मातृत्व सुरक्षा की मिसाल बनीं मीना परतेती, PMMVY योजना से बदली जिंदगी पांढुर्णा:-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिली सहायता, अब बनीं अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा। पांढुर्णा जिले के काराघाट कामठी गांव की निवासी मीना परतेती आज मातृत्व सुरक्षा की एक मिसाल बनकर सामने आई हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से उनकी जिंदगी में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। मीना परतेती, जो एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं, गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी के अभाव में कई समस्याओं का सामना कर रही थीं। इसी दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने उन्हें योजना की जानकारी दी और उनका पंजीयन कराया। योजना के तहत उन्हें किस्तों में आर्थिक सहायता प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने अपने आहार में दाल, हरी सब्जियां और फल शामिल किए। साथ ही नियमित टीकाकरण और ANC जांच करवाकर अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन और अपनी जागरूकता के चलते मीना ने सभी आवश्यक सावधानियां अपनाईं, जिसका परिणाम यह रहा कि उन्होंने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। आज मीना परतेती गांव की अन्य महिलाओं को भी इस योजना के बारे में जागरूक कर रही हैं और उन्हें इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रही हैं। यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ग्रामीण क्षेत्रों में माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
मातृत्व सुरक्षा की मिसाल बनीं मीना परतेती, PMMVY योजना से बदली जिंदगी पांढुर्णा:-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिली सहायता, अब बनीं अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा। पांढुर्णा जिले के काराघाट कामठी गांव की निवासी मीना परतेती आज मातृत्व सुरक्षा की एक मिसाल बनकर सामने आई हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से उनकी जिंदगी में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। मीना परतेती, जो एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं, गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी के अभाव में कई समस्याओं का सामना कर रही थीं। इसी दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने उन्हें योजना की जानकारी दी और उनका पंजीयन कराया। योजना के तहत उन्हें किस्तों में आर्थिक सहायता प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने अपने आहार में दाल, हरी सब्जियां और फल शामिल किए। साथ ही नियमित टीकाकरण और ANC जांच करवाकर अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन और अपनी जागरूकता के चलते मीना ने सभी आवश्यक सावधानियां अपनाईं, जिसका परिणाम यह रहा कि उन्होंने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। आज मीना परतेती गांव की अन्य महिलाओं को भी इस योजना के बारे में जागरूक कर रही हैं और उन्हें इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रही हैं। यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ग्रामीण क्षेत्रों में माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
- पांढुर्णा:-संविधान के मूल्यों को अपनाने का लिया संकल्प, सामाजिक समरसता पर हुआ मंथन पांढुर्णा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके महान विचारों एवं सामाजिक समरसता के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में सभी ने यह संकल्प लिया कि संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय एवं अधिकार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि समाज के प्रति कर्तव्यों का भी बोध कराते हैं। इस दौरान एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमराज सोनेकर, जिला पंचायत सदस्य सुनंदा ताई डोंगरे सहित लक्ष्मीकांत बोरकर, विनोद वस्त्राणे, माधोराव पाटील, सुखदेव सोमकुवर, दिवाकर बागड़े, निलीमा शैंडे एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।1
- नशे के खिलाफ सख्ती: कोतवाली पुलिस ने 30 हजार की ब्राउन शुगर की जब्त 🔹*शहर में नशे पर वार: कोतवाली पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा* 🔹 *ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा* 🔹*पुलिस की सतर्कता से नाकाम हुआ नशे का कारोबार, दो गिरफ्तार* 🔹जिला बैतूल में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा लगातार सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹*घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 19.04.2026 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े होकर ब्राउन शुगर की बिक्री करने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए संदिग्धों की तलाशी ली गई। 🔹तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लगभग 02 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30,000 रुपये है, बरामद की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले अन्य व्यक्तियों एवं गिरोह के संबंध में जानकारी प्राप्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी:* 1. *लक्कीराज गोस्वामी* 2. *प्रभांशु डोंगरे* 🔹 *जप्त मादक पदार्थ:* *02 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 30,000 रुपये)* 🔹 *सराहनीय भूमिका:* निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, प्रधान आरक्षक स्यू उइके, आरक्षक अनिरुद्ध, आरक्षक नितिन चौहान, आरक्षक सोनू सूरवंशी, आरक्षक उज्जवल दुबे , आरक्षक दीपेंद्र सिंह साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील:* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि वे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी भी व्यक्ति को मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 🔹उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।1
