logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आतंकवाद, सीमा सुरक्षा और सोशल मीडिया निगरानी को लेकर डीजीपी दीपम सेठ ने दिए सख्त निर्देश देहरादून, 15 सितंबर 2026। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने मंगलवार को अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में आतंकवाद नियंत्रण, सीमा सुरक्षा, आगामी विधानसभा चुनाव, चारधाम यात्रा, कुंभ मेला, वीवीआईपी सुरक्षा और सोशल मीडिया पर निगरानी सहित विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में महानिदेशक अभिसूचना/सुरक्षा अभिनव कुमार, आईजी एसटीएफ नीलेश आनंद भरणे, आईजी कार्मिक सुनील कुमार मीणा, आईजी पीएंडएम/मुख्यालय बरिंदरजीत सिंह, एसपी अभिसूचना मणिकांत मिश्रा, एसपी सुरक्षा/एटीएस सरिता डोबाल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी जनपदों के प्रभारी अभिसूचना अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े। आतंकवाद और कट्टरपंथ पर विशेष नजर डीजीपी ने राष्ट्रीय स्तर पर संचालित भारत की पहली आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कट्टर बनाने से जुड़े इनपुट और उसके सहयोगियों की देशभर में हुई गिरफ्तारियों के मद्देनजर सभी जनपदों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि देश के बड़े राज्यों की कार्यप्रणाली और सफल ऑपरेशनों का अध्ययन कर उत्तराखंड एटीएस के ऑपरेशनों को भी उच्च पेशेवर स्तर पर अपग्रेड किया जाए। आतंकवाद की बदलती चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी नीति और रणनीति के अनुरूप विशेष प्रयास करने के निर्देश भी दिए गए। चीन-नेपाल सीमा पर इंटर-एजेंसी समन्वय अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे जनपदों में संदिग्ध गतिविधियों, सीमा पार से घुसपैठ और राष्ट्रविरोधी तत्वों की आवाजाही पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आईटीबीपी, एसएसबी, सेना, आईबी, राज्य पुलिस और एटीएस के शीर्ष अधिकारियों की उच्च स्तरीय इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए। सीएम सुरक्षा और चुनावी तैयारियों पर जोर आगामी विधानसभा चुनाव और बढ़ती सुरक्षा संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों तथा वीवीआईपी के प्रस्तावित कार्यक्रमों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया। चारधाम यात्रा और कुंभ की सुरक्षा प्राथमिकता राज्य में लगातार बढ़ रही पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या तथा वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए। आगामी कुंभ मेला और अन्य प्रमुख धार्मिक आयोजनों के लिए समय रहते ठोस सुरक्षा कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया गया। सभी महत्वपूर्ण आयोजनों के लिए आवश्यक जनशक्ति, तकनीकी उपकरण और अन्य संसाधनों की उपलब्धता समय से सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। त्योहारों और सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी आगामी राज्य स्थापना दिवस, नवरात्र, दशहरा और दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्वों के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव, कुंभ मेला और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप ग्रुप्स सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे सघन निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। भड़काऊ सामग्री या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों को समय रहते चिह्नित करने पर जोर दिया गया। संवेदनशील और सांप्रदायिक मामलों से जुड़ी भ्रामक खबरों, छेड़छाड़ किए गए वीडियो, डीपफेक और अफवाहों का तत्काल आधिकारिक खंडन यानी फैक्ट-चेक जारी करने के निर्देश भी दिए गए। प्रेसिडेंट पुलिस कलर सेरेमनी की तैयारियों की समीक्षा बैठक में राष्ट्रपति द्वारा उत्तराखंड पुलिस को प्रदत्त विशिष्ट प्रतीक चिह्न (President's Police Colour) प्रदान किए जाने के लिए प्रस्तावित प्रेसिडेंट पुलिस कलर सेरेमनी की तैयारियों की भी समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

5 hrs ago
user_Uma shankar Kukreti
Uma shankar Kukreti
Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
5 hrs ago
39d7574e-34d4-484e-ac61-238e81873eff

