logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

13 hrs ago
user_राजू काँकोरिया खण्डार
राजू काँकोरिया खण्डार
Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
13 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सवाई माधोपुर:पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर अनिल कुमार बेनीवाल के आदेशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत थानाधिकारी थाना मानटाउन सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 16 साल से फरार 10 हजार रूपये के ईनामी बदमाश जोगेन्द्र सिंह गूर्जर पुत्र भरत सिंह निवासी लक्ष्मणगढ़ थाना महाराजपुर ग्वालियर (मध्यप्रदेश) को पुलिस की विशेष टीम ने ग्वालियर से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। ये था माामला: दिनांक 24.09.2009 को ग्राम मलारना चौड में रात्रि को अज्ञात चोरों ने मलारना चौड चार-पांच घरो में मकानों के ताले एवं कुन्दा तोड़ कर अन्दर प्रवेश कर लाखों रूपये की कीमती आभूषण एवं जेवरात चोरी करके ले गये। इस पर प्रकरण संख्या 251/2009 धारा 457,380 ता०हि० में पंजीबद्व हुआ था। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा 4 नकबजन को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। इस चोरी एवं नकबजन गिरोह के सरगना जोगेन्द्र सिंह को माननीय न्यायालय द्वारा द०प्र०स० 299 का भगौड़ा घोषित किया हुआ था। ईनाम घोषित जोगेन्द्र सिंह गूर्जर की गिरफ्‌तारी हेतु पुलि
    1
    सवाई माधोपुर:पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर अनिल कुमार बेनीवाल के आदेशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत थानाधिकारी थाना मानटाउन सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 16 साल से फरार 10 हजार रूपये के ईनामी बदमाश जोगेन्द्र सिंह गूर्जर पुत्र भरत सिंह निवासी लक्ष्मणगढ़ थाना महाराजपुर ग्वालियर (मध्यप्रदेश) को पुलिस की विशेष टीम ने ग्वालियर से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। ये था माामला: दिनांक 24.09.2009 को ग्राम मलारना चौड में रात्रि को अज्ञात चोरों ने मलारना चौड चार-पांच घरो में मकानों के ताले एवं कुन्दा तोड़ कर अन्दर प्रवेश कर लाखों रूपये की कीमती आभूषण एवं जेवरात चोरी करके ले गये। इस पर प्रकरण संख्या 251/2009 धारा 457,380 ता०हि० में पंजीबद्व हुआ था। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा 4 नकबजन को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। इस चोरी एवं नकबजन गिरोह के सरगना जोगेन्द्र सिंह को माननीय न्यायालय द्वारा द०प्र०स० 299 का भगौड़ा घोषित किया हुआ था। ईनाम घोषित जोगेन्द्र सिंह गूर्जर की गिरफ्‌तारी हेतु पुलि
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • *पूसा दिल्ली के वैज्ञानिकों ने सुकार में दिया एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण* किसानों को वितरित किया मूंग, बाजरा, सब्जी मिनीकिट एवं फावड़ा **आईएआरआई द्वारा एससीएसपी के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं कृषि आदान वितरण कार्यक्रम आयोजित** सवाई माधोपुर, 14 फरवरी 2026। अनुसूचित जाति उप-योजना (SCSP) के अंतर्गत आईएआरआई–भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (नई दिल्ली) द्वारा शनिवार को अटल सेवा केंद्र, ग्राम सुकर, तहसील बामनवास, जिला सवाई माधोपुर में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं कृषि आदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुकर, भंवराड़ा एवं रेवाली ग्राम पंचायतों के लगभग 400 अनुसूचित जाति कृषकों ने भाग लिया। कार्यक्रम डॉ. शशि मीणा, वैज्ञानिक (एएसएस), आईएआरआई के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग, पूसा द्वारा विकसित नवीन कृषि तकनीकों तथा उन्नत फसल किस्मों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि शिक्षा अपनाने एवं कृषि क्षेत्र