बाबूगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 शातिर गिरफ्तार जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाबूगढ़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक संगठित चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रसूलपुर नहर पटरी के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की घटनाओं से जुड़े पीली व सफेद धातु के आभूषण, नकदी, अन्य कीमती सामान, एक अवैध असलहा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके खिलाफ जनपद बिजनौर, मुरादाबाद और हापुड़ में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में करीब तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई थाना बाबूगढ़ में दर्ज मुकदमा संख्या 71/2026, 104/2026 और 106/2026 के सफल अनावरण के तहत की गई है, जो कि बीएनएस की धारा 305(ए) से संबंधित हैं। हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध पर नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है। फिलहाल बाबूगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है, वहीं अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
बाबूगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 शातिर गिरफ्तार जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाबूगढ़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक संगठित चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रसूलपुर नहर पटरी के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की घटनाओं से जुड़े पीली व सफेद धातु के आभूषण, नकदी, अन्य कीमती सामान, एक अवैध असलहा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके खिलाफ जनपद बिजनौर, मुरादाबाद और हापुड़ में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में करीब तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई थाना बाबूगढ़ में दर्ज मुकदमा संख्या 71/2026, 104/2026 और 106/2026 के सफल अनावरण के तहत की गई है, जो कि बीएनएस की धारा 305(ए) से संबंधित हैं। हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध पर नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है। फिलहाल बाबूगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है, वहीं अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
- Post by गौरव प्रताप कोरी1
- जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाबूगढ़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक संगठित चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रसूलपुर नहर पटरी के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की घटनाओं से जुड़े पीली व सफेद धातु के आभूषण, नकदी, अन्य कीमती सामान, एक अवैध असलहा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके खिलाफ जनपद बिजनौर, मुरादाबाद और हापुड़ में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में करीब तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई थाना बाबूगढ़ में दर्ज मुकदमा संख्या 71/2026, 104/2026 और 106/2026 के सफल अनावरण के तहत की गई है, जो कि बीएनएस की धारा 305(ए) से संबंधित हैं। हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध पर नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है। फिलहाल बाबूगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है, वहीं अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- बिजनौर के नहटौर क्षेत्र के फुलसंदा गांव के पास एक हादसा सामने आया है, जहां लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर खाई में गिर गई। इस घटना में चालक राजेंद्र कुमार की मौके पर ही जान चली गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की आवाजाही लगातार बनी हुई है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। 👉 सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन बेहद जरूरी है।1
- **थाना सरधना पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में गौकशी की घटना करने वाले तीन गौकश अभियुक्त गिरफ्तार, एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल, कब्जे से एक अवैध तमंचा मय कारतूस, गौकशी के उपकरण व एक कार बरामद ।