logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाड़ी सरपंचों के बाद आज हुआ उपसरपंचों का चुनाव, सरपंचों के जारी हुए देर रात तक नतीजे, पान 1554 मतों से सबसे बड़ी जीत खानपुर मीना में, बाड़ी सरपंचों के बाद आज हुआ उपसरपंचों का चुनाव, सरपंचों के जारी हुए देर रात तक नतीजे, पान 1554 मतों से सबसे बड़ी जीत खानपुर मीना में, सबसे छोटी जीत 07 मतों से टोटरी ग्राम पंचायत में, आज सभी ग्राम पंचायत में उपसरपंच का हुआ चुनाव, खानपुर मीना,धीमरी, बहादुरपुर और कांसौटी खेड़ा में निर्विरोध निर्वाचन, कांसौटी खेड़ा में पूजा कुमारी बनी उप सरपंच, सभी ग्राम पंचायत में सरपंच और उप सरपंच की चुनाव प्रक्रिया पूरी, पोलिंग पार्टियों हुई धौलपुर रवाना।

18 hrs ago
user_रोहित वर्मा
रोहित वर्मा
Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
18 hrs ago

बाड़ी सरपंचों के बाद आज हुआ उपसरपंचों का चुनाव, सरपंचों के जारी हुए देर रात तक नतीजे, पान 1554 मतों से सबसे बड़ी जीत खानपुर मीना में, बाड़ी सरपंचों के बाद आज हुआ उपसरपंचों का चुनाव, सरपंचों के जारी हुए देर रात तक नतीजे, पान 1554 मतों से सबसे बड़ी जीत खानपुर मीना में, सबसे छोटी जीत 07 मतों से टोटरी ग्राम पंचायत में, आज सभी ग्राम पंचायत में उपसरपंच का हुआ चुनाव, खानपुर मीना,धीमरी, बहादुरपुर और कांसौटी खेड़ा में निर्विरोध निर्वाचन, कांसौटी खेड़ा में पूजा कुमारी बनी उप सरपंच, सभी ग्राम पंचायत में सरपंच और उप सरपंच की चुनाव प्रक्रिया पूरी, पोलिंग पार्टियों हुई धौलपुर रवाना।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बाड़ी 24 घंटे में उपखंड क्षेत्र में तीन हादसे, दीपावली की सफाई कर रही महिला छत से गिरी, बाड़ी 24 घंटे में उपखंड क्षेत्र में तीन हादसे, दीपावली की सफाई कर रही महिला छत से गिरी, गम्भीर हालत में बाड़ी अस्पताल से किया धौलपुर रेफर, बसेड़ी के जारगा निवासी है घायल महिला गुड्डी, दूसरी घटना में पंचायत चुनाव लड़ रही महिला को खाया सर्प ने, टोडपुरा गांव में हुई है घटना, अचेत हुई महिला को किया धौलपुर रेफर, तीसरी घटना में किसान को मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर, घायल किसान महेश शर्मा शहर के कायस्थ पाड़ा निवासी,धौलपुर रेफर।
    2
    बाड़ी 24 घंटे में उपखंड क्षेत्र में तीन हादसे,
दीपावली की सफाई कर रही महिला छत से गिरी,
बाड़ी 24 घंटे में उपखंड क्षेत्र में तीन हादसे,
दीपावली की सफाई कर रही महिला छत से गिरी,
गम्भीर हालत में बाड़ी अस्पताल से किया धौलपुर रेफर,
बसेड़ी के जारगा निवासी है घायल महिला गुड्डी,
दूसरी घटना में पंचायत चुनाव लड़ रही महिला को खाया सर्प ने,
टोडपुरा गांव में हुई है घटना,
अचेत हुई महिला को किया धौलपुर रेफर,
तीसरी घटना में किसान को मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर,
घायल किसान महेश शर्मा शहर के कायस्थ पाड़ा निवासी,धौलपुर रेफर।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    27 min ago
  • सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 80 हजार की नकदी और सोने के आभूषण पार आगरा गए परिवार के पीछे मकान के ताले तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, कोतवाली में दी शिकायत धौलपुर। शहर की आशियाना कॉलोनी स्थित मस्जिद वाली गली में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात के दौरान चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर करीब 80 हजार रुपए नकद सहित सोने के आभूषण पार कर दिए। जानकारी के अनुसार आशियाना कॉलोनी निवासी बंटू पुत्र लियाकत 5 नवंबर को शाम करीब चार बजे परिवार सहित रिश्तेदारों के यहां आगरा गए हुए थे। मकान पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान 6 नवंबर को पड़ोसियों ने फोन कर मकान का ताला टूटे होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर बंटू घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे के साथ ही अलमारी और बक्सों के ताले टूटे मिले। घर का सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित के मुताबिक चोर अलमारी में रखे करीब 80 हजार रुपए नकद, एक सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने की अंगूठियां और एक जोड़ी सोने के कानों के टॉप्स चोरी कर ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पीड़ित ने पुलिस से चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
    3
    सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 80 हजार की नकदी और सोने के आभूषण पार
आगरा गए परिवार के पीछे मकान के ताले तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, कोतवाली में दी शिकायत