में उपलब्ध नवीन अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत खेती संबंधी तकनीकी जानकारी प्रदान की। डॉ. हरिकृष्णा, प्रधान वैज्ञानिक (गेहूं), अनुवांशिकी विभाग ने उन्नत गेहूं की किस्मों, फसल चक्र (क्रॉप रोटेशन) एवं मृदा उर्वरता बनाए रखने के उपाय बताए। डॉ. प्रसेंजीत रे, वरिष्ठ वैज्ञानिक, मृदा विज्ञान विभाग ने मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं मृदा परीक्षण हेतु नमूना लेने की विधि की जानकारी दी तथा एसएफटीआर (SFTR) सॉइल टेस्टिंग किट के उपयोग पर प्रकाश डाला। डॉ. गोगराज सिंह जाट, वरिष्ठ वैज्ञानिक, सब्जी विज्ञान विभाग ने सब्जी फसलों की उन्नत खेती तकनीकों एवं सब्जी उत्पादन को आय के सशक्त स्रोत के रूप में अपनाने पर जोर दिया। श्री सी. एल. मीणा, वरिष्ठ वित्त एवं लेखा अधिकारी (SF&AO), आईएआरआई ने वित्तीय अवलोकन किया तथा पूसा संस्थान द्वारा संचालित एससीएसपी तथा अन्य भारत सरकार के कार्यक्रमों के बारे में किसानो को जानकारी दी इस अवसर पर डॉ. सियाराम मीणा, कृषि अधिकारी, बामनवास ने राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी। श्री पिंटू मीणा, सहायक कृषि अधिकारी (गंगापुर) ने एकीकृत कृषि प्रणाली (Integrated Farming System), मृदा उर्वरता एवं फसल चक्र पर जानकारी दी। साथ ही किसानों को बकरी पालन, मछली पालन आदि को अतिरिक्त आय के स्रोत के रूप में अपनाने की सलाह दी गई। श्री मुकेश मीणा, तकनीकी अधिकारी, पूसा ने 25 से 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कृषि मेले में अधिकाधिक भागीदारी के लिए किसानों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती ममता मीणा एवं श्री सतीश मीणा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को कृषि आदान के रूप में फावड़ा, दरांती, मूंग बीज (पूसा विशाल), बाजरा बीज (प्रजाति-701), सब्जी फसल किट तथा एससीएसपी प्रशिक्षण किट वितरित की गईं। कार्यक्रम का आयोजन सुकर एवं रेवाली के सरपंचों की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति कृषकों की कृषि उत्पादकता एवं आय में वृद्धि करना है।
    1
    *पूसा दिल्ली के वैज्ञानिकों ने सुकार में दिया एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण* किसानों को वितरित किया मूंग, बाजरा, सब्जी मिनीकिट एवं फावड़ा
**आईएआरआई द्वारा एससीएसपी के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं कृषि आदान वितरण कार्यक्रम आयोजित**
सवाई माधोपुर, 14 फरवरी 2026। अनुसूचित जाति उप-योजना (SCSP) के अंतर्गत आईएआरआई–भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (नई दिल्ली) द्वारा शनिवार को अटल सेवा केंद्र, ग्राम सुकर, तहसील बामनवास, जिला सवाई माधोपुर में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं कृषि आदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुकर, भंवराड़ा एवं रेवाली ग्राम पंचायतों के लगभग 400 अनुसूचित जाति कृषकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम डॉ. शशि मीणा, वैज्ञानिक (एएसएस), आईएआरआई के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग, पूसा द्वारा विकसित नवीन कृषि तकनीकों तथा उन्नत फसल किस्मों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि शिक्षा अपनाने एवं कृषि क्षेत्र में उपलब्ध नवीन अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत खेती संबंधी तकनीकी जानकारी प्रदान की। डॉ. हरिकृष्णा, प्रधान वैज्ञानिक (गेहूं), अनुवांशिकी विभाग ने उन्नत गेहूं की किस्मों, फसल चक्र (क्रॉप रोटेशन) एवं मृदा उर्वरता बनाए रखने के उपाय बताए। डॉ. प्रसेंजीत रे, वरिष्ठ वैज्ञानिक, मृदा विज्ञान विभाग ने मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं मृदा परीक्षण हेतु नमूना लेने की विधि की जानकारी दी तथा एसएफटीआर (SFTR) सॉइल टेस्टिंग किट के उपयोग पर प्रकाश डाला।
