Shuru
Apke Nagar Ki App…
चारों तरफ पानी, टपरी पर दादा की नींद! बांदकपुर में बारिश का कहर | Damoh Ground Report” बांदकपुर, जिला दमोह में बारिश का कहर 🌧️ चारों तरफ पानी ही पानी… घर-गृहस्थी बर्बाद होने के बाद भी दादा टपरी के ऊपर चैन की नींद सोते मिले। शायद आम आदमी का सुकून भी अलग होता है। 💔
Pushpendra Lodhi
चारों तरफ पानी, टपरी पर दादा की नींद! बांदकपुर में बारिश का कहर | Damoh Ground Report” बांदकपुर, जिला दमोह में बारिश का कहर 🌧️ चारों तरफ पानी ही पानी… घर-गृहस्थी बर्बाद होने के बाद भी दादा टपरी के ऊपर चैन की नींद सोते मिले। शायद आम आदमी का सुकून भी अलग होता है। 💔
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- राजघाट -मुडारी जल निकासी की उचित व्यवस्था नही होने घंरो घुसा पानी1
- पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष बद्री पटेल की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा l दमोह। पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष बद्री पटेल जी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दमोह सांसद राहुल सिंह एवं श्री रामकृष्ण कुसमरिया सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वर्गीय बद्री पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।3
- 100 करोड़ के भव्य कॉरिडोर का निर्माण शुरू, लेकिन जल निकासी व्यवस्था बनी चुनौती बारिश के बाद जागेश्वर धाम बांदकपुर में जलभराव, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल1
- जबलपुर संस्कारधानी के शास्त्री ब्रिज स्थित समन्वय सेवा केंद्र में जय जगन्नाथ मिशन की अंतरराष्ट्रीय बैठक का आयोजन हुआ जय जगन्नाथ मिशन के अंतरराष्ट्रीय संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी धर्म प्रेमी पंडित पुरुषोत्तम तिवारी ने बताया कि 21 सितंबर को शाम 6:00 बजे शहीद स्मारक प्रांगण में भगवान जगन्नाथ जी के भव्य एवं दिव्य आध्यात्मिक आयोजन की तैयारी को लेकर इस बैठक में विस्तार से चर्चा की गई है एवं आगामी 21 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है मिशन के संयोजक शरद कब्र और सह आयोजक राम जी अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण श्री जगन्नाथ अर्जी पत्र होगा जिसमें सभी अपनी मनोकामना एवं इच्छापूर्ति के लिए अपनी अर्जी इस पत्र में डालेंगे जिसे भगवान जगन्नाथ जी के चरणों में अर्पित किया जाएगा वहीं डॉक्टर पुरुषोत्तम तिवारी की द्वारा रचित कृति भगवान जगन्नाथ चेतना और मानसिक स्वास्थ्य का भी विमोचन होगा कार्यक्रम में जबलपुर संस्कारधानी के सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे एवं अनेक धार्मिक संस्थाओं का सम्मान भी किया जाएगा बैठक में उपस्थित सहयोग एवं सहभागिता के लिए पंडित पुरुषोत्तम तिवारी ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया है4
- जिले में भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर के आदेशानुसार दमोह जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के समस्त छात्र-छात्राओं जिले में भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर के आदेशानुसार दमोह जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के समस्त छात्र-छात्राओं का आज का अवकाश घोषित किया जाता है। अति वर्षा के दृष्टिगत जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज सभी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है। मौसम विभाग के द्वारा लगातार अलर्ट जारी है वारिस तेज हो रही और ऐसे में नदी नाले के आसपास भी जाने से प्रशासन की टीम के द्वारा लगातार अपील की जा रही जॉन जोखिम में ना डालें पुल पर यदि पानी हो तो पुल पर मत करें3
- पटेरा थाना परिसर में गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक पटेरा। गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पटेरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार मानसी अग्रवाल, थाना प्रभारी रचना मिश्रा सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान गणेश उत्सव के आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने अपने-अपने सुझाव और समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने बैठक में बुलाए जाने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि नगर के कई लोगों में से कुछ को ही बैठक में आमंत्रित किया गया, जबकि कुछ लोग बिना बुलाए ही बैठक में पहुंचे। लोगों ने इस संबंध में अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी। बैठक में उपस्थित लोगों ने गणेश उत्सव को लेकर अपने विचार साझा किए। थाना प्रभारी रचना मिश्रा ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से गणेश उत्सव मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें।1
- बाप-दादा वोट देते रहे, फिर 4 KM दलदल में क्यों चल रहे गांववाले? साला पट्टी गांव का 4 KM रास्ता बरसात में बना दलदल। बच्चे कपड़े संभालकर स्कूल जाने को मजबूर, एंबुलेंस तक नहीं पहुंचती। ग्रामीणों का सवाल—वोट देने के बाद भी विकास हम तक क्यों नहीं? 📍 साला पट्टी, परसवाहा पंचायत, जबेरा विधानसभा, दमोह1
- आवारा मवेशियों के गले में लगाए लाल रिफ्लेक्टिव बेल्ट, सड़क हादसों से बचाव की अनूठी पहल l दमोह / पटेरा । पटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिदनी में आवारा मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीणों ने सराहनीय पहल की है। गांव के संदीप राजपूत, पुष्पेंद्र राजपूत एवं प्रकाश राजपूत ने आवारा मवेशियों के गले में लाल रंग के रेडीमेड रिफ्लेक्टिव बेल्ट लगाए। रात के समय सड़क पर बैठे या घूमते मवेशी वाहन चालकों को आसानी से दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रिफ्लेक्टिव बेल्ट पर वाहन की रोशनी पड़ने से मवेशी दूर से ही दिखाई देने लगेंगे, जिससे वाहन चालक समय रहते सावधानी बरत सकेंगे। ग्रामीणों की इस पहल का उद्देश्य मवेशियों और वाहन चालकों दोनों को सड़क हादसों से बचाना है। स्थानीय लोगों ने इसे जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़ी उपयोगी पहल बताते हुए अन्य ग्रामीणों से भी इस तरह के प्रयास करने की अपील की है।2
- दमोह। सागर पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली ने किया कोतवाली का निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश1