*दिग्विजय सिंह ने कान्हा दौरे पर भाजपा सरकार को घेरा* मंडला। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने रविवार को मंडला जिले के कान्हा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए पर्यटन, पानी और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर सवाल उठाए। सिंह ने कलाकारों, बैगा आदिवासियों और मनरेगा श्रमिकों से सीधे संवाद कर उनकी जमीनी समस्याओं को जाना। दिग्विजय सिंह ने अपने दौरे की शुरुआत कान्हा किसली मंडला गेट स्थित कान्हा सरई आर्ट गैलरी से की। यहाँ उन्होंने पत्थर और लकड़ी के मूर्तिकारों सहित अन्य लोक कलाकारों से मुलाकात की। कलाकारों की व्यथा सुनने के बाद उन्होंने कहा कि स्थानीय कला और संस्कृति को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराना और उन्हें संरक्षण देना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसमें वर्तमान सरकार विफल दिख रही है। कान्हा टाइगर रिजर्व के प्रबंधन और पर्यटन नीति पर सवाल उठाते हुए दिग्विजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कान्हा में पर्यटन से होने वाली आय का वास्तविक लाभ यहाँ के मूल निवासी आदिवासियों और ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। गाइड, जिप्सी संचालन और बड़े रिसोर्ट्स पर बाहरी रसूखदारों का कब्जा है, जबकि स्थानीय युवा रोजगार के अवसरों से वंचित हैं। उन्होंने मांग की कि कान्हा के पर्यटन व्यवसाय में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। दौरे के दौरान सिंह बैगा आदिवासियों की बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और वनाधिकार जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने जिले में व्याप्त भीषण जल संकट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार के बड़े-बड़े दावों के विपरीत ग्रामीण इलाकों में लोग आज भी पीने के पानी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। उन्होंने इसे जनता के मौलिक अधिकारों का हनन बताया।

- *दिग्विजय सिंह ने कान्हा दौरे पर भाजपा सरकार को घेरा* मंडला। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने रविवार को मंडला जिले के कान्हा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए पर्यटन, पानी और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर सवाल उठाए। सिंह ने कलाकारों, बैगा आदिवासियों और मनरेगा श्रमिकों से सीधे संवाद कर उनकी जमीनी समस्याओं को जाना। दिग्विजय सिंह ने अपने दौरे की शुरुआत कान्हा किसली मंडला गेट स्थित कान्हा सरई आर्ट गैलरी से की। यहाँ उन्होंने पत्थर और लकड़ी के मूर्तिकारों सहित अन्य लोक कलाकारों से मुलाकात की। कलाकारों की व्यथा सुनने के बाद उन्होंने कहा कि स्थानीय कला और संस्कृति को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराना और उन्हें संरक्षण देना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसमें वर्तमान सरकार विफल दिख रही है। कान्हा टाइगर रिजर्व के प्रबंधन और पर्यटन नीति पर सवाल उठाते हुए दिग्विजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कान्हा में पर्यटन से होने वाली आय का वास्तविक लाभ यहाँ के मूल निवासी आदिवासियों और ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। गाइड, जिप्सी संचालन और बड़े रिसोर्ट्स पर बाहरी रसूखदारों का कब्जा है, जबकि स्थानीय युवा रोजगार के अवसरों से वंचित हैं। उन्होंने मांग की कि कान्हा के पर्यटन व्यवसाय में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। दौरे के दौरान सिंह बैगा आदिवासियों की बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और वनाधिकार जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने जिले में व्याप्त भीषण जल संकट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार के बड़े-बड़े दावों के विपरीत ग्रामीण इलाकों में लोग आज भी पीने के पानी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। उन्होंने इसे जनता के मौलिक अधिकारों का हनन बताया।1
- Post by Prashant Patel1
- मंडला बिछिया थाना अंतर्गत बरखेड़ा में बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने मानसिक विक्षिप्त युवक की कर दी जमकर पिटाई,1
- होली के त्यौहार में बच्चों ने खेला होली1
- घंसौर में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, इलाज के दौरान एक की मौत घंसौर। घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत जम्होडी–दिवारी मार्ग पर 2 मार्च को दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान आज सुबह 3 मार्च को घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है और वह अज्ञात बताया जा रहा है। दूसरे घायल का इलाज जारी है। हादसा जम्होडी गांव के पास का बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है तथा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- रामबाई धर्मशाला के सामने बवाल: मामूली बात पर दो गुट भिड़े, लात-घूंसे चले डिंडोरी शहर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबाई धर्मशाला के सामने दो गुटों के बीच अचानक झड़प हो गई। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। कुछ ही मिनटों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। सड़क किनारे हो रही इस मारपीट को देखकर राहगीर रुक गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते रहे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कुछ लोग वहां से हट गए थे, जबकि कुछ को समझाइश देकर शांत कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल विवाद की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और गाली-गलौज के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि विवाद किस कारण से शुरू हुआ और किसकी भूमिका ज्यादा रही। रामबाई धर्मशाला क्षेत्र शहर का व्यस्त इलाका माना जाता है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे स्थान पर इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर झगड़े की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में शांति बनाए रखने की समझाइश दी है। साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की बात भी कही जा रही है ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल मामला जांच के अधीन है और पुलिस का कहना है कि तथ्य सामने आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहरवासियों की नजर अब इस बात पर है कि प्रशासन इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है।2
- हिन्दू मुस्लिम एकता मंच की ओर से होली का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि होली रंगों का नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का त्योहार है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और शांति का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गंगा-जमुनी तहज़ीब की सच्ची मिसाल बताया। हिन्दू मुस्लिम एकता मंच ने बता दिया कि धर्म से ऊपर इंसानियत है। इस अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों ने घर घर जाकर हिन्दू भाइयों को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। जिसमें अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह जी, जेल अधीक्षक डी. के. सारस जी, मो. नईम जी, सईद मंसूरी जी इत्यादि लोगों के साथ मिलकर मनाई होली तथा सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर, संयोजक राजेंद्र कोल, हनीफ अहमद खान, मो. मंसूर, कृष्णकांत तिवारी, मौसिम खान, किशन कुशवाहा, सागर मिश्रा, रिंकू, संतोष कुशवाहा आदि हिन्दू मुस्लिम एकता मंच के सदस्य उपस्थित रहे।4
- मंडला। मंडला जिले के हिरदेनगर स्थित मचलेश्वर धाम का वार्षिक मेला विधिवत संपन्न हो गया, लेकिन समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हुई। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में देर तक भक्तों की आवाजाही बनी रही। मेले में लगे दुकानों और झूलों पर भी रौनक देखने को मिली। प्रशासन की मौजूदगी में आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, वहीं ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बताया।1