डॉ. गोगराज सिंह जाट, वरिष्ठ वैज्ञानिक, सब्जी विज्ञान विभाग ने सब्जी फसलों की उन्नत खेती तकनीकों एवं सब्जी उत्पादन को आय के सशक्त स्रोत के रूप में अपनाने पर जोर दिया। श्री सी. एल. मीणा, वरिष्ठ वित्त एवं लेखा अधिकारी (SF&AO), आईएआरआई ने वित्तीय अवलोकन किया तथा पूसा संस्थान द्वारा संचालित एससीएसपी तथा अन्य भारत सरकार के कार्यक्रमों के बारे में किसानो को जानकारी दी 
इस अवसर पर डॉ. सियाराम मीणा, कृषि अधिकारी, बामनवास ने राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी। श्री पिंटू मीणा, सहायक कृषि अधिकारी (गंगापुर) ने एकीकृत कृषि प्रणाली (Integrated Farming System), मृदा उर्वरता एवं फसल चक्र पर जानकारी दी। साथ ही किसानों को बकरी पालन, मछली पालन आदि को अतिरिक्त आय के स्रोत के रूप में अपनाने की सलाह दी गई। श्री मुकेश मीणा, तकनीकी अधिकारी, पूसा ने 25 से 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कृषि मेले में अधिकाधिक भागीदारी के लिए किसानों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती ममता मीणा एवं श्री सतीश मीणा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को कृषि आदान के रूप में फावड़ा, दरांती, मूंग बीज (पूसा विशाल), बाजरा बीज (प्रजाति-701), सब्जी फसल किट तथा एससीएसपी प्रशिक्षण किट वितरित की गईं। कार्यक्रम का आयोजन सुकर एवं रेवाली के सरपंचों की देखरेख में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति कृषकों की कृषि उत्पादकता एवं आय में वृद्धि करना है।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • उपज मंडी गंगापुर सिटी में फसल के उचित दाम नहीं मिलने से नाराज किसानों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। किसानों ने मंडी गेट पर ताला जड़कर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक मंडी का मुख्य प्रवेश द्वार बंद रहा, जिससे मंडी गेट से लेकर उदेई मोड़ तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मंडी में आने-जाने वाले किसानों, व्यापारियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि नीलामी के दौरान उनकी फसल की बोली समर्थन मूल्य से कम लगाई जा रही है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य के बावजूद मंडी में व्यापारी कम दाम पर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों ने मंडी परिसर में ही जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। किसानों का कहना है कि इन दिनों नई फसल की लगातार आवक हो रही है, लेकिन उचित मूल्य नहीं मिलने से उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सूचना मिलते ही मंडी प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों से समझाइश के प्रयास किए। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाया जाएगा। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।
    4
    उपज मंडी गंगापुर सिटी में फसल के उचित दाम नहीं मिलने से नाराज किसानों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। किसानों ने मंडी गेट पर ताला जड़कर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक मंडी का मुख्य प्रवेश द्वार बंद रहा, जिससे मंडी गेट से लेकर उदेई मोड़ तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मंडी में आने-जाने वाले किसानों, व्यापारियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि नीलामी के दौरान उनकी फसल की बोली समर्थन मूल्य से कम लगाई जा रही है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य के बावजूद मंडी में व्यापारी कम दाम पर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों ने मंडी परिसर में ही जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
किसानों का कहना है कि इन दिनों नई फसल की लगातार आवक हो रही है, लेकिन उचित मूल्य नहीं मिलने से उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
