Shuru
Apke Nagar Ki App…
फिरौती कांड के आरोपी सैफ अली के घर चला बुलडोजर, अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही हे, भारी तादात में रहा पुलिस बल तैनात , आरोपी के घर को जेसीबी से किया गया ध्वस्त #बारां
Noshad ahmad qureshi
फिरौती कांड के आरोपी सैफ अली के घर चला बुलडोजर, अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही हे, भारी तादात में रहा पुलिस बल तैनात , आरोपी के घर को जेसीबी से किया गया ध्वस्त #बारां
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- 6 दिन की बच्ची को करोड़पति दंपती ने 1 लाख में खरीदा, 2 साल बाद सड़क किनारे फेंका, मानव तस्करी से जुड़ा नेटवर्क; 6 आरोपी गिरफ्तारपुलिस के मुताबिक, मूंदड़ा दंपती ने 2 साल पहले 1 लाख में 6 दिन की मासूम को खरीदी थी. लेकिन दो साल बाद बच्ची को ‘मनहूस’ मानकर श्योपुर नेशनल हाईवे-552 पर फेंक दिया. इस मामले में सौदागर पार्लर संचालिका सहित 6 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. साथ ही इस मामले का तार मानव तस्करी से जुड़ गया है, जो इंदौर सहित 4 जिलों में फैला हुआ है. फिलहाल पुलिस बच्ची के असली माता-पिता तक नहीं पहुंच सकी है. नेशनल हाइवे-552 पर सोईकलां के पास मिली 2 साल की मासूम बालिका का मामला अब बड़े मानव तस्करी नेटवर्क में बदल चुका है. श्योपुर पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें इंदौर के महालक्ष्मी नगर में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली नीता जैन, उसका पति वैभव जैन, आकाश मुंदड़ा और उसकी पत्नी कृतिका मूंदड़ा सहित धार और खरगोन की दो अन्य महिलाएं शामिल हैं. ऐसे में अब भी सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है कि मासूम बच्ची की असली माता-पिता कौन है? फिलहाल पुलिस इस कड़ी तक नहीं पहुंच सकी है. हालांकि श्योपुर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि इस मासूम का सौदा 21 नवंबर 2024 को किया गया था, जब वो महज 6 दिन की नवजात थी.1
- कोटा, जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर सीटू के बैनर तले 18 फरवरी 2025 से चल रहा है सैकड़ों जे के मजदूरों और महिलाओं का अनिश्चित कालीन धरना लगाकर चलते हुए आज 436 वे दिन भी जिला कलेक्ट्रेट कोटा के सामने सीटू के बैनर तले जारी रहा। यह धरना जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह के संयुक्त नेतृत्व में चल रहा है। 436 वे दिन धरने को कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड हबीब खान महिला मजदूर नेता कामरेड पुष्पा खींची कामरेड अली मोहम्मद कामरेड कालीचरण सोनी कामरेड महावीर प्रसाद कामरेड अशोक सिंह कामरेड ने सम्बोधित किया। इस दौरान धरने व प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और सीटू कार्यकर्ताओं के साथ जे के मजदूरों के परिजन बच्चे बुजुर्ग और महिलाएं मौजूद रहे।1
- कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, दो घंटे में पाया काबू, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश झालावाड़ रोड स्थित कोटा के सिटी मॉल में बुधवार को आग लग गई. अचानक लगी इस आग से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सिटी मॉल कोचिंग एरिया के बीच में ही स्थित है. ऐसे में सिटी मॉल के ठीक लगती वाली बिल्डिंग फिजिक्स वाला कोचिंग संस्थान की है. आनन- फानन में पूरे कोचिंग संस्थान को खाली करवाया गया है. बच्चों को बाहर निकाला गया है. आग पर काबू पाने के लिए 15 दमकलों का इस्तेमाल किया गया. करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है. जिला कलेक्टर समेत प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. दूसरी तरफ नगर निगम के अग्निशमन अनुभाग की आठ दमकल सूचना मिलने तक मौके पर पहुंच गई. जिन्होंने आग बुझाने का काम भी शुरू कर दिया है. अग्निशमन अधिकारी अमजद खान का कहना है कि आग किस कारण से लगी है, यह अभी सामने नहीं आ पाया है, लेकिन आठ दमकलों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि आग कंट्रोल में है, केवल धुआं फैल रहा है.1
- "Sarkari schoolon ki kharab halat ne aaj phir kayi masoomon ki jaan khatre mein daal di hai. Ek dardnaak hadse mein school ki chhat girne se lagbhag 65 bacche malbe mein dab gaye. Yeh video hospital ka hai jahan parivar walon ka bura haal hai aur bacchon ko upchaar ke liye laya gaya hai. Kya sarkari schoolon ki marammat par dhyan dena zaroori nahi hai? Kya bacchon ki shiksha se zyada unki jaan sasti hai? Is laparwahi ka zimmedar kaun hai? Apni raye comment mein zaroor dein aur is video ko share karein taaki prashasan tak yeh baat pahunche." SarkariSchool #SchoolAccident #EducationSystem #Laparwahi #JusticeForKids1
