logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

युवक-युवति के साथ लूट एवं दुष्कर्म के प्रयास के जघन्य एवं सनसनीखेज घटनाक्रम का मात्र 24 घंटे में पर्दाफाश *युवक-युवति के साथ लूट एवं दुष्कर्म के प्रयास के जघन्य एवं सनसनीखेज घटनाक्रम का मात्र 24 घंटे में पर्दाफाश* *दुष्कर्म के प्रयास एवं लूटकांड में संलिप्त पांच आरोपी गिरफ्तार, दो फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार सक्रिय* *गुना पुलिस के टीमवर्क, रणनीतिक, सुनियोजित एवं साहसिक कार्यवाही से मिली बड़ी सफलता, लूटा गया सामान बरामद* *गुना पुलिस का महिला सुरक्षा के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' नीति का प्रभावी उदाहरण* गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल, संवेदनशील एवं सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीती अपनाते हुए सतत, सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा निर्देशन में एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के सतत पर्यवेक्षण में गुना पुलिस द्वारा एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए धरनावदा थानांतर्गत घटित युवक-युवति के साथ लूट एवं दुष्कर्म के प्रयास के जघन्य और सनसनीखेज वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया गया है । घटना में संलिप्त सात आरोपियों में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एवं शेष दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमें लगातार सक्रिय हैं । दिनांक 30 जुलाई 2026 की रात्रि में एक युवक एवं युवती मंदिर से दर्शन कर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे । इसी दौरान हाईवे पर गादेर गांव के पहले रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप कुछ बदमाशों ने उन्हें रोककर दोनों को जबरन सड़क किनारे जंगल में ले गए । वहां आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया और दोनों के साथ मारपीट की, मोबाइल फोन, पर्स एवं अन्य सामान लूट लिया तथा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया । घटना को देखकर एक राहगीर द्वारा इसकी सूचना पास की पैट्रोलिंग पर मौजूद डायल 112 को दी गई, जिसके चलते डायल 112 टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई, जिससे आरोपी वहां से फरार हो गये और युवति के साथ गलत होने की घटना टल गई । इस घटना की रिपोर्ट पर से धरनावदा थाने में तत्काल अप.क्र. 159/26 धारा 115(2), 70(1),127(1), 310(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई । घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की पहचान एवं तलाश हेतु सक्रिय की गईं । साथ ही प्रकरण की जांच हेतु तत्काल एक एसआईटी गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए और इसकी स्वयं लगातार मॉनीटरिंग की गई । पुलिस टीमों द्वारा तत्काल जंगल क्षेत्र एवं संभावित ठिकानों पर व्यापक सर्च अभियान चलाया गया । साथ ही तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र एवं विभिन्न सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान के सघन प्रयास किए गए । पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं सतत फील्ड ऑपरेशन के माध्यम से शीघ्र ही आरोपियों की पहचान सुनिश्चत कर ली गई एवं जिनकी गिरफ्तारी हेतु जंगल क्षेत्र, उनके गांव, रिस्तेदारी आदि में योजनाबद्ध तरीके से लगातर दविशें दी गईं । जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस दल ने तत्परता, अदम्य साहस का परिचय देते हुए कठिन परिस्थितियों में 05 आरोपियों 1. बबलू पुत्र हीरालाल बंजारा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बोरखेडा थाना धरनावदा, 2. छोटू पुत्र मांगीलाल बंजारा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम खजरा थाना ऱाघौगढ, 3. सरदार पुत्र कर्मा उर्फ करम सिंह बंजारा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम विन्याकी थाना राघौगढ, 4. महेन्द्र पुत्र गब्बा बंजारा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बोरखेडा थाना धरनावदा एवं 5. दिनेश पुत्र गब्बा बंजारा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बोरखेडा थाना धरनावदा को गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया । जिनकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन, पर्स एवं अन्य सामग्री बरामद कर विधिवत जप्त की गई । घटना में कुल 07 आरोपियों की संलिप्ता पाई गई है, जिनमें से 05 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं एवं शेष फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं । पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है । ऐसे जघन्य अपराधों के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत प्रत्येक आरोपी के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है । गुना पुलिस की इस तत्पर एवं सफल कार्यवाही में एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के नेतृत्व में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है :— *थाना केंट :* थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक रामनिवास शर्मा । *थाना धरनावदा :* थाना प्रभारी उपिनरीक्षक रूहिल शर्मा, उपनिरीक्षक अंजना चंदेल, प्रधान आरक्षक योगेश धाकड़, आरक्षक रघुकुल मिश्रा, आरक्षक धर्मेंद्र धाकड़, आरक्षक सतेंद्र गुर्जर, आरक्षक ऋषिकेश शर्मा । *थाना राघौगढ़ :* थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट, उपनिरीक्षक रसना राजावत, आरक्षक धीरेन्द्र गुर्जर, आरक्षक अमित जाट *साईबर सेल :* उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक कुलदीप यादव, कुलदीप भदौरिया, भूपेन्द्र खटीक, आरक्षक अभय रघुवंशी । *पुलिस लाईन :* निरीक्षक रितुराज सिंह कुशवाह, निरीक्षक अमित अग्रवाल, प्रधान आरक्षक अजेन्द्रपाल, प्रधान आरक्षक हरीश राजपूत, आरक्षक मोहर सिंह किरार । *थाना कोतवाली :* आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी *थाना फतेहगढ़ :* थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी एवं अनकी टीम । *थाना आरोन :* प्रधान आरक्षक इरशाद खांन, प्रधान आरक्षक प्रताप मौर्य । *थाना बजरंगगढ़ :* प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण धाकड़ ।

6 hrs ago
user_पत्रकार राजा हतम वेग
पत्रकार राजा हतम वेग
Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भारत की पहली वंदे भारत फ्रेट ट्रेन का सफल ट्रायल रन भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई के क्षेत्र में एक नई क्रांति की
    1
    भारत की पहली वंदे भारत फ्रेट ट्रेन का सफल ट्रायल रन भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई के क्षेत्र में एक नई क्रांति की
    user_Ravindra
    Ravindra
    Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अशोकनगर कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा आज जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत सेमराहाट में आयोजित में रात्रि चौपाल ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं को सुना एवं ग्रामीणों की हर संभव समस्याओं के निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए
    1
    अशोकनगर कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा आज जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत सेमराहाट में आयोजित में रात्रि चौपाल ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं को सुना एवं ग्रामीणों की हर संभव समस्याओं के निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए
    user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गगचाना विद्यालय में रामस्वरूप साहू की भावभीनी विदाई,34 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति, विद्यालय विकास के लिए किया ₹26,100 का आर्थिक सहयोग गगचाना विद्यालय में रामस्वरूप साहू की भावभीनी विदाई,34 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति, विद्यालय विकास के लिए किया ₹26,100 का आर्थिक सहयोग छीपाबड़ौद /गगचाना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गगचाना के शिक्षक रामस्वरूप साहू के राजकीय सेवा में 34 वर्ष की गौरवपूर्ण एवं समर्पित सेवाएं पूर्ण करने पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य भीमराज मीणा ने बताया कि समारोह में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार भार्गव, विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद नागर, सरपंच प्रतिनिधि महावीर प्रसाद नागर, ग्राम विकास अधिकारी ललित शर्मा, डॉ. गणेशलाल मालव, CHO सत्यप्रकाश मीणा सहित पीईओ क्षेत्र के शिक्षक, उनके परिवारजन, गणमान्य अतिथि, ग्रामवासी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने साहू का पुष्पमालाओं, साफा पहनाकर एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया। उपस्थितजनों ने उनके अनुशासित व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा, सरल व्यवहार एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पित सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन व्याख्याता महावीर प्रसाद नागर ने किया। *सेवानिवृत्ति पर प्रेरणादायक पहल* सेवानिवृत्ति के अवसर पर रामस्वरूप साहू ने विद्यालय के प्रति आत्मीयता का परिचय देते हुए 21,000 रुपये व्यय कर एक कक्षा-कक्ष की मरम्मत करवाई। साथ ही विद्यालय में विकसित किए जा रहे गार्डन के लिए 5,100 रुपये की सहयोग राशि भी भेंट की। उनके इस अनुकरणीय योगदान की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे विद्यालय विकास की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों ने रामस्वरूप साहू को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
    2
    गगचाना विद्यालय में रामस्वरूप साहू की भावभीनी विदाई,34 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति, विद्यालय विकास के लिए किया ₹26,100 का आर्थिक सहयोग

गगचाना विद्यालय में रामस्वरूप साहू की भावभीनी विदाई,34 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति, विद्यालय विकास के लिए किया ₹26,100 का आर्थिक सहयोग
छीपाबड़ौद  /गगचाना