सूचना मिलते ही मंडी प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों से समझाइश के प्रयास किए। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाया जाएगा। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • हरिद्वार से कावड़ भरकर लाएं पटोंदा श्री महावीर जी के ग्रामीण लोगों ने किया यात्रा का जगह-जगह स्वागत
    1
    हरिद्वार से कावड़ भरकर लाएं पटोंदा श्री महावीर जी के ग्रामीण लोगों ने किया यात्रा का जगह-जगह स्वागत
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    करौली, करौली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • मां बाड़ी संगठन संघ जिला दौसा की बैठक शनिवार को आदिवासी मीणा हाईकोर्ट नांगल परिसर में रखी गई। बैठक में दोसा ब्लॉक, रामगढ़ पचवारा ब्लॉक, लवाण ब्लॉक, लालसोट ब्लॉक, नांगल राजावतान ब्लॉक, सिकराय ब्लॉक ,बौली ब्लॉक, सवाईमाधोपुर और निवाई ब्लॉक जिला टोंक सहित अन्य जिलों एवं ब्लॉक के शिक्षा सहयोगी की उपस्थिति रही। बैठक में दौसा जिला अध्यक्ष हरजीराम मीणा की अध्यक्षता में पूरे प्रदेश में संचालित माँ बाड़ी केन्द्रों को बंद कर सभी शिक्षा सहयोगीयों की कलमबंद हड़ताल के बारे में आगे की रणनीति पर चर्चा हुई । बैठक को राजस्थान माँ बाड़ी शिक्षा सहयोगी संघ प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषिकेश मीणा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार के बजट में जनजाति विभाग को दरकिनार कर दिया गया और हमारे संगठन की लम्बी चली आ रही मांगों पर विचार नहीं किया गया आगामी 17 फरवरी के रिवाइज बजट में अगर सरकार ने हमारी मांगों पर विचार नहीं किया तो प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति बनायेंगे। बैठक में रामराज मीणा, अम्बालाल मीणा, दयाराम, भरतलाल, बालू राम, राधामोहन मीणा, किरोड़ी लाल मीणा, चेतन मीणा ,कालुराम मीणा ,मोतीलाल मीना ,सीता देवी, रामस्वरूप, मांगीलाल निवाई ,रामजस मीणा निवाई, सुनिता मीणा निवाई, हरिराम मीणा, रामफूल मीणा नरसी मीणा, मोहन लाल मीणा, रोशन लाल मीणा, रामकिशोर मीणा, कैलाश मीणा राजेन्द्र प्रसाद मीणा, सहित अन्य मौजूद रहे।
    1
    मां बाड़ी संगठन संघ जिला दौसा की बैठक शनिवार को आदिवासी मीणा हाईकोर्ट नांगल परिसर में  रखी गई।
बैठक में दोसा ब्लॉक, रामगढ़ पचवारा ब्लॉक, लवाण ब्लॉक, लालसोट ब्लॉक, नांगल राजावतान ब्लॉक, सिकराय ब्लॉक ,बौली ब्लॉक, सवाईमाधोपुर और निवाई ब्लॉक जिला टोंक सहित अन्य जिलों एवं ब्लॉक के शिक्षा सहयोगी की उपस्थिति रही। 
बैठक में दौसा जिला अध्यक्ष  हरजीराम मीणा की अध्यक्षता में पूरे प्रदेश में संचालित माँ बाड़ी केन्द्रों को बंद कर सभी शिक्षा सहयोगीयों की कलमबंद हड़ताल के बारे में आगे की रणनीति पर चर्चा हुई । 
बैठक को राजस्थान माँ बाड़ी शिक्षा सहयोगी संघ प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषिकेश मीणा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार के बजट में जनजाति विभाग को दरकिनार कर दिया गया और हमारे संगठन की लम्बी चली आ रही मांगों पर विचार नहीं किया गया आगामी 17 फरवरी के रिवाइज बजट में अगर सरकार ने हमारी मांगों पर विचार नहीं किया तो प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति बनायेंगे। 
बैठक में रामराज मीणा, अम्बालाल मीणा, दयाराम, भरतलाल, बालू राम, राधामोहन मीणा, किरोड़ी लाल मीणा, चेतन मीणा ,कालुराम मीणा ,मोतीलाल मीना ,सीता देवी, रामस्वरूप, मांगीलाल निवाई ,रामजस मीणा निवाई, सुनिता मीणा निवाई, हरिराम मीणा, रामफूल मीणा नरसी मीणा, मोहन लाल मीणा, रोशन लाल मीणा, रामकिशोर मीणा, कैलाश मीणा राजेन्द्र प्रसाद मीणा, सहित अन्य मौजूद रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    17 hrs ago
