logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनता को समाधान शिविर में एक ही छत के नीचे मिल रहा समस्याओं का समाधान : उपायुक्त *- समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें की गई दर्ज, कई मामलों का मौके पर किया गया निवारण* *- जिला प्रशासन समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों के समाधान को लेकर पूर्ण रूप से गंभीर* *पलवल, 27 अगस्त।* हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनहितैषी एवं जनकल्याणकारी सोच को साकार करने के उद्देश्य से जिला में जिला स्तर और उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर आमजन के लिए राहत का प्रभावी माध्यम बनकर उभरे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का एक ही छत के नीचे त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे लोगों को अलग-अलग विभागों और कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बृहस्पतिवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जनता समाधान शिविर में स्वयं आमजन की एक-एक समस्या को गंभीरता के साथ ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन एवं विभिन्न हितधारकों से संबंधित शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जाए। *समाधान शिविर में आमजन को मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप मिल रही त्वरित राहत* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की स्पष्ट मंशा है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनता समाधान शिविर इसी जनकल्याणकारी सोच का परिणाम हैं, जहां जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। *समाधान शिविर जिला प्रशासन और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम* उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर जिला प्रशासन और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम हैं। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक साथ उपस्थित रहते हैं, जिससे समस्याओं के समाधान में तेजी आती है और लोगों को मौके पर ही उचित मार्गदर्शन एवं राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। *शिकायतों के निस्तारण में जवाबदेही और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का मौके पर समाधान संभव नहीं है, उनमें संबंधित विभाग निर्धारित समयावधि में कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि किसी भी मामले में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। आमजन का विश्वास बनाए रखना जिला प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, जिसके लिए अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और गंभीरता के साथ करें। *विशेष ग्राम सभाओं में परिवार पहचान पत्र से संबंधित वेरिफिकेशन कार्य किया जाएगा पूरा* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि जिला की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं के माध्यम से परिवार पहचान पत्र से संबंधित विभिन्न प्रकार के वेरिफिकेशन एवं डाटा अपडेट का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एएवाई परिवारों, एक लाख 80 हजार रुपए से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की आय, कच्ची छत तथा परिवार के सदस्यों के व्यवसाय का सत्यापन किया जाएगा। सभी वेरिफिकेशन एवं डाटा अपडेट का कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। *जनता समाधान शिविरों का उठाएं अधिक से अधिक लाभ* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें प्राप्त करना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित भी करना है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए हर सोमवार और बृहस्पतिवार को जिला स्तर और उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे जनता समाधान शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी शिकायतों और समस्याओं का समाधान करवाएं। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, नगराधीश प्रीति रावत, तहसीलदार पलवल दिनेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 000

50 min ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
50 min ago
6b2a4d0a-e6ee-49ed-bc9c-ebf19847a3ae

जनता को समाधान शिविर में एक ही छत के नीचे मिल रहा समस्याओं का समाधान : उपायुक्त *- समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें की गई दर्ज, कई मामलों का मौके पर किया गया निवारण* *- जिला प्रशासन समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों के समाधान को लेकर पूर्ण रूप से गंभीर* *पलवल, 27 अगस्त।* हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनहितैषी एवं जनकल्याणकारी सोच को साकार करने के उद्देश्य से जिला में जिला स्तर और उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर आमजन के लिए राहत का प्रभावी माध्यम बनकर उभरे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का एक ही छत के नीचे त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे लोगों को अलग-अलग विभागों और कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बृहस्पतिवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जनता समाधान शिविर में स्वयं आमजन की एक-एक समस्या को गंभीरता के साथ ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान

8ac7decc-f4df-4645-86d7-c5f358f5497b

करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन एवं विभिन्न हितधारकों से संबंधित शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जाए। *समाधान शिविर में आमजन को मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप मिल रही त्वरित राहत* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की स्पष्ट मंशा है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनता समाधान शिविर इसी जनकल्याणकारी सोच का परिणाम हैं, जहां जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। *समाधान शिविर जिला प्रशासन और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम* उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर जिला प्रशासन और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम हैं। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक साथ उपस्थित रहते हैं, जिससे समस्याओं के समाधान में तेजी आती है और लोगों

95371809-2c3f-42e2-b9e2-c4dcab820635

को मौके पर ही उचित मार्गदर्शन एवं राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। *शिकायतों के निस्तारण में जवाबदेही और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का मौके पर समाधान संभव नहीं है, उनमें संबंधित विभाग निर्धारित समयावधि में कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि किसी भी मामले में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। आमजन का विश्वास बनाए रखना जिला प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, जिसके लिए अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और गंभीरता के साथ करें। *विशेष ग्राम सभाओं में परिवार पहचान पत्र से संबंधित वेरिफिकेशन कार्य किया जाएगा पूरा* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि जिला की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन

a48d5fb2-8115-4b78-a3c0-28eb07553a5d

किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं के माध्यम से परिवार पहचान पत्र से संबंधित विभिन्न प्रकार के वेरिफिकेशन एवं डाटा अपडेट का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एएवाई परिवारों, एक लाख 80 हजार रुपए से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की आय, कच्ची छत तथा परिवार के सदस्यों के व्यवसाय का सत्यापन किया जाएगा। सभी वेरिफिकेशन एवं डाटा अपडेट का कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। *जनता समाधान शिविरों का उठाएं अधिक से अधिक लाभ* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें प्राप्त करना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित भी करना है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए हर सोमवार और बृहस्पतिवार को जिला स्तर और उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे जनता समाधान शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी शिकायतों और समस्याओं का समाधान करवाएं। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, नगराधीश प्रीति रावत, तहसीलदार पलवल दिनेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 000

More news from हरियाणा and nearby areas
  • पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना, आठ साल बाद मिला न्याय नूंह। वर्ष 2018 में तावडू सदर थाना क्षेत्र के गांव पढेनी में गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने आरोपी पति राजपाल को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे छ: माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार राजपाल ने अपनी गर्भवती पत्नी आरती की हत्या कर दी थी । मामलें की जांच और सुनवाई के दौरान सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी को सुनसान स्थान पर ले गया और गंडासे से उसके गले पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की गर्दन पर पांच गंभीर चोटें पाई गई थीं । घटना के बाद मृतका का शव जंगल में फेंक दिया गया था। इस मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या सहित गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद नूंह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी । फैसले के साथ ही लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे मृतका के परिजनों को राहत मिली है।
    1
    पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना, आठ साल बाद मिला न्याय

नूंह। वर्ष 2018 में तावडू सदर थाना क्षेत्र के गांव पढेनी में गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने आरोपी पति राजपाल को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे छ: माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। 
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार राजपाल ने अपनी गर्भवती पत्नी आरती की हत्या कर दी थी । मामलें की जांच और सुनवाई के दौरान सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी को सुनसान स्थान पर ले गया और गंडासे से उसके गले पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की गर्दन पर पांच गंभीर चोटें पाई गई थीं । घटना के बाद मृतका का शव जंगल में फेंक दिया गया था। इस मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या सहित गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद नूंह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी । फैसले के साथ ही लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे मृतका के परिजनों को राहत मिली है।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    22 hrs ago
  • पुनहाना में चारों तरफ गंदगी के हालात कुछ इस तरह के नजर आते हैं
    1
    पुनहाना में चारों तरफ गंदगी के हालात कुछ इस तरह के नजर आते हैं
    user_Yakub Khan
    Yakub Khan
    Punahana, Nuh•
    32 min ago
  • ek bacche ne gai shandar Najam madine ka Safar Hai namdeeda namdeeda
    1
    ek bacche ne gai shandar Najam madine ka Safar Hai namdeeda namdeeda
    user_Molbi ekbal
    Molbi ekbal
    पुन्हाना, नूंह, हरियाणा•
    1 hr ago
  • पुन्हाना के कई वार्डों (जैसे वार्ड 8, 9, 10, 11 और 14) में पुरानी और टूटी हुई पाइपलाइनों के कारण घरों में गंदा और बदबूदार पानी पहुंच रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
    1
    पुन्हाना के कई वार्डों (जैसे वार्ड 8, 9, 10, 11 और 14) में पुरानी और टूटी हुई पाइपलाइनों के कारण घरों में गंदा और बदबूदार पानी पहुंच रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
    user_Aajad khan
    Aajad khan
    पुन्हाना, नूंह, हरियाणा•
    1 hr ago
  • सड़कों पर निकले कार्यकर्ता वोट चोरी का लगाया आरोप सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर किया प्रदर्शन
    1
    सड़कों पर निकले कार्यकर्ता वोट चोरी का लगाया आरोप सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर किया प्रदर्शन
    user_खबरदार पलवल
    खबरदार पलवल
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • पुलिस द्वारा वीरवार को थाना मुंडकटी में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 7 शिकायतें आई। अधिकतर शिकायत मारपीट मामलों में गिरफ्तारी, पारिवारिक एवं जमीनी विवाद से जुड़ी थी जिनका जल्द से जल्द नियम अनुसार निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पलवल इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने थाना मुंडकटी से सम्बन्धित क्राइम डायरी पर विस्तार से चर्चा की और अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें । बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने 30 दिनों से अधिक लंबित चोट के मामलों, 60 दिनों से अधिक लंबित हत्या एवं हत्या के प्रयास के मामलों और 45 दिनों से अधिक लंबित आईटीएसओ मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्राथमिकता के आधार पर आमजन की शिकायतों का न्याय बुद्ध व समय पर निपटारा सुनिश्चित के निर्देश दिए। उन्होंने अन-इन्वेस्टिगेटेड मामलों के प्रतिशत में कमी लाने, आगे की जांच व एससी-एसटी मामलों का जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने, पार्ट बी के निस्तारण को 15 प्रतिशत से कम रखने तथा धारा 182 के तहत आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में साफ-सफाई, मालखाने को सुव्यवस्थित रखने, जब्त केस प्रॉपर्टी जैसे अवैध शराब व वाहनों का नियमानुसार जल्द निस्तारण करने, सीसीटीवी कैमरों की कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुराने व आदतन अपराधियों की नियमित चेकिंग करने, नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने व पुरानी बंद करने तथा ईआरवी व राइडर कर्मचारियों को नियमित ब्रीफिंग देकर गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत निवारण शिविर कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा आमजन का पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसका उद्देश्य गैर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है। पुलिस का लक्ष्य जनता की सुरक्षा व सेवा है। कार्यक्रम में उपस्थित जनता ने बारी-बारी अपनी शिकायतें रखीं। पीड़ितों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से मामले की जानकारी ली तथा शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को त्वरित न्याय प्रदान करना और कानून व्यवस्था बनाए रखना पलवल पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
    2
    पुलिस द्वारा वीरवार को थाना मुंडकटी में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 7 शिकायतें आई। अधिकतर शिकायत मारपीट मामलों में गिरफ्तारी, पारिवारिक एवं जमीनी विवाद से जुड़ी थी जिनका जल्द से जल्द नियम अनुसार निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पलवल इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने थाना मुंडकटी से सम्बन्धित क्राइम डायरी पर विस्तार से चर्चा की और अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें । बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने 30 दिनों से अधिक लंबित चोट के मामलों, 60 दिनों से अधिक लंबित हत्या एवं हत्या के प्रयास के मामलों और 45 दिनों से अधिक लंबित आईटीएसओ मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्राथमिकता के आधार पर आमजन की शिकायतों का न्याय बुद्ध व समय पर निपटारा सुनिश्चित के निर्देश दिए।
उन्होंने अन-इन्वेस्टिगेटेड मामलों के प्रतिशत में कमी लाने, आगे की जांच व एससी-एसटी मामलों का जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने, पार्ट बी के निस्तारण को 15 प्रतिशत से कम रखने तथा धारा 182 के तहत आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में साफ-सफाई, मालखाने को सुव्यवस्थित रखने, जब्त केस प्रॉपर्टी जैसे अवैध शराब व वाहनों का नियमानुसार जल्द निस्तारण करने, सीसीटीवी कैमरों की कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुराने व आदतन अपराधियों की नियमित चेकिंग करने, नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने व पुरानी बंद करने तथा ईआरवी व राइडर कर्मचारियों को नियमित ब्रीफिंग देकर गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत निवारण शिविर  कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा आमजन का पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसका उद्देश्य गैर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है। पुलिस का लक्ष्य जनता की सुरक्षा व सेवा है। कार्यक्रम में उपस्थित जनता ने बारी-बारी अपनी शिकायतें रखीं। पीड़ितों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से मामले की जानकारी ली तथा शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को त्वरित न्याय प्रदान करना और कानून व्यवस्था बनाए रखना पलवल पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • जातिगत आरक्षण पर छिड़ी बहस में लोजपा के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार की धरती से आरक्षण के लिए मोदी जी के मंच से मोदी जी के शब्द को कह कर आरक्षण पर कही बड़ी बात। रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने कहा कि ह्म आरक्षण ओर भारतीय संविधान से कोई भी छेड़छाड़ नहीं होने देंगे। पहले भारत के प्रधान मंत्री जी ने भी यही बता कही थी। केंद्रीय मंत्री राम दास अठावले ने भी आरक्षण के लिए अपनी बात कही। उन्होंने कहा सविधान में कोई बदलाव नहीं होगा। उत्तर प्रदेश की पुर। मंत्री मायावती ने भी कहा कि सविधान में कोई बदलाव नहीं होगा। कोई बदलाव करने की कोशिश की तो उसका पूरी तरह से विरोध किया जाएगा।
    1
    जातिगत आरक्षण पर छिड़ी बहस में लोजपा के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार की धरती से आरक्षण के लिए मोदी जी के मंच से मोदी जी के शब्द को कह कर आरक्षण पर कही बड़ी बात।
रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने कहा कि ह्म आरक्षण ओर भारतीय संविधान से कोई भी छेड़छाड़ नहीं होने देंगे। पहले भारत के प्रधान मंत्री जी ने भी यही बता कही थी। केंद्रीय मंत्री राम दास अठावले ने भी आरक्षण के लिए अपनी बात कही। उन्होंने कहा सविधान में कोई बदलाव नहीं होगा। उत्तर प्रदेश की पुर। मंत्री मायावती ने भी कहा कि सविधान में कोई बदलाव नहीं होगा। कोई बदलाव  करने की कोशिश की तो उसका पूरी तरह से विरोध किया जाएगा।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    22 hrs ago
  • मेडल लाओ, पद और सम्मान पाओ! हरियाणा सरकार ने साक्षी चौधरी को 1.50 करोड़ की सम्मान राशि से सम्मानित किया और जॉब ऑफर दिया #Haryana #DIPRHaryana
    1
    मेडल लाओ, पद और सम्मान पाओ! 

हरियाणा सरकार ने साक्षी चौधरी को 1.50 करोड़ की सम्मान राशि से सम्मानित किया और जॉब ऑफर दिया

#Haryana #DIPRHaryana
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.