Shuru
Apke Nagar Ki App…
Akhilesh Yadav ने गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों से आम जनता खासकर गरीब और मध्यम वर्ग परेशान है। सरकार को तुरंत इस समस्या का समाधान करना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है और गैस सिलेंडर आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। उन्होंने मांग की कि गैस की कीमतों पर नियंत्रण किया जाए और आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए।
असद जुनैद भारत नैशनल न्यूज
Akhilesh Yadav ने गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों से आम जनता खासकर गरीब और मध्यम वर्ग परेशान है। सरकार को तुरंत इस समस्या का समाधान करना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है और गैस सिलेंडर आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। उन्होंने मांग की कि गैस की कीमतों पर नियंत्रण किया जाए और आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए।
- SalahuddinMaholi, Sitapur💐1 hr ago
- SalahuddinMaholi, Sitapur🙏1 hr ago
- SalahuddinMaholi, Sitapur👏1 hr ago
- SalahuddinMaholi, Sitapur👏1 hr ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सीतापुर के कमलापुर क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। करीब 17 वर्षों से बंद पड़ी कमलापुर शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की चीनी मिल अब दोबारा शुरू होने जा रही है। यह मिल साल 2009 से बंद पड़ी थी, जिससे क्षेत्र के हजारों गन्ना किसानों को अपनी फसल बेचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मिल का संचालन मेसर्स एन. आर. इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा, जिसने वर्ष 2017 में नीलामी के जरिए इस मिल को खरीदा था। हालांकि तकनीकी और लाइसेंस संबंधी अड़चनों के कारण अब तक मिल चालू नहीं हो सकी थी। अब भारत सरकार से आवश्यक लाइसेंस मिलने और मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मिल के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। पेराई सत्र 2025-26 के लिए ट्रायल रन कराने हेतु गन्ना आवंटन की मांग को गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश ने स्वीकार कर लिया है। जल्द ही मिल परिसर में गन्ने से लदी ट्रॉलियों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है। सबसे अहम बात यह है कि वर्ष 2006 से 2009 के बीच किसानों का जो गन्ना मूल्य बकाया था, उसके भुगतान पर भी सहमति बन गई है। मिल प्रबंधन ने लिखित रूप से बकाया भुगतान करने की बात कही है। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष समिति गठित की जाएगी, जो अभिलेखों की जांच कर भुगतान प्रक्रिया शुरू करेगी। मिल के दोबारा शुरू होने से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। अनुमान है कि इससे लगभग 500 लोगों को प्रत्यक्ष और 1500 से 2000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। साथ ही करीब 15 हजार गन्ना किसान सीधे तौर पर इससे लाभान्वित होंगे।1
- लखीमपुर खीरी। नो स्मोकिंग डे के अवसर पर सीएमओ कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम व हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने अधिकारियों व कर्मचारियों को तंबाकू का सेवन न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि भारत में तंबाकू सेवन से हर साल लगभग 13 लाख लोगों की मौत होती है और युवाओं में इसकी लत तेजी से बढ़ रही है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा, डॉ. धनीराम, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. पूनम समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।1
- पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में आज दिनांक 11.03.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 182/2026 धारा 65(1) बीएनएस व 4(2) पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सुहेब अली पुत्र रोज अली निवासी मोहनपुरवा थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।1
- Post by Anuj1
- मार....मार....मार गोरखपुर में LPG सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े लड़कों के बीच तगड़ा मार हो गया1
- लखीमपुर खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुँचा अभियुक्त, लखीमपुर खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुँचा अभियुक्त स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश लोकेशन लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद की थाना कोतवाली सदर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशों के अनुपालन में की गई है। पुलिस अधीक्षक के अभियान को मिली सफलता जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक खीरी, डा० ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण और महिलाओं व बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवालीसदर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम लगातार वांछित अभियुक्तों की तलाश में दबिश दे रही थी। क्या है पूरा मामला? मामला थाना कोतवाली सदर क्षेत्र का है, जहाँ स्थानीय थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 182/2026 धारा 65(1) बीएनएस व 4 (2) पाक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध का आरोप था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल साक्ष्य संकलन किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू की। अभियुक्त की गिरफ्तारी और पहचान थाना कोतवाली सदर पुलिस ने सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में नामित और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण निम्न प्रकार है: * नामः सुहेब अली * पिता का नाम: रोज अली * निवासी: मोहनपुरवा, थाना कोतवाली सदर, जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस टीम ने आरोपी को उसके छिपने के संभावित ठिकाने से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूरी की गई।न्यायालय में पेशी और पुलिस का संदेश गिरफ्तार अभियुक्त सुहेब अली को पुलिस सुरक्षा में विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में भय और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास सुदृढ़ होता है। क्षेत्रीय जनता ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। लखीमपुर खीरी पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर बनाए हुए है और अपराध मुक्त जनपद बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।1
- देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर आम लोगों में नाराज़गी और चिंता दोनों देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें लिखा है – “नोटबंदी देख लिए, घर बंदी कोरोना देख लिए, अब गैस बंदी के मजे लो… आगे और भी मजे आते रहेंगे, घबराना नहीं है।” इस पोस्ट के जरिए लोग रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर तंज कस रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम परिवारों के बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। खासकर मध्यम और गरीब वर्ग के लिए रसोई चलाना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। वहीं कुछ लोग सरकार से गैस की कीमतों में राहत देने की मांग कर रहे हैं, ताकि आम जनता को थोड़ी राहत मिल सके। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट और प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं।1
- सीतापुर जिले के प्राचीन तीर्थ नैमिषारण्य में सोमवार शाम धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की धर्म यात्रा उन्नाव और हरदोई की सीमाओं से होते हुए यहां पहुंची। उनके आगमन की सूचना पहले से ही श्रद्धालुओं को मिल चुकी थी, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग उनके दर्शन के लिए एकत्रित हुए। नैमिषारण्य पहुंचने पर व्यास आश्रम के युवराज रंजीत दीक्षित ने माल्यार्पण कर शंकराचार्य का स्वागत और सम्मान किया। इसके बाद धर्म यात्रा प्रसिद्ध ललिता देवी मंदिर पहुंची, जहां शंकराचार्य ने विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया। सायंकालीन बेला में शंकराचार्य चक्रतीर्थ पहुंचे, जो पौराणिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आरती में भाग लिया। आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शंकराचार्य के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए थे। चक्रतीर्थ में पूजा और आरती के बाद धर्म यात्रा परमार्थ धाम आश्रम पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने उनकी पादुका पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। हालांकि सूर्यास्त के बाद मौन धारण करने की परंपरा के चलते स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। धर्म यात्रा के दौरान नैमिषारण्य में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरा क्षेत्र धार्मिक आस्था से सराबोर नजर आया।1
- लखीमपुर खीरी। रमज़ान माह के अवसर पर कस्बा खीरी के मोहल्ला कटरा में नगर पंचायत सदस्य अलीमुद्दीन ने अपने आवास के पास मैदान में सामूहिक रोज़ा इफ्तार का आयोजन कराया। मगरिब की अज़ान के बाद रोज़ेदारों ने खजूर व पानी से रोज़ा खोला और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। इफ्तार के बाद मेहमानों के लिए बिरयानी सहित अन्य व्यंजनों की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में फहीम अहमद, फरीद अहमद, अतीक अहमद उर्फ बाबा, पप्पू मारुति, चुन्ना खान, रफीक अहमद, ताज अहमद व लल्ला बशीर समेत कई लोग मौजूद रहे।1