पोषण अभियान को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से जनपद में पोषण रथ रवाना ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी.....बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित "राष्ट्रीय पोषण माह-2026" के अन्तर्गत पोषण अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने तथा जन-जागरूकता के माध्यम से पोषण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज मंझनपुर तहसील के सभी विकास खण्डों से पोषण रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। तहसील परिसर, मंझनपुर में उप जिलाधिकारी राजकुमार मौर्य तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी रामेश्वर पाल ने संयुक्त रूप से पोषण रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसी क्रम में विकास खण्ड सरसवां से खण्ड विकास अधिकारी प्रदीप मौर्य एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुशील कुमार तथा विकास खण्ड कौशाम्बी से ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शशीभूषण द्विवेदी उर्फ बालम महाराज एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी अनुज सिंह ने पोषण रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं मुख्य सेविकाओं ने हाथों में पोषण संबंधी संदेशों से युक्त तख्तियां लेकर "हमने मन में ठाना है, कौशाम्बी से कुपोषण दूर भगाना है" तथा "सही पोषण-देश रोशन" जैसे नारों के माध्यम से जनमानस को कुपोषण के प्रति जागरूक किया। इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह-2026 की मुख्य थीम "हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी" निर्धारित की गई है। इस थीम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य, देखभाल एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के सशक्त केंद्र के रूप में स्थापित करना तथा इसमें समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। पोषण रथ के माध्यम से जनमानस में दैनिक आहार में विविधता, प्रोटीन युक्त पोषण तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं व बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य पर विशेष बल दिया गया।

- #कौशाम्बी: करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार अफसर अली को रोककर दबंगों ने मारपीट की। #कौशाम्बी: करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार अफसर अली को रोककर दबंगों ने मारपीट की। आरोप है कि रुपये और शराब नहीं देने पर युवक को थप्पड़ों से पीटा और बाइक से घसीटकर सड़क पर पटक दिया। पीड़ित ने रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है #Kaushambi #KaushambiNews #कौशाम्बी #Karari #करारी #Jamdaua #मारपीट #ViralVideo #ViralNews #CrimeNews #UPPolice #PoliceAction #BreakingNews #HindiNews #UttarPradesh #KaushambiPolice1
- कौशाम्बी में बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों ने पीटा, एसपी से शिकायत। बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों ने पीटा, एसपी से शिकायत कौशाम्बी में बाइक से ससुराल से लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने युवक को रोककर थप्पड़ बरसाए और शराब नहीं पिलाने की बात को लेकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित युवक अफसर अली का आरोप है कि वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और शराब नहीं पिलाने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक से की है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE1
- एक युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल आखिर किसलिए हुई मारपीट1
- कौशाम्बी: बहादुरपुर गांव में फिर चोरी, घर से जेवरात, नगदी और कीमती सामान पार दो महीने में पांचवीं चोरी से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात चोरों ने रानी देवी के घर को निशाना बनाया। पीड़िता के मुताबिक, चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात, भारी नगदी, कीमती बर्तन और कपड़े समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर की स्थिति देखकर परिवार के होश उड़ गए। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। बिछिया, पायल और नगदी समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ पीड़िता रानी देवी का आरोप है कि चोरों ने घर में रखे जेवरात में बिछिया, पायल और अन्य आभूषणों के साथ-साथ कीमती बर्तन, कपड़े तथा भारी नगदी भी पार कर दी। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन पुलिस जांच और पीड़ित परिवार द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा। परिवार को आशंका है कि चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। दो महीने में पांचवीं चोरी, ग्रामीणों में बढ़ा खौफ बहादुरपुर गांव के ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले करीब दो महीनों के भीतर चोरी की यह पांचवीं घटना है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि एक के बाद एक घरों को निशाना बनाए जाने के बावजूद चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। ग्रामीणों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? क्या गांव में रात के समय पुलिस की नियमित गश्त हो रही है? लोगों का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होने के कारण चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मंझनपुर पुलिस की गश्त पर उठे सवाल बहादुरपुर गांव में लगातार चोरी की घटनाओं के बीच मंझनपुर पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और गांव में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ताजा चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने, चोरी गए सामान की बरामदगी कराने और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक चोरों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक गांव के लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। पुलिस जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर फिलहाल, चोरी की घटना को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों और नुकसान के संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस जांच के बाद ही चोरी की पूरी स्थिति, घटना में शामिल लोगों और नुकसान का वास्तविक आकलन स्पष्ट हो सकेगा। अब देखना यह होगा कि मंझनपुर पुलिस इस ताजा चोरी की वारदात का खुलासा कब तक करती है और बहादुरपुर गांव में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए क्या कदम उठाती है। विश्व वार्ता न्यूज़ | कौशाम्बी1
- 24 घंटे बाद भी बुजुर्ग इंद्रपाल को नहीं मिला न्याय, पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल1
- कौशाम्बी मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया चोरों ने घर में घुसकर जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया Sp Kaushambi1
- कौशाम्बी: करारी में शराब के पैसे न देने पर युवक से मारपीट, एसपी से न्याय की गुहार कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र में दबंगों का कहर।शराब और पैसे न देने पर बाइक सवार युवक अफ़सर अली को सड़क पर बेरहमी से पीटा, रुपये भी छीने। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मचा हड़कंप। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर लगाया सुनवाई न करने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार। मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार..!!1
- कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।1