Shuru
Apke Nagar Ki App…
कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा का प्रेमाचे हत्या कर दी गई कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली छात्रों को मेरे में से हत्या कर दी गई
Neema Khant
कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा का प्रेमाचे हत्या कर दी गई कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली छात्रों को मेरे में से हत्या कर दी गई
- User6902Banswara, Rajasthan🙏2 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by VAGAD news241
- Post by राघवेन्द्र सिंह1
- झाड़ोल–कोटड़ा उपखंड के आदिवासी ग्रामीणों को एक ही स्थान पर प्रशासनिक सुविधाएं देने के लिए 2015 में शुरू की गई लगभग एक करोड़ रुपये की अत्याधुनिक सरकारी बस वर्ष 2018 से झाड़ोल थाने परिसर में खड़ी कबाड़ बन रही है। चालक का मानदेय बकाया है और कई अधिकारी योजना से अनजान हैं।1
- “मनरेगा बचाओ अभियान” को लेकर भरी कांग्रेस के दिग्गजों ने जोबट में हुंकार... आलीराजपुर,,, जोबट विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा एवं कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोबट द्वारा एक बड़ी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य विषय “मनरेगा बचाओ अभियान” रहा, जिस पर विस्तार से चर्चा करते हुए जनहित में संघर्ष तेज करने का आह्वान किया गया। बैठक में S.I.R. बीएलए-2 की समीक्षा के साथ संगठनात्मक कार्यों, बूथ प्रबंधन और मतदाता सूची से जुड़े विषयों पर भी गहन मंथन किया गया। नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मनरेगा जैसी योजना गरीब, मजदूर और आदिवासी परिवारों की जीवनरेखा है, जिसे कमजोर करने का हर प्रयास कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश सहप्रभारी उषा नायडू जी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा के तहत मजदूरों को समय पर रोजगार और भुगतान नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस पार्टी मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए गांव-गांव जाकर आंदोलन चलाएगी। जोबट विधायक सेना महेश पटेल जी ने कहा कि जोबट विधानसभा क्षेत्र में विकास और आदिवासी हितों की अनदेखी की जा रही है, जिसे लेकर कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। बैठक में अभियान को लेकर ब्लॉक, सेक्टर और बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां तय की गईं। साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएं और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, बीएलए, सेक्टर प्रभारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में संगठन को मजबूत करने और जनहित की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया। बाईट – सेना महेश, पटेल विधायक जोबट विधानसभा1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर में सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस संस्था द्वारा संचालित कोटक महिंद्रा परियोजना के अंतर्गत जलवायु अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने हेतु एक विशेष प्रशिक्षण व भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में खेरवाड़ा क्षेत्र के खेतियाला एवं समितेड़ गांव के 32 किसानों ने नंदी फार्महाउस' का दौरा कर आधुनिक कृषि तकनीकों की बारीकियां सीखीं।तकनीकी ज्ञान भ्रमण के दौरान किसानों को वाड़ी मॉडल के तहत आम, नींबू, चीकू, पपीता, अमरूद, ड्रैगन फ्रूट, कश्मीरी गुलाब और सहजन जैसी बागवानी फसलों के साथ उन्नत सब्जी उत्पादन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण हाल ही में डेनमार्क से कृषि प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे प्रगतिशील किसान रमेशचंद्र डांगी द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने किसानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कृषि अनुभवों और तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। किसानों को खेती में लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के लिए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का प्रभावी उपयोग, सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवस्था, मृदा में नमी संरक्षण के लिए मल्चिंग का महत्व, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने हेतु खाद का सही मिश्रण के बारे में बताया। संस्था के प्रतिनिधि महावीर प्रजापति ने किसानों को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने के लिए टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में एडवोकेट नीरज डांगी ने सभी आगंतुक किसानों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती से ऊपर उठाकर आधुनिक और जलवायु अनुकूल खेती की तरफ ले जाना है। ताकि वे अपनी आय में स्थायी वृद्धि कर सकें।1
- Post by Ram Raj1
- वागड के सकल सनातनी धर्मावलंबियों की आस्था ने “मानो तो मैं गंगा मां हूं” भक्ति गीत को साकार कर दिया। नंदनी माता विकास समिति के भुपेश पटेल व मुदित जोशी ने बताया कि, फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी गुरुवार को प्रातः 11 बजे चौखला की ओर से विट्ठल पाटीदार पुत्र प्रेमजी पाटीदार तथा, चिरोला की ओर से हमीरपुरा सरपंच राकेश रावत व भूपेश पटेल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ, गंगा कलश पूजन व कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। मातृशक्ति ने सिर पर गंगाजल कलश धारण कर 2 किमी पैदल यात्रा कर 378 सीढ़ियां पार करते हुए मां नंदनी के दरबार में प्रथम जत्था पहुंचाया। विट्ठल पाटीदार व दीपक ठाकुर ने बताया कि आठ वर्षीय गीता, पालय, मोनिका तथा 85 वर्षीय गंगा बां, केसर, धुली बा सहित मातृशक्ति भजन-कीर्तन करती हुई आगे बढ़ी। भक्तों हेतु तरूण ज्वैलर्स द्वारा पेयजल तथा मोगी देवी बुनकर धर्मपत्नी कालुजी बुनकर परिवार द्वारा गन्ने के रस की व्यवस्था की गई। समिति अध्यक्ष जितेन्द्र पाटीदार व जगदीश पाटीदार ने बताया कि इतिहास में पहली बार 11 हजार कलश, और 35 हजार से अधिक भक्तों का महाकुंभ नंदनी माता की पहाड़ी पर उमड़ा। कुबेर पटेल व कमलेश बुनकर ने सुरक्षा व व्यवस्था की जानकारी दी, जहां 500 से अधिक युवाओं ने सेवाएं देकर यात्रा को सफल बनाया। कार्यक्रम में डॉक्टर स्वामी विवेकानंद महाराज, हिरालाल सुथार, सीआई योगेन्द्र व्यास मय पुलिस दल, वन विभाग अधिकारी, रणछोड पाटीदार, कचरूलाल पाटीदार, केवजी पाटीदार, किशनलाल पाटीदार, रूपेंग पटेल, विजय पटेल, गुमानेंग पटेल, बंसीलाल पटेल, रितिक पाठक, मोहित पाठक, भरत पटेल, नरेश पटेल सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे। नंदनी माता शक्ति पीठ वागड का पावागढ़ में मंदिर शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव अंतर्गत 51 कुण्डीय शतचण्डी गणेशयाग, रूद्र भैरव याग महायज्ञ के द्वितीय दिवस कार्यक्रम प्रधान आचार्य किशोर शुक्ला व सह आचार्य कपिल भाई शास्त्री के निर्देशन में सम्पन्न हुए। प्रतिष्ठा कर्म पंडित पंकज जोशी के मार्गदर्शन में हुआ तथा, केवजी पाटीदार पुत्र रतनजी पाटीदार परिवार चौखला द्वारा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। अनुष्ठान में राहूल जोशी, हरिओम पाठक, संदीप पाठक, ललीत जोशी, राजेश उपाध्याय, सतिश जोशी सहित 65 ब्राह्मण सहभागी रहे।1
- Post by VAGAD news241
- हाल ही में, हमने ऐसे नौ महत्वपूर्ण डील फाइनल किए हैं। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण जिसे अक्सर "mother of all deals" कहा जाता है, वह यूरोपियन यूनियन के 27 सदस्य देशों के साथ साइन किया गया है।1