logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हत्या के प्रकरण में पेरुल पर आए सजायब आरोपी करीब 10वर्ष से था फरार मुलतापी थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टिम ने धर दबोचा

2 hrs ago
user_Kashinath Sahu
Kashinath Sahu
Local News Reporter Multai, Betul•
2 hrs ago

हत्या के प्रकरण में पेरुल पर आए सजायब आरोपी करीब 10वर्ष से था फरार मुलतापी थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टिम ने धर दबोचा

More news from Betul and nearby areas
  • Post by Kashinath Sahu
    1
    Post by Kashinath Sahu
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter Multai, Betul•
    8 hrs ago
  • आमला। आमला नगर पालिका परिषद के इंजीनियर की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शहर के सबसे व्यस्त मेन मार्केट क्षेत्र में चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि नाली का निर्माण सुनियोजित तरीके से न होकर अव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। फुटपाथ की जगह नाली बनाए जाने से जहां पैदल चलने वालों के लिए जगह खत्म हो रही है, वहीं दुकानों तक ग्राहकों की पहुंच भी प्रभावित हो रही है। इससे व्यापार पर सीधा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि नगर पालिका को अधूरी और असुविधाजनक व्यवस्था बनाने के बजाय पूरे मार्ग का व्यवस्थित सड़क निर्माण करना चाहिए, जिससे लंबे समय तक समस्या का समाधान हो सके। निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर भी गंभीर आरोप सामने आए हैं। व्यापारियों ने ठेकेदार पर “पेटी सिस्टम” के तहत काम देने का आरोप लगाया है, जिससे जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही और काम की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री, विशेषकर एम-सेंड (M-Sand), की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। व्यापारियों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाए। व्यापारी संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्य में सुधार नहीं किया गया और उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं, इस पूरे मामले में नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी लोगों के गुस्से को और भड़का रही है। नागरिकों का कहना है कि समय रहते यदि प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। जब इस संबंध में उपयंती को कॉल किया गया तो उन्होंने कॉल नहीं उठाया।
    3
    आमला। आमला नगर पालिका परिषद के इंजीनियर की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शहर के सबसे व्यस्त मेन मार्केट क्षेत्र में चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
व्यापारियों का आरोप है कि नाली का निर्माण सुनियोजित तरीके से न होकर अव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। फुटपाथ की जगह नाली बनाए जाने से जहां पैदल चलने वालों के लिए जगह खत्म हो रही है, वहीं दुकानों तक ग्राहकों की पहुंच भी प्रभावित हो रही है। इससे व्यापार पर सीधा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि नगर पालिका को अधूरी और असुविधाजनक व्यवस्था बनाने के बजाय पूरे मार्ग का व्यवस्थित सड़क निर्माण करना चाहिए, जिससे लंबे समय तक समस्या का समाधान हो सके।
निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर भी गंभीर आरोप सामने आए हैं। व्यापारियों ने ठेकेदार पर “पेटी सिस्टम” के तहत काम देने का आरोप लगाया है, जिससे जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही और काम की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री, विशेषकर एम-सेंड (M-Sand), की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
व्यापारियों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाए।
व्यापारी संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्य में सुधार नहीं किया गया और उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
वहीं, इस पूरे मामले में नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी लोगों के गुस्से को और भड़का रही है। नागरिकों का कहना है कि समय रहते यदि प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
जब इस संबंध में उपयंती को कॉल किया गया तो उन्होंने कॉल नहीं उठाया।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बैतूल में मंगलवार को किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। बैतूल बाजार, सोहागपुर, परतापुर और धनोरा सहित आसपास की पंचायतों के सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने गेहूं खरीदी पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग में आ रही तकनीकी दिक्कतों पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सर्वर डाउन रहने से स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा है, जिससे फसल बिक्री में परेशानी हो रही है। फसल पंजीयन न होने से कम दाम में बेचने को मजबूर कई किसानों का फसल पंजीयन सत्यापित नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण वे समय पर स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे हैं। मजबूरी में उन्हें अपनी फसल मंडियों में कम दाम पर बेचनी पड़ रही है।किसानों ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों में असमय बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन इसके बावजूद खरीदी प्रक्रिया में कोई राहत नहीं दी जा रही है।
