*जिला हाथरस के सादाबाद जलेसर मार्ग पर श्री राम हॉस्पिटल के पास पोल से टकराकर पेड़ से भिड़ी ईकोः दाऊजी मेला देखकर लौट रहे 10 युवक घायल, चार आगरा रेफर*। रिपोर्टर-विजय देव हाथरस में आयोजित दाऊजी मेले से गुरुवार देर रात लौट रहे युवकों की ईको शुक्रवार तड़के हादसे का शिकार हुई। सहपऊ के सादाबाद-जलेसर मार्ग पर महरारा चौराहे से आगे श्रीराम हॉस्पिटल के पास मोड़ पर तेज रफ्तार ईको अनियंत्रित हो गई। यह सड़क किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के बिजली के खंभे को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक किशोर समेत 10 युवक घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, नगला मेवा गांव के कुछ युवकों ने गुरुवार शाम हाथरस में चल रहे दाऊजी मेले में जाने का प्लान बनाया था। इसके लिए गांव की ईको गाड़ी किराए पर ली गई थी। इसमें 14 वर्षीय अमित उर्फ टैंटा के साथ सनी, अंशु, दीपू, सतेंद्र, रवींद्र, विष्णु, चालक कृष्णा और सहपऊ निवासी यशपाल समेत अन्य युवक सवार थे। सभी गुरुवार शाम ईको से हाथरस मेला देखने गए थे। मेला देखने के बाद सभी लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी सादाबाद-जलेसर मार्ग पर महरारा चौराहे से आगे श्रीराम हॉस्पिटल के पास पहुंची, मोड़ पर ईको अचानक अनियंत्रित हो गई। वाहन सड़क किनारे खड़े हाईटेंशन बिजली के खंभे से टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा टूट गया और ईको पास के एक पेड़ से जा भिड़ी। इस टक्कर से पेड़ भी टूट गया और ईको बुरी तरह से टूट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सभी घायलों का शुरुआती इलाज किया। हादसे में ईको चालक कृष्णा, 14 वर्षीय अमित, यशपाल और करन की हालत गंभीर बताई गई, जिन्हें आगे के इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
*जिला हाथरस के सादाबाद जलेसर मार्ग पर श्री राम हॉस्पिटल के पास पोल से टकराकर पेड़ से भिड़ी ईकोः दाऊजी मेला देखकर लौट रहे 10 युवक घायल, चार आगरा रेफर*। रिपोर्टर-विजय देव हाथरस में आयोजित दाऊजी मेले से गुरुवार देर रात लौट रहे युवकों की ईको शुक्रवार तड़के हादसे का शिकार हुई। सहपऊ के सादाबाद-जलेसर मार्ग पर महरारा चौराहे से आगे श्रीराम हॉस्पिटल के पास मोड़ पर तेज रफ्तार ईको अनियंत्रित हो गई। यह सड़क किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के
बिजली के खंभे को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक किशोर समेत 10 युवक घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, नगला मेवा गांव के कुछ युवकों ने गुरुवार शाम हाथरस में चल रहे दाऊजी मेले में जाने का प्लान बनाया था। इसके लिए गांव की ईको गाड़ी किराए पर ली गई थी। इसमें 14 वर्षीय अमित उर्फ टैंटा के साथ सनी, अंशु, दीपू, सतेंद्र, रवींद्र, विष्णु, चालक कृष्णा और
सहपऊ निवासी यशपाल समेत अन्य युवक सवार थे। सभी गुरुवार शाम ईको से हाथरस मेला देखने गए थे। मेला देखने के बाद सभी लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी सादाबाद-जलेसर मार्ग पर महरारा चौराहे से आगे श्रीराम हॉस्पिटल के पास पहुंची, मोड़ पर ईको अचानक अनियंत्रित हो गई। वाहन सड़क किनारे खड़े हाईटेंशन बिजली के खंभे से टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा टूट गया और ईको पास के एक पेड़ से जा भिड़ी। इस टक्कर से पेड़ भी टूट गया और ईको बुरी तरह
से टूट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सभी घायलों का शुरुआती इलाज किया। हादसे में ईको चालक कृष्णा, 14 वर्षीय अमित, यशपाल और करन की हालत गंभीर बताई गई, जिन्हें आगे के इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
- बाइकों की टक्कर के दौरान बहस कर रहे युवक को होमगार्ड ने मारा थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जनपद हाथरस की सदर कोतवाली के सामने ओवरब्रिज के पास दो बाईकों की टक्कर हो गई जिसके कारण यातायात प्रभावित हो गया और जाम लग गया। यातायात को सुचारू रूप से खुलवाने गए होमगार्ड से बाइकों को सड़क किनारे लगाने के लिए कहा तभी एक युवक होमगार्ड से बहस करते हुए नोंकझोंक करने लगा। इसी दौरान नोंकझोंक कर रहे युवक को होमगार्ड ने युवक को थप्पड़ मार दिया और होमगार्ड द्वारा बहस कर रहे युवक को कोतवाली ले जाया गया। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में जिला होमगार्ड कमांडेट ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत आगे की कार्यवाही की जाएगी। होमगार्ड द्वारा युवक को मारे गए थप्पड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।1
- नरसिंहपुर महिला समूह ने कलेक्टेड सौपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन1
- *अलीगढ़ - एसडीएम की दबंगई का वीडियो वायरल।* 'साहब' की बदसलूकी...खेत की नपत कराने पहुंचे एसडीएम कोल ने किसान को दीं गालियां, हाथापाई का भी आरोप, किसान सें कहा भूत बना दूंगा तेरा।1