धौलपुर। शहर की आशियाना कॉलोनी स्थित मस्जिद वाली गली में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात के दौरान चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर करीब 80 हजार रुपए नकद सहित सोने के आभूषण पार कर दिए।
जानकारी के अनुसार आशियाना कॉलोनी निवासी बंटू पुत्र लियाकत 5 नवंबर को शाम करीब चार बजे परिवार सहित रिश्तेदारों के यहां आगरा गए हुए थे। मकान पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान 6 नवंबर को पड़ोसियों ने फोन कर मकान का ताला टूटे होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर बंटू घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे के साथ ही अलमारी और बक्सों के ताले टूटे मिले। घर का सामान बिखरा हुआ था।
पीड़ित के मुताबिक चोर अलमारी में रखे करीब 80 हजार रुपए नकद, एक सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने की अंगूठियां और एक जोड़ी सोने के कानों के टॉप्स चोरी कर ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पीड़ित ने पुलिस से चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    19 min ago
  • *दीपावली पर्व के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध धौलपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, पचगांव से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक पटाखे जब्त* * पचगांव में अवैध पटाखों में आग लगने की घटना से जुड़े असगर एवं चांद खां के विरुद्ध धौलपुर पुलिस पिछले करीब 15 दिनों में दो बार कर चुकी है कार्रवाई* *थाना सदर पुलिस ने पूर्व में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दोनों व्यक्तियों के कब्जे से करीब 29 किलोग्राम हस्तनिर्मित एवं अर्धनिर्मित बारूदयुक्त पटाखे किए थे जब्त* दीपावली पर्व के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन में जिलेभर में अवैध पटाखों के भंडारण, निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जो बिना वैध लाइसेंस एवं अनुमति के विस्फोटक सामग्री का भंडारण अथवा बिक्री कर आमजन की जान-माल की सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न कर रहे हैं। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा एवं वृताधिकारी वृत्त धौलपुर श्री प्रदीप नेहरा के सुपरविजन में थाना सदर पुलिस द्वारा पचगांव क्षेत्र में अवैध पटाखों की बिक्री एवं भंडारण की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में विस्फोटक श्रेणी के अवैध पटाखे जब्त किए गए हैं। जब्त पटाखों के स्वामित्व एवं संबंधित व्यक्ति की पहचान की जा रही है तथा प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। *पूर्व में थाना सदर पुलिस द्वारा पचगांव में दो अलग-अलग कार्रवाइयां* अवैध पटाखों के विरुद्ध अभियान के तहत इससे पूर्व थाना सदर धौलपुर पुलिस द्वारा ग्राम पचगांव में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस बारूदयुक्त हस्तनिर्मित एवं अर्धनिर्मित पटाखों का अवैध भंडारण एवं बिक्री करने वाले दो व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। 1. दिनांक 25 अक्टूबर 2026 – करीब 14 किलो हस्तनिर्मित पटाखे जब्त थाना सदर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पचगांव तिराहे पर एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे में बारूदयुक्त अवैध पटाखे रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति चांद खान पुत्र शंकेरिया, निवासी पचगांव को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 14 किलोग्राम हस्तनिर्मित बारूदयुक्त पटाखे बरामद हुए। संबंधित व्यक्ति से पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा अनुमति मांगी गई, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। 2. दिनांक 20 अक्टूबर 2026 – करीब 15 किलो अर्धनिर्मित पटाखे जब्त इसी प्रकार थाना सदर पुलिस को ग्राम पचगांव के वार्ड नंबर 1 में एक व्यक्ति द्वारा आबादी क्षेत्र में अवैध रूप से बारूदयुक्त पटाखे बेचने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर असगर पुत्र शंकरिया, निवासी पुरानी छावनी को पकड़ा। उसके कब्जे में मिले प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर करीब 15 किलोग्राम हस्तनिर्मित अर्धनिर्मित बारूदयुक्त पटाखे बरामद हुए। संबंधित व्यक्ति के पास भी पटाखों के भंडारण एवं बिक्री का कोई वैध लाइसेंस अथवा अनुमति नहीं पाई गई। उक्त दोनों प्रकरणों में बिना लाइसेंस विस्फोटक सामग्री का कब्जा रखने एवं बिक्री करने तथा आमजन के जीवन को संकट में डालने के संबंध में थाना सदर धौलपुर पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 एवं विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9बी