*तमाड़ उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक 160 अभ्यर्थी मौके से गिरफ्तार* *तमाड़ में बड़ा रैकेट का पर्दाफाश, बिहार-UP कनेक्शन, कई गाड़ियां जब्त* रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर…जहां मिसीरडेरा गांव के पास एक मेडिकल कॉलेज में चल रहे उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब 160 अभ्यर्थियों को मौके से गिरफ्तार किया है… इतना ही नहीं, इस पूरे रैकेट में बाहरी राज्यों—बिहार और यूपी—का कनेक्शन भी सामने आया है… तमाड़ थाना क्षेत्र के मिसीरडेरा गांव के पास स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में अवैध तरीके से उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कर अभ्यर्थियों को तैयारी कराई जा रही थी।गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की…छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 150 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया…मौके से बिहार और उत्तर प्रदेश नंबर की चार गाड़ियों को भी जब्त किया गया है… जिससे इस पूरे मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है… “ सूचना मिली थी कि यहां परीक्षा से पहले पेपर लीक कर बच्चों को तैयार कराया जा रहा है… छापेमारी में 160 लोगों को हिरासत में लिया गया है… मामले की गहराई से जांच की जा रही है, इसमें और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं…” फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है… पूरे इलाके को घेरकर जांच की जा रही है… पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि पेपर कहां से लीक हुआ… और इस गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं…

- Post by Gautam Raftaar media1
- सिल्ली : प्रखंड के माड़दु देल बेड़ा शिव मंदिर परिसर पूजा समिति की एक बैठक मुखिया सोमबारी देवी की अध्यता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से पूजा समिति के संरक्षक सुदेश कुमार महतो उपस्थित थे। बैठक में मंदिर परिसर को भव्य एवं चैत्र उत्सव को और भव्य बनाने, मंदिर परिसरों में साफ-सफाई, जल निकासी, रोशनी, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा जैसे मूलभूत सुविधाओं के समुचित प्रबंध का पर विचार विमर्श किया गया। वहीं सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि कि मंदिर परिसर में विवाह के लिए पंजीकरण व व्यवस्था शुल्क 2100 रुपए निर्धारित किया गया। संरक्षक ने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि सभी आपसी संवाद बनाकर कार्य को आगे बढ़ाने के साथ ही परिसर की भव्यता और विकास के लिए चल रहे कार्यों पर ध्यान दें। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी हो इसकी भी ध्यान रहे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुविधा देना प्राथमिकता है। इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर रमेश मुंडा, प्रथम महतो, प्रदीप मुंडा, गणेश चंद्र महतो, कालीचरण पाहन, संजय महतो, वचन कुमार , जयनाथ लोहरा, धीरेन महतो, तारिणी प्रसाद, फलाहारी महतो, फ़णीभूषण महतो, ब्रजेश महतो, हरिदास महतो, माथुर महतो, पशुपति महतो, नवल, सपन, बाला देवी, कोकिला देवी, पाबिता देवी, जलेस्वरी, उर्मिला देवी, गीता देवी, रीना देवी, चुनुबला देवी, मंगली देवी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।1
- सिल्ली - सिल्ली प्रखंड के खेरडीह ग्राम में तीन दिवसीय राम चरित्र मानस कथा का आयोजन किया गया है। प्रथम दिन खेरडीह ग्राम के सैकड़ो महिलाओं के द्वारा उरांव गढ़ा नदी से जल भर कर माथे में कलश लिए खेरडीह ग्राम बजरंग बली मंदिर पहुंची, और विधि विधान के साथ पूजा किया गया । पूजा विधिवत रूप से मनोरंजन पंडितजी द्वारा कराया गया। रात्री में रामायण कथा उत्वव के प्रथम दिन, हेमंती देवी नमिता पांडेय ,और उनके साथ रामायण मंडली के द्वारा राम कथा का आयोजन किया गया । दूसरा दिन शनिवार गीता देवी खेदाडीह अपने टीम के साथ कथा सुनाएंगी।ओर अंतिम दिन रबिवार को रातुली देवी अपने टीम के साथ राम कथा सुनाएंगी। इस कार्य में खेरडीह आयोजन समिति के,दिलीप महतो , नान्हु महतो, वासुदेव महतो, सावित्री देवी, लीलावती देवी , रामदास महतो, एवं समस्त रामायण मंडली खेरडीह के लोग सम्मिलित हैं।1
- Post by Sohel gundua1
- विधायक जयराम महतो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गुस्से में एक शख्स का मोबाइल छीनते और तोड़ते नजर आ रहे हैं। घटना के पीछे की पूरी वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। सवाल—क्या जनप्रतिनिधियों का ऐसा व्यवहार सही है?1
- Post by Devanand Sinha Sinha1
- जमशेदपुर कि विधायक पूर्णिमा साहू ने नेपाली सेवा सेमिती गोलमुरी मे संस्कृति भवन का किया शिलान्यास1
- Post by TARKESHWAR MAHTO1