** अवगत कराना है कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मेरठ द्वारा जनपद में अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सरधना के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 12/13-04-2026 की रात्रि थाना सरधना पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग व गस्त की जा रही थी तभी जरिए मुखबिर पुलिस को सूचना मिली कि गंगनहर की पटरी पर ग्राम नगला ऑर्डर के जंगल में कुछ लोगो द्वारा गौकशी की घटना की जा रही है । इस सूचना पर थाना सरधना पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में तत्काल मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर गौकशी कर रहे लोगों की घेराबंदी कर ललकारते हुए पकड़ने का प्रयास किया गया तभी गौकशी कर रहे अभियुक्त शीघ्र ही अवशेषों को नहर में फेंककर भागने लगे । इस पर पुलिस द्वारा अभियुक्तों को पुनः ललकारा गया तो उनके द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया । जवाबी कार्यवाही में पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ अभियुक्तो पर न्यूनतम बल प्रयोग कर फायर किया गया , जिससे एक अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया , जिसकी पहचान 1-मोनिश पुत्र शकील निवासी भूमियापुल लिसाड़ीगेट के रूप में हुई । अभियुक्तगण के कब्जे से एक गाय, दाव, रस्सा व अन्य गौकशी के औजार, एक तमंचा 315 बोर मय 01 खोखा कारतूस बरामद हुआ व एक कार होण्डा सिटी व एक कन्तल गोमांस बरामद हुआ । घायल मोनिश को उपचार हेतु CHC सरधना भिजवाया गया है। कांबिंग के दौरान भागे हुए गोकशों में 2- सरताज पुत्र इकराम , निवासी भूमियापुल (ऊंचा सद्दीक नगर) लिसाड़ी गेट व 3- दिलशाद उर्फ दिल्लू पुत्र इरशाद, निवासी पिलोखड़ी पुल श्यामनगर ,लिसाड़ी गेट को भी गिरफ्तार किया गया है । 2 -3 अभियुक्त मौके से फरार हो गए हैं । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना सरधना पर मु0अ0सं0 262/26 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम व 3/5/8 गोवध अधिनियम पंजीकृत किया गया । जिन्हें कांबिग कर तलाश किया जा रहा है । *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः-* 1.मोनिश पुत्र शकील नि0 भूमिया का पुल 12 राधना पट्टी गली आयशा मस्जिद के पीछे , थाना लिसाडी गेट, मेरठ। (घायल) 2.दिलशाद उर्फ दिल्लू पुत्र इरशाज नि0 20 फुटा रोड पिलोखडी पुल श्यामनगर थाना लिसाडीगेट , मेरठ। 3.सरताज उर्फ धमाका पुत्र इकराम नि0 भूमिया का पुल सद्दीकनगर, थाना लिसाडी गेट मेरठ । *बरामदगी का विवरणः-* 1.03 छुरा, 02 सुआ बडे, 01 गडासा, 01 नपेनी, रस्सा व अन्य गौकशी के औजार । 2.एक तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कार0 व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद । 3.एक गाय जिन्दा 4.एक कुन्तल गोमांस 5.एक होण्डा सिटी कार *अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-* *1.दिलशाद उर्फ दिल्लू पुत्र इरशाद* मु0अ0सं0 262/26 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम व 3/5/8 गोवध अधिनियम *2-सरताज उर्फ धमाका पुत्र इकराम* मु0अ0सं0 262/26 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम व 3/5/8 गोवध अधिनियम *3.मोनिश पुत्र शकील* 1.मु0अ0सं0 112/22 धारा 380 भादवि थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ 2.मु0अ0सं0 252/22 धारा 307/411/413/414 भादवि थाना टी0पी0 नगर मेरठ 3.मु0अ0सं0 255/22 धारा 4/25 ए एक्ट थाना टी0पी0 नगर मेरठ 4.मु0अ0सं0 352/22 धारा 457/380/411/34 भादवि थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ 5.मु0अ0सं0 262/26 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम व 3/5/8 गोवध अधिनियम *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* 1.प्र0 नि0 दिनेश प्रताप सिंह थाना सरधना मेरठ 2.उ0नि0 राहुल कुमार सिंह थाना सरधना मेरठ 3.उ0नि0 आलोक कुमार थाना सरधना मेरठ 4.उ0नि0 श्री जितेन्द्र कुमार थाना सरधना मेरठ 5.उ0नि0 श्री आदित्य सिंह थाना सरधना मेरठ 6.उ0नि0 श्री शिवा उपाध्याय थाना सरधना मेरठ 7.उ0नि0 श्री नितिन सारस्वत थाना सरधना मेरठ 8.उनि0 श्री वेदमणि थाना सरधना मेरठ 9.उ0नि0 श्री राहुल कुमार -4 थाना सरधना मेरठ 10.उ0नि0 श्री हिमांशु प्रताप सिंह थाना सरधना मेरठ 11.उ0नि0 श्री तेजवीर सिंह थाना सरधना मेरठ 12.उ0नि0 श्री पवनदीप सिंह थाना सरधना मेरठ 13.हे0का0 220 अभिषेक कुमार थाना सरधना मेरठ 14.का0 2946 दलजीत सिंह थाना सरधना मेरठ 15.का0 2049 नाजिम थाना सरधना मेरठ 16.का0 862 मोरध्वज थाना सरधना मेरठ3
- आम के बाग से सीखो सफलता का राज 🍋🥭 | छोटी शुरुआत ही बनती है बड़ी जीत #Motivation #VillageLife #NatureLearning #SuccessMindset #PositiveVibes1
- मेरठ सेंट्रल मार्केट 40 साल की मेहनत मिट्टी में मिली 75 करोड़ पर छिड़ा विवाद !1
- ytiufy dj dj jg cnc dj jg hh v cc j ghugj di gh g h bh bbcvbuyyuu10
- पाली (हरदोई) के भरखनी ब्लॉक स्थित धानी नगला में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से बना लघु सेतु अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। रविवार को विधायक ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और गुणवत्ता की जांच की। करीब दो माह पहले शुरू हुए इस सेतु का निर्माण रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। पहले यहां संकरी पुलिया होने के कारण बड़े वाहनों को भारी दिक्कत होती थी और हादसों का खतरा बना रहता था। अब इस नए लघु सेतु के बनने से हरदोई और शाहजहांपुर के बीच आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।1