आतंकवाद, सीमा सुरक्षा और सोशल मीडिया निगरानी को लेकर डीजीपी दीपम सेठ ने दिए सख्त निर्देश देहरादून, 15 सितंबर 2026। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने मंगलवार को अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में आतंकवाद नियंत्रण, सीमा सुरक्षा, आगामी विधानसभा चुनाव, चारधाम यात्रा, कुंभ मेला, वीवीआईपी सुरक्षा और सोशल मीडिया पर निगरानी सहित विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में महानिदेशक अभिसूचना/सुरक्षा अभिनव कुमार, आईजी एसटीएफ नीलेश आनंद भरणे, आईजी कार्मिक सुनील कुमार मीणा, आईजी पीएंडएम/मुख्यालय बरिंदरजीत सिंह, एसपी अभिसूचना मणिकांत मिश्रा, एसपी सुरक्षा/एटीएस सरिता डोबाल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी जनपदों के प्रभारी अभिसूचना अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े। आतंकवाद और कट्टरपंथ पर विशेष नजर डीजीपी ने राष्ट्रीय स्तर पर संचालित भारत की पहली आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कट्टर बनाने से जुड़े इनपुट और उसके सहयोगियों की देशभर में हुई गिरफ्तारियों के मद्देनजर सभी जनपदों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि देश के बड़े राज्यों की कार्यप्रणाली और सफल ऑपरेशनों का अध्ययन कर उत्तराखंड एटीएस के ऑपरेशनों को भी उच्च पेशेवर स्तर पर अपग्रेड किया जाए। आतंकवाद की बदलती चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी नीति और रणनीति के अनुरूप विशेष प्रयास करने के निर्देश भी दिए गए। चीन-नेपाल सीमा पर इंटर-एजेंसी समन्वय अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे जनपदों में संदिग्ध गतिविधियों, सीमा पार से घुसपैठ और राष्ट्रविरोधी तत्वों की आवाजाही पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आईटीबीपी, एसएसबी, सेना, आईबी, राज्य पुलिस और एटीएस के शीर्ष अधिकारियों की उच्च स्तरीय इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए। सीएम सुरक्षा और चुनावी तैयारियों पर जोर आगामी विधानसभा चुनाव और बढ़ती सुरक्षा संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों तथा वीवीआईपी के प्रस्तावित कार्यक्रमों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया। चारधाम यात्रा और कुंभ की सुरक्षा प्राथमिकता राज्य में लगातार बढ़ रही पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या तथा वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए। आगामी कुंभ मेला और अन्य प्रमुख धार्मिक आयोजनों के लिए समय रहते ठोस सुरक्षा कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया गया। सभी महत्वपूर्ण आयोजनों के लिए आवश्यक जनशक्ति, तकनीकी उपकरण और अन्य संसाधनों की उपलब्धता समय से सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। त्योहारों और सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी आगामी राज्य स्थापना दिवस, नवरात्र, दशहरा और दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्वों के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव, कुंभ मेला और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप ग्रुप्स सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे सघन निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। भड़काऊ सामग्री या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों को समय रहते चिह्नित करने पर जोर दिया गया। संवेदनशील और सांप्रदायिक मामलों से जुड़ी भ्रामक खबरों, छेड़छाड़ किए गए वीडियो, डीपफेक और अफवाहों का तत्काल आधिकारिक खंडन यानी फैक्ट-चेक जारी करने के निर्देश भी दिए गए। प्रेसिडेंट पुलिस कलर सेरेमनी की तैयारियों की समीक्षा बैठक में राष्ट्रपति द्वारा उत्तराखंड पुलिस को प्रदत्त विशिष्ट प्रतीक चिह्न (President's Police Colour) प्रदान किए जाने के लिए प्रस्तावित प्रेसिडेंट पुलिस कलर सेरेमनी की तैयारियों की भी समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • उत्तरकाशी*मोरी में बोलेरो कैंपर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने 11 घायलों का किया सफल रेस्क्यू* दिनांक 15 सितंबर 2026 को थाना मोरी से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि उजली कन्याशनि नामक स्थान पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही पोस्ट मोरी प्रभारी हेड कांस्टेबल जयप्रकाश रमोला के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि बोलेरो कैंपर वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा था, जिसमें 12 लोग सवार थे। SDRF टीम द्वारा संयुक्त रेस्क्यू टीम एवं स्थानीय लोगों के साथ मिलकर त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए 11 घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहीं एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई थी। SDRF टीम द्वारा शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। रेस्क्यू अभियान पूर्ण होने के उपरांत टीम वापस कैंप के लिए रवाना हुई।