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गगचाना के शिक्षक रामस्वरूप साहू के राजकीय सेवा में 34 वर्ष की गौरवपूर्ण एवं  समर्पित सेवाएं पूर्ण करने पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
प्रधानाचार्य भीमराज मीणा ने बताया कि समारोह में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार भार्गव, विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद नागर, सरपंच प्रतिनिधि महावीर प्रसाद नागर, ग्राम विकास अधिकारी ललित शर्मा, डॉ. गणेशलाल मालव, CHO सत्यप्रकाश मीणा सहित पीईओ क्षेत्र के शिक्षक, उनके परिवारजन, गणमान्य अतिथि, ग्रामवासी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सभी ने साहू का पुष्पमालाओं, साफा पहनाकर एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया। उपस्थितजनों ने उनके अनुशासित व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा, सरल व्यवहार एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पित सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन व्याख्याता महावीर प्रसाद नागर ने किया।
*सेवानिवृत्ति पर प्रेरणादायक पहल*  
सेवानिवृत्ति के अवसर पर रामस्वरूप साहू ने विद्यालय के प्रति आत्मीयता का परिचय देते हुए 21,000 रुपये व्यय कर एक कक्षा-कक्ष की मरम्मत करवाई। साथ ही विद्यालय में विकसित किए जा रहे गार्डन के लिए 5,100 रुपये की सहयोग राशि भी भेंट की। उनके इस अनुकरणीय योगदान की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे विद्यालय विकास की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों ने रामस्वरूप साहू को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • क्रिकेटर अजिंक्य Rahane की संन्यास पर बीसीसीआई का सम्मान
    1
    क्रिकेटर अजिंक्य Rahane की संन्यास पर बीसीसीआई का सम्मान
    user_Ravindra
    Ravindra
    Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • गुना गैंगवारदात का 24 घंटे में खुलासा: लूट और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास में 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार गुना। धरनावदा थाना क्षेत्र में युवक-युवती के साथ लूटपाट और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास की सनसनीखेज वारदात का गुना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में सात आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 30 जुलाई 2026 की रात एक युवक और युवती मंदिर से दर्शन कर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। गादेर गांव के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप बदमाशों ने उन्हें रोककर जंगल में ले जाकर मारपीट की, मोबाइल, पर्स और अन्य सामान लूट लिया तथा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान एक राहगीर ने डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी फरार हो गए, जिससे बड़ी घटना टल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देश पर विशेष टीम और एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र, सीसीटीवी फुटेज और लगातार सर्च ऑपरेशन के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल, पर्स और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बबलू, छोटू, सरदार, महेंद्र और दिनेश शामिल हैं। मामले में कुल सात आरोपी चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गुना पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    गुना गैंगवारदात का 24 घंटे में खुलासा: लूट और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास में 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
गुना। धरनावदा थाना क्षेत्र में युवक-युवती के साथ लूटपाट और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास की सनसनीखेज वारदात का गुना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में सात आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।  
पुलिस के अनुसार 30 जुलाई 2026 की रात एक युवक और युवती मंदिर से दर्शन कर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। गादेर गांव के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप बदमाशों ने उन्हें रोककर जंगल में ले जाकर मारपीट की, मोबाइल, पर्स और अन्य सामान लूट लिया तथा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान एक राहगीर ने डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी फरार हो गए, जिससे बड़ी घटना टल गई। 
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देश पर विशेष टीम और एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र, सीसीटीवी फुटेज और लगातार सर्च ऑपरेशन के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल, पर्स और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है। 
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बबलू, छोटू, सरदार, महेंद्र और दिनेश शामिल हैं। मामले में कुल सात आरोपी चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 
पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गुना पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.