के तहत विधिक कार्रवाई की गई। आज की आगजनी की घटना से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध पूर्व में भी हो चुकी थी पुलिस कार्रवाई उल्लेखनीय है कि आज ग्राम पचगांव में अवैध पटाखों में आग लगने की घटना से संबंधित असगर एवं चांद खां के विरुद्ध थाना सदर धौलपुर पुलिस द्वारा पिछले करीब 15 दिनों के दौरान पूर्व में भी दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई की जा चुकी थी। पुलिस द्वारा दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को असगर के कब्जे से करीब 15 किलोग्राम हस्तनिर्मित अर्धनिर्मित बारूदयुक्त पटाखे तथा दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को चांद खां के कब्जे से करीब 14 किलोग्राम हस्तनिर्मित बारूदयुक्त पटाखे जब्त किए गए थे। दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध बिना वैध लाइसेंस विस्फोटक सामग्री का भंडारण एवं बिक्री करने के संबंध में भारतीय न्याय संहिता एवं विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की गई थी। धौलपुर पुलिस द्वारा अवैध विस्फोटक सामग्री के भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। *आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि, अवैध गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर* पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना वैध लाइसेंस एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों के पटाखों का निर्माण, भंडारण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि अवैध पटाखों अथवा विस्फोटक सामग्री के भंडारण एवं बिक्री की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आपकी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना धौलपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    1
    *दीपावली पर्व के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध धौलपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, पचगांव से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक पटाखे जब्त*
* पचगांव में अवैध पटाखों में आग लगने की घटना से जुड़े असगर एवं चांद खां के विरुद्ध धौलपुर पुलिस पिछले करीब 15 दिनों में दो बार कर चुकी है कार्रवाई*
*थाना सदर पुलिस ने पूर्व में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दोनों व्यक्तियों के कब्जे से करीब 29 किलोग्राम हस्तनिर्मित एवं अर्धनिर्मित बारूदयुक्त पटाखे किए थे जब्त*
दीपावली पर्व के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन में जिलेभर में अवैध पटाखों के भंडारण, निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जो बिना वैध लाइसेंस एवं अनुमति के विस्फोटक सामग्री का भंडारण अथवा बिक्री कर आमजन की जान-माल की सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न कर रहे हैं। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा एवं वृताधिकारी वृत्त धौलपुर श्री प्रदीप नेहरा के सुपरविजन में थाना सदर पुलिस द्वारा पचगांव क्षेत्र में अवैध पटाखों की बिक्री एवं भंडारण की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में विस्फोटक श्रेणी के अवैध पटाखे जब्त किए गए हैं। जब्त पटाखों के स्वामित्व एवं संबंधित व्यक्ति की पहचान की जा रही है तथा प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*पूर्व में थाना सदर पुलिस द्वारा पचगांव में दो अलग-अलग कार्रवाइयां*
अवैध पटाखों के विरुद्ध अभियान के तहत इससे पूर्व थाना सदर धौलपुर पुलिस द्वारा ग्राम पचगांव में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस बारूदयुक्त हस्तनिर्मित एवं अर्धनिर्मित पटाखों का अवैध भंडारण एवं बिक्री करने वाले दो व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी।
1. दिनांक 25 अक्टूबर 2026 – करीब 14 किलो हस्तनिर्मित पटाखे जब्त
थाना सदर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पचगांव तिराहे पर एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे में बारूदयुक्त अवैध पटाखे रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति चांद खान पुत्र शंकेरिया, निवासी पचगांव को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 14 किलोग्राम हस्तनिर्मित बारूदयुक्त पटाखे बरामद हुए। संबंधित व्यक्ति से पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा अनुमति मांगी गई, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
2. दिनांक 20 अक्टूबर 2026 – करीब 15 किलो अर्धनिर्मित पटाखे जब्त