    1
    उत्तरकाशी*मोरी में बोलेरो कैंपर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने 11 घायलों का किया सफल रेस्क्यू* 
दिनांक 15 सितंबर 2026 को थाना मोरी से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि उजली कन्याशनि नामक स्थान पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही पोस्ट मोरी प्रभारी हेड कांस्टेबल जयप्रकाश रमोला के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि बोलेरो कैंपर वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा था, जिसमें 12 लोग सवार थे। SDRF टीम द्वारा संयुक्त रेस्क्यू टीम एवं स्थानीय लोगों के साथ मिलकर त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए 11 घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहीं एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई थी। SDRF टीम द्वारा शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। रेस्क्यू अभियान पूर्ण होने के उपरांत टीम वापस कैंप के लिए रवाना हुई।
    user_Uma shankar Kukreti
    Uma shankar Kukreti
    Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • पैर फिसलने से 50 मीटर गहरी खाई में गिरा चालक, SDRF ने बचाया The Aman Times | उत्तरकाशी पैर फिसलने से 50 मीटर गहरी खाई में गिरा चालक, SDRF ने बचाया उत्तरकाशी के राणाचट्टी-स्यानाचट्टी के बीच पैर फिसलने से वाहन चालक करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर जानकीचट्टी SDRF टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल की पहचान उपेंद्र (50), निवासी मेरठ के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
    2
    पैर फिसलने से 50 मीटर गहरी खाई में गिरा चालक, SDRF ने बचाया
The Aman Times | उत्तरकाशी
पैर फिसलने से 50 मीटर गहरी खाई में गिरा चालक, SDRF ने बचाया
उत्तरकाशी के राणाचट्टी-स्यानाचट्टी के बीच पैर फिसलने से वाहन चालक करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर जानकीचट्टी SDRF टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को सुरक्षित बाहर निकाला।
घायल की पहचान उपेंद्र (50), निवासी मेरठ के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, कलियर पुलिस-STF ने दो तस्करों को दबोचा मूल पैकिंग और लेबल हटाकर बेचते थे नशीले कैप्सूल, 1150 ट्रामाडोल कैप्सूल व 10 कोडीन कफ सिरप बरामद मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, कलियर पुलिस-STF ने दो तस्करों को दबोचा मूल पैकिंग और लेबल हटाकर बेचते थे नशीले कैप्सूल, 1150 ट्रामाडोल कैप्सूल व 10 कोडीन कफ सिरप बरामद कलियर (सुमित सैनी)। पिरान कलियर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की आड़ में कथित रूप से नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों के खिलाफ कलियर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मोनी मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 1150 अवैध/अनलेबल्ड Puroxiwin Spas कैप्सूल तथा 10 कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 को एसटीएफ निरीक्षक भवानी शंकर पंत को सूचना मिली थी कि पिरान कलियर क्षेत्र में स्थित मोनी मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना पर एसटीएफ ने ड्रग इंस्पेक्टरों के साथ संयुक्त टीम गठित की। इसके बाद टीम कलियर पुलिस को साथ लेकर सावरी नावेद टी स्टॉल के सामने स्थित मोनी मेडिकल स्टोर पहुंची। संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान काउंटर के ऊपरी रैक से Codectus TR कोडीन कफ सिरप की 10 शीशियां बरामद हुईं। इसके अलावा पारदर्शी और सिल्वर पैकिंग में रखे Puroxiwin Spas के कुल 1150 कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने कैप्सूल को ट्रामाडोल कैप्सूल बताया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे कैप्सूल की मूल पैकिंग और लेबल हटाकर उन्हें लूज में बेचते थे, ताकि पकड़े जाने से बच सकें। आरोपियों के पास इन दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित कोई अभिलेख अथवा मौके पर चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन भी नहीं मिला।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशीले कैप्सूल और कोडीन सिरप को नशे के आदी लोगों को कथित तौर पर मोटे मुनाफे पर बेचते थे। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुर्बान अली पुत्र अब्दुल माजिद, निवासी महमूदपुर, कोतवाली पिरान कलियर, उम्र 40 वर्ष तथा आदिल पुत्र जिन्दा हसन, निवासी मुकरपुर, कोतवाली पिरान कलियर, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 212/2026, धारा 8/22/29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। संयुक्त कार्रवाई में यह टीम रही शामिल कार्रवाई में एसटीएफ देहरादून के निरीक्षक भवानी शंकर पंत, उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी, हेड कांस्टेबल देशराज, कांस्टेबल रवि पंत, कलियर थाने के एएसआई रामअवतार, हेड कांस्टेबल इसरार, हेड कांस्टेबल माजिद तथा ड्रग इंस्पेक्टर विनोद जगुड़ी और हरिद्वार के ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह शामिल रहे।
    2
    मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, कलियर पुलिस-STF ने दो तस्करों को दबोचा मूल पैकिंग और लेबल हटाकर बेचते थे नशीले कैप्सूल, 1150 ट्रामाडोल कैप्सूल व 10 कोडीन कफ सिरप बरामद
मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, कलियर पुलिस-STF ने दो तस्करों को दबोचा मूल पैकिंग और लेबल हटाकर बेचते थे नशीले कैप्सूल, 1150 ट्रामाडोल कैप्सूल व 10 कोडीन कफ सिरप बरामद
कलियर (सुमित सैनी)। पिरान कलियर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की आड़ में कथित रूप से नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों के खिलाफ कलियर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मोनी मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 1150 अवैध/अनलेबल्ड Puroxiwin Spas कैप्सूल तथा 10 कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 को एसटीएफ निरीक्षक भवानी शंकर पंत को सूचना मिली थी कि पिरान कलियर क्षेत्र में स्थित मोनी मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना पर एसटीएफ ने ड्रग इंस्पेक्टरों के साथ संयुक्त टीम गठित की। इसके बाद टीम कलियर पुलिस को साथ लेकर सावरी नावेद टी स्टॉल के सामने स्थित मोनी मेडिकल स्टोर पहुंची। संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान काउंटर के ऊपरी रैक से Codectus TR कोडीन कफ सिरप की 10 शीशियां बरामद हुईं। इसके अलावा पारदर्शी और सिल्वर पैकिंग में रखे Puroxiwin Spas के कुल 1150 कैप्सूल बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने कैप्सूल को ट्रामाडोल कैप्सूल बताया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे कैप्सूल की मूल पैकिंग और लेबल हटाकर उन्हें लूज में बेचते थे, ताकि पकड़े जाने से बच सकें। आरोपियों के पास इन दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित कोई अभिलेख अथवा मौके पर चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन भी नहीं मिला।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशीले कैप्सूल और कोडीन सिरप को नशे के आदी लोगों को कथित तौर पर मोटे मुनाफे पर बेचते थे। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुर्बान अली पुत्र अब्दुल माजिद, निवासी महमूदपुर, कोतवाली पिरान कलियर, उम्र 40 वर्ष तथा आदिल पुत्र जिन्दा हसन, निवासी मुकरपुर, कोतवाली पिरान कलियर, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 212/2026, धारा 8/22/29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
संयुक्त कार्रवाई में यह टीम रही शामिल
कार्रवाई में एसटीएफ देहरादून के निरीक्षक भवानी शंकर पंत, उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी, हेड कांस्टेबल देशराज, कांस्टेबल रवि पंत, कलियर थाने के एएसआई रामअवतार, हेड कांस्टेबल इसरार, हेड कांस्टेबल माजिद तथा ड्रग इंस्पेक्टर विनोद जगुड़ी और हरिद्वार के ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह शामिल रहे।
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • हरिद्वार में रामलीलाओं का इतिहास डेढ़ दशक से भी अधिक पुराना है। आजादी से पूर्व रामलीला के मंचन के लिए अंग्रेजी हुकूमत से अनुमति लेनी पड़ती थी लेकिन धर्मनगरी में अब दर्जनों स्थानों पर रामलीलाओं का आयोजन होता है। आमतौर पर रक्षाबंधन के बाद रामलीलाओं की तैयारियां शुरू हो जाती हैं और लीला के पात्रों को मंचन का पूर्वाभ्यास कराना शुरू कर दिया जाता है। हालांकि एक वक्त तक हरिद्वार में रामलीलाएं पूरी तरह से रामायण चौपाईयों से जुड़ी रही लेकिन अब बदलते वक्त के साथ उन्हें फिल्मी गीतों की धुनों के साथ जोड़ दिया गया। अब धर्मनगरी में अनेक स्थानों पर रामलीलाओं की रिहर्सल शुरू हो चुकी हैं। रामलीलाओं में रुचि रखने वाले इन रिहर्सलों का भी आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। (_कुमार दुष्यंत_)
