जांच भी सौंपी गई है। ऐसे में सीतापुर पुलिस की भूमिका तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक द्वारा किस दबाव में और किन परिस्थितियों ऐसी रिपोर्ट तैयार की गई। आदित्येश्वर ने दोनों ही स्थानों पर जो भी चूक हुई है, इस मामले की पूरी जांच कराते हुए कानूनी तथा विभागीय कार्रवाई कराने के लिए आईजी को पत्र प्रेषित किया है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • 🚩 भगवान परशुराम शोभा यात्रा पर शुभकामनाएं 🚩 वरिष्ठ अधिवक्ता एवं 2027 के सचिव पद के प्रत्याशी पंडित गोपाल प्रसाद शर्मा एडवोकेट ने भगवान परशुराम जी की भव्य शोभा यात्रा के अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसी धार्मिक यात्राएं समाज में भाईचारा, सद्भाव और परंपराओं को मजबूत करने का कार्य करती हैं। 🙏 भगवान परशुराम जी से सभी के सुख, समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना 🙏
    1
    🚩 भगवान परशुराम शोभा यात्रा पर शुभकामनाएं 🚩
वरिष्ठ अधिवक्ता एवं 2027 के सचिव पद के प्रत्याशी पंडित गोपाल प्रसाद शर्मा एडवोकेट ने भगवान परशुराम जी की भव्य शोभा यात्रा के अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसी धार्मिक यात्राएं समाज में भाईचारा, सद्भाव और परंपराओं को मजबूत करने का कार्य करती हैं।
🙏 भगवान परशुराम जी से सभी के सुख, समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना 🙏
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • किशोरियों से गैंगरेप मामला: सिंहदेव ने आईजी को लिखा पत्र, डॉक्टर और सीतापुर पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने कहा- वहां के डॉक्टरों ने नहीं की रेप की पुष्टि, जबकि अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की पुष्टि, जांच कर कार्रवाई की मांग अंबिकापुर। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने पिछले दिनों सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 किशोरियों से गैंग रेप एवं इसके पश्चात एमएलसी के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर में चिकित्सक द्वारा जांच के बावजूद रेप की पुष्टि नहीं करना तथा सीतापुर पुलिस की भूमिका को लेकर आईजी को पत्र लिखा है। आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने पत्र में कहा है कि सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रेप की पुष्टि नहीं होना और मेडिकल कॉलेज में हो जाना, कहीं न कहीं सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की भूमिका पर सवाल खड़ा करता है। आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने कहा कि सीतापुर थाना को लेकर भी स्थानीय लोगों एवं मीडिया माध्यमों से यह जानकारी मिली है कि सीधे तौर पर पीडि़तों की सुनवाई न करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर से मिले रिपोर्ट को आधार मान कर एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। यह मामला मीडिया सहित अन्य माध्यमों में जब आया और ऐसा लगा कि अब यह उच्च अधिकारियों तक पहुंचेगा, इसके पश्चात ही मामले में एफआईआर दर्ज की गई, ऐसी चर्चा जनसामान्य में लगातार बनी हुई है। दोनों ही स्थलों पर चूक होना स्वाभाविक नहीं हो सकता। आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने पत्र के माध्यम से आईजी से आग्रह किया है कि इस पूरे प्रकरण में सीतापुर थाना प्रभारी की भूमिका को लेकर लगातार सवाल खड़ा किया जा रहा है और पुन: उन्हें ही जब इस मामले की जांच भी सौंपी गई है। ऐसे में सीतापुर पुलिस की भूमिका तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक द्वारा किस दबाव में और किन परिस्थितियों ऐसी रिपोर्ट तैयार की गई। आदित्येश्वर ने दोनों ही स्थानों पर जो भी चूक हुई है, इस मामले की पूरी जांच कराते हुए कानूनी तथा विभागीय कार्रवाई कराने के लिए आईजी को पत्र प्रेषित किया है।
    1
    किशोरियों से गैंगरेप मामला: सिंहदेव ने आईजी को लिखा पत्र, डॉक्टर और सीतापुर पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने कहा- वहां के डॉक्टरों ने नहीं की रेप की पुष्टि, जबकि अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की पुष्टि, जांच कर कार्रवाई की मांग
अंबिकापुर। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने पिछले दिनों सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 किशोरियों से गैंग रेप एवं इसके पश्चात एमएलसी के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर में चिकित्सक द्वारा जांच के बावजूद रेप की पुष्टि नहीं करना तथा सीतापुर पुलिस की भूमिका को लेकर आईजी को पत्र लिखा है। आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने पत्र में कहा है कि सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रेप की पुष्टि नहीं होना और मेडिकल कॉलेज में हो जाना, कहीं न कहीं सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की भूमिका पर सवाल खड़ा करता है।
आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने कहा कि सीतापुर थाना को लेकर भी स्थानीय लोगों एवं मीडिया माध्यमों से यह जानकारी मिली है कि सीधे तौर पर पीडि़तों की सुनवाई न करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर से मिले रिपोर्ट को आधार मान कर एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।
यह मामला मीडिया सहित अन्य माध्यमों में जब आया और ऐसा लगा कि अब यह उच्च अधिकारियों तक पहुंचेगा, इसके पश्चात ही मामले में एफआईआर दर्ज की गई, ऐसी चर्चा जनसामान्य में लगातार बनी हुई है। दोनों ही स्थलों पर चूक होना स्वाभाविक नहीं हो सकता।
आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने पत्र के माध्यम से आईजी से आग्रह किया है कि इस पूरे प्रकरण में सीतापुर थाना प्रभारी की भूमिका को लेकर लगातार सवाल खड़ा किया जा रहा है और पुन: उन्हें ही जब इस मामले  की जांच भी सौंपी गई है।
ऐसे में सीतापुर पुलिस की भूमिका तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक द्वारा किस दबाव में और किन परिस्थितियों ऐसी रिपोर्ट तैयार की गई। आदित्येश्वर ने दोनों ही स्थानों पर जो भी चूक हुई है, इस मामले की पूरी जांच कराते हुए कानूनी तथा विभागीय कार्रवाई  कराने के लिए आईजी को पत्र प्रेषित किया है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • दिनांक 03/05/2026 दिन रविवार,, सूरजपुर ब्रेकिंग - एकंर- पंचायत कर्मी का शराब के नसें में पंचायत भवन में टेबल के ऊपर पैर रखकर सोने का विडियो वायरल,,,, पंचायत के रोजगार सहायक का टेबल पर पैर रखकर सोने का विडियो वायरल,,,, एक ओर सुशासन तिहार मनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार शराब के नसें में धुत्त हो पंचायत भवन में टेबल पर पैर रखकर सोते नजर आ रहे,,,, इस मामले में रोजगार सहायक मनबोध रवि कि शिकायत सीईओ से कि गई,,,, स्थानीय ग्रामीण ने जनपद सीईओ को पत्र लिखकर शराब के नसें में सोने व सुशासन तिहार में लापरवाही बरतने के मामले में कार्यवाही कि मांग,,,, जनपद सूरजपुर के बेलटिकरी ग्राम पंचायत का मामला,,,, हम किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता,,,, स्टेट टीवी इंडिया न्यूज़ चैनल,, सूरजपुर जिला ब्यूरो चीफ,,, सौरभ साहू कि रिपोर्ट,,,
    1
    दिनांक 03/05/2026 दिन रविवार,,
सूरजपुर ब्रेकिंग - 
एकंर- पंचायत कर्मी का शराब के नसें में पंचायत भवन में टेबल के ऊपर पैर रखकर सोने का विडियो वायरल,,,,
पंचायत के रोजगार सहायक का टेबल पर पैर रखकर सोने का विडियो वायरल,,,,
एक ओर सुशासन तिहार मनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार शराब के नसें में धुत्त हो पंचायत भवन में टेबल पर पैर रखकर सोते नजर आ रहे,,,,
इस मामले में रोजगार सहायक मनबोध रवि कि शिकायत सीईओ से कि गई,,,,
स्थानीय ग्रामीण ने जनपद सीईओ को पत्र लिखकर शराब के नसें में सोने व सुशासन तिहार में लापरवाही बरतने के मामले में कार्यवाही कि मांग,,,,
जनपद सूरजपुर के बेलटिकरी ग्राम पंचायत का मामला,,,,
हम किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता,,,,
स्टेट टीवी इंडिया न्यूज़ चैनल,,
सूरजपुर जिला ब्यूरो चीफ,,,
सौरभ साहू कि रिपोर्ट,,,
    user_छत्तीसगढ़ प्रदेश दर्शन,,,
    छत्तीसगढ़ प्रदेश दर्शन,,,
    Acupuncturist Surajpur, Chhattisgarh•
    11 hrs ago
  • आप सभी गौ माता की रक्षा हेतु आप सभी आगे आये और गौ माता की जान बचाये जो आज कल दुनिया में गौ माताकी तस्करी कर विदेशों में बहार भेज रहे हैं जबतक सनातनी नहीं जागेगा तो देश बर्बाद हो जाए गी 🏹⚔️🙏🌹 गौ हत्या बंद करो 🌹 सनातनः धर्म की जय हो भारत माता की जय हो
    1
    आप सभी गौ माता की रक्षा हेतु आप सभी आगे आये और गौ माता की जान बचाये जो आज कल दुनिया में गौ माताकी तस्करी कर विदेशों में बहार भेज रहे हैं जबतक सनातनी नहीं जागेगा तो देश बर्बाद हो जाए गी 🏹⚔️🙏🌹 गौ हत्या बंद करो  🌹 सनातनः धर्म की जय हो भारत माता की जय हो
    user_छत्तीसगढ़ राज्य सरगुजा सुरजपुर
    छत्तीसगढ़ राज्य सरगुजा सुरजपुर
    Pujari सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़, दिनांक 2/05/2026 मो.-9977901194 सूरजपुर ब्रेकिंग - भीषण गर्मी में बुजुर्ग दंपति बुझा रहे एक दुसरे की प्यास,,,, मंद मंद मुस्कुराहट के साथ बुजुर्ग शीतल पेय पिलाते नजर आ रहा है जो अपनी मुस्कुराहट से हर परेशानी को बेमानी बता अपनी जीवनसंगिनी के साथ हर गम से परे मस्त नजर आ रहा है,,,, जिले से एक ग्रामीण बुजुर्ग दंपति का प्यार भरा एहसास सामने आया है,,,, भीषण गर्मी में एक दुकान के बाहर शीतल पेय पीते नजर आया बुजुर्ग दंपति जोड़ा,,,, ग्रामीण परिवेश से परिपूर्ण यह बुजुर्ग दंपति जोड़ा भरी दोपहरी में एक दुसरे को शीतल पेय पिला जहां अपनी प्यास बुझा रहे हैं तो वहीं प्यार और सम्मान का भी परिचय देते नजर आ रहे हैं,,,, बुजुर्ग दंपति का यह विडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,,,, जिले के प्रतापपुर क्षेत्र से सामने आई यह प्यार भरी तस्वीर,,,, *BGN24 India news* *सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ* *शिव नाथ बघेल*
    1
    लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़,
दिनांक 2/05/2026
मो.-9977901194
सूरजपुर ब्रेकिंग - 
भीषण गर्मी में बुजुर्ग दंपति बुझा रहे एक दुसरे की प्यास,,,,
मंद मंद मुस्कुराहट के साथ बुजुर्ग शीतल पेय पिलाते नजर आ रहा है जो अपनी मुस्कुराहट से हर परेशानी को बेमानी बता अपनी जीवनसंगिनी के साथ हर गम से परे मस्त नजर आ रहा है,,,,
जिले से एक ग्रामीण बुजुर्ग दंपति का प्यार भरा एहसास सामने आया है,,,,
भीषण गर्मी में एक दुकान के बाहर शीतल पेय पीते नजर आया बुजुर्ग दंपति जोड़ा,,,,
ग्रामीण परिवेश से परिपूर्ण यह बुजुर्ग दंपति जोड़ा भरी दोपहरी में एक दुसरे को शीतल पेय पिला जहां अपनी प्यास बुझा रहे हैं तो वहीं प्यार और सम्मान का भी परिचय देते नजर आ रहे हैं,,,,
बुजुर्ग दंपति का यह विडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,,,,
जिले के प्रतापपुर क्षेत्र से सामने आई यह प्यार भरी तस्वीर,,,,
*BGN24 India news*
*सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ*
*शिव नाथ बघेल*
    user_Shivnath bagheL
    Shivnath bagheL
    Newspaper publisher सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • रायपुर, रायपुर पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़िता से दोस्ती कर लंबे समय तक उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता निवासी गोवर्धन नगर की पहचान वर्ष 2023 में फेसबुक के जरिए आरोपी यशवंत लदेल (25 वर्ष) से हुई थी। आरोपी ने 24 मई 2024 को पीड़िता को घुमाने के बहाने रावांभाठा स्थित बंजारी मंदिर क्षेत्र में बुलाया और अपने परिचित के घर ले जाकर शादी का वादा कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी लगातार अलग-अलग स्थानों—रायपुर, बेमेतरा और पंडरी के होटलों में—पीड़िता को शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 16 मार्च 2026 तक पीड़िता का शोषण किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। विरोध करने पर उसने पीड़िता को धमकी भी दी। पीड़िता की लिखित शिकायत पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 272/2026 के तहत धारा 69, 351(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे 22 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में की गई।
    1
    रायपुर, 
रायपुर पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़िता से दोस्ती कर लंबे समय तक उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता निवासी गोवर्धन नगर की पहचान वर्ष 2023 में फेसबुक के जरिए आरोपी यशवंत लदेल (25 वर्ष) से हुई थी। आरोपी ने 24 मई 2024 को पीड़िता को घुमाने के बहाने रावांभाठा स्थित बंजारी मंदिर क्षेत्र में बुलाया और अपने परिचित के घर ले जाकर शादी का वादा कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
इसके बाद आरोपी लगातार अलग-अलग स्थानों—रायपुर, बेमेतरा और पंडरी के होटलों में—पीड़िता को शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 16 मार्च 2026 तक पीड़िता का शोषण किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। विरोध करने पर उसने पीड़िता को धमकी भी दी।
पीड़िता की लिखित शिकायत पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 272/2026 के तहत धारा 69, 351(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे 22 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में की गई।
    user_Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
    Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
    पत्रकार पटना, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • .बलरामपुर जिला प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एक खास जगह रुके - ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)। यहां कोई बड़ा मंच नहीं था, कोई लंबा भाषण नहीं - बस एक प्रशिक्षण कक्ष था, जहां बैठी थीं वे महिलाएं, जो कभी घर की चारदीवारी तक सीमित थीं, और आज अपने गांव के पशुओं की सेहत की जिम्मेदारी उठा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कमरे में प्रवेश करते ही कहा जय बिहान और उस अभिवादन के साथ पूरे कमरे में एक ऊर्जा भर गई। केवली गांव की अनुराधा - एक साधारण महिला की असाधारण जिम्मेदारी जब मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षणार्थियों से उनके अनुभव जाने, तो विकासखंड रामचंद्रपुर के बगरा क्लस्टर की ग्राम केवली की अनुराधा गुप्ता आगे आईं। उन्होंने बताया कि वे बिहान योजना से जुड़कर ’पशु सखी’ के रूप में काम कर रही हैं। सुबह उठकर वे अपने गांव के पशुओं का सर्वे करती हैं, पशु चिकित्सकों को जानकारी देती हैं, और ग्रामीणों को पशुपालन की बारीकियां समझाती हैं। जो गाय-बैल कभी बीमार पड़ते थे और किसान हाथ मलता रह जाता था - आज अनुराधा उस किसान के दरवाजे तक पहले पहुंच जाती हैं। पहले हमें खुद नहीं पता था कि पशुओं की बीमारी कैसे पहचानें - और आज हम दूसरों को बताते हैं। यही वो बदलाव है जिसे मुख्यमंत्री ने करीब से देखा और महसूस किया। 510 जिंदगियां - जो आत्मनिर्भरता की राह पर चल पड़ी हैं आरसेटी केवल एक संस्थान नहीं कृ यह उन सैकड़ों सपनों का पड़ाव है जो कभी संसाधनों की कमी से दम तोड़ देते थे। जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में इस संस्थान के माध्यम से ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियों और महिलाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक 16 बैचों में 510 प्रशिक्षणार्थी विभिन्न उद्यमी क्षेत्रों में तैयार हो चुके हैं कृ और हर एक अपने-अपने गांव में बदलाव की एक छोटी सी लौ बन चुका है। मुख्यमंत्री ने संस्थान की गतिविधियों का विस्तार से अवलोकन किया, प्रशिक्षणार्थियों से बात की और उनका उत्साह बढ़ाया। यह सिर्फ एक दौरा नहीं था - यह उस विश्वास की पुष्टि थी कि छत्तीसगढ़ के गांवों में बदलाव की असली ताकत वहां की महिलाओं के हाथों में है।
    1
    .बलरामपुर जिला प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एक खास जगह रुके - ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)। यहां कोई बड़ा मंच नहीं था, कोई लंबा भाषण नहीं - बस एक प्रशिक्षण कक्ष था, जहां बैठी थीं वे महिलाएं, जो कभी घर की चारदीवारी तक सीमित थीं, और आज अपने गांव के पशुओं की सेहत की जिम्मेदारी उठा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कमरे में प्रवेश करते ही कहा जय बिहान और उस अभिवादन के साथ पूरे कमरे में एक ऊर्जा भर गई।
केवली गांव की अनुराधा - एक साधारण महिला की असाधारण जिम्मेदारी
जब मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षणार्थियों से उनके अनुभव जाने, तो विकासखंड रामचंद्रपुर के बगरा क्लस्टर की ग्राम केवली की अनुराधा गुप्ता आगे आईं। उन्होंने बताया कि वे बिहान योजना से जुड़कर ’पशु सखी’ के रूप में काम कर रही हैं। सुबह उठकर वे अपने गांव के पशुओं का सर्वे करती हैं, पशु चिकित्सकों को जानकारी देती हैं, और ग्रामीणों को पशुपालन की बारीकियां समझाती हैं। जो गाय-बैल कभी बीमार पड़ते थे और किसान हाथ मलता रह जाता था - आज अनुराधा उस किसान के दरवाजे तक पहले पहुंच जाती हैं।
पहले हमें खुद नहीं पता था कि पशुओं की बीमारी कैसे पहचानें - और आज हम दूसरों को बताते हैं। यही वो बदलाव है जिसे मुख्यमंत्री ने करीब से देखा और महसूस किया।
510 जिंदगियां - जो आत्मनिर्भरता की राह पर चल पड़ी हैं
आरसेटी केवल एक संस्थान नहीं कृ यह उन सैकड़ों सपनों का पड़ाव है जो कभी संसाधनों की कमी से दम तोड़ देते थे।
जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में इस संस्थान के माध्यम से ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियों और महिलाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक 16 बैचों में 510 प्रशिक्षणार्थी विभिन्न उद्यमी क्षेत्रों में तैयार हो चुके हैं कृ और हर एक अपने-अपने गांव में बदलाव की एक छोटी सी लौ बन चुका है।
मुख्यमंत्री ने संस्थान की गतिविधियों का विस्तार से अवलोकन किया, प्रशिक्षणार्थियों से बात की और उनका उत्साह बढ़ाया। यह सिर्फ एक दौरा नहीं था - यह उस विश्वास की पुष्टि थी कि छत्तीसगढ़ के गांवों में बदलाव की असली ताकत वहां की महिलाओं के हाथों में है।
    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • सीएम विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर सरगुजा जिले के बतौली जनपद अतर्गत ग्राम शांतिपारा के स्कूल मैदान में उतरा। यहां उन्होंने किसानों और आम जनता की समस्याएं सुनीं, उनसे संवाद कर उसका समाधान किया। सीएम ने कहा कि सुशासन तिहार 40 दिनों तक चलेगा। बतौली शांतिपारा स्कूल मैदान में आम पेड़ के नीचे सीएम विष्णु देव साय ने जन चौपाल लगाया। इस दौरान काफी संख्या में महिला-पुरुष अपने समस्याएं लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सीएम के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, इनमें से अधिकांश का निराकरण सीएम ने मौके पर किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि अभी गर्मी का दिन है, इन दिनों में लोग फुरसत में रहते हैं। इस वजह से सुशासन तिहार का आयोजन किया गया है। इसका शुभारंभ 1 मई को किया गया है। यह तिहार 40 दिन तक चलेगा। इन 40 दिनों में ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र में समाधान शिविर लगेंगे। इसमें जनता की जो भी समस्याएं होंगीं, उसका निराकरण किया जाएगा। इस त्यौहार का उद्देश्य हम सरकार के माध्यम से लोगों की जो सेवा करना चाहते हैं, जो योजनाएं पहुंचाना चाहते हैं, वह कहां तक पहुंची है। यह सब जनता के साथ संवाद कर जानने के लिए पूरी सरकार लोगों के बीच निकली है। 40 दिन तक जनता के बीच रहेंगे हम सीएम ने कहा कि सुशासन तिहार के इस 40 दिन में मैं खुद, हमारे सभी सांसद, मंत्री, विधायक तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधि जगह-जगह समाधान शिविर में पहुंचेंगे और वहां जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। इस दौरान सीएम के साथ मंत्री राजेश अग्रवाल, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, भाजपा के वरिष्ठ नेता अखिलेश सोनी समेत अन्य उपस्थित थे।
    1
    सीएम विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर सरगुजा जिले के बतौली जनपद अतर्गत ग्राम शांतिपारा के स्कूल मैदान में उतरा। यहां उन्होंने किसानों और आम जनता की समस्याएं सुनीं, उनसे संवाद कर उसका समाधान किया। सीएम ने कहा कि सुशासन तिहार 40 दिनों तक चलेगा।
बतौली शांतिपारा स्कूल मैदान में आम पेड़ के नीचे सीएम विष्णु देव साय ने जन चौपाल लगाया। इस दौरान काफी संख्या में महिला-पुरुष अपने समस्याएं लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सीएम के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, इनमें से अधिकांश का निराकरण सीएम ने मौके पर किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि अभी गर्मी का दिन है, इन दिनों में लोग फुरसत में रहते हैं।
इस वजह से सुशासन तिहार का आयोजन किया गया है। इसका शुभारंभ 1 मई को किया गया है। यह तिहार 40 दिन तक चलेगा। इन 40 दिनों में ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र में समाधान शिविर  लगेंगे। इसमें जनता की जो भी समस्याएं होंगीं, उसका निराकरण किया जाएगा।
इस त्यौहार का उद्देश्य हम सरकार के माध्यम से लोगों की जो सेवा करना चाहते हैं, जो योजनाएं पहुंचाना चाहते हैं, वह कहां तक पहुंची है। यह सब जनता के साथ संवाद कर जानने के लिए पूरी सरकार लोगों के बीच निकली है।
40 दिन तक जनता के बीच रहेंगे हम
सीएम ने कहा कि सुशासन तिहार के इस 40 दिन में मैं खुद, हमारे सभी सांसद, मंत्री, विधायक तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधि जगह-जगह समाधान शिविर में पहुंचेंगे और वहां जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे।
इस दौरान सीएम के साथ मंत्री राजेश अग्रवाल, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, भाजपा के वरिष्ठ नेता अखिलेश सोनी समेत अन्य उपस्थित थे।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.