*हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने एकता की मिसाल पेश करते हुए आपसी भाईचारे के साथ मनाई होली* हिन्दू मुस्लिम एकता मंच की ओर से होली का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि होली रंगों का नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का त्योहार है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और शांति का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गंगा-जमुनी तहज़ीब की सच्ची मिसाल बताया। हिन्दू मुस्लिम एकता मंच ने बता दिया कि धर्म से ऊपर इंसानियत है। इस अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों ने घर घर जाकर हिन्दू भाइयों को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। जिसमें अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह जी, जेल अधीक्षक डी. के. सारस जी, मो. नईम जी, सईद मंसूरी जी इत्यादि लोगों के साथ मिलकर मनाई होली तथा सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर, संयोजक राजेंद्र कोल, हनीफ अहमद खान, मो. मंसूर, कृष्णकांत तिवारी, मौसिम खान, किशन कुशवाहा, सागर मिश्रा, रिंकू, संतोष कुशवाहा आदि हिन्दू मुस्लिम एकता मंच के सदस्य उपस्थित रहे।
*हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने एकता की मिसाल पेश करते हुए आपसी भाईचारे के साथ मनाई होली* हिन्दू मुस्लिम एकता मंच की ओर से होली का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर
मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि होली रंगों का नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का त्योहार है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और शांति का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे
गंगा-जमुनी तहज़ीब की सच्ची मिसाल बताया। हिन्दू मुस्लिम एकता मंच ने बता दिया कि धर्म से ऊपर इंसानियत है। इस अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों ने घर घर जाकर हिन्दू भाइयों को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। जिसमें अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह जी, जेल अधीक्षक डी. के. सारस जी, मो. नईम
जी, सईद मंसूरी जी इत्यादि लोगों के साथ मिलकर मनाई होली तथा सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर, संयोजक राजेंद्र कोल, हनीफ अहमद खान, मो. मंसूर, कृष्णकांत तिवारी, मौसिम खान, किशन कुशवाहा, सागर मिश्रा, रिंकू, संतोष कुशवाहा आदि हिन्दू मुस्लिम एकता मंच के सदस्य उपस्थित रहे।
- *रंगोत्सव पर बच्चों ने कलेक्टर संग खेली रंगों की होली* *आसरा बाल गृह के बच्चों ने कलेक्टर को किया रंगों से सराबोर* *बच्चों ने चलाई पिचकारियां, मची रंग-गुलाल की धूम* *होली खेलने के साथ साथ बच्चों पारंपरिक व्यंजनों सहित चटपटे स्वाद का आनंद उठाया* कटनी । रंगों के पर्व होली पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी बच्चों के साथ बच्चे बने नजर आए। उन्होंने आसरा बाल गृह के बच्चों की नटखट टोली के साथ कलेक्टर निवास में रंग और गुलाल की जमकर होली खेली और बच्चों की खुशियों में शामिल हुए। बच्चों ने यहां गुझिया, जलेबी, खस्ता,कचौड़ी, आलू टिकिया -मटर चाट, पानी पूरी, आइसक्रीम सहित भांति-भांति के लजीज व्यंजनों और मिठाईयों का ज़ायका लिया। इस दौरान जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा,निगमायुक्त तपस्या परिहार,अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा, एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी, एसडीएम बहोरीबंद राकेश चौरसिया एवं विजयराघवगढ़ एसडीएम विवेक गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रदीप मिश्रा , तहसीलदार अजीत तिवारी सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी । कलेक्टर श्री तिवारी ने निज निवास पर आयोजित होली कार्यक्रम में बाल गृह के बच्चों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया। जहां कलेक्टर ने बच्चों के साथ करीब 3 घंटे तक जमकर होली खेली। बच्चों की खुशियों में शामिल कलेक्टर श्री तिवारी को, बच्चों ने रंग और गुलाल से सराबोर कर दिया। *बच्चों की खुशी से दोगुना हुआ पर्व का उत्साह* कलेक्टर श्री तिवारी के साथ नटखट अंदाज में होली खेल रहे बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी। कलेक्टर ने भी बच्चों के साथ बच्चा बन खेली रंगों की होली। कलेक्टर श्री तिवारी के साथ होली खेलकर बच्चे बेहद खुश हुए।