    1
    हरिद्वार में रामलीलाओं का इतिहास डेढ़ दशक से भी अधिक पुराना है। आजादी से पूर्व रामलीला के मंचन के लिए अंग्रेजी हुकूमत से अनुमति लेनी पड़ती थी लेकिन धर्मनगरी में अब दर्जनों स्थानों पर रामलीलाओं का आयोजन होता है। आमतौर पर रक्षाबंधन के बाद रामलीलाओं की तैयारियां शुरू हो जाती हैं और लीला के पात्रों को मंचन का पूर्वाभ्यास कराना शुरू कर दिया जाता है।  हालांकि एक वक्त तक हरिद्वार में रामलीलाएं पूरी तरह से रामायण चौपाईयों से जुड़ी रही लेकिन अब बदलते वक्त के साथ उन्हें फिल्मी गीतों की धुनों के साथ जोड़ दिया गया।
अब धर्मनगरी में अनेक स्थानों पर रामलीलाओं की रिहर्सल शुरू हो चुकी हैं। रामलीलाओं में रुचि रखने वाले इन रिहर्सलों का भी आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं।
(_कुमार दुष्यंत_)
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • बिना लाइसेंस चल रहे हुक्का बार की अब नहीं खैर, बिना लाइसेंस चल रहे बार का काटा चालान। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैफे आदि प्रतिष्ठानों में औचक चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान कोतवाली गंगनहर पुलिस ने क्षेत्र में चलाए जा रहे हुक्का बार पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाले तो सामने आया कि संचालक द्वारा उक्त बार बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। साथ ही संचालक द्वारा बिना सत्यापन के ही नियुक्त किए गए स्टॉफ से काम लिया जा रहा था। नियमानुसार आरोपी संचालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी का पुलिस अधिनियम के तहत ₹10000/- का चालान काटा। उक्त संचालक सहित अन्य होटल, ढाबो, बार के संचालकों को स्पष्ट शब्दों में बताया गया कि बिना वैध लाइसेंस न ऐसे बार संचालित किए जाएं न बिना वैध आईडी किसी व्यक्ति को रुकने दिया जाए। बिना सत्यापन कर्मचारी रखने पर भी कड़ी चालानी कार्रवाई करने की संबंधित को स्पष्ट चेतावनी दी गई। इसके साथ ही संचालकों को अपने प्रतिष्ठान में सी.सी.टी.वी. कैमरा और सुरक्षा उपकरण चालू दशा में रखने, एंट्री/ एग्जिट पॉइंट्स पर अच्छी गुणवत्ता के कैमरे लगाने एवं संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। *विवरण आरोपी संचालक-* फहीम कुरेशी पुत्र तस्लीम कुरैशी निवासी रामपुर चुंगी
    1
    बिना लाइसेंस चल रहे हुक्का बार की अब नहीं खैर, बिना लाइसेंस चल रहे बार का काटा चालान। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैफे आदि प्रतिष्ठानों में औचक चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान कोतवाली गंगनहर पुलिस ने क्षेत्र में चलाए जा रहे हुक्का बार पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाले तो सामने आया कि संचालक द्वारा उक्त बार बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। साथ ही संचालक द्वारा बिना सत्यापन के ही नियुक्त किए गए स्टॉफ से काम लिया जा रहा था। 
नियमानुसार आरोपी संचालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी का पुलिस अधिनियम के तहत ₹10000/- का चालान काटा। उक्त संचालक सहित अन्य होटल, ढाबो, बार के संचालकों को स्पष्ट शब्दों में बताया गया कि बिना वैध लाइसेंस न ऐसे बार संचालित किए जाएं न बिना वैध आईडी किसी व्यक्ति को रुकने दिया जाए। बिना सत्यापन कर्मचारी रखने पर भी कड़ी चालानी कार्रवाई करने की संबंधित को स्पष्ट चेतावनी दी गई।  
इसके साथ ही संचालकों को अपने प्रतिष्ठान में सी.सी.टी.वी. कैमरा और सुरक्षा उपकरण चालू दशा में रखने, एंट्री/ एग्जिट पॉइंट्स पर अच्छी गुणवत्ता के कैमरे लगाने एवं संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए।  
*विवरण आरोपी संचालक-* 
फहीम कुरेशी पुत्र तस्लीम कुरैशी निवासी रामपुर चुंगी
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • 19 सितंबर 2026 को इंदौर में होगा छात्रों की गूंज कार्यक्रम! छात्रों से मिलने, आपको सुनने, आपसे बात करने। 19 सितंबर को इंदौर में होंगे आप सबके समक्ष (राहुल गांधी) अगर आप या आपके अपने education system के सताए हुए हैं और चाहते हैं कि ये हालात बदलें, तो आप जानते हैं - ‘छात्रों की गूंज’ आपकी सामूहिक आवाज़ है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है। शिक्षा के हर पहलू और आपके संघर्षों पर इंदौर में विस्तार से चर्चा करेंगे।
    1
    19 सितंबर 2026 को इंदौर में होगा छात्रों की गूंज कार्यक्रम!
 छात्रों से मिलने, आपको सुनने, आपसे बात करने।

19 सितंबर को इंदौर में होंगे आप सबके समक्ष 
(राहुल गांधी)
अगर आप या आपके अपने education system के सताए हुए हैं और चाहते हैं कि ये हालात बदलें, तो आप जानते हैं - ‘छात्रों की गूंज’ आपकी सामूहिक आवाज़ है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है।
शिक्षा के हर पहलू और आपके संघर्षों पर इंदौर में विस्तार से चर्चा करेंगे।
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    11 min ago
  • सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता की बड़ी पहल! देहरादून के सहसपुर (शंकरपुर) में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है। मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति देते हुए स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित सामान्य सुविधा केंद्र (Common Facility Centre) का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र से 223 स्वयं सहायता समूहों की करीब 2,500 महिलाएं जुड़ी हैं, जो अब जूट बैग, कपड़े की थैलियां और सिलाई के अन्य उत्पाद तैयार कर अपनी आय बढ़ा सकेंगी। यह पहल न सिर्फ महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देगी, बल्कि सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प को भी बढ़ावा देगी। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि इस मॉडल को उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। वहीं, सीडीओ अभिनव शाह ने बताया कि जिला प्रशासन महिलाओं को प्रशिक्षण, पैकेजिंग और बाजार से जोड़ने में पूरा सहयोग देगा।
    1
    सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता की बड़ी पहल!
देहरादून के सहसपुर (शंकरपुर) में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है। मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति देते हुए स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित सामान्य सुविधा केंद्र (Common Facility Centre) का शुभारंभ किया गया।
इस केंद्र से 223 स्वयं सहायता समूहों की करीब 2,500 महिलाएं जुड़ी हैं, जो अब जूट बैग, कपड़े की थैलियां और सिलाई के अन्य उत्पाद तैयार कर अपनी आय बढ़ा सकेंगी। यह पहल न सिर्फ महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देगी, बल्कि सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प को भी बढ़ावा देगी।
कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि इस मॉडल को उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। वहीं, सीडीओ अभिनव शाह ने बताया कि जिला प्रशासन महिलाओं को प्रशिक्षण, पैकेजिंग और बाजार से जोड़ने में पूरा सहयोग देगा।
    user_The India Vox
    The India Vox
    Media house देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • *एसएसपी दून के नेतृत्व में शराब तस्करों पर जारी दून पुलिस का एक्शन* *अलग-अलग थाना क्षेत्रों से शराब तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार* *अभियुक्तों के कब्जे से 05 पेटी से अधिक अवैध देसी शराब हुई बरामद* *शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी को पुलिस ने किया सीज* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध। प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:- *1- कोतवाली ऋषिकेश* *लगभग 04 पेटी अवैध देसी शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने किया सीज :-* कोतवाली ऋषिकेश पर गठित अलग-अलग टीमों द्वारा दिनांक: 15-09-24 को चैकिंग के दौरान पुराने रेलवे स्टेशन गेट, डाकघर आईडीपीएल के सामने एवं परशुराम चौक ऋषिकेश से 03 अभियुक्तों 01: रोबिन कुमार पुत्र नरेश कुमार, 02: सौरब पुत्र रमेश कुमार तथा 03: भोले पुत्र सुरेश को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्तों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये। शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी संख्या: यू0के0-14-सीए -2855 को सीज किया गया। *विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* 1- रोबिन कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी 134 अवधूत मार्ग वाल्मिकी नगर, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 40 वर्ष। 