इसी प्रकार थाना सदर पुलिस को ग्राम पचगांव के वार्ड नंबर 1 में एक व्यक्ति द्वारा आबादी क्षेत्र में अवैध रूप से बारूदयुक्त पटाखे बेचने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर असगर पुत्र शंकरिया, निवासी पुरानी छावनी को पकड़ा। उसके कब्जे में मिले प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर करीब 15 किलोग्राम हस्तनिर्मित अर्धनिर्मित बारूदयुक्त पटाखे बरामद हुए। संबंधित व्यक्ति के पास भी पटाखों के भंडारण एवं बिक्री का कोई वैध लाइसेंस अथवा अनुमति नहीं पाई गई।
उक्त दोनों प्रकरणों में बिना लाइसेंस विस्फोटक सामग्री का कब्जा रखने एवं बिक्री करने तथा आमजन के जीवन को संकट में डालने के संबंध में थाना सदर धौलपुर पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 एवं विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9बी के तहत विधिक कार्रवाई की गई।
आज की आगजनी की घटना से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध पूर्व में भी हो चुकी थी पुलिस कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि आज ग्राम पचगांव में अवैध पटाखों में आग लगने की घटना से संबंधित असगर एवं चांद खां के विरुद्ध थाना सदर धौलपुर पुलिस द्वारा पिछले करीब 15 दिनों के दौरान पूर्व में भी दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई की जा चुकी थी। पुलिस द्वारा दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को असगर के कब्जे से करीब 15 किलोग्राम हस्तनिर्मित अर्धनिर्मित बारूदयुक्त पटाखे तथा दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को चांद खां के कब्जे से करीब 14 किलोग्राम हस्तनिर्मित बारूदयुक्त पटाखे जब्त किए गए थे।
दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध बिना वैध लाइसेंस विस्फोटक सामग्री का भंडारण एवं बिक्री करने के संबंध में भारतीय न्याय संहिता एवं विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की गई थी। धौलपुर पुलिस द्वारा अवैध विस्फोटक सामग्री के भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।
*आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि, अवैध गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर*
पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना वैध लाइसेंस एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों के पटाखों का निर्माण, भंडारण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि अवैध पटाखों अथवा विस्फोटक सामग्री के भंडारण एवं बिक्री की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आपकी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना धौलपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    user_Shakeel Dholpur
    Shakeel Dholpur
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • धौलपुर में पटाखों के जखीरे में भीषण विस्फोट, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, सीओ सिटी और थाना प्रभारी झुलसे धौलपुर। जिले में अवैध पटाखों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा हादसा सामने आया। सदर थाना क्षेत्र के छावनी गांव में पुलिस की कार्रवाई के बीच पटाखों के भंडार में अचानक आग भड़क उठी। आग लगने के बाद लगातार हुए तेज धमाकों से मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस घटना में सीओ सिटी प्रदीप नेहरा और सदर थाना प्रभारी अमित कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी के अनुसार, छावनी गांव में अवैध पटाखों का बड़े स्तर पर भंडारण किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिटी प्रदीप नेहरा और सदर थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। टीम द्वारा अवैध पटाखों की जांच और जब्ती की प्रक्रिया की जा रही थी। इसी दौरान पटाखों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और जोरदार विस्फोट होने लगे। अचानक हुए धमाकों के चलते पुलिस टीम को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में दोनों पुलिस अधिकारी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल राहत पहुंचाते हुए दोनों को धौलपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। पुलिस अधिकारियों के घायल होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत कर दोनों अधिकारियों की स्थिति की जानकारी ली और समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हुए इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    धौलपुर में पटाखों के जखीरे में भीषण विस्फोट, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, सीओ सिटी और थाना प्रभारी झुलसे
धौलपुर। जिले में अवैध पटाखों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा हादसा सामने आया। सदर थाना क्षेत्र के छावनी गांव में पुलिस की कार्रवाई के बीच पटाखों के भंडार में अचानक आग भड़क उठी। आग लगने के बाद लगातार हुए तेज धमाकों से मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस घटना में सीओ सिटी प्रदीप नेहरा और सदर थाना प्रभारी अमित कुमार गंभीर रूप से झुलस गए।
जानकारी के अनुसार, छावनी गांव में अवैध पटाखों का बड़े स्तर पर भंडारण किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिटी प्रदीप नेहरा और सदर थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। टीम द्वारा अवैध पटाखों की जांच और जब्ती की प्रक्रिया की जा रही थी। इसी दौरान पटाखों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और जोरदार विस्फोट होने लगे।
अचानक हुए धमाकों के चलते पुलिस टीम को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में दोनों पुलिस अधिकारी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल राहत पहुंचाते हुए दोनों को धौलपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
पुलिस अधिकारियों के घायल होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत कर दोनों अधिकारियों की स्थिति की जानकारी ली और समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हुए इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Star24rajasthan news chennal
    Star24rajasthan news chennal
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • > *धनतेरस पर पैलेस रोड पर आधे घंटे तक लगा रहा जाम: लोगों को हुई भारी परेशानी* > > *धौलपुर |* धनतेरस के मौके पर शुक्रवार को धौलपुर के पैलेस रोड पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा। त्योहारी खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़ के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। > > धनतेरस पर बर्तन, सोने-चांदी और वाहनों की खरीदारी के लिए लोग बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे थे। पैलेस रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाइक, कार और ऑटो एक ही जगह फंसे रहे। > >
    1
    > *धनतेरस पर पैलेस रोड पर आधे घंटे तक लगा रहा जाम: लोगों को हुई भारी परेशानी*
>
> *धौलपुर |* धनतेरस के मौके पर शुक्रवार को धौलपुर के पैलेस रोड पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा। त्योहारी खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़ के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
>
> धनतेरस पर बर्तन, सोने-चांदी और वाहनों की खरीदारी के लिए लोग बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे थे। पैलेस रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाइक, कार और ऑटो एक ही जगह फंसे रहे।
>
>
    user_OM PRAKASH
    OM PRAKASH
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • धौलपुर के पचगांव में पटाखे की दुकान में लगी , 3 महिलाएं हुई घायल धौलपुर के पचगांव में पटाखे की दुकान में लगी , 3 महिलाएं हुई घायल
    1
    धौलपुर के पचगांव में पटाखे की दुकान में लगी , 3 महिलाएं हुई घायल
धौलपुर के पचगांव में पटाखे की दुकान में लगी , 3 महिलाएं हुई घायल
    user_Bahid Khan
    Bahid Khan
    Local News Reporter सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • विजयपुर से बड़ी खबर, क्या विजयपुर पुलिस ऐसे मामलों पर अंकुश लगा पायेगी। 🚨 श्योपुर जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में दबंगों का आतंक! हथियारों से लैस बदमाशों ने बालाजी बस में किया जानलेवा हमला! ⚔️ लाठी, फरसे और तलवारों से लैस हमलावरों ने बस को घेरकर चालक, परिचालक और बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ की जमकर मारपीट। महिलाओं के सोने के जेवर और नकदी लूटने का भी आरोप। हमले में कई लोग घायल, बस में जमकर तोड़फोड़। सरकारी अस्पताल के सामने बस खड़ी कर लोगों ने किया करीब 2 घंटे तक चक्काजाम, यातायात रहा बाधित। पुलिस ने 7 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू की। सबसे बड़ा सवाल: आखिर विजयपुर-ग्वालियर मार्ग पर यात्रियों और बस संचालकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई को लेकर अब क्षेत्रवासियों की निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं। 📢 आपकी राय में ऐसे मामलों में पुलिस को क्या सख्त कदम उठाने चाहिए? कमेंट में अपनी राय जरूर दें।
    1
    विजयपुर से बड़ी खबर, क्या विजयपुर पुलिस ऐसे मामलों पर अंकुश लगा पायेगी।

🚨 श्योपुर जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में दबंगों का आतंक! हथियारों से लैस बदमाशों ने बालाजी बस में किया जानलेवा हमला!