बच्चों की इसी खुशी ने रंगोत्सव के उल्लास और उत्साह को दोगुना कर दिया। कलेक्टर के साथ -साथ जिले के मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने भी बच्चों के साथ होली खेली। बच्चों के साथ बच्चा बनकर होली का आनंद उठाते अधिकारियों की खुशी भी देखते ही बनती थी। होली खेलने के साथ -साथ बच्चों ने होली के पारंपरिक व्यंजनों सहित चटपटे स्वाद का आनंद उठाया। इस दौरान आसरा बाल गृह के संचालक सहित कलेक्ट्रेट और अन्य विभागीय अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।1
- Post by Sourabh Shrivastava1
- *दिग्विजय सिंह ने कान्हा दौरे पर भाजपा सरकार को घेरा* मंडला। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने रविवार को मंडला जिले के कान्हा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए पर्यटन, पानी और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर सवाल उठाए। सिंह ने कलाकारों, बैगा आदिवासियों और मनरेगा श्रमिकों से सीधे संवाद कर उनकी जमीनी समस्याओं को जाना। दिग्विजय सिंह ने अपने दौरे की शुरुआत कान्हा किसली मंडला गेट स्थित कान्हा सरई आर्ट गैलरी से की। यहाँ उन्होंने पत्थर और लकड़ी के मूर्तिकारों सहित अन्य लोक कलाकारों से मुलाकात की। कलाकारों की व्यथा सुनने के बाद उन्होंने कहा कि स्थानीय कला और संस्कृति को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराना और उन्हें संरक्षण देना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसमें वर्तमान सरकार विफल दिख रही है। कान्हा टाइगर रिजर्व के प्रबंधन और पर्यटन नीति पर सवाल उठाते हुए दिग्विजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कान्हा में पर्यटन से होने वाली आय का वास्तविक लाभ यहाँ के मूल निवासी आदिवासियों और ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। गाइड, जिप्सी संचालन और बड़े रिसोर्ट्स पर बाहरी रसूखदारों का कब्जा है, जबकि स्थानीय युवा रोजगार के अवसरों से वंचित हैं। उन्होंने मांग की कि कान्हा के पर्यटन व्यवसाय में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। दौरे के दौरान सिंह बैगा आदिवासियों की बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और वनाधिकार जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने जिले में व्याप्त भीषण जल संकट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार के बड़े-बड़े दावों के विपरीत ग्रामीण इलाकों में लोग आज भी पीने के पानी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। उन्होंने इसे जनता के मौलिक अधिकारों का हनन बताया।1
- टिकुरिया टोला लखन चौक डाली बाबा मार्ग पत्ती गोदाम के पीछे फिर से हरिजन बस्ती के लोग प्रजापति के घर पहुंचे, गंदी गंदी गाली गलौज कर रहे हैं। हाथ में लिए लाठी डंडे। प्रजापति परिवार डरा सहमा।1
- सतना जिला कलेक्टर बंगले में खेली गई होली2
- सतना -सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार ने दल बल के साथ सिविल लाइन चौक में लगाई वाहन चेकिंग, शराब के नशे में चल रहे बाइक सवारों को दी समझाइस,* चार पहिया वाहनों की भी हुई तलाशी, ड्रोन से भी की जा रही निगरानी!_1
- Post by Sumit Singh Chandel1
- इस तरह हरिजन बस्ती के लोग प्रजापति के घर पर पत्थर से हमला कर रहे थे। हाथों में लाठी डंडे टंगी लिए कर रहे थे पत्थरबाजी।1
- सतना जिला सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार ने दल बल के साथ सिविल लाइंस चौक में लगाई चेकिंग। शराब के नशे में चल रहे बाइक सवारों को दी समझाइस चार पहिया वाहनों की भी हुई तलाशी। ड्रोन से भी की गई निगरानी होली पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जा रही शहर में पुलिस द्वारा शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर1