Shuru
Apke Nagar Ki App…
*अलीगढ़ - एसडीएम की दबंगई का वीडियो वायरल।* 'साहब' की बदसलूकी...खेत की नपत कराने पहुंचे एसडीएम कोल ने किसान को दीं गालियां, हाथापाई का भी आरोप, किसान सें कहा भूत बना दूंगा तेरा।
JURM KA PARDAAPHAASH
*अलीगढ़ - एसडीएम की दबंगई का वीडियो वायरल।* 'साहब' की बदसलूकी...खेत की नपत कराने पहुंचे एसडीएम कोल ने किसान को दीं गालियां, हाथापाई का भी आरोप, किसान सें कहा भूत बना दूंगा तेरा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *अलीगढ़ - एसडीएम की दबंगई का वीडियो वायरल।* 'साहब' की बदसलूकी...खेत की नपत कराने पहुंचे एसडीएम कोल ने किसान को दीं गालियां, हाथापाई का भी आरोप, किसान सें कहा भूत बना दूंगा तेरा।1
- खबर जनपद मैनपुरी से है। जहाँ जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी का गंभीर मामला। तहसील व जिला मैनपुरी के ग्राम नगला बहादुर (बड़ागाँव) का यह मामला प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। पीड़ित वृद्धा श्रीमती अनुपमा (पत्नी विनोद कुमार) ने जिलाधिकारी महोदय को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि सतीश पुत्र रामभरोसेलाल ने अपनी दबंगई के बल पर जमीन (गाटा सं0-1 / 4.3630 हे0) के 1/3 हिस्से पर अवैध कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर आरोपी अपनी पत्नी साधना और दो नाबालिग बेटियों को आगे कर परिवार के अविवाहित युवक शिवम पर संगीन व झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस चौकी कीरतपुर में 14.09.2026 को शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से दबंगों के हौसले बुलंद हैं। क्या गरीबों की ज़मीन पर ऐसे ही दबंग कब्जा करते रहेंगे? जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान ले और अवैध कब्जा मुक्त कराकर दबंगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे।4
- भाकियू शिवपाल के पदाधिकारियों ने थाने के घेराव का प्रयास किया थाने के बाहर भारी पुलिस बल तैनात भारतीय किसान यूनियन शिवपाल ने अपने पदाधिकारियों के साथ संगठन के पदाधिकारी संजय पाठक के साथ हुई मारपीट के विरोध में कार्यवाही ना होने पर टूण्डला थाने का घेराव किया | संगठन का आरोप है कि पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई | घेराव का नेतृत्व कर रहे संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज यादव ने किया | संगठन ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जाँच की माँग करते हुए दोषियो के खिलाफ उचित कार्यवाही की माँग की है | घेराव की स्थिति को देखते हुए टूंडला थाने के बाहर भारी पुलिस बल तैनात था |टूण्डला क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे | सीओ व थाना प्रभारी ने किसान नेता से बात करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है | जिसके बाद नीरज यादव ने घेराव को समाप्त करते हुए प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया है | नीरज यादव ने कहा है कि अगर तय समय सीमा में मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई | तो भारतीय किसान यूनियन शिवपाल अन्य बड़े संगठनों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने पर बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी | Updated News-25/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- हाथरस में जिलाधिकारी अतुल वत्स को दी भावभीन विदाई नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल का स्वागत। हाथरस में जिलाधिकारी अतुल वत्स को दी भावभीन विदाई नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल का स्वागत। हाथरस। जिला कलेक्टर सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स का विदाई समारोह का कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें जिले के सभी आला अधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहे सभी ने जिला अधिकारी अतुल वत्स को भावभीन प्रतीक चिन्ह देकर और फूलमालाएं पहनाकर विदाई दी । और नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल का फूल माला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया और जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने सभी को आस्वस्थ किया ।1
- *जिला हाथरस के सादाबाद जलेसर मार्ग पर श्री राम हॉस्पिटल के पास पोल से टकराकर पेड़ से भिड़ी ईकोः दाऊजी मेला देखकर लौट रहे 10 युवक घायल, चार आगरा रेफर*। रिपोर्टर-विजय देव हाथरस में आयोजित दाऊजी मेले से गुरुवार देर रात लौट रहे युवकों की ईको शुक्रवार तड़के हादसे का शिकार हुई। सहपऊ के सादाबाद-जलेसर मार्ग पर महरारा चौराहे से आगे श्रीराम हॉस्पिटल के पास मोड़ पर तेज रफ्तार ईको अनियंत्रित हो गई। यह सड़क किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के बिजली के खंभे को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक किशोर समेत 10 युवक घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, नगला मेवा गांव के कुछ युवकों ने गुरुवार शाम हाथरस में चल रहे दाऊजी मेले में जाने का प्लान बनाया था। इसके लिए गांव की ईको गाड़ी किराए पर ली गई थी। इसमें 14 वर्षीय अमित उर्फ टैंटा के साथ सनी, अंशु, दीपू, सतेंद्र, रवींद्र, विष्णु, चालक कृष्णा और सहपऊ निवासी यशपाल समेत अन्य युवक सवार थे। सभी गुरुवार शाम ईको से हाथरस मेला देखने गए थे। मेला देखने के बाद सभी लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी सादाबाद-जलेसर मार्ग पर महरारा चौराहे से आगे श्रीराम हॉस्पिटल के पास पहुंची, मोड़ पर ईको अचानक अनियंत्रित हो गई। वाहन सड़क किनारे खड़े हाईटेंशन बिजली के खंभे से टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा टूट गया और ईको पास के एक पेड़ से जा भिड़ी। इस टक्कर से पेड़ भी टूट गया और ईको बुरी तरह से टूट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सभी घायलों का शुरुआती इलाज किया। हादसे में ईको चालक कृष्णा, 14 वर्षीय अमित, यशपाल और करन की हालत गंभीर बताई गई, जिन्हें आगे के इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।4
- *जिला हाथरस के सादाबाद में चल रही RLD और बीजेपी के स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा: चौथे दिन कुरसंडा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, जनसभा में उमड़ा जनसैलाब* स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा के चौथे दिन पदयात्रा अपने अंतिम पड़ाव कुरसंडा पहुंची। यहाँ पहुंचने पर सबसे पहले सिद्ध पीठ अटाकी मां के चरणों में माथा टेका गया तथा पदयात्रा की सफलता, क्षेत्र की खुशहाली और सभी के मान-सम्मान के लिए प्रार्थना की गई। कुरसंडा पहुंचते ही पदयात्रा एक विशाल सम्मान सभा में बदल गई। वरिष्ठ राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) नेता आकाश चौधरी उर्फ सोनू भाई के नेतृत्व में कुरसंडा की सम्मानित सरदारी ने पदयात्रा के पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर, प्रतीक चिन्ह भेंट कर और साफा बांधकर जोरदार एवं आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह स्वागत केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि भाईचारे, स्वाभिमान और सम्मान की उस भावना का प्रतीक है, जिसने इस यात्रा को जन-जन से जोड़ने का काम किया है। कदम-कदम पर मिल रहा अपार स्नेह और समर्थन इस बात का प्रमाण है कि जब समाज अपने सम्मान के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ता है, तो उसकी आवाज दूर तक गूंजती है। पदयात्रा के माध्यम से संदेश दिया गया कि क्षेत्र की जनता स्वाभिमान के साथ चलेगी और सम्मान के साथ आगे बढ़ेगी।1
- खनन अधिकारी के घर से 50 लाख से ऊपर रुपये बरामद, कार्रवाई करती एंटी करप्शन टीम1
- खाना बनाते समय रसोईघर में रखे हुए गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग......... खाना बनाते समय रसोईघर में रखे हुए एलपीजी गैस सिलेंडर में लगी भीषण गैस सिलेंडर में आग लगते ही लोगों में मंची अफरा तफरी, लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान जलते हुए सिलेंडर को रसोईघर से बाहर निकलकर प्लॉट में फेंका भीषण आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों में मंची भगदड़ ग्रामीणों ने बमुश्किल सिलेंडर में लगी भीषण आग पर पाया काबू आग बुझने के बाद परिवार और ग्रामीणों ने ली राहत की सांस थाना कोतवाली सासनी क्षेत्र के नगला जेहरु गांव की घटना1