logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शराबबंदी की मांग को लेकर गूगरी गांव में महिलाओं का प्रदर्शन, मोबाइल टॉवर पर चढ़ीं महिलाएं शराबबंदी की मांग को लेकर गूगरी गांव में महिलाओं का प्रदर्शन, मोबाइल टॉवर पर चढ़ीं महिलाएं पिछोर/शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र के गूगरी गांव में बुधवार को शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने गांव में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद कराने की मांग उठाते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान उस समय स्थिति गंभीर हो गई, जब कुछ महिलाएं मोबाइल टॉवर पर चढ़ गईं। वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में महिलाएं टॉवर के नीचे बैठकर शराब बिक्री बंद कराने की मांग करती रहीं। महिलाओं के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। महिलाओं का कहना था कि गांव में शराब की बिक्री बंद होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर उन्होंने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। घटना की सूचना मिलते ही पिछोर थाना प्रभारी नीतू सिंह अहिरवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने मौके की स्थिति को संभालने के साथ महिलाओं से बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। महिलाओं के प्रदर्शन और मोबाइल टॉवर पर चढ़ने की घटना के बाद गांव में काफी देर तक हलचल बनी रही। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

2 hrs ago
user_पूजा
पूजा
Court reporter नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

शराबबंदी की मांग को लेकर गूगरी गांव में महिलाओं का प्रदर्शन, मोबाइल टॉवर पर चढ़ीं महिलाएं शराबबंदी की मांग को लेकर गूगरी गांव में महिलाओं का प्रदर्शन, मोबाइल टॉवर पर चढ़ीं महिलाएं पिछोर/शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र के गूगरी गांव में बुधवार को शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने गांव में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद कराने की मांग उठाते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान उस समय स्थिति गंभीर हो गई, जब कुछ महिलाएं मोबाइल टॉवर पर चढ़ गईं। वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में महिलाएं टॉवर के नीचे बैठकर शराब बिक्री बंद कराने की मांग करती रहीं। महिलाओं के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। महिलाओं का कहना था कि गांव में शराब की बिक्री बंद होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर उन्होंने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। घटना की सूचना मिलते ही पिछोर थाना प्रभारी नीतू सिंह अहिरवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने मौके की स्थिति को संभालने के साथ महिलाओं से बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। महिलाओं के प्रदर्शन और मोबाइल टॉवर पर चढ़ने की घटना के बाद गांव में काफी देर तक हलचल बनी रही। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • डबरा से एक नाबालिक हुआ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता , पुलिस जुटी सीसीटीवी फुटेज खंगालने में। डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश डबरा से एक नाबालिक हुआ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता , अक्षय प्रताप सिंह परमार पुत्र सत्येंद्र सिंह परमार उम्र 14 वर्ष है शाम 4:30 बजे गीता टॉकीज से गायब हो गया है, पुलिस जुटी सीसीटीवी फुटेज खंगालने में, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल ,
    2
    डबरा से एक नाबालिक हुआ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता , पुलिस जुटी सीसीटीवी फुटेज खंगालने में।
डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश 
डबरा से एक नाबालिक हुआ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता , अक्षय प्रताप सिंह परमार पुत्र  सत्येंद्र सिंह परमार  उम्र 14 वर्ष है शाम 4:30 बजे गीता टॉकीज से गायब हो गया है, पुलिस जुटी सीसीटीवी फुटेज खंगालने में, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल ,
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1200 लीटर गुड़ लाहन नष्ट दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सागर में जहरीली शराब की घटना के बाद जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम फुलरा कंजरडेरा के पास दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 6 ड्रम में रखा करीब 1200 लीटर गुड़ लाहन सैंपल लेकर नष्ट किया गया, जबकि 75 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। मामले में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एक प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त और नष्ट की गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 99 हजार 200 रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग ने कहा है कि अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ अभियान जिले में लगातार जारी रहेगा।
    1
    दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1200 लीटर गुड़ लाहन नष्ट
दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सागर में जहरीली शराब की घटना के बाद जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम फुलरा कंजरडेरा के पास दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 6 ड्रम में रखा करीब 1200 लीटर गुड़ लाहन सैंपल लेकर नष्ट किया गया, जबकि 75 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। मामले में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एक प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त और नष्ट की गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 99 हजार 200 रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग ने कहा है कि अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ अभियान जिले में लगातार जारी रहेगा।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डबरा नगर पालिका में मानसिक एवं कार्यशेली क़ी गंदगी का साम्राज्य ही नहीं है, बल्कि मुंह में भी गंदगी का साम्राज्य है, प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या?
    1
    डबरा नगर पालिका  में  मानसिक  एवं कार्यशेली क़ी गंदगी  का साम्राज्य ही नहीं है, बल्कि  मुंह में भी गंदगी का साम्राज्य है, प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या?
    user_दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया ने उनाव स्कूल का किया निरीक्षण, बच्चों से मध्यान्ह भोजन पूछा, उपस्थिति रजिस्टर और परिसर देखा भांडेर। विधायक फूल सिंह बरैया ने ग्राम उनाव की हरिजन बस्ती स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्कूल में मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से मध्यान्ह भोजन के संबंध में जानकारी ली और भोजन की गुणवत्ता व नियमितता को लेकर सवाल किए। विधायक ने विद्यालय का उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किया और बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। विधायक ने विद्यालय में पढ़ाई और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधितों से चर्चा की। विधायक के अचानक निरीक्षण से स्कूल में मौजूद स्टाफ में भी हलचल देखने को मिली।
    1
    भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया ने उनाव स्कूल का किया निरीक्षण, बच्चों से मध्यान्ह भोजन पूछा, उपस्थिति रजिस्टर और परिसर देखा
भांडेर। विधायक फूल सिंह बरैया ने ग्राम उनाव की हरिजन बस्ती स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्कूल में मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से मध्यान्ह भोजन के संबंध में जानकारी ली और भोजन की गुणवत्ता व नियमितता को लेकर सवाल किए। विधायक ने विद्यालय का उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किया और बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। विधायक ने विद्यालय में पढ़ाई और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधितों से चर्चा की। विधायक के अचानक निरीक्षण से स्कूल में मौजूद स्टाफ में भी हलचल देखने को मिली।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भेड़पुरा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों का निकला जुलूस दतिया। ब्रेकिंग। *🔸भेड़पुरा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों का निकला जुलूस।* भेड़पुरा पर फायरिंग की घटना के चंद घंटों में पकड़े गए तीनों दहशतगर्द। *सिविल लाइन पुलिस ने माखन यादव, राम अवतार यादव और पुनीत कुशवाहा को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस।* फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने निकाली हेकड़ी। *आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा और एक जिन्दा कारतूस बरामद।* आरोपियों ने बहादुर अहिरवार पर की थी फायरिंग। *सिविल लाइन टीआई वैभव गुप्ता की कार्यवाही।*
    1
    भेड़पुरा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों का निकला जुलूस 
दतिया। ब्रेकिंग।
*🔸भेड़पुरा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों का निकला जुलूस।* भेड़पुरा पर फायरिंग की घटना के चंद घंटों में पकड़े गए तीनों दहशतगर्द। *सिविल लाइन पुलिस ने माखन यादव, राम अवतार यादव और पुनीत कुशवाहा को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस।* फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने निकाली हेकड़ी। *आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा और एक जिन्दा कारतूस बरामद।*  आरोपियों ने बहादुर अहिरवार पर की थी फायरिंग। *सिविल लाइन टीआई वैभव गुप्ता की कार्यवाही।*
    user_पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ
    पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ
    Video Creator दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • डबरा के पिछोर तिराहे की शराब की दुकान बंद कराने पहुंचे लोगों और पुलिस के बीच हुई जमकर धक्का मुक्की, डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश डबरा के पिछोर तिराहे की शराब की दुकान हटाने को लेकर आसपास के लोग और महिलाएं शराब की दुकान पर , पुलिस और लोगों के बीच हुई जमकर धक्का मुक्की, लोगों ने लगाए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे , शिवपुरी के अमोला के बाद अब डबरा में भी शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिलाएं , मौके पर पहुंची एसडीएम नवकिरण कौर, एसडीओपी सौरभ कुमार सहित पुलिस बल मौजूद , पिछोर तिराहे पर बना तनाव का माहौल , महिलाओं का कहना है कि यहां से शराब की दुकान हटना चाहिए नहीं तो होगा उग्र आंदोलन ।
    4
    डबरा के पिछोर तिराहे की शराब की दुकान बंद कराने पहुंचे  लोगों और पुलिस के बीच हुई जमकर धक्का मुक्की,
डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश 
डबरा के पिछोर तिराहे की शराब की दुकान हटाने को लेकर आसपास के लोग और महिलाएं शराब की दुकान पर , पुलिस और लोगों के बीच हुई जमकर धक्का मुक्की, लोगों ने लगाए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे , शिवपुरी के अमोला के बाद अब डबरा में भी शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिलाएं , मौके पर पहुंची एसडीएम नवकिरण कौर, एसडीओपी सौरभ कुमार सहित पुलिस बल मौजूद , पिछोर तिराहे पर  बना तनाव का माहौल , महिलाओं का कहना है कि यहां से शराब की दुकान हटना चाहिए नहीं तो होगा उग्र आंदोलन ।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • धन्यवाद कहने कई किलोमीटर दूर से दतिया कलेक्ट्रेट पहुँचा दिव्यांग। दतिया में जनसुनवाई के दौरान एक दिव्यांग हितग्राही कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े से मिलने पहुँचे कुछ समय पूर्व मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से उन्हें इलेक्ट्रिक ट्राई-साइकिल उपलब्ध कराई गई थी, जिससे उनकी दैनिक आवाजाही में सुविधा और आत्मनिर्भरता की राह आसान हुई इसी सहयोग के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जी एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया हितग्राही के चेहरे की खुशी और आत्मीयता से भरी यह मुलाकात जनकल्याणकारी योजनाओं की सार्थकता को सहज रूप से सामने रखती है
    1
    धन्यवाद कहने कई किलोमीटर दूर से दतिया कलेक्ट्रेट पहुँचा दिव्यांग।
दतिया में जनसुनवाई के दौरान एक दिव्यांग हितग्राही कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े से मिलने पहुँचे कुछ समय पूर्व मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से उन्हें इलेक्ट्रिक ट्राई-साइकिल उपलब्ध कराई गई थी, जिससे उनकी दैनिक आवाजाही में सुविधा और आत्मनिर्भरता की राह आसान हुई इसी सहयोग के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जी एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया हितग्राही के चेहरे की खुशी और आत्मीयता से भरी यह मुलाकात जनकल्याणकारी योजनाओं की सार्थकता को सहज रूप से सामने रखती है
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भांडेर में विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, पांचाल समाज के लोगों ने लिया हिस्सा, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बुधवार को भांडेर नगर में विश्वकर्मा समाज द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह की शुरुआत बुधवार दोपहर करीब 03 बजे से दलीपुरा रोड स्थित खेड़ापति सरकार मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद की गई। इसमें विश्वकर्मा एवं पांचाल समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर चल समारोह का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं और समाजजनों ने भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाए। आयोजन के दौरान नगर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। चल समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने मार्ग पर व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारु रखने में सहयोग किया। समारोह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    1
    भांडेर में विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, पांचाल समाज के लोगों ने लिया हिस्सा, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बुधवार को भांडेर नगर में विश्वकर्मा समाज द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह की शुरुआत बुधवार दोपहर करीब 03 बजे से दलीपुरा रोड स्थित खेड़ापति सरकार मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद की गई। इसमें विश्वकर्मा एवं पांचाल समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर चल समारोह का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं और समाजजनों ने भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाए। आयोजन के दौरान नगर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। चल समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने मार्ग पर व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारु रखने में सहयोग किया। समारोह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सिरसौद पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या का आरोपी गिरफ्तार शिवपुरी। थाना सिरसौद पुलिस ने हत्या के अपराध क्रमांक 232/2026 में बड़ी कार्रवाई करते हुए अंधे कत्ल का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी दिलीप रावत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों एवं जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से हत्या के मामले की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली है। सिरसौद पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या का आरोपी गिरफ्तार शिवपुरी। थाना सिरसौद पुलिस ने हत्या के अपराध क्रमांक 232/2026 में बड़ी कार्रवाई करते हुए अंधे कत्ल का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी दिलीप रावत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों एवं जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से हत्या के मामले की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली है।
    1
    सिरसौद पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। थाना सिरसौद पुलिस ने हत्या के अपराध क्रमांक 232/2026 में बड़ी कार्रवाई करते हुए अंधे कत्ल का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी दिलीप रावत को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों एवं जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से हत्या के मामले की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली है।
सिरसौद पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
शिवपुरी। थाना सिरसौद पुलिस ने हत्या के अपराध क्रमांक 232/2026 में बड़ी कार्रवाई करते हुए अंधे कत्ल का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी दिलीप रावत को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों एवं जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से हत्या के मामले की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली है।
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.