- राकेश अग्रवाल जिला संवाददाता सवाई माधोपुर। राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। जहा सरकार, प्रशासन ओर जन प्रतिनिधियों की ओर से गर्मी से बचाव को लेकर कई दावे किए जा रहे है लेकिन धरातल पर कुछ ओर ही नजर आ रहा है चाहे वो पानी की समस्या हो या बिजली,सफाई ओर स्वास्थ्य की व्यवस्था हो। सरकारी ओर प्रशासनिक दावों की पोल खोल रहा है निमली गांव जहां ग्रामीण पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे है। जिला मुख्यालय की निकटवर्ती ग्राम पंचायत जीनापुर, विधानसभा खंडार का गांव नीमली खुर्द। जिला मुख्यालय करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर बसे गांव के लोगों का कहना है कि गांव में आम आदमी के लिए ओर पशुओं के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नही है। निमली खुर्द गांव के वार्ड पार्षद कमलेश योगी का कहना हे कि विगत चार पांच साल से गांव में पानी की समस्या बनी हुई है।पार्षद ने बताया कि विगत दो साल पहले गांव में जल जीवन मिशन ओर हर घर जल योजना के तहत एक टंकी का निर्माण किया गया था उसके संचालन हेतु दो ट्यूब वेल स्थापित किए गए थे । टंकी ओर ट्यूब वेल तैयार होने के बाद जलदाय विभाग के कर्मचारी आए बोरिंग से टंकी को भरवाकर विधिवत उद्घाटन करवा कर चले गए।उसके बाद आजतक किसी जनप्रतिनिधि ओर जलदाय विभाग के कर्मचारी अधिकारी ने आकर नहीं देखा कि सरकारी बोरिंग ओर टंकी की क्या हालत है। पार्षद का कहना हे कि गांव की महिलाओं को दूर पैदल जाकर भीषण गर्मी मै पीने का पानी लाना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार दो साल पहले स्थापित टंकी बोरिंग मुश्किल से महीने भर चले होंगे और बंद हो गए । इस बारे में जलदाय विभाग अधिकारियों को अवगत कराया गया, क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र गोठवाल को भी समस्या से अवगत कराते हुए पीने के पानी की व्यवस्था करने की मांग की गई पर आज तक किसी ने पानी की समस्या का समाधान नही किया। ग्रामीण उमा शंकर गुर्जर का कहना था कि निमली खुर्द गांव में विगत चार पांच सालों से पानी की गहरी समस्या बनी हुई है ,गांव में सरकारी जलस्रोत पूरी तरह बंद, खराब हालत में पड़े हैं ।उनका कहना था कि देश को आजाद हुए सत्तर बरस हो गए पर नीमली गांव की महिलाएं आज भी गांव से दो ढाई किलोमीटर सीता माता ओर दूर दराज खेतों में जहां निजी लोगों के बोरिंग लगे हुए है वहां से सिरपर पानी के बर्तन लेकर आती है। गांव की कुछ महिलाओं ने यहां तक बताया कि गांव में पानी का इंतजाम नहीं होने के कारण उनके पालतू पशुओं को भी इस भीषण गर्मी में पानी के लिए तड़पना पड़ रहा है। ग्रामीण उमा शंकर का कहना था कि सरकार ओर विधायक हर साल गांवों में नए हैंड पंप लगाने ओर जो खराब हो जाते है उनको सही करने लिए अभियान चलाते है लेकिन नीमली गांव में आजतक एक भी हैंडपंप नहीं लगा। उनका कहना है कि पास ही में श्मशान घाट है ऐसे में उन्हें वहां किसी शव के दाह संस्कार के बाद दूर से ही पानी लाकर जरूरत पूरी करनी पड़ती है। गांव की महिला ममता ने बताया कि गांव के लोग प्यासे मरने को मजबूर हे गांव में पीने के पानी का कोई निर्धारित स्थान नहीं हे। उनको अपने परिवार ओर पशुओं के लिए दूर खेतों में जाकर पानी लाना पड़ता हे। महिला ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार सरपंच,सहित जनप्रतिनिधियों ओर अधिकारियों को बताया गया लेकिन कोई समाधान अब तक नहीं हुआ।महिला ने कहा कि भीषण गर्मी का कहर है अगर गांव में कही आगजनी की घटना हो जाए तो उस आग पर काबू पाने का कोई उपाय नहीं हे। ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल रहा तो आग कैसे बुझाएगे। ग्रामीण महिलाओं के कहे अनुसार उनके गांव में पीने सहित अन्य कार्यों के लिए पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों से अनुरोध किया हे कि उनके गांव में पानी की बनी हुई इस गंभीर समस्या का समाधान करे। वही इस समस्या को लेकर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता हरकेश मीणा से बात की तो उनका कहना है,कि यह जल जीवन मिशन के तहत बनाई हुई टंकी है।उन्होंने कहा कि जिसकी जानकारी करवाता हु। जानकारी के बाद जो भी उचित समाधान होगा किया जाएगा।1
- सवाई माधोपुर ग्राम दमोह कला4
- Post by Noshad ahmad qureshi1