- सिंगोड़ी 52 वर्षीय व्यक्ति का पेड़ में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस,सिंगोड़ी/अमरवाड़ा, 19 अप्रैल दौ हजार 26 अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम बांका मुकासा में शनिवार को 52 वर्षीय 3 बजे लगभग एक व्यक्ति का शव खेत के पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनुराजा चिंता चंद्रवंशी पिता लाल बहादुर चंद्रवंशी, उम्र 52 वर्ष, निवासी बांका मुकासा के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर खेत की ओर गए लोगों ने शव को झाड़ी से लटका देखा और तुरंत सिंगोड़ी चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं सिंगोड़ी पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।1
- विजयपुर के गांव घो रकवाला स्थित श्री परशुराम जी के मंदिर में जन्मोत्सव बड़े श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस पावन अवसर1
- 🚨 जुन्नारदेव में भड़की भीषण आग, पुलिस थाने के पास मचा हड़कंप 🔥 मार्केट दुकान में लगी आग ने ली विकराल रूप 🚒 दमकल की टीम मौके पर, आग बुझाने का जारी है प्रयास1
- छिंदवाड़ा में नरवाई जलाने पर 60 एफआईआर किसानों पर सख्ती छिंदवाड़ा। गेहूं कटाई के बाद नरवाई जलाने पर जिले में अब तक 60 एफआईआर दर्ज हुई है आज सोमवार सुबह 9 बजे जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार चौरई में 15, अमरवाड़ा में 10, बिछुआ में 10 अन्य तहसीलों में कार्रवाई कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने अपील की- नरवाई न जलाएं खेत उपजाऊ रखें। स्ट्रा रीपर, सुपर सीडर, डीकंपोजर का उपयोग करें। नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरा क्षमता कम होती है।1
- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, के तत्वावधान में आठनेर विकासखंड सेक्टर कांवला की नवांकुर संस्था सतपुड़ा पर्यावरण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धारूल के सहयोग से ग्राम नढा में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत धार्मिक स्थल गायमुख में एक प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम अंतर्गत नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समिति सदस्यो एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम आठनेर के छात्र-छात्राओं ने मिलकर श्रमदान करते हुए नदी के किनारे एवं पानी में फैली झाड़ियां,प्लास्टिक बॉटल, पन्नियां,कपड़े,काई एवं पूजन सामग्री को हटाकर नदी के जल को स्वच्छ एवं निर्मल बनाया।इस सामूहिक प्रयास से न केवल नदी की सुंदरता बढ़ी,बल्कि पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश भी दिया गया।इसके साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा नदी किनारों पर जल संरक्षण एवं स्वच्छता से जुड़े प्रेरणादायी स्लोगन लिखे गए जिससे गौमुख पहुंचने वाले ग्रामीणों में स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश जाए।कार्यक्रम में मानव श्रृंखला बनाकर सभी प्रतिभागियों ने एकजुट होकर जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया1
- पांढुर्णा:-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिली सहायता, अब बनीं अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा। पांढुर्णा जिले के काराघाट कामठी गांव की निवासी मीना परतेती आज मातृत्व सुरक्षा की एक मिसाल बनकर सामने आई हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से उनकी जिंदगी में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। मीना परतेती, जो एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं, गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी के अभाव में कई समस्याओं का सामना कर रही थीं। इसी दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने उन्हें योजना की जानकारी दी और उनका पंजीयन कराया। योजना के तहत उन्हें किस्तों में आर्थिक सहायता प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने अपने आहार में दाल, हरी सब्जियां और फल शामिल किए। साथ ही नियमित टीकाकरण और ANC जांच करवाकर अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन और अपनी जागरूकता के चलते मीना ने सभी आवश्यक सावधानियां अपनाईं, जिसका परिणाम यह रहा कि उन्होंने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। आज मीना परतेती गांव की अन्य महिलाओं को भी इस योजना के बारे में जागरूक कर रही हैं और उन्हें इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रही हैं। यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ग्रामीण क्षेत्रों में माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।1