    2
    बैतूल में मंगलवार को किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। बैतूल बाजार, सोहागपुर, परतापुर और धनोरा सहित आसपास की पंचायतों के सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने गेहूं खरीदी पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग में आ रही तकनीकी दिक्कतों पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सर्वर डाउन रहने से स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा है, जिससे फसल बिक्री में परेशानी हो रही है।
फसल पंजीयन न होने से कम दाम में बेचने को मजबूर
कई किसानों का फसल पंजीयन सत्यापित नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण वे समय पर स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे हैं। मजबूरी में उन्हें अपनी फसल मंडियों में कम दाम पर बेचनी पड़ रही है।किसानों ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों में असमय बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन इसके बावजूद खरीदी प्रक्रिया में कोई राहत नहीं दी जा रही है।
    user_Rahul Nagle
    Rahul Nagle
    बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • खेड़ी कला के एक किसान के खेत में आग लग गई थी ग्रामीण ने डायल 112 पर सूचना दी और डायल 112 ने फायर वाहन को सूचना दोनों मौके पर जाकर आग पर काबू पाए
    1
    खेड़ी कला के एक किसान के खेत में आग लग गई थी ग्रामीण ने डायल 112 पर सूचना  दी और  डायल 112 ने फायर वाहन को सूचना दोनों मौके पर जाकर आग पर काबू पाए
    user_Ajay kumre
    Ajay kumre
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित बैतूल। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और मौसम की अत्यधिक प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए बालाजी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, खंजनपुर द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार 19 अप्रैल 2026 से 14 जून 2026 तक स्कूल पूर्णतः बंद रहेगा। इसके बाद विद्यालय 15 जून 2026 से पुनः नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे गर्मी के इस मौसम में विशेष सावधानी बरतें। बच्चों को अधिक से अधिक पानी पीने, पौष्टिक फल एवं संतुलित भोजन लेने की सलाह दी गई है, ताकि वे स्वस्थ रह सकें। साथ ही छुट्टियों के दौरान परिवार के साथ समय बिताने और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया गया है। प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को दिए गए हॉलिडे होमवर्क को समय पर पूरा करना अनिवार्य होगा, ताकि पढ़ाई की निरंतरता बनी रहे। विद्यालय की ओर से सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित और आनंदमय छुट्टियों की शुभकामनाएं दी गई हैं।
    2
    भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित
बैतूल। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और मौसम की अत्यधिक प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए बालाजी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, खंजनपुर द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार 19 अप्रैल 2026 से 14 जून 2026 तक स्कूल पूर्णतः बंद रहेगा। इसके बाद विद्यालय 15 जून 2026 से पुनः नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।
विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे गर्मी के इस मौसम में विशेष सावधानी बरतें। बच्चों को अधिक से अधिक पानी पीने, पौष्टिक फल एवं संतुलित भोजन लेने की सलाह दी गई है, ताकि वे स्वस्थ रह सकें। साथ ही छुट्टियों के दौरान परिवार के साथ समय बिताने और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया गया है।
प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को दिए गए हॉलिडे होमवर्क को समय पर पूरा करना अनिवार्य होगा, ताकि पढ़ाई की निरंतरता बनी रहे।
विद्यालय की ओर से सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित और आनंदमय छुट्टियों की शुभकामनाएं दी गई हैं।
    user_जिला ब्यूरो बैतूल
    जिला ब्यूरो बैतूल
    Salesperson बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पांढुर्णा:-संविधान के मूल्यों को अपनाने का लिया संकल्प, सामाजिक समरसता पर हुआ मंथन पांढुर्णा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके महान विचारों एवं सामाजिक समरसता के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में सभी ने यह संकल्प लिया कि संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय एवं अधिकार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि समाज के प्रति कर्तव्यों का भी बोध कराते हैं। इस दौरान एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमराज सोनेकर, जिला पंचायत सदस्य सुनंदा ताई डोंगरे सहित लक्ष्मीकांत बोरकर, विनोद वस्त्राणे, माधोराव पाटील, सुखदेव सोमकुवर, दिवाकर बागड़े, निलीमा शैंडे एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
    1
    पांढुर्णा:-संविधान के मूल्यों को अपनाने का लिया संकल्प, सामाजिक समरसता पर हुआ मंथन
पांढुर्णा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके महान विचारों एवं सामाजिक समरसता के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में सभी ने यह संकल्प लिया कि संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय एवं अधिकार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि समाज के प्रति कर्तव्यों का भी बोध कराते हैं।
इस दौरान एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमराज सोनेकर, जिला पंचायत सदस्य सुनंदा ताई डोंगरे सहित लक्ष्मीकांत बोरकर, विनोद वस्त्राणे, माधोराव पाटील, सुखदेव सोमकुवर, दिवाकर बागड़े, निलीमा शैंडे एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पांढुर्णा:-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिली सहायता, अब बनीं अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा। पांढुर्णा जिले के काराघाट कामठी गांव की निवासी मीना परतेती आज मातृत्व सुरक्षा की एक मिसाल बनकर सामने आई हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से उनकी जिंदगी में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। मीना परतेती, जो एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं, गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी के अभाव में कई समस्याओं का सामना कर रही थीं। इसी दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने उन्हें योजना की जानकारी दी और उनका पंजीयन कराया। योजना के तहत उन्हें किस्तों में आर्थिक सहायता प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने अपने आहार में दाल, हरी सब्जियां और फल शामिल किए। साथ ही नियमित टीकाकरण और ANC जांच करवाकर अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन और अपनी जागरूकता के चलते मीना ने सभी आवश्यक सावधानियां अपनाईं, जिसका परिणाम यह रहा कि उन्होंने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। आज मीना परतेती गांव की अन्य महिलाओं को भी इस योजना के बारे में जागरूक कर रही हैं और उन्हें इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रही हैं। यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ग्रामीण क्षेत्रों में माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
    1
    पांढुर्णा:-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिली सहायता, अब बनीं अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा।
पांढुर्णा जिले के काराघाट कामठी गांव की निवासी मीना परतेती आज मातृत्व सुरक्षा की एक मिसाल बनकर सामने आई हैं।
सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से उनकी जिंदगी में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है।
मीना परतेती, जो एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं, गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी के अभाव में कई समस्याओं का सामना कर रही थीं। इसी दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने उन्हें योजना की जानकारी दी और उनका पंजीयन कराया।
योजना के तहत उन्हें किस्तों में आर्थिक सहायता प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने अपने आहार में दाल, हरी सब्जियां और फल शामिल किए। साथ ही नियमित टीकाकरण और ANC जांच करवाकर अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन और अपनी जागरूकता के चलते मीना ने सभी आवश्यक सावधानियां अपनाईं, जिसका परिणाम यह रहा कि उन्होंने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।
आज मीना परतेती गांव की अन्य महिलाओं को भी इस योजना के बारे में जागरूक कर रही हैं और उन्हें इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ग्रामीण क्षेत्रों में माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Mukesh. uikey
    2
    Post by Mukesh. uikey
    user_Mukesh. uikey
    Mukesh. uikey
    बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 🚨 जुन्नारदेव में भड़की भीषण आग, पुलिस थाने के पास मचा हड़कंप 🔥 मार्केट दुकान में लगी आग ने ली विकराल रूप 🚒 दमकल की टीम मौके पर, आग बुझाने का जारी है प्रयास
    1
    🚨 जुन्नारदेव में भड़की भीषण आग, पुलिस थाने के पास मचा हड़कंप
🔥 मार्केट दुकान में लगी आग ने ली विकराल रूप
🚒 दमकल की टीम मौके पर, आग बुझाने का जारी है प्रयास
    user_Junnardeo express
    Junnardeo express
    Paint Shop जमाई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.