सवाई माधोपुर: 16 साल से फरार ईनामी बदमाश जोगेन्द्र सिंह गूर्जर को पुलिस की विशेष टीम ने ग्वालियर से दबोचा सवाई माधोपुर:पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर अनिल कुमार बेनीवाल के आदेशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत थानाधिकारी थाना मानटाउन सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 16 साल से फरार 10 हजार रूपये के ईनामी बदमाश जोगेन्द्र सिंह गूर्जर पुत्र भरत सिंह निवासी लक्ष्मणगढ़ थाना महाराजपुर ग्वालियर (मध्यप्रदेश) को पुलिस की विशेष टीम ने ग्वालियर से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। ये था माामला: दिनांक 24.09.2009 को ग्राम मलारना चौड में रात्रि को अज्ञात चोरों ने मलारना चौड चार-पांच घरो में मकानों के ताले एवं कुन्दा तोड़ कर अन्दर प्रवेश कर लाखों रूपये की कीमती आभूषण एवं जेवरात चोरी करके ले गये। इस पर प्रकरण संख्या 251/2009 धारा 457,380 ता०हि० में पंजीबद्व हुआ था। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा 4 नकबजन को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। इस चोरी एवं नकबजन गिरोह के सरगना जोगेन्द्र सिंह को माननीय न्यायालय द्वारा द०प्र०स० 299 का भगौड़ा घोषित किया हुआ था। ईनाम घोषित जोगेन्द्र सिंह गूर्जर की गिरफ्तारी हेतु पुलि

- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- सवाई माधोपुर:पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल जिला सवाईमाधोपुर के आदेशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत थानाधिकारी थाना मानटाउन सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने घोखाधड़ी के मामले में दो वर्ष से फरार पांच हजार रूपये के ईनामी जनकराज पुत्र पृथ्वीराज मीणा निवासी किरवाड़ा थाना महावीरजी जिला करौली को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।1
- Post by Parwati Prajapat1
- गंगापुर सिटी में सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद की कार्रवाई आज भी जारी रही। शहर के मुख्य बाजारों और व्यस्त मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के लिए टीम सुबह से ही मौके पर पहुंची और सड़क किनारे रखे सामान, अस्थायी ढांचे और अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। हालात ऐसे हैं कि कई जगहों पर दो पहिया वाहन तक निकालना मुश्किल हो रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद परिषद ने सख्ती दिखाते हुए अभियान चलाया है। अतिक्रमण के चलते सड़कों पर गंदगी भी फैल रही है, जिससे आमजन का जीना दुश्वार हो गया है। नालियां जाम होने और कचरे के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने विरोध जताया। उनका कहना था कि बिना पूर्व सूचना के की गई कार्रवाई से उन्हें नुकसान हो रहा है। विरोध बढ़ने पर कुछ देर के लिए अतिक्रमण तोड़ने का कार्य रोक दिया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में दुकानदार इकट्ठा होकर अपनी मांगों को लेकर मिनी सचिवालय पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता की। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।2
- जिला पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल की विशेष मॉनिटरिंग में अवैध मादक पदार्थ (अफीम) के विरूद्व जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही - वृत्त कैलादेवी, पुलिस थाना कैलादेवी एवं थाना सपोटरा पुलिस टीमों ने दिया बड़ी कार्यवाही को दिया अंजाम - पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6067 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के हरे पौधों को किया जप्त करीब 02 करोड़ रूपये अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य के 6067 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के हरे पौधों सहित 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपियों द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती सरसों के खेतों के मध्य में धौरेरा हार (कैलोदेवी) में की जा रही थी - आरोपी चौरसिंह पुत्र हरदी मीना उम्र 37 साल निवासी धौरेरा थाना कैलादेवी जिला करौली व मनकेश उर्फ पिन्टू मीना पुत्र घनश्याम उम्र 32 साल जाति मीना गिरफ्तार1
- Post by Balram dev gujjar1
- करौली। धौरेरा के हार में सरसों के खेत के मध्य में अवैध अफीम की खेती करने 2 आरोपियों को केला देवी पुलिस ने किया गिरफ्तार 2 करोड की 6067 किलोग्राम अफीम के हरे पौधों को किया जप्त कैला देवी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध अफीम की खेती करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।2 करोड़ रूपये अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य के 6067 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के हरे पौधों को पुलिस ने जप्त किया है। केला देवी पुलिस उपाधीक्षक मीना मीणा ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी रामअवतार मीना को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि घनश्याम उर्फ घासू मीना पुत्र किशोर मीना निवासी धोरेरा थाना कैलादेवी, एवं चौरसिंह पुत्र हरदी मीना निवासी धौरेरा थाना कैलादेवी ने गांव धौरेरा के हार में अपने सामलाती दो खेतों में अवैध रूप से अफीम के पौधों की खेती कर रखी है। जो अफीम के पौधों को बेचने का काम करते है।कार्यवाही हेतु थाने से रवाना होकर घनश्याम उर्फ घासू मीना, पुत्र किशोर मीना एवं चौरसिंह मीना निवासी धौरेरा के खेतो पर पहुंचे, जहाँ पर दो खेतों में सरसों की फसल के बीच में मादक पदार्थ अफीम के हरे पौधे उगे हुये मिले।पुलिस ने खेत मे काम करते हुए आरोपी चौरसिंह पुत्र हरदी मीना निवासी धौरेरा, मनकेश उर्फ पिन्टू मीना पुत्र घनश्याम मीना निवासी धौरेरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।3
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1