2- सौरब पुत्र रमेश कुमार निवासी तुलसी विहार कालोनी हनुमान मन्दिर के पास श्यामपुर, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 25 वर्ष। 3- भोले पुत्र सुरेश निवासी। गोविन्द नगर झुग्गी झोपडी परशुराम चौक, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 29 वर्ष। *बरामदगी:* (1) अभियुक्त रोबिन कुमार के कब्जे से 27 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब (2) अभियुक्त सौरब के कब्जे से 35 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब (3) अभियुक्त भोले के कब्जे से 110 ट्रेटा पैक माल्टा देशी शराब (4) टाटा ऐस (छोटा हाथी) वाहन संख्या यू0के0-14-सीए-2855 *2- कोतवाली पटेलनगर* *86 ट्रेटा पैक देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार:* पटेलनगर पुलिस द्वारा दिनांक 15-09-2026 को मुखबिर की सूचना पर महाराणा प्रताप ग्राउण्ड आईएसबीटी पटेलनगर के पास से 01 अभियुक्त अमित पुत्र मुकेश कुमार को 86 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-639/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। *विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* 1- अमित पुत्र मुकेश कुमार निवासी टर्नर रोड, लेन नम्बर 01, क्लेमनटाउन, उम्र 38 वर्ष *बरामदगी:* 86 टैट्रा पैक देसी शराब
    3
    *एसएसपी दून के नेतृत्व में शराब तस्करों पर जारी दून पुलिस का एक्शन*
*अलग-अलग थाना क्षेत्रों से शराब तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार* 
*अभियुक्तों के कब्जे से 05 पेटी से अधिक अवैध देसी शराब हुई बरामद* 
*शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी को पुलिस ने किया सीज* 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। 
निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध। प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
इसी क्रम में दून पुलिस
द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:- 
*1- कोतवाली ऋषिकेश*
*लगभग 04 पेटी अवैध देसी शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने किया सीज :-*
कोतवाली ऋषिकेश पर गठित अलग-अलग टीमों द्वारा दिनांक: 15-09-24 को चैकिंग के दौरान पुराने रेलवे स्टेशन गेट, डाकघर आईडीपीएल के सामने एवं परशुराम चौक ऋषिकेश से 03 अभियुक्तों 01: रोबिन कुमार पुत्र नरेश कुमार, 02: सौरब पुत्र रमेश कुमार तथा     03: भोले पुत्र सुरेश को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्तों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये। शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी संख्या: यू0के0-14-सीए -2855 को सीज किया गया। 
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* 
1- रोबिन कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी 134 अवधूत मार्ग वाल्मिकी नगर, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 40 वर्ष।
2- सौरब पुत्र रमेश कुमार निवासी तुलसी विहार कालोनी हनुमान मन्दिर के पास श्यामपुर, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 25 वर्ष।
3- भोले पुत्र सुरेश निवासी। गोविन्द नगर झुग्गी झोपडी परशुराम चौक, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 29 वर्ष।
*बरामदगी:* 
(1) अभियुक्त रोबिन कुमार के कब्जे से 27 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब 
(2) अभियुक्त सौरब के कब्जे से 35 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब 
(3) अभियुक्त भोले के कब्जे से 110 ट्रेटा पैक माल्टा देशी शराब
(4) टाटा ऐस (छोटा हाथी) वाहन संख्या यू0के0-14-सीए-2855
*2- कोतवाली पटेलनगर*
*86 ट्रेटा पैक देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार:*
पटेलनगर पुलिस द्वारा दिनांक 15-09-2026 को मुखबिर की सूचना पर महाराणा प्रताप ग्राउण्ड आईएसबीटी पटेलनगर के पास से  01  अभियुक्त अमित पुत्र मुकेश कुमार को 86 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-639/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। 
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* 
1- अमित पुत्र मुकेश कुमार निवासी टर्नर रोड, लेन नम्बर 01, क्लेमनटाउन, उम्र 38 वर्ष
*बरामदगी:* 
86 टैट्रा पैक देसी शराब
    user_Uma shankar Kukreti
    Uma shankar Kukreti
    Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.