  • अवैध अफीम को सरसों की खेती की आड में 2 करोड़ रुपए की 6067 किलोग्राम हरे पौधे को पुलिस ने किया जप्त, 2 अफीम तस्करों को किया गिरफ्तार करौली जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व नशे के कारोबार को निष्क्रिय करने के उद्देश्य से भरतपुर रेंज आईजी कैलाश चंद विश्नोई के निर्देश पर करौली जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई करते हुए कैलादेवी थाना क्षेत्र के धौरेरा गांव में नशै के सौदागरों ने सरसों की फसल की आड़ में अवैध अफीम की व्यापक स्तर पर खेती कर डाली। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने शनिवार को कार्यालय सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि अवैध अफीम खेतों में सरसों की फसल की आड़ में करने के मामले में एसपी ने मॉनिटरिंग करते हुए कैलादेवी और सपोटरा थाना पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई के निर्देश पर सफलता हासिल होने पर मौके से सरसों के खेत में व्यापक स्तर पर अवैध अफीम के 6067 किलो अवैध अफीम के हरे पौधे किए जब्त करने सहित लगभग अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अवैध अफीम की कीमत 2 करोड़ रुपए की आंकी गई है। वही धौरेरा क्षेत्र में सरसों के खेतों के बीच उगाई जा रही अफीम पकड़ने सहित मौके से नशे के सौदागर चौरसिंह मीना व मनकेश उर्फ पिंटू मीना को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस अनुसंधान जारी है‌।
    3
    अवैध अफीम को सरसों की खेती की आड में 2 करोड़ रुपए की 6067 किलोग्राम हरे पौधे को पुलिस ने किया जप्त, 2 अफीम तस्करों को किया गिरफ्तार
करौली जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व नशे के कारोबार को निष्क्रिय करने के उद्देश्य से भरतपुर रेंज आईजी कैलाश चंद विश्नोई के निर्देश पर करौली जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई करते हुए कैलादेवी थाना क्षेत्र के धौरेरा गांव में नशै के सौदागरों ने सरसों की फसल की आड़ में अवैध अफीम की व्यापक स्तर पर खेती कर डाली। 
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने शनिवार को कार्यालय सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि अवैध अफीम  खेतों में सरसों की फसल की आड़ में करने के मामले में एसपी ने मॉनिटरिंग करते हुए
कैलादेवी और सपोटरा थाना पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई के निर्देश पर सफलता हासिल होने पर मौके से सरसों के खेत में व्यापक स्तर पर अवैध अफीम के 6067 किलो अवैध अफीम के हरे पौधे किए जब्त करने सहित लगभग अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अवैध अफीम की कीमत 2 करोड़ रुपए की आंकी गई है। 
वही धौरेरा क्षेत्र में सरसों के खेतों के बीच उगाई जा रही अफीम पकड़ने सहित मौके से नशे के सौदागर चौरसिंह मीना व मनकेश उर्फ पिंटू मीना को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस अनुसंधान जारी है‌।
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kumbhakar
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kumbhakar
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में अतिक्रमण की हो रही कार्रवाई पर लगा विराम, कुछ अतिक्रमण तोड़कर प्रशासन आया बैक फुट पर, क्या इस तरह से दुकानदारों के साथ दोगला व्यवहार सही है आम जनता दे अपनी राय? #NewsUpdate #newsupdate2025 #news #newsfeed #newsfeed2026
    1
    गंगापुर सिटी में अतिक्रमण की हो रही कार्रवाई पर लगा विराम, कुछ अतिक्रमण तोड़कर प्रशासन आया बैक फुट पर, क्या इस तरह से दुकानदारों के साथ दोगला व्यवहार सही है आम जनता दे अपनी राय?
#NewsUpdate #newsupdate2025 #news #newsfeed #newsfeed2026
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • *सौरौजी से पैदल चलकर कावड़ लाए जमालपुर के ग्रामीण डीजे की धुन पर नाचते गाते आए कांवड़िया*
    1
    *सौरौजी से पैदल चलकर कावड़ लाए जमालपुर के ग्रामीण डीजे की धुन पर नाचते गाते आए कांवड़िया*
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    करौली, करौली, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.