- खबर जनपद मैनपुरी से है। जहाँ जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी का गंभीर मामला। तहसील व जिला मैनपुरी के ग्राम नगला बहादुर (बड़ागाँव) का यह मामला प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। पीड़ित वृद्धा श्रीमती अनुपमा (पत्नी विनोद कुमार) ने जिलाधिकारी महोदय को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि सतीश पुत्र रामभरोसेलाल ने अपनी दबंगई के बल पर जमीन (गाटा सं0-1 / 4.3630 हे0) के 1/3 हिस्से पर अवैध कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर आरोपी अपनी पत्नी साधना और दो नाबालिग बेटियों को आगे कर परिवार के अविवाहित युवक शिवम पर संगीन व झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस चौकी कीरतपुर में 14.09.2026 को शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से दबंगों के हौसले बुलंद हैं। क्या गरीबों की ज़मीन पर ऐसे ही दबंग कब्जा करते रहेंगे? जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान ले और अवैध कब्जा मुक्त कराकर दबंगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे।4
- *थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा धर्म परिवर्तन के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को चोरी की मोटर साईकिल व 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा महोदय द्वारा दी गई बाईट ।*1
- *सहपऊ में सपा नेता प्रेम चौधरी के नेतृत्व में PDA पंचायत/सम्मेलन आयोजित, 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का लिया संकल्प* सादाबाद / सहपऊ (24 सितंबर 2026): सादाबाद तहसील क्षेत्र के सहपऊ स्थित वासुदेव मैरिज होम में आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम चौधरी के नेतृत्व में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पंचायत/सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष श्री चौधरी विक्रम सिंह वर्मा ने की। सपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं का किया उल्लेख कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता प्रेम चौधरी ने समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में 102 व 108 एम्बुलेंस सेवा, मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप वितरण, कन्या विद्या धन, बेरोजगारी भत्ता और किसानों को मुफ्त सिंचाई जैसी कई क्रांतिकारी व जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थीं। उन्होंने युवाओं और नौजवानों से आह्वान किया कि वे समाजवादी विचारधारा से जुड़कर देश व समाज के नवनिर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। वर्तमान सरकार में किसान, मजदूर और युवा त्रस्त: विपिन यादव जिला पंचायत सदस्य श्री विपिन यादव ने वर्तमान सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में किसान, मजदूर, नौजवान और गरीब वर्ग भीषण उत्पीड़न झेल रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। किसानों की फसलों का उचित दाम नहीं मिल पा रहा, मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल रही और शिक्षित युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार केवल झूठे वादों पर टिकी है। 2027 में सपा सरकार बनाने का आह्वान कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह वर्मा ने समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरी ताकत से आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित अपार जनसमूह और युवाओं ने सर्वसम्मति से वर्ष 2027 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ये वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता रहे उपस्थित कार्यक्रम में मुख्य रूप से मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष नितेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, चौधरी श्याम सिंह, निशांत चौधरी, अमित चौधरी, रिंकू चौधरी, अजीत चौधरी, प्रताप चौधरी, चौधरी धर्मेंद्र सिंह, रतन सारस्वत, विष्णु सारस्वत, ललित कुमार, लाला चौधरी, राकेश सिंह, नवीन सारस्वत, हरीश सारस्वत, शिव सिंह वर्मा, बसंत लाल, अजीत पचौरी, हरिओम पचौरी, सतेंद्र सिंह ठेनुआ, शिलेन्द्र सिंह, महिपाल सिंह, रंजीत सिंह, मंगलेश यादव, रमेश जाटव, कोमल बघेल, राघवेंद्र दिवाकर, चौधरी रिपुदमन प्रधान, लकी चौधरी, कपिल वाष्र्णेय, विद्याधर शर्मा, विवेक पचौरी, पप्पू चौधरी, गुड्डू चौधरी, पदम् सिंह नायक, अशोक बघेल, यश चौधरी, नवीन चौधरी, विक्रम चौधरी, राम चौधरी, विवेक चौधरी, रंन्नो चौधरी, महेश चौधरी, जितेंद्र चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी, किसान व सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- खनन अधिकारी के घर से 50 लाख से ऊपर रुपये बरामद, कार्रवाई करती एंटी करप्शन टीम1
- अलीगढ मे ट्रक चालक ने मारी टक्कर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ड्राइवर को पब्लिक से बचाया1
- खेतो पर दबंग लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से किया हमला, घायल को पुलिस लाई अस्पताल जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव बघना में खेतों पर गांव कुछ दबंग लोगों ने एक महिला सुशीला देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। दबंगों द्वारा किए गए हमले से महिला के हाथ व शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोट लग गई और महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का मेडिकल परीक्षण कर उपचार किया गया। परिजनों ने बताया कि गांव दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर महिला को घायल किया है।1