logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मीरगंज के ठाकुर दीनदयाल रोहिला सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस बरेली के मीरगंज स्थित ठाकुर दीनदयाल रोहिला सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

20 hrs ago
user_News Network Bharatvarsh
News Network Bharatvarsh
Local News Reporter मीरगंज•
20 hrs ago

मीरगंज के ठाकुर दीनदयाल रोहिला सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस बरेली के मीरगंज स्थित ठाकुर दीनदयाल रोहिला सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरेली:विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी का मीरगंज में संगठन सृजन अभियान का आयोजन। बरेली:विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी का मीरगंज में संगठन सृजन अभियान का आयोजन।
    1
    बरेली:विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी का मीरगंज में संगठन सृजन अभियान का आयोजन।
बरेली:विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी का मीरगंज में संगठन सृजन अभियान का आयोजन।
    user_राजेश शर्मा
    राजेश शर्मा
    Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • तिरंगा लहराया... राष्ट्रगान गूंजा... और देशभक्ति के रंग में रंग उठा बरेली पुलिस लाइन का परिसर! देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बरेली की रिजर्व पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
    1
    तिरंगा लहराया... राष्ट्रगान गूंजा... और देशभक्ति के रंग में रंग उठा बरेली पुलिस लाइन का परिसर!
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बरेली की रिजर्व पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।
एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    16 hrs ago
  • रासायॅंखानपुर के M.V.K विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस बच्चों ने दी देशभक्ति की प्रस्तुति *रासायँखानपुर के M.V.K. विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी देशभक्ति की प्रस्तुति* *बीसलपुर। रासायँखानपुर स्थित *M.V.K. एजुकेशनल सोसाइटी* में शुक्रवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के *प्रधानाचार्य वहीद खां एवं प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय* के कुशल निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों प्रधानाचार्यों द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान पूरे विद्यालय परिसर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। अभिभावकों एवं उपस्थित गणमान्यजनों ने तालियों से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्य वहीद खां ने अपने संबोधन में कहा कि _"स्वतंत्रता हमें शहीदों के त्याग और बलिदान से मिली है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश को प्रगति की ओर ले जाना है। शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है।"_ प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने कहा कि _"आज के विद्यार्थी ही कल के भारत का भविष्य हैं। अनुशासन, मेहनत और देशसेवा के भाव से ही हम विकसित भारत का सपना साकार कर सकते हैं।"_ उन्होंने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के समापन पर शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्यों द्वारा सम्मानित किया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों में मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, अभिभावक एवं रासायँखानपुर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    3
    रासायॅंखानपुर के M.V.K विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस बच्चों ने दी देशभक्ति की प्रस्तुति
*रासायँखानपुर के M.V.K. विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी देशभक्ति की प्रस्तुति*
*बीसलपुर। रासायँखानपुर स्थित *M.V.K. एजुकेशनल सोसाइटी* में शुक्रवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के *प्रधानाचार्य वहीद खां एवं प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय* के कुशल निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों प्रधानाचार्यों द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान पूरे विद्यालय परिसर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। अभिभावकों एवं उपस्थित गणमान्यजनों ने तालियों से बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
प्रधानाचार्य वहीद खां ने अपने संबोधन में कहा कि _"स्वतंत्रता हमें शहीदों के त्याग और बलिदान से मिली है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश को प्रगति की ओर ले जाना है। शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है।"_ 
प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने कहा कि _"आज के विद्यार्थी ही कल के भारत का भविष्य हैं। अनुशासन, मेहनत और देशसेवा के भाव से ही हम विकसित भारत का सपना साकार कर सकते हैं।"_ उन्होंने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के समापन पर शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्यों द्वारा सम्मानित किया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों में मिष्ठान वितरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, अभिभावक एवं रासायँखानपुर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #स्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने पेश की देशभक्ति और सेवा की मिसाल#
    1
    आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल
#स्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने पेश की देशभक्ति और सेवा की मिसाल#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर GIC ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम, दूरदर्शन ने दिखाई हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीआईसी ऑडिटोरियम में भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर GIC ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम, दूरदर्शन ने दिखाई हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीआईसी ऑडिटोरियम में भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह रहे। इस अवसर पर बरेली के जिलाधिकारी, एडीएम प्रशासन, एडीएम सिटी, एसपी सिटी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल भी अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने लोगों को बहकाया था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा तथा संविधान खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज लोग भारतीय जनता पार्टी की सरकार से खुश हैं और भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वहीं कार्यक्रम में दूरदर्शन की ओर से एक विशेष वीडियो प्रस्तुति भी दिखाई गई, जिसमें बरेली की गंगा-जमुनी तहजीब और हिंदू-मुस्लिम एकता की तस्वीर नजर आई। वीडियो में पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों तथा आला हजरत के कुल के दौरान हिंदू-मुस्लिम भाइयों द्वारा पुष्पवर्षा किए जाने के दृश्य दिखाए गए। दूरदर्शन द्वारा जीआईसी ऑडिटोरियम में दिखाई गई इस प्रस्तुति ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल, राष्ट्रीय सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सैयद शहाबुद्दीन सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर GIC ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम | दूरदर्शन ने दिखाई बरेली की गंगा-जमुनी तहजीब
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर GIC ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम, दूरदर्शन ने दिखाई हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक

बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीआईसी ऑडिटोरियम में भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर GIC ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम, दूरदर्शन ने दिखाई हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक
बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीआईसी ऑडिटोरियम में भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह रहे। इस अवसर पर बरेली के जिलाधिकारी, एडीएम प्रशासन, एडीएम सिटी, एसपी सिटी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल भी अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने लोगों को बहकाया था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा तथा संविधान खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज लोग भारतीय जनता पार्टी की सरकार से खुश हैं और भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
वहीं कार्यक्रम में दूरदर्शन की ओर से एक विशेष वीडियो प्रस्तुति भी दिखाई गई, जिसमें बरेली की गंगा-जमुनी तहजीब और हिंदू-मुस्लिम एकता की तस्वीर नजर आई। वीडियो में पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों तथा आला हजरत के कुल के दौरान हिंदू-मुस्लिम भाइयों द्वारा पुष्पवर्षा किए जाने के दृश्य दिखाए गए।
दूरदर्शन द्वारा जीआईसी ऑडिटोरियम में दिखाई गई इस प्रस्तुति ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल, राष्ट्रीय सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सैयद शहाबुद्दीन सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर GIC ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम | दूरदर्शन ने दिखाई बरेली की गंगा-जमुनी तहजीब
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित बरेली। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और ध्वज को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर एडीएम सिटी , एडीएम एफ आर , एडीएम प्रशासन , सभी एसीएम और प्रशासनिक अधिकारी पुलिस कर्मी मौजूद थे।
    4
    स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
बरेली। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और ध्वज को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर एडीएम सिटी , एडीएम एफ आर , एडीएम प्रशासन , सभी एसीएम और प्रशासनिक अधिकारी पुलिस कर्मी मौजूद थे।
    user_Muneeb husain repoter
    Muneeb husain repoter
    Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सचिव प्रवेन्द्र सिंह, वी-पैक्स उर्वरक केंद्र नगरिया कला की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। बरेली:सचिव प्रवेन्द्र सिंह, वी-पैक्स उर्वरक केंद्र नगरिया कला की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
    1
    सचिव प्रवेन्द्र सिंह, वी-पैक्स उर्वरक केंद्र नगरिया कला की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
बरेली:सचिव प्रवेन्द्र सिंह, वी-पैक्स उर्वरक केंद्र नगरिया कला की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
    user_राजेश शर्मा
    राजेश शर्मा
    Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कछला घाट से गोलागोकर्ण नाथ में जल चढ़ाने जाते समय कावड़इयाँ कि दर्द नाक मौत l 🕯️ दुःखद एवं हृदयविदारक समाचार 🕯️ कछला घाट से गोलागोकर्ण नाथ में जल चढ़ाने जाते समय बंडा के पास ग्राम बरनाई कैशोपुर(भुता ) निवासी कांवड़िया दीपक गंगवार का दुर्भाग्यपूर्ण कार दुर्घटना में निधन हो गया। यह अत्यंत दुखद समाचार है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति 🙏💐 #दुःखद_समाचार #भावपूर्ण_श्रद्धांजलि #ॐ_शांति
    1
    कछला घाट से गोलागोकर्ण नाथ में जल चढ़ाने जाते समय कावड़इयाँ कि दर्द नाक मौत l
🕯️ दुःखद एवं हृदयविदारक समाचार 🕯️
कछला घाट से गोलागोकर्ण नाथ में जल चढ़ाने जाते समय बंडा के पास ग्राम बरनाई कैशोपुर(भुता ) निवासी कांवड़िया दीपक  गंगवार का दुर्भाग्यपूर्ण कार दुर्घटना में निधन हो गया।
यह अत्यंत दुखद समाचार है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏💐
#दुःखद_समाचार #भावपूर्ण_श्रद्धांजलि #ॐ_शांति
    user_राजेश शर्मा
    राजेश शर्मा
    Press advisory Bareilly, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.