⚔️ लाठी, फरसे और तलवारों से लैस हमलावरों ने बस को घेरकर चालक, परिचालक और बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ की जमकर मारपीट। महिलाओं के सोने के जेवर और नकदी लूटने का भी आरोप। हमले में कई लोग घायल, बस में जमकर तोड़फोड़।
सरकारी अस्पताल के सामने बस खड़ी कर लोगों ने किया करीब 2 घंटे तक चक्काजाम, यातायात रहा बाधित। पुलिस ने 7 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू की।
सबसे बड़ा सवाल: आखिर विजयपुर-ग्वालियर मार्ग पर यात्रियों और बस संचालकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?
आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई को लेकर अब क्षेत्रवासियों की निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं।

📢 आपकी राय में ऐसे मामलों में पुलिस को क्या सख्त कदम उठाने चाहिए? कमेंट में अपनी राय जरूर दें।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बाड़ी सरपंचों के बाद आज हुआ उपसरपंचों का चुनाव, सरपंचों के जारी हुए देर रात तक नतीजे, पान 1554 मतों से सबसे बड़ी जीत खानपुर मीना में, बाड़ी सरपंचों के बाद आज हुआ उपसरपंचों का चुनाव, सरपंचों के जारी हुए देर रात तक नतीजे, पान 1554 मतों से सबसे बड़ी जीत खानपुर मीना में, सबसे छोटी जीत 07 मतों से टोटरी ग्राम पंचायत में, आज सभी ग्राम पंचायत में उपसरपंच का हुआ चुनाव, खानपुर मीना,धीमरी, बहादुरपुर और कांसौटी खेड़ा में निर्विरोध निर्वाचन, कांसौटी खेड़ा में पूजा कुमारी बनी उप सरपंच, सभी ग्राम पंचायत में सरपंच और उप सरपंच की चुनाव प्रक्रिया पूरी, पोलिंग पार्टियों हुई धौलपुर रवाना।
    2
    बाड़ी सरपंचों के बाद आज हुआ उपसरपंचों का चुनाव,
सरपंचों के जारी हुए देर रात तक नतीजे,
पान 1554 मतों से सबसे बड़ी जीत खानपुर मीना में,
बाड़ी सरपंचों के बाद आज हुआ उपसरपंचों का चुनाव,
सरपंचों के जारी हुए देर रात तक नतीजे,
पान 1554 मतों से सबसे बड़ी जीत खानपुर मीना में,
सबसे छोटी जीत 07 मतों से टोटरी ग्राम पंचायत में,
आज सभी ग्राम पंचायत में उपसरपंच का हुआ चुनाव,
खानपुर मीना,धीमरी, बहादुरपुर और कांसौटी खेड़ा में निर्विरोध निर्वाचन,
कांसौटी खेड़ा में पूजा कुमारी बनी उप सरपंच,
सभी ग्राम पंचायत में सरपंच और उप सरपंच की चुनाव प्रक्रिया पूरी,
पोलिंग पार्टियों हुई